b441c716-599e-4aa2-930c-0bc863634ac1
*#you_too_can_top*
*#Metronewz:05/08/2025:मंगलवार की बड़ी खबरें-सुप्रीम डाँट:राहुल से सवाल-रूसी तेल से कमा रहे मुनाफा-आलोचना करने वाले खुद कर रहे हैं रूस से कारोबार-ट्रंप की टैरिफ धमकी के बीच जयशंकर की दो टूक-आपरेशन माहादेव में मारे गए तीनो आतंकी निकले पाकिस्तानी -हेमंत बोले;दिशोम गुरुजी छोड़कर चले गए-2 आतंकी ढेर,4 जवान घायल-370 हटने की छठी वर्षगांठ आज-सिराज और कृष्णा ने इंग्लैंड के मुंह से छीनी जीत*
*सुप्रीम डाँट:राहुल से सवाल-कैसे पता चीन ने जमीन हड़पी, पुख्ता जानकारी क्या है, सच्चे भारतीय होते तो ऐसा नहीं कहते।*
b441c716-599e-4aa2-930c-0bc863634ac1*डोनाल्ड ट्रंप की भारत को बड़ी धमकी, बोले- ‘रूसी तेल से कमा रहे मुनाफा, टैरिफ में करूंगा भारी इजाफा*
*ट्रंप की धमकी पर भारत का पलटवार – आलोचना करने वाले खुद कर रहे हैं रूस से कारोबार*
*कुछ देशों का ही बोलबाला न रहे;ट्रंप की टैरिफ धमकी के बीच जयशंकर की दो टूक*
*सेना के लोगों के लिए कुछ तो सम्मान रखो, सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब पुलिस को फटकारा*
*झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का निधन, बेटे हेमंत बोले- दिशोम गुरुजी छोड़कर चले गए*
*उत्तराखंड हाईकोर्ट ने वैक्सीन वैज्ञानिक की सजा पर रोक लगाई:कहा- देशहित में इनका बाहर रहना जरूरी; पत्नी की आत्महत्या के मामले में दोषी ठहराए गए थे*
*कुलगाम में लगातार चौथे दिन एनकाउंटर जारी:अब तक 2 आतंकी ढेर, 4 जवान घायल; रुद्र हेलीकॉप्टर-ड्रोन से आतंकियों की तलाश की जा रही*
*’कोई सच्चा भारतीय तो ऐसा नहीं कहेगा’, सुप्रीम कोर्ट ने चीन पर टिप्पणी को लेकर राहुल गांधी को फटकारा*
*’तमिलनाडु में हिंदू भावनाओं का अपमान फैशनेबल…’, कमल हासन के सनातन विरोधी बयान पर बिफरी भाजपा*
*’Tariff के जरिए विकासशील देशों पर ‘अतिक्रमण’ कर रहा अमेरिका’,रूस ने की ट्रंप की नीतियों की आलोचना*
*लाल किला परिसर में जबरन दाखिल होने के कोशिश कर रहे 5 बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, सभी आरोपी अवैध प्रवासी*
*India-Philippines: आज पीएम मोदी से मिलेंगे फिलीपीन के राष्ट्रपति; हैदाराबाद हाउस में होगी द्विपक्षीय वर्ता*
*अनुच्छेद 370 हटने की छठी वर्षगांठ आज: जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था सख्त, संवेदनशील इलाकों में हाई अलर्ट*
*आपरेशन माहादेव में मारे गए तीनो आतंकी निकले पाकिस्तानी, बायोमेट्रिक्स और दस्तावेजों से पुष्टि*
*आदिवासी और वंचितों को सशक्त बनाने का जुनून था शिबू सोरेन को : मोदी*
*Parliament Monsoon Session:बिहार में SIR के मुद्दे पर लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, कार्यवाही स्थगित*
*पाकिस्तान को 88 घंटे के भीतर संघर्ष विराम की मांग करनी पड़ी : जनरल उपेंद्र द्विवेदी*
*Russia US Standoff: डोनाल्ड ट्रंप को रूसी सांसद ने दिया जवाब, हमारे पास आपसे ज्यादा न्यूक्लियर सबमरीन*
*लंदन में चमत्कार: सिराज और कृष्णा ने इंग्लैंड के मुंह से छीनी जीत, भारत ने 6 रन से जीता मैच, सीरीज ड्रॉ*
*#you_too_can_top*
*1_ सुप्रीम डाँट:राहुल से सवाल-कैसे पता चीन ने जमीन हड़पी, पुख्ता जानकारी क्या है, सच्चे भारतीय होते तो ऐसा नहीं कहते।*
*2_कुलगाम में लगातार चौथे दिन एनकाउंटर जारी, अब तक 2 आतंकी ढेर, 4 जवान घायल; रुद्र हेलीकॉप्टर-ड्रोन से आतंकियों की तलाश की जा रही।*
*3_ झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का निधन, कल दोपहर तीन बजे पैतृक गांव में अंतिम संस्कार।*
*4_ प्रधानमंत्री मोदी ने किए शिबू सोरेन के अंतिम दर्शन, हेमंत और कल्पना को दी सांत्वना*
*5_ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, ‘झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। दुख की इस घड़ी में उनके परिजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त की गई। उनका पूरा जीवन आदिवासी समुदाय के कल्याण के लिए समर्पित रहा, जिसके लिए उन्हें सदैव याद किया जाएगा।*
*6_ संसद के मानसून सत्र के 11वें दिन लोकसभा की कार्यवाही विपक्ष के हंगामे की भेंट चढ़ गई है। वहीं राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन के निधन के कारण राज्यसभा की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित कर दी गई।इससे पहले लगातार 10 दिन से संसद का मानसून सत्र राजनीतिक टकराव का केंद्र बना हुआ है। सरकार अपने विधायी कार्यों को आगे बढ़ाना चाहती है, वहीं विपक्ष एसआईआर समेत मुद्दों पर बहस को लेकर अड़ा हुआ है।*
*7_ सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को एक बड़ा फैसला सुनाते हुए कांग्रेस नेता और विपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ लखनऊ की अदालत में चल रहे आपराधिक मानहानि मामले पर रोक लगा दी।यह मामला 2022 में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी के भारतीय सेना पर दिए गए बयान से जुड़ा है। राहुल ने कहा था,”अरुणाचल प्रदेश में चीनी सैनिक भारतीय सेना के जवानों को पीट रहे हैं।*
*8_ दिल्ली में कांग्रेस सांसद से चेन छीनी, DMK सांसद के साथ मॉर्निंग वॉक कर रही थीं; गृह मंत्री को लेटर लिखकर बोलीं- सदमे में हूं।*
*9_ हवाई अड्डे पर एयरलाइन कर्मी की रीढ़ की हड्डी तोड़ने वाले लेफ्टिनेंट कर्नल पर ऐक्शन, दर्ज हुई FIR.*
*10_ राज ठाकरे बोले- हिंदी भाषियों से नफरत नहीं करें, कार्यकर्ताओं से कहा- मराठी भाषा का मुद्दा जरूरी लेकिन बेवजह की हाथापाई से बचें*
*11_ एअर इंडिया की सैन फ्रांसिस्को-मुंबई फ्लाइट में कॉकरोच मिले, केबिन क्रू ने यात्रियों की सीट बदली; एयरलाइन बोली- कीड़े कभी-कभी विमान में घुस जाते हैं।*
*12_ सावन का आखिरी सोमवार, 1 लाख भक्तों ने महाकाल के दर्शन किए, आज शाम शाही सवारी; काशी-देवघर में 5 KM लंबी लाइनें।*
*13_ लोन-EMI सस्ते हो सकते हैं, चौथी बार ब्याज दरों में कटौती संभव, RBI मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी की मीटिंग आज से शुरू हुई।*
*14_ सोना 1506 बढ़कर ₹99,759 प्रति 10 ग्राम हुआ, *चांदी ₹1862 महंगी होकर ₹1.11 लाख किलो बिक रही, इस साल गोल्ड ₹23,597 महंगा हो चुका।*
*15_ सेंसेक्स सेंसेक्स 400 अंक ऊपर 81,000 पर कारोबार कर रहा, निफ्टी भी 150 अंक चढ़ा; NSE के ऑटो, मेटल और बैंकिंग इंडेक्स में तेजी।*
*16_ देश में 12 साल बाद सामान्य से 4% ज्यादा बारिश, यूपी के 45 जिलों में बाढ़, 12 की जान गई; उत्तराखंड-बिहार में 9 लोगों की मौत।*
*17_ 01 सितम्बर 2025 से भारतीय पोस्ट सेवा की रजिस्ट्री सेवा बन्द की जा रही है, रजिस्ट्री सेवा को स्पीड पोस्ट में विलय कर दिया गया है।*
***भगवान शंकर परम पिता हैं परमेश्वर हैं और उनका वंदन गुणगान अभिषेक हमेशा शुभ फल देता है और आज मैंने यहां दिल्ली की भाजपा सरकार के माध्यम से दिल्ली के समग्र विकास की प्रार्थना की है — *वीरेन्द्र सचदेवा*
नई दिल्ली : दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र सचदेवा आज सांय पुरानी दिल्ली के प्रतिष्ठित पत्थर वाला हनुमान मंदिर द्वारा चिन्मय भवन में श्रावण मास के अंतिम सोमवार को आयोजित भजन अर्चन कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।
इस अवसर पर श्री वीरेन्द्र सचदेवा ने श्री भगवान शिव का अभिषेक भी किया और उपस्थित संत महात्माओं का आशीर्वाद प्राप्त किया।
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने इस अवसर पर उपस्थित भक्तों को शुभकामनाऐ दीं और कहा की भगवान शंकर परम पिता हैं परमेश्वर हैं और उनका वंदन गुणगान अभिषेक हमेशा शुभ फल देता है और आज मैंने यहां दिल्ली की भाजपा सरकार के माध्यम से दिल्ली के समग्र विकास की प्रार्थना की है।
*#you_too_can_top*
***आज प्रारम्भ दिल्ली विधानसभा का सत्र एतिहासिक सत्र है — *वीरेन्द्र सचदेवा*
5 माह में दिल्ली विधानसभा को सौर ऊर्जा संचालित के साथ ही पेपरलेस करके भाजपा ने दिखा दिया है की प्रधान मंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का विज़न ही सार्थक परिवर्तन का विज़न है — *वीरेन्द्र सचदेवा*
आम आदमी पार्टी एवं कांग्रेस के नेता बतायें की मध्यम एवं निम्न वर्ग की मांग के बावजूद 27 साल में उनकी सरकारों ने स्कूल फीस रेगूलेशन के लिए कोई कानूनी प्रवाधान क्यों नही किया — *वीरेन्द्र सचदेवा*
नई दिल्ली : दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है की आज से प्रारम्भ दिल्ली विधानसभा का मानसून सत्र एक एतिहासिक सत्र है, चाहें व्यवस्थाओं का मामला हो या सदन में रखे गये बिल एवं रिपोर्टों का सभी ने मिलकर आज के दिन को एतिहासिक बना दिया है।
श्री वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है की मुझे गर्व है की प्रधान मंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के विज़न से प्रभावित दिल्ली की मुख्य मंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता एवं विधान सभा अध्यक्ष श्री विजेन्द्र गुप्ता ने अपने सघन प्रयासों से 20 फरवरी से 4 अगस्त की अल्प अविधि में आज दिल्ली विधानसभा को देश की पहली सौर उर्जा संचालित विधानसभा बना दिया है।
इसी के साथ ही आज से विधानसभा में डिजिटल व्यवस्था चालू कर इसे पेपरलेस विधानसभा भी बना दिया गया है जो लोकतंत्र व्यवस्था को और पारदर्शी एवं मजबूत बना दिया है।
श्री वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है की मात्र 5 माह में दिल्ली विधानसभा को सौर ऊर्जा संचालित के साथ ही पेपरलेस करके भाजपा ने दिखा दिया है की प्रधान मंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का विज़न ही सार्थक परिवर्तन का विज़न है।
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है की मानसून सत्र के पहले दिन ही आज दिल्ली स्कूल शिक्षा बिल ला कर श्रीमती रेखा गुप्ता सरकार ने जहां मध्यम एवं निम्न वर्ग के अभिवावकों को फीस रेगूलेशन के लिए कानून बना कर राहत दी है तो वहीं सदन में आईं दो सी.ए.जी. रिपोर्टों ने अरविंद केजरीवाल सरकार के भ्रष्ट आराजक शासन की एक बार फिर पोल खोली।
श्री वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है की श्रीमती रेखा गुप्ता सरकार के दिल्ली शिक्षा बिल पर सवाल खड़े कर रही आम आदमी पार्टी एवं कांग्रेस के नेता बतायें की मध्यम एवं निम्न वर्ग की मांग के बावजूद 27 साल में उनकी सरकारों ने स्कूल फीस रेगूलेशन के लिए कोई कानूनी प्रवाधान क्यों नही किया।