#Metronewz:02/06/2026:मंगल वार की बड़ी खबरें* *#YOU_TOO_CAN_TOP* *NEET-UG 2026: री-एग्जाम पेन-पेपर मोड में ही होगा, सुप्रीम कोर्ट बोला- अभी परीक्षा का तरीका बदलना संभव नहीं* *इजरायल और हिजबुल्लाह में सीजफायर पर बनी सहमति, ट्रंप के कहने पर नेतन्याहू लेबनान से वापस बुला रहें सैनिक* *नालायक औलादों को समझा लो नहीं तो?सूर्या हत्याकांड पर गरजे सीएम योगी, विपक्ष पर भी किया तीखा हमला* *ईरान के हमले पर अमेरिका का पलटवार: US ने ईरानी ड्रोन कमांड सेंटर्स और रडार साइटों को बमबारी कर उड़ाया*

Screenshot

*#Metronewz:02/06/2026:मंगल वार की बड़ी खबरें* *#YOU_TOO_CAN_TOP*

*NEET-UG 2026: री-एग्जाम पेन-पेपर मोड में ही होगा, सुप्रीम कोर्ट बोला- अभी परीक्षा का तरीका बदलना संभव नहीं*

*इजरायल और हिजबुल्लाह में सीजफायर पर बनी सहमति, ट्रंप के कहने पर नेतन्याहू लेबनान से वापस बुला रहें सैनिक*

*नालायक औलादों को समझा लो नहीं तो?सूर्या हत्याकांड पर गरजे सीएम योगी, विपक्ष पर भी किया तीखा हमला*

*ईरान के हमले पर अमेरिका का पलटवार: US ने ईरानी ड्रोन कमांड सेंटर्स और रडार साइटों को बमबारी कर उड़ाया*

*ईरान-अमेरिका समझौते के लिए अब मैदान में फ्रांस, मैक्रों ने दिया बड़ा प्रस्ताव*

*कनाडा में लॉरेंस बिश्नोई गैंग को लेकर बड़ा खुलासाः खतरनाक अपराधों के लिए 1000 नए शूटर किए तैयार, पत्र में मचाया भूचाल*

*JEE Advanced 2026 रिजल्ट जारी: दिल्ली जोन के शुभम कुमार बने टॉपर, 1,79 लाख कैंडिडेट्स ने दी थी परीक्षा*

*विधानसभाओं में तेजी से बिल पास करने का चलन बढ़ा: औसतन विधानसभाएं सिर्फ 24 दिन चलीं; 30% विधेयक एक दिन में पास*

*भारत, ऑस्ट्रेलिया ने रक्षा संबंधों को और मजबूत किया , समुद्री सुरक्षा और रक्षा उद्योग सहयोग पर नई पहलों पर सहमति बनी*

*भारत-ओमान व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौता लागू, एक नए व्यापारिक गलियारे मिली गति*

*NIA जांच में बड़ा खुलासा: बिना सिम और इंटरनेट के इस्तेमाल हुए आतंकियों के फोन, रेडियो तकनीक से रची गई पहलगाम हमले की साजिश*

*ब्रह्मोस, आकाश और पिनाका का जलवा;ऑपरेशन सिंदूर के बाद दुनिया में बढ़ी भारतीय हथियारों की मांग, कई देशों से 21000 करोड़ की डील

*नई पार्टी बनाएंगे या कोई और बात? अन्नामलाई ने गाड़ी से हटाया BJP का झंडा, 3 जून को कर सकते हैं फैसला*

*रूस का बड़ा फैसला: विमानन ईंधन के निर्यात पर लगाई रोक, 30 नवंबर तक लागू रहेगा प्रतिबंध*

*नौतपा हुआ बेअसर: लू से मिली राहत, अगले 2-3 दिनों में केरल पहुंचेगा मानसून; यूपी-राजस्थान में धूल भरी आंधी*

*मोदी सरकार के 12 साल: 5 से 21 जून तक BJP चलाएगी देशव्यापी जनसंपर्क अभियान; केंद्र की उपलब्धियां गिनाएंगे नेता*

*इस हफ्ते भारत में होगी फ्लेक्स-फ्यूल गाड़ियों की एंट्री, पेट्रोल का खर्च घटाने वाली बाइक और कार से उठेगा पर्दा*

*आखिर कैसे खुली फंदे की गांठ? ट्विशा केस में पति समर्थ और सास गिरिबाला का CBI ने लिया कड़ा टेस्ट!*

*चिनाब नदी पर भारत के टनल प्रोजेक्ट से पाकिस्तान में मची खलबली, पूर्व सीनेटर ने जताया बड़ा खतरा*

*#YOU_TOO_CAN_TOP*
****JEE Advanced Result 2026: शुभम कुमार बने टॉपर, कबीर छिल्लर और अर्णव गौतम टॉप 10 में ; AIR-1 में कोटा की हैट्रिक*

*कोटा विश्व की दूसरी सबसे कठिन परीक्षा जॉइंट एंट्रेंस एग्जाम एडवांस्ड (JEE ADVANCED 2026) का परिणाम घोषित हो गया है. आईआईटी में एडमिशन के लिए होने वाली इस परीक्षा में कोटा का एक बार फिर डंका बजा है. लगातार तीसरी बार कोटा से ऑल इंडिया रैंकर आया है. जेईई एडवांस्ड में जेईई मेन में भी टॉप करने वाले और 100 परसेंटाइल स्कोर बनाने वाले बिहार के गया निवासी शुभम कुमार ने टॉप किया है. शुभम कुमार ने 330 अंक 360 में से प्राप्त किया. शुभम कुमार कोटा से ही कोचिंग कर रहे थे.

कोटा से ऑल इंडिया रैंक वन के साथ दो और सात भी आई है. ऑल इंडिया रैंक वन पर शुभम कुमार हैं तो ऑल इंडिया रैंक दो पर कोटा से ही कोचिंग कर रहे कबीर छिल्लर है. शुभम और कबीर दोनों दोस्त हैं. कोटा के रहने वाले अर्णव गौतम भी सातवीं रैंक के साथ टॉपर बने हैं. कबीर जेईई मेन के टॉपर रहे हैं और जेईई मेन परफेक्ट स्कोर यानी 300 में से 300 अंक लेकर आए थे. साथ ही ऑल इंडिया रैंक 1 लेकर आए थे. हालांकि एडवांस्ड में उनकी एक रैंक नीचे फिसल गई है. उनसे पांच रैंक नीचे ऑल इंडिया रैंक 6 वाले शुभम कुमार टॉपर बन गए हैं. दूसरी तरफ अर्णव गौतम के जेईई मेन में पांचवीं रैंक थी.

***2000 से अब तक 12 टॉपर, लगातार तीसरा टॉपर साल 2026 में आईआईटी एंट्रेस जेईई एडवांस्ड में टॉपर बने शुभम कुमार अब तक कोटा से आईआईटी एंट्रेस या इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा में यह 12वां टॉपर सामने आया है. साल 2000 से 2026 में इन 28 सालों में 12 बार कोटा से यह टॉपर बना है, जबकि 16 बार देश के अन्य शहर या कस्बे से टॉपर आया है. कोटा से लगातार तीसरा टॉपर यह निकल कर आया है. साल 2024 से लेकर 2026 तक तीनों ऑल इंडिया रैंकर 1 कोटा शहर ने दिए है. जिसमें साल 2024 में वेद लाहोटी 2025 में रजित गुप्ता और साल 2026 में शुभम कुमार ने रिकॉर्ड बनाया है.*

*कोटा के सपोर्ट सिस्टम से बना रहा टॉपर एलेन कोचिंग संस्थान के निदेशक राजेश माहेश्वरी का कहना है कि उनके संस्थान से बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स क्वालीफाई हुए हैं, अभी रिजल्ट आया है जिसका एनालिसिस चल रहा है, लेकिन ऑल इंडिया रैंक वन पर शुभम कुमार लेकर आए हैं. लगातार कोटा ने तीसरी बार यह कारनामा कोटा और उनके संस्थान ने है. अब तक कोटा 12 बार 2000 के बाद ऑल इंडिया टॉपर दे चुका है. ऑल इंडिया रैंक 2 और 6 पर भी उन्हीं के कोचिंग से कोटा में पढ़ने वाले स्टूडेंट है. माहेश्वरी का कहना है कि कोटा से पढ़ रहे बड़ी संख्या में बच्चे टॉपर इस बार भी बने हैं, यह कोटा का औरा ही ऐसा है कि यहां पर आने पर बच्चा पढ़ाई में मशगूल हो जाता है और फैकल्टी और संस्थान के रिसोर्सेस से मेहनत कर कर आगे बढ़ रहा है. यहां स्टूडेंट की मेहनत तो रहती ही है, उसके साथ-साथ कोटा कोचिंग का सपोर्ट सिस्टम बच्चों को आगे ले जाता है. यहां तक की टॉपर तक भी बना देता है, यहां तक कि यहां से निचली रैंक तक भी बच्चे आईआईटी में पहुंचते हैं.*

**लक्ष्य था टॉप करना शुभम कुमार मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं. कोटा में जहां पर स्टूडेंट दसवीं पास करने के बाद ही आ जाते हैं और आईआईटी एंट्रेस की तैयारी करते हैं, लेकिन शुभम ने 11वीं में गया में ही एडमिशन ले लिया था. उनकी बहन श्रेया आईआईटी पटना से कंप्यूटर साइंस में बीटेक कर रही है. शुभम ने अपना गोल आईआईटी बॉम्बे बनाया हुआ था. ऐसे में 11वीं की आधी पढ़ाई के बीच वह कोटा पहुंचे और यहां पर पढ़ाई शुरू कर दी. डेढ़ साल जमकर मेहनत की और ऑल इंडिया रैंक 1 जेईई एडवांस्ड में लेकर आए हैं, विश्व की दूसरी कठिन परीक्षा के टॉपर बने हैं. शुभम के पिता शिव कुमार गया में हार्डवेयर का बिजनेस करते हैं, जबकि उनकी मां कंचन देवी हाउसवाइफ है. वे कोटा में डेढ़ साल तक अकेले रहे हैं, कभी-कभी परिजन यहां पर आकर उन्हें संभालते थे. शुभम सोशल मीडिया से भी दूर नहीं रहते हैं, इसका उचित उपयोग करते हैं. उनका कहना है कि उनका कहना है कि इंजीनियरिंग परीक्षा में केवल फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथमेटिक्स ही नहीं राइटिंग स्किल्स और मानसिक श्रम शक्ति काफी काम आती है. वे कोचिंग के अलावा करीब 6 से 8 घंटे सेल्फ स्टडी व रिवीजन करते थे.**

*पिता के बाद अब बेटा कबीर छिल्लर भी बनेगा आईआईटियन ऑल इंडिया रैंक दो लाने वाले कबीर छिल्लर के पिता मोहित भी आईआईटियन है. उन्होंने आईआईटी खड़गपुर से इलेक्ट्रिक इंजीनियरिंग में बीटेक किया है, निजी कंपनी में जॉब करते हैं, मां प्रियंका प्राइवेट स्कूल टीचर हैं. कबीर आईआईटी बॉम्बे से बीटेक करना चाहते हैं, वह भी कंप्यूटर साइंस में इसके अलावा वे यूएसए की कैंब्रिज स्थिति में वर्ल्ड की नंबर-1 मैसाच्युसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एमआईटी) से उच्च शिक्षा (रिसर्च) करना चाहते हैं.

कबीर कोटा में अकेले ही रहते थे, उनके पेरेंट्स यहां पर आकर कभी-कभी उन्हें संभालते थे. कबीर का कहना है कि कोटा में उनकी सक्सेस का कारण फैकल्टी का गाइडेंस है. उन्होंने अपने पढ़ाई को छोटे-छोटे टारगेट्स में डिस्ट्रीब्यूशन किया था और नोट्स बनाकर लगातार रिवीजन की आदत डाली. पढ़ाई में एक्यूरेसी और टाइम मैनेजमेंट को भी बेहतर किया. उनका कहना है कि कांसेप्ट क्लियर होना जरूरी है, टॉपिक को समझाना ज्यादा बेहतर रहता है. लगातार मॉक टेस्ट वह देना और उनका सेल्फ एनालिसिस भी किया.

*शुरू से ही लक्ष्य टॉपर में शामिल होना था- अर्णव गौतम 😗 ऑल इंडिया रैंक 7 लाने वाले अर्णव गौतम सोशल मीडिया से दूर रहते हैं. उनका कहना है की टॉपर से कंपटीशन से ही फायदा उन्हें मिला है. वह रोज गली क्रिकेट जरूर खेलते है. इससे उनका दिमाग फ्रेश होता था, उनके पिता बुद्धि प्रकाश कोटा विश्वविद्यालय में जियोग्राफी की गेस्ट फैकल्टी हैं, जबकि मां निधि सरकारी टीचर है. छोटा भाई देव अभी कक्षा छह में पढ़ रहा है. उनका मानना है कि कोटा में कंपटीशन ज्यादा है और हेल्दी कंपटीशन से ही विद्यार्थी टॉपर बन रहे हैं. उनका कहना है कि सभी कंसेप्ट को समझना और डाउट्स क्लियर करना सफलता का श्रेय है. उनका कहना है की पढ़ाई में उनका टॉपर शुरू से ही बनना था, क्योंकि आईआईटी बॉम्बे में पढ़ाई करनी है तो टॉप रैंक से जेईई एडवांस्ड को क्रैक करना होगा, उनके जेईई एडवांस्ड में 360 में 314 अंक है.*

****NEET-UG 2026: री-एग्जाम पेन-पेपर मोड में ही होगा, सुप्रीम कोर्ट बोला- अभी परीक्षा का तरीका बदलना संभव नहीं***

*नई दिल्ली सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को उस याचिका पर सुनवाई करने से मना कर दिया जिसमें 21 जून को होने वाले राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा (NEET)-यूजी 2026 के री-टेस्ट को मौजूदा पेन एंड पेपर फॉर्मेट के बजाय कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड से कराने की मांग की गई थी. कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई जुलाई में तय की है.*

*यह मामला जस्टिस पी.एस. नरसिम्हा और अरविंद कुमार की बेंच के सामने सुनवाई के लिए आया. शुरू में ही बेंच ने याचिकाकर्ता के वकील को साफ कर दिया कि वह इस अर्जी पर सुनवाई करने के लिए तैयार नहीं है.*

*वकील सत्यम सिंह ने जोर देकर कहा कि उनके मुवक्किल चाहते हैं कि 21 जून को होने वाला नेशनल एलिजिबिलिटी-कम-एंट्रेंस टेस्ट (NEET)-यूजी 2026 का री-टेस्ट फिजिकल एग्जाम के बजाय कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड से कराया जाए.*

*इसी तरह के मामले हम पहले ही खारिज कर चुके हैं…आप जानते हैं कि हमें किस तरह की दिक्कतें आ रही हैं. एग्जाम कैंसिल हो गया. वे एग्जाम दोबारा करा रहे हैं.*

*न्यायमूर्ति नरसिम्हा ने कहा, ‘‘उन पर जिस तरह का दबाव है…’’ जब वकील ने फिर कहा कि वह सिर्फ सीबीटी से जुड़ी प्रार्थना पर जोर दे रहे हैं, तो बेंच ने कहा कि वह इस मामले पर तुरंत सुनवाई नहीं करेगी.*

*जस्टिस नरसिम्हा ने मामले को टालते हुए कहा, “हम इसे छुट्टियों के बाद भी रखेंगे.” इस याचिका को नेशनल टेस्टिंग एजेंसी में सुधार की मांग करने वाली दूसरी याचिका के साथ टैग किया गया है.*

*बेंच आरजेडी सांसद सुधाकर सिंह और दूसरों की तरफ से दायर एक याचिका पर सुनवाई कर रही थी, जिसमें नीट एग्जाम से जुड़ी कई राहत मांगी गई थी.*

*29 मई को, सुप्रीम कोर्ट ने पेपर लीक की वजह से नीट-यूजी 2026 के कैंसिल होने को “ट्रॉमेटिक” बताया, और कहा कि यह बहुत ज़्यादा भावनाओं और उम्मीदों का इन्वेस्टमेंट है, साथ ही लीक के बारे में कई सवाल भी पूछे.*

*सुप्रीम कोर्ट ने जोर देकर कहा कि जवाबदेही आवश्यक है – जिम्मेदारी पहचाने जाने योग्य व्यक्तियों द्वारा उठाई जानी चाहिए और राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) से संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) से सीखने का आग्रह किया, जिसने कभी ऐसे उल्लंघन का सामना नहीं किया है. सुप्रीम कोर्ट को बताया गया कि प्रधानमंत्री खुद नीट पेपर लीक मामले की निगरानी कर रहे हैं ताकि कोई कमी न रहे.*

*#Metropressclub:सुबह की देश-राज्यों से बड़ी खबरें*
*1* मोदी सरकार के 12 साल: 5 से 21 जून तक BJP चलाएगी देशव्यापी जनसंपर्क अभियान; केंद्र की उपलब्धियां गिनाएंगे नेता

*2* CBI बोली- पुणे के टीचर ने NEET पेपर अरेंज कराया, 3 आरोपी 15 जून तक न्यायिक हिरासत में; SC बोला- री-एग्जाम पेन-पेपर मोड में ही होगी

*3* दिल्ली में आग लगने की घटना को लेकर शिक्षा मंत्रालय ने बड़ा स्पष्टीकरण जारी किया है। मंत्रालय ने कहा कि आग उसके कार्यालय में नहीं बल्कि आईटीओ स्थित स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर (SPA) भवन में लगी थी। घटना मामूली थी और किसी नुकसान की सूचना नहीं है

*4* भारत और ओमान के बीच व्यापक आर्थिक भागीदारी समझौता (CEPA) 1 जून 2026 से लागू हो गया. इस समझौते से भारतीय निर्यातकों को ओमान के बाजार में तरजीही पहुंच मिलेगी. टेक्सटाइल, लेदर, प्लास्टिक और कृषि उत्पाद जैसे क्षेत्रों को इसका सबसे अधिक फायदा मिलने की उम्मीद है.

*5* सुप्रीम कोर्ट के 5 नए जज आज शपथ लेंगे; जजों की कुल संख्या 32 से बढ़कर 37 होगी

*6* राजस्थान पुष्कर -राहुल गांधी बोले- डोटासरा-जूली की जोड़ी जय-वीरू जैसी, जो जिलाध्यक्ष कांग्रेस के साथ मजबूती से खड़ा रहेगा, उसे भविष्य में अच्छी पोस्ट मिलेगी

*7* वायु सेना को मिलेंगे 114 राफेल: 94 विमानों का उत्पादन भारत में होगा, फ्रांस को भेजा खरीद का प्रस्ताव

*8* दिल्ली में 8 जून को I.N.D.I ब्लॉक की बैठक संभव, राहुल, ममता और अखिलेश समेत 15 दलों के नेता आ सकते हैं; एकजुटता पर चर्चा

*9* ममता बोलीं- TMC विधायकों पर भाजपा जॉइन करने का दबाव, पुलिस उन्हें डरा-धमका रही; पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में दो MLA को निकाला

*10* तमिलनाडु में भाजपा नेता अन्नामलाई के नई पॉलिटिकल पार्टी बनाने की चर्चा, पूछने पर बोले- दो दिन में बताएंगे

*11* अल नीनो के प्रभाव से सामान्य से कम मानसूनी बारिश के पूर्वानुमान को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार ने कृषि क्षेत्र को सुरक्षित करने के लिए कई बड़े कदम उठाए हैं। खरीफ की फसलों के लिए जोखिमों को कम करने के लिए फसल मौसम निगरानी समूह और संकट प्रबंधन समूह गठित किए गए हैं।

*12* मई 2026 में टू-व्हीलर्स की बंपर डिमांड: होंडा की सबसे ज्यादा बिक्री, TVS और बजाज का भी शानदार प्रदर्शन

*13* ईरान ने अमेरिका से सीजफायर वार्ता रोकी: होर्मुज स्ट्रेट फिर बंद करने की तैयारी; लेबनान पर हमलों के विरोध में फैसला

*14* ट्रम्प बोले- इस हफ्ते ईरान से समझौता संभव, यह सैन्य जीत से भी बड़ी बात होगी; दावा- लेबनान पर हमले को लेकर नेतन्याहू को फटकार

*15* दक्षिण-पश्चिम मानसून अगले दो से तीन दिनों में केरल और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में प्रवेश कर जाएगा। अमूमन मानसून के केरल पहुंचने की सामान्य तारीख एक जून होती है, लेकिन इस बार अल नीनो के प्रभाव से इसमें देरी हुई है।

*#YOU_TOO_CAN_TOP*
*#viralpost*

*1_ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम स्वनिधि योजना के छह वर्ष पूरे होने पर इसकी उपलब्धियों की सराहना की। योजना के तहत 75 लाख से अधिक रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं को 17,800 करोड़ रुपये से अधिक का ऋण देकर वित्तीय समावेशन और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिला है।*

*2_ NEET री-एग्जाम पेन-पेपर मोड में ही होगी ,सुप्रीम कोर्ट बोला- एजेंसियां पहले से दबाव में हैं, अभी परीक्षा का तरीका बदलना संभव नहीं।*

*3_ NEET-UG पेपर लीक मामला: दिल्ली कोर्ट ने तीन आरोपियों को 15 जून तक न्यायिक हिरासत में भेजा।*

*4_ 12वीं की आंसरशीट मोबाइल से स्कैन करवाईं, खास वेंडर को फायदा पहुंचाया; रीवैल्युएशन फीस पर कहा- CBSE के जेबकतरों से सावधान। राहुल गांधी*

*5_ ऑपरेशन सिंदूर से दुनिया में भारतीय हथियारों की डिमांड बढ़ी, ब्रह्मोस, आकाश और नेत्र खरीदने में कई देश रुचि दिखा रहे; ₹21,000 करोड़ की डील।*

*6_ सीबीएसई मार्किंग विवाद: ‘अक्षमता की मिसाल हैं मंत्री प्रधान’, कांग्रेस की मांग- राजधर्म निभाते हुए इस्तीफा दें।*

*7_ कर्नाटक के बाद राजस्थान की बारी? राहुल गांधी के पुष्कर दौरे से कांग्रेस में बदलाव की अटकलें शुरू।*

*8_ पश्चिम बंगाल में कैबिनेट विस्तार, 35 मंत्रियों ने शपथ ली, अर्जुन सिंह, तपस रॉय मंत्री बने; शुभेंदु मंत्रिमंडल में अब 41 मिनिस्टर।*

*9_ पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार के पहले मंत्रिमंडल विस्तार में आउसग्राम से विधायक बनीं 32 वर्षीय कलिता माझी को मंत्री बनाया गया है। कभी चार घरों में घरेलू सहायिका के रूप में काम कर 2500 रुपये महीना कमाने वाली कलिता ने आर्थिक तंगी के बावजूद राजनीति में अपनी पहचान बनाई।*

*10_ कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर 6 जून को भारत लौटेंगे, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करेंगे, इंस्टा फॉलोवर 2 करोड़ पार।*

*11_ JEE एडवांस में बिहार के शुभम टॉपर, दिल्ली के कबीर दूसरे, झुंझनूं के जतिन तीसरे नंबर पर; टॉप-10 के 6 स्टूडेंट ने राजस्थान में कोचिंग की।*

*12_ सरकार ने एक जून से कपास आयात पर कस्टम ड्यूटी हटाई. इस फैसले के बाद टेक्सटाइल सेक्टर के शेयरों में जोरदार तेजी देखने को मिली. Vardhman Textiles का शेयर 8% तक उछला, जबकि Gokaldas Exports और KPR Mill में भी मजबूत खरीदारी आई।*

*13_ मई में ₹1.94 लाख करोड़ GST कलेक्शन, पिछले महीने से 20% कम, अप्रैल में रिकॉर्ड 2.42 लाख करोड़ रुपए का कलेक्शन रहा था।*

*14_ केरल के दरवाजे पर पहुंचा मानसून : अगले 4-5 दिनों में हो सकती है एंट्री, IMD ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट।*

*15_ अमेरिका ने ईरान की रडार-ड्रोन कंट्रोल साइट्स पर हमला किया, ईरान ने जवाबी हमले में एयरबेस को निशाना बनाया; ईरानी राष्ट्रपति के इस्तीफे का दावा।*

*16_ सेंसेक्स 508 अंक गिरकर 74,267 पर बंद हुआ, निफ्टी भी 165 अंक टूटा; FMCG और सरकारी बैंक शेयर्स में सबसे ज्यादा बिकवाली।

*#YOU_TOO_CAN_TOP*

*कृपा #MetronewZ #BREAKING NewZ #viralpost का सहयोग व समर्थन करने के लिए Subscribe ज़रूर करें*
*घंटी का बटन प्रेस करके #Like, Share व Comment भी ज़रूर करें, Add & save us in your contact list on WhatsApp*

*Register on Join Reporter Link और न्यूज़ भेजो जिससे नाम धन कमाओ.पूरे भारत में कहीं से भी ख़बरें वीडियो भेजो प्रकाशित करवाओ*
*Free आईडी कार्ड और अथॉरिटी लेटर योग्य कैंडिडेट्स को मिलेगा*

*MetronewZ Press Club की मेम्बरशिप लेकर आप पूरे देश/विदेश में काम करें*

*Please Send us your recorded video /message on any news/Issues for coverage on MetronewZ*

*#MetronewZ को FB /X Twitter व् #Metro NewZ TV on YouTube पर निशुल्क देखने/ पढ़ने के लिए अपने मोबाइल/Laptop से सभी पोस्ट/Video’s को कृपा करके लाइक,Share* व् *Subscribe जरूर करें*

*Disclaimer :Youtube/ Facebook / Twitter videos made for Educational purpose only and fair use of photos n videos done for educational purposes only pl*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!