*दिल्ली पुलिस से शिकायत: विपक्षी दलों ने गठबंधन का नाम ‘इंडिया’ रखकर प्रतीक अधिनियम का उल्लंघन किया।

*दिल्ली पुलिस से शिकायत: विपक्षी दलों ने गठबंधन का नाम ‘इंडिया’ रखकर प्रतीक अधिनियम का उल्लंघन किया।

Share with
Views : 116

#Metronewz:*गुरूवार, 20/07/2023 बड़ी खबरें *दिल्ली पुलिस से शिकायत: विपक्षी दलों ने गठबंधन का नाम ‘इंडिया’ रखकर प्रतीक अधिनियम का उल्लंघन किया।* *यह सत्र 26 विपक्षी दलों के गठबंधन (I.N.D.I.A) की के लिए किसी परीक्षा से कम नहीं है. देखना होगा कि कैसे विपक्षी दल एकजुट होकर सरकार को घेरते हैं।* *महाराष्ट्र के रायगढ़ में चट्टान खिसकने से एक बड़ा हादसा हुआ है। इस हादसे में 30 परिवारों के पत्थर और मिट्टी के नीचे दबने की आशंका जताई जा रही है। इस हादसे में अब तक 75 लोगों को सुरक्षित निकाला जा चुका है जबकि 5 लोगों की मौत हुई है। 21 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मलबे में अभी भी कई और लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। घटनास्थल पर एनडीआरएफ की टीम ने राहत और बचाव कार्य में जुटी हैं। घटना राजगढ़ के खालापुर में हुई है।* *टॉयलेट' के शॉर्टकट ने पहुंचा दिया भोपाल से उज्जैन, शख्स को भारी पड़ी ये छोटी सी भूल।* भारतीय रेलवे आपकी सुविधा के लिए हमेशा तत्पर है. लेकिन इसका गलत इस्तेमाल आपको बड़ी कठिनाई में डाल सकता है. तमाम गाइडलाइंस के बाद भी यात्री आदतन गलतियां करते हैं. जो गलती करने के बाद फंस जाता है वो सबक लेकर भविष्य के लिए संभल जाता है. ऐसा ही हुआ है अब्दुल कादिर के साथ। *सम्राट मिहिर भोज प्रतिमा: गुर्जर लिखने पर विवाद, ढांड चौक की ओर बढ़े लोगों पर पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले।* कैथल: गुर्जर समाज की मांग पर सरकार ने ढांड रोड पर सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा लगाई है। इस प्रतिमा पर सम्राट मिहिर भोज के आगे गुर्जर शब्द लिखा गया है। राजपूत समाज इस गुर्जर शब्द को हटा हिन्दू लिखने की मांग कर रहा है। इसको लेकर ही दो पक्षों में विवाद की स्थिति बनी है। *पहले शरद पवार, अब उद्धव ठाकरे से हुई अजित पवार की मुलाकात, 'दादा' के दांव से सब हैरान।* *FIFA Womens World Cup: ऑकलैंड में ओपनिंग मैच से पहले चलीं गोलियां, टीमों में खौफ, 3 लोगों की मौत।* औक्लैंड में फीफा महिला विश्व कप शुरू होने से पहले गोलीबारी होने से तीन लोगों की मौत हो गई है। न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री ने इसे आतंकी हमला नहीं कहा है। *ओडिशा से पैदल दिल्ली के लिए निकला शख्स, एक ही मांग- क्रांतिकारियों को मिले राष्ट्रीय नायक का दर्जा।* गजब की देशभक्ति: एक शख्स ठेले पर फोटो सजाकर ओडिशा से पैदल दिल्ली के लिए निकला। उसकी एक ही मांग है कि क्रांतिकारियों को राष्ट्रीय नायक का दर्जा दिया जाए। *पहले से और मजबूत हुआ भारतीय पासपोर्ट, इन 57 देशों में बिना वीजा के घूम सकते हैं भारतीय।* नेशनल डेस्क: हेनले पासपोर्ट इंडैक्स साल 2023 (Henley Passport Index Year 2023) में भारतीय पासपोर्ट का रुतबा बढ़ा है। अब भारतीय लोग बिना वीजा के दुनिया के 57 देशों में जा सकते हैं यानि इन सभी 57 देशों में भारतीयों को वीजा फ्री एंट्री मिलेगी। वहीं यदि टॉप की बात की जाए तो दुनिया में सबसे मजबूत पासपोर्ट का दर्जा सिंगापुर को दिया गया है। साथ ही जापान पहले स्थान से खिसककर तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। भारत की यदि बात करें तो 5 अंक के सुधार के साथ वह 80वें स्थान पर पहुंच गया है। *1_ राजस्थान: सीकर में 27 जुलाई को प्रधानमंत्री करेंगे जनसभा संबोधित, 9 करोड़ किसानों के खातों में जाएगी सम्मान निधि।* *2_ जोधपुर: 4 लोगों की हत्या के बाद ओसियां कांग्रेस विधायक दिव्या मदेरणा बोलीं- मैं क्या बताऊं, मैं खुद सेफ नहीं हूं! दिव्या ने राजस्थान में सुरक्षा पर सवाल उठाए, कहा- मैं खुद ही सुरक्षित नहीं हूं, पुलिस सुरक्षा में हमला हो जाता है।* *3_ मणिपुर हिंसा, महंगाई, दिल्ली अध्यादेश समेत कई मुद्दों पर केंद्र सरकार और विपक्ष के बीच जारी तकरार के बीच संसद के मानसून सत्र का आगाज आज से होगा। विपक्ष इन मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी में है।* *4_ संसदीय कार्यमंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा है कि सरकार मानसून सत्र में मणिपुर समेत सभी मुद्दों पर चर्चा कराने के लिए तैयार है, बशर्ते कि वे नियमों के तहत और अध्यक्ष से स्वीकृत हों।* . *5_मणिपुर से आ रही महिलाओं के खिलाफ यौन हिंसा की तस्वीरें दिल दहला देने वाली', प्रियंका गांधी का फूटा गुस्सा।* *6_ मंत्री स्मृति ईरानी ने ट्वीट किया, ''मणिपुर से आया दो महिलाओं पर यौन हिंसा का भयावह वीडियो निंदनीय और सर्वथा अमानवीय है. सीएम एन बीरेन सिंह जी से बात की है जिन्होंने मुझे बताया है कि जांच अभी चल रही है और आश्वासन दिया कि अपराधियों को न्याय के कटघरे में लाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।* *7_ नहीं संभल रहा मणिपुर: हजारों विस्थापित, सैकड़ों जख्मी, 120 की हत्या, सेना की तैनाती, फिर भी 78 दिनों से हिंसा जारी।* *8_ इंडिया बनाम एनडीए: दोनों गठबंधनों ने बढ़ाया कुनबा, लेकिन दलों के बीच सीटों का बंटवारा बड़ी चुनौती।* *9_ नीतीश का बीजेपी पर पलटवार- ना नाराज, ना संयोजक बनने की चाह, भाजपा ने विपक्षी एकता देख NDA मीटिंग बुलाई।* *10_ तीस्ता सीतलवाड़ को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत, हाई कोर्ट का फैसला किया रद्द।* *11_ विधानसभा में पेपरलीक पर BJP का हंगामा, ​​​​​​​राठौड़ बोले- हमारी नहीं तो पायलट साहब की मानो, पैरों के छालों की कसम खाकर कहा था RPSC भंग हो।* *12_ ओसियां (जोधपुर) कांग्रेस विधायक दिव्या मदेरणा बोलीं- मैं क्या बताऊं, मैं खुद सेफ नहीं हूं! दिव्या ने राजस्थान में सुरक्षा पर सवाल उठाए, कहा- मैं खुद ही सुरक्षित नहीं हूं, पुलिस सुरक्षा में हमला हो जाता है।* *13_ मुख्यमंत्री जी सुनिए आपकी पार्टी की महिला विधायक राज्य की कानून-व्यवस्था का सच बता रही हैं, जाने किस सोच और अधिकार से आप मुख्यमंत्री और गृह मंत्री बने हुए हैं? इस्तीफा दीजिए! जरूरी है कि आप इस्तीफा दें: गजेंद्र सिंह शेखावत।* *14_ महंगाई की मार झेल रहे टमाटर को मिला केंद्र का साथ, फिर घटी कीमत; अब 70 रुपये प्रति किलो में बेचेगी सरकार।* *15_ अहमदाबाद में जगुआर ने भीड़ को रौंदा, 9 की मौत, 15 लोग घायल; ट्रक-थार की टक्कर के बाद भीड़ जमा हुई थी।* *16_ इंडिया-ए ने पाक-ए को 8 विकेट से हराया, इमर्जिंग एशिया कप में लगातार तीसरी जीत; साई सुदर्शन ने 2 छक्के मारकर शतक बनाया।* *17_ एशिया कप का शेड्यूल जारी; श्रीलंका में होंगे भारत के मैच, दो सितंबर को पाकिस्तान से मुकाबला।* *18_ महाराष्ट्र के 4 जिलों में बाढ़ जैसे हालात, 3 नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रहीं; 20 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट।* *19_ सेंसेक्स 302 अंक उछलकर 67097 के उच्चतम स्तर पर हुआ बंद, निफ्टी पहली बार 19800 के पार।* *20_ कीमती धातुएं।* *सोना + १९= ५९,७८२* *चांदी + ३०२= ७६,४०५*

error: कॉपी नहीं होगा भाई खबर लिखना सिख ले