कई और मंत्रियों को संगठन में भेजने की तैयारी में भाजपा, मध्यप्रदेश सहित छह और राज्यों के बदलेंगे अध्

कई और मंत्रियों को संगठन में भेजने की तैयारी में भाजपा, मध्यप्रदेश सहित छह और राज्यों के बदलेंगे अध्

Share with
Views : 111

06/07/2023:देश राज्यों से बड़ी *1_ कई और मंत्रियों को संगठन में भेजने की तैयारी में भाजपा, मध्यप्रदेश सहित छह और राज्यों के बदलेंगे अध्यक्ष।* 1A BJP National President Shri J.P. Nadda paid floral tributes to Dr Shyama Prasad Mukherjee on his jayanti at BJP HQ, *2_ लोकसभा चुनाव पर चर्चा के लिए गुवाहाटी में भाजपा की बैठक, कई राज्यों के अध्यक्ष रहेंगे मौजूद।* *3_ मल्लिकार्जुन ने देश में बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे को लेकर केंद्र सरकार को घेरा, कहा- जल्द देगी जनता जवाब।* *4_ गडकरी का दावा- 15 रुपए लीटर होगा पेट्रोल, बोले- किसानों के तैयार किए गए एथेनॉल से चलेंगी गाड़िया।* *5_ देश में जल्द लागू हो यूसीसी’, नोबेल पुरस्कार विजेता अमर्त्य सेन बोले- हिंदू राष्ट्र से संबंध।* *6_ चंद्रयान-3 मिशन की तैयारियां जोरों पर, 13 जुलाई को लॉन्च हो सकता है, सफल हुए तो भारत ऐसा करने वाला चौथा देश बनेगा।* *7_ अनसुलझे सवालों के जवाब के लिए भारत की ओर आशा और उम्मीद से देख रही दुनिया', पुणे में बोले संघ प्रमुख मोहन भागवत* *8_ अब समय बदल गया है, लेकिन हम अब भी उन्हीं हालात का सामना कर रहे हैं। हम अब गुलाम नहीं, स्वतंत्र हैं। लेकिन क्या हमारी गुलामी की मानसिकता समाप्त हुई? भागवत ने चीन और पाकिस्तान का नाम लिए बिना कहा, आज सीधा हमला नहीं है, लेकिन वे वहां मौजूद हैं। एक पश्चिमी सीमा पर और दूसरा उत्तरी सीमा पर मौजूद है : मोहन भागवत* *9_ शरद पवार ने कहा कि मोदीजी ने मध्य प्रदेश में भाषण दिया और कहा कि NCP ने 70 लाख करोड़ का स्कैम किया है। अगर NCP भ्रष्ट पार्टी है तो उसे सरकार में क्यों शामिल किया।* *10_ शरद पवार ने ही सिखाया था तख्तापलट करना, वही फसल काट रहे जो बोई थी: राज ठाकरे* *11_ अजित पवार ने खुद संभाली NCP के राष्ट्रीय अध्यक्ष की कमान, चाचा शरद पवार को पद से हटाया।* *12_ NCP पर अधिकार का झगड़ा पहुंचा चुनाव आयोग, दोनों ही गुटों ने चिट्ठी लिखकर ठोकी अपनी दावेदारी।* *13_ महाराष्ट्र के सीएम शिंदे ने कहा- नहीं दे रहा हूं इस्तीफा, पता नहीं, कौन फैला रहा ये अफवाहें।* *14_ राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने आज बैठक बुलाई है। इस बैठक में सीएम अशोक गहलोत ऑनलाइन जुड़ेंगे, वहीं सचिन पायलट दिल्ली आएंगे।* *15_ गहलोत-पायलट विवाद पर दिल्ली में बैठक, विधानसभा चुनाव की बनाई जाएगी रणनीति,गहलोत के पैर के अंगूठे में फ्रेक्चर होने के कारण वे दिल्ली नहीं जा सके हैं। पायलट, कार्यसमिति के सदस्य रघुवीर मीणा सहित एक दर्जन वरिष्ठ नेता बैठक में मौजूद रहेंगे।* *16_ राजस्थान के सबसे बड़े मंदिरों में ड्रेस कोड, शॉर्ट टी शर्ट, शॉर्ट जींस, बरमुंडा, मिनी स्कर्ट, नाइट सूट पहनकर नहीं मिलेगी एंट्री।* *17_ विधानसभा की बैठकें 14 से, राष्ट्रपति का होगा भाषण। पेपरलीक करने वालों को उम्र कैद की सजा वाला बिल विधानसभा में पास करवाएगी गहलोत सरकार।* *18_ विंडीज के खिलाफ सीरीज के लिए टीम इंडिया का एलान; विराट-रोहित को मौका नहीं, यशस्वी-तिलक को जगह।* *19_;चाहे कांवड़ यात्रा या श्रावण के सोमवार, हजारों करोड़ का है धर्म से जुड़ा कारोबार।* सावन के महीने में बिहार के वैद्यनाथ धाम पर लोग जलाभिषेक करते हैं। इसके लिए लाखों लोग भागलपुर जिले के सुल्तानगंज में गंगा घाट से गंगाजल भरकर कांवड़ यात्रा पर निकलते हैं। इसी तरह दिल्ली-एनसीआर के इलाके में भी लाखों लोग उत्तराखंड के हरिद्वार या गाजियाबाद के गढ़गंगा से गंगाजल भरकर कांवड़ यात्रा पर जाते हैं। महीनेभर के अंदर इस तरह के धार्मिक कार्यक्रम से हजारों करोड़ का बिजनेस होता है‌। *20_ कीमती धातुएं।* *सोना + ६७= ५८,४७६* *चांदी + ८३३ = ७१,३७३

error: कॉपी नहीं होगा भाई खबर लिखना सिख ले