Metronewz: 17/03/2025:सोमवार की बड़ी खबरें : * नाथद्वारा से विधायक और पूर्व राजपरिवार के सदस्य विश्वराज सिंह मेवाड़, अरविंद सिंह मेवाड़ की अंतिम यात्रा में होंगे शामिल, सीधे आयड़ स्थित महासतिया पहुंच अंतिम विदाई देने की संभावना।* *राजस्थान मौसम अपडेट

#Metronewz: 17/03/2025:सोमवार की बड़ी खबरें :
* नाथद्वारा से विधायक और पूर्व राजपरिवार के सदस्य विश्वराज सिंह मेवाड़, अरविंद सिंह मेवाड़ की अंतिम यात्रा में होंगे शामिल, सीधे आयड़ स्थित महासतिया पहुंच अंतिम विदाई देने की संभावना।*
*राजस्थान मौसम अपडेट: राज्य मे 20 तारीख को एक और विक्षोभ की आशंका , कल उदयपुर में दिन में 33.9 और रात को 17.6° तापमान दर्ज, दिन में चित्तौड़गढ़ 38.7°, सिरोही30.1°*
* महाराष्ट्र: संभाजीनगर जिले के खुल्दाबाद में औरंगजेब की कब्र जल्द नहीं हटी, तो 'कारसेवा', VHP का आज आंदोलन।*
* पाकिस्तान:लश्कर के मोस्ट वांटेड आतंकी अबु कताल की हत्या, हाफिज सईद का करीबी था, उधर बलूचिस्तान के नोश्की में आत्मघाती हमला, BLA ने 90 सैनिकों को मारने का दावा किया।*
* अमेरिकी एयर स्ट्राइक में मारे गए 32 हूती विद्रोही, हमले के बाद ईरान ने 'विनाशकारी' जवाब देने की चेतावनी दी।*
* अमेरिकन इंटेलिजेंस चीफ तुलसी गब्बार्ड पहुंचीं भारत, इंटेलिजेंस सिस्टम को मजबूत करने पर आयोजित सम्मेलन में लेंगे हिस्सा।*
*उदयपुर-पटना के बीच स्पेशल ट्रेन चलेगी, 18 और 23 मार्च को जाएगी।*
* ब्रिटिश टी-20 लीग में 50 में से एक भी पाकिस्तानी खिलाड़ी नहीं बिका, खरीदार नहीं मिलने की वजह लीग में 8 में से 4 में IPL टीमों की हिस्सेदारी को माना जा रहा।*
*1_रायसीना डायलॉग के दसवें संस्करण का होगा उद्घाटन, 20 देशों के विदेश मंत्री होंगे शामिल; न्यूजीलैंड के पीएम भी पहुंचे।*
*2_ PM मोदी का 3 घंटे का इंटरव्यू, कहा- पाकिस्तान को पीस नहीं, प्रॉक्सी वॉर पर भरोसा; नवाज को शपथ में बुलाया, विश्वासघात हुआ।*
*3_ 'पाकिस्तान से शांति की हर कोशिश को मिली दुश्मनी और धोखा', पड़ोसी देश से रिश्तों पर बोले पीएम।*
*4_ पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि पाकिस्तान के आम लोग भी शांति चाहते हैं, क्योंकि वे भी आतंकवाद, हिंसा और अस्थिरता से परेशान हैं। उन्होंने कहा, निर्दोष बच्चों की हत्या हो रही है, अनगिनत जिंदगियां बर्बाद हो रही हैं। कोई भी सामान्य नागरिक ऐसा माहौल नहीं चाहता।*
*5_ पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि भारत हमेशा से शांति का पक्षधर रहा है, लेकिन वह अपनी सुरक्षा से कोई समझौता नहीं करेगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि पाकिस्तान को जल्द समझ आएगा कि शांति का रास्ता ही सही है।*
*6_ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लेक्स फ्रीडमैन के साथ पॉडकास्ट में RSS से अपने जुड़ाव के बारे में भी बात की है। इसमें पीएम मोदी ने कहा कि मैं खुद को सौभाग्यशाली मानता हूं कि मैंने RSS जैसे प्रतिष्ठित संगठन से जीवन का सार और मूल्य सीखा। मुझे उद्देश्यपूर्ण जीवन मिला।*
*7_ पीएम मोदी ने बताया कि बचपन में RSS की सभाओं में जाना हमेशा अच्छा लगता था। मेरे मन में हमेशा एक ही लक्ष्य रहता था, देश के काम आना। यही 'संघ' (RSS) ने मुझे सिखाया। आरएसएस इस साल 100 साल पूरे कर रहा है। आरएसएस से बड़ा कोई 'स्वयंसेवी संघ' दुनिया में नहीं है। आरएसएस को समझना आसान काम नहीं है, इसके कामकाज को समझना होगा। यह अपने सदस्यों को जीवन का उद्देश्य देता है।*
*8_ PM मोदी बोले- ट्रम्प ने मेरे लिए प्रोटोकॉल तोड़े, उनके लिए अमेरिका तो मेरे लिए इंडिया फर्स्ट, हम दोनों के बीच अटूट भरोसा।*
*9_ शाह बोले- बोडो युवा ओलिंपिक की तैयारी में जुटें, कांग्रेस कहती थी बोडो क्षेत्र में शांति नहीं आएगी, यहां के युवा बंदूक छोड़ तिरंगा थामे हैं।*
*10_ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को गुवाहाटी के एक होटल में पूर्वोत्तर राज्यों के मुख्यमंत्रियों और डीजीपी के साथ बैठक की। इसमें तीन नए आपराधिक कानूनों के कार्यान्वयन की समीक्षा की गई। राष्ट्रपति शासन वाले मणिपुर के राज्यपाल अजय कुमार भल्ला बैठक में शामिल हुए।*
*11_बजट सत्र के चौथे दिन भी हंगामे के आसार, अडाणी के एनर्जी प्रोजेक्ट पर टकराव संभव; कांग्रेस ने नेशनल सिक्योरिटी के लिए खतरा बताया था।*
*12_ बीजेपी ने 70 जिलों में अध्यक्ष घोषित कर साधे जीताय समीकरण, 25 को दोबारा मौका... नजर UP के 2027 के चुनाव पर।*
*13_ महाकुंभ को मृत्युकुंभ बताने वाली बंगाल सरकार पर CM योगी ने साधा निशाना, कहा-होली पर उपद्रव नहीं संभाल पाए और उठाते हैं सवाल।*
*14_ उत्तराखंड के वित्त मंत्री ने इस्तीफा दिया, निकल पड़े आंसू, कहा- आज खुद को साबित करना पड़ रहा; पहाड़ियों पर दिया था विवादित बयान।*
*15_ कर्नाटक के पूर्व सीएम और वरिष्ठ भाजपा नेता बीएस येदियुरप्पा ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि राज्य में भाजपा की लहर है और पार्टी जल्द सत्ता में आएगी। वहीं पार्टी में गुटबाजी पर उन्होंने कहा कि- हर किसी को एकजुट होकर काम करना चाहिए और यह समय आपसी मतभेद भुलाने का है।*
*16_ चिंताजनक: भारत में युवाओं में बढ़ रहा किडनी रोग, देश में 13.24% प्रभावित; स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने चेताया।*
*17_ विदेशी-निवेशकों ने 15 दिन में बाजार से ₹30,015 करोड़ निकाले, 2025 में ₹1.42 लाख करोड़ के शेयर्स बेचे, कॉरपोरेट इनकम ग्रोथ में चिंताओं से यह बिकवाली।*
*18_ भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड, कर्नाटक और महाराष्ट्र समेत देश के कई राज्यों में आने वाले कुछ दिनों में भीषण गर्मी का प्रकोप देखने को मिल सकता है। अभी मार्च का आधा महीना ही बीता है, इसी बीच कई क्षेत्रों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है।*
#Metronewz:
*गृहमंत्री अमित शाह आज पूर्वोत्तर राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक लेंगे, BNS के इंप्लीमेंटेशन की समीक्षा करेंगे, तीन दिन के असम-मिजोरम दौरे पर हैं गृहमंत्री।*
*अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, ड्रग कार्टेल के लिए कोई रहम नहीं। मोदी सरकार के नशामुक्त भारत मिशन को तेज़ करने के लिए, 88 करोड़ रुपये की मेथामफेटामाइन टैबलेट्स की एक बड़ी खेप जब्त की गई है और अंतरराष्ट्रीय ड्रग कार्टेल के 4 सदस्यों को इम्फाल और गुवाहाटी जोन से गिरफ्तार किया गया है।*
*1_ जीवन में आर एस एस की भूमिका और समाज में योगदान.कुछ देर में रिलीज होगा प्रधानमंत्री मोदी का पॉडकास्ट।*
*2_ PAK पर फिर टूटा बलूच विद्रोहियों का कहर।
*3_ अन्तरिक्ष में ISS पहुंचे नए मेहमान तो दौड़ी खुशी की लहर, सुनीता विलियम्स ने गले लगाकर किया स्वागत, 19 को होगी धरती पर वापसी।*
*4_ बंगाल भाजपा की चुनावी तैयारीः 35 हजार वेतन, उम्र सीमा 35, हिन्दुत्व दर्शन में विश्वासी होनहार युवकों के लिए निकली वैकेंसी।*
*5_ एआर रहमान को अस्पताल से मिली छुट्टी, सीने में दर्द की शिकायत के बाद हुई थे एडमिट।*
*6_ अमेरिकन इंटेलिजेंस चीफ तुलसी गब्बार्ड पहुंचीं भारत, इंटेलिजेंस सिस्टम पर सम्मेलन में लेंगे हिस्सा*
*7_ तेज प्रताप यादव के सामने डांस करने वाले पुलिसकर्मी पर गिरी गाज, किया गया लाइन हाजिर।*
*8_ क्रिकेटर शमी की बेटी की होली पर भड़के मौलाना, शहाबुद्दीन बोले-ये शरीयत के खिलाफ*
*9_ तोप और गोलियों की आवाज से गूंजा उदयपुर, खेली बारूद की होली; 450 साल पुरानी है परंपरा।*
*10_ नागपुर में गडकरी बोले- जो करेगा जात की बात, उसको मारूंगा लात: अपने सिद्धांत पर अटल रहूंगा।*
*11_ संभल की जामा मस्जिद में शुरू हुआ रंगाई-पुताई का काम, हाई कोर्ट के आदेश के बाद ASI की टीम कर रही निगरानी*
12.*महाराणा प्रताप के वंशज अरविंद सिंह मेवाड़ का 81 साल की उम्र में निधन, उदयपुर में शोक की लहर, लक्ष्यराज सिंह के थे पिता।*
*12_ ISRO ने दुनिया भर में मचाया तहलका, 10 साल में 439 मिलियन डॉलर की कमाई, लॉन्च किए 34 देशों के 393 विदेशी सैटेलाइट।*
*13_ सोने की कीमतें आसमान की ओर, 91,600 प्रति 10 ग्राम पहुंची रेट।*
*14_ डीडवाना (राजस्थान) में रघुनाथ मंदिर की जमीन पर विवाद बढ़ा, राजपूत समाज के लोग इकट्ठा; 4 थानों की पुलिस तैनात।*
*15_ Pak vs NZ T20 : पाक की शर्मनाक हार, 91 पर ऑलआउट, 8 खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा भी न छू सके।*
*16_ पाकिस्तान में मारा गया हाफिज सईद का करीबी आतंकी अबू कताल, रियासी हमले का था मास्टरमाइंड।*
*17_ यमनः हूती विद्रोहियों पर कहर बनकर टूटा अमेरिका, अब तक 24 की मौत, 'नरक में भेज रहे हैं, खड़े होकर अटैक की लाइव कवरेज देखते रहे राष्ट्रपति।*
*18_ जालंधर में ग्रेनेड हमला, पाकिस्तानी गैंगस्टर ने ली जिम्मेदारी, कहा- इस्लाम के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।*
*19_ माता वैष्णो देवी मंदिर में भक्तों ने बनाया अनोखा कीर्तिमान, गत 5 वर्षों में आया 171.90 करोड़ का चढ़ावा।*
*20_ छात्रों को हड़काए रखने के लिए शिक्षकों के हाथ में बेंट की छड़ी जरूरीः एक मामले में केरल हाईकोर्ट की टिप्पणी।*
*21_ UP बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष के नाम का ऐलान जल्द, आज 80 जिलाध्यक्षों की हुयी घोषणा।*
*22_ मेरठ में 65 फीट नीचे बन रहा सबसे बड़ा अंडरग्राउंड स्टेशन, बिछ गया ट्रैक, एक ही जगह से चलेंगी नमो भारत और मेट्रो।*
*23_ उत्तर मैसेडोनिया के नाइट क्लब में लगी भीषण आग, 51 लोगों की मौत, कई घायल।*
*24_ 'चाय की टपरी, ट्रक ड्राइवर और क्लीनर नहीं... मुस्लिम समाज में शिक्षा की बहुत जरूरत', केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मुस्लिम समाज के शिक्षा की अहमियत पर जोर दिया, कहा कि इस समाज में शिक्षा की सबसे ज्यादा आवश्यकता है शिक्षा को प्रोत्साहित करते हुए गडकरी का कहना है कि सांप्रदायिक दीवारें गिराकर विज्ञान और प्रौद्योगिकी को अपनाना ही समाज का सह विकास करेगा।*
*25_ लोकपाल के आदेश पर शीर्ष अदालत ने लिया स्वत: संज्ञान, HC के जजों के खिलाफ शिकायत मामले में सुनवाई 18 को।*
*26_ तेलंगाना CM की ट्रोलर्स को चेतावनी-नंगा करवाकर सड़क पर पिटवाऊंगा, कहा- परिवार के खिलाफ सोशल मीडिया पर लिखना ठीक नहीं, खून खौलता है।*
*27_ ओडिशा का बौध देश में सबसे गर्म, पारा 42.5°C, हीटवेव का रेड अलर्ट; राजस्थान समेत 14 राज्यों में बारिश, हिमाचल में एवलांच की चेतावनी।*
*** दिल्ली फतेह दिवस मनाया गया
नई दिल्ली: सिख जनरलों द्वारा 1783 में दिल्ली पर की गई फतेह की याद गुरुद्वारा श्री गुरू सिंह सभा, मोती नगर में बड़ी श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। दो दिवसीय गुरमत समागम के पहले दिन विशेष सायंकालीन दीवान के अवसर पर श्री दरबार साहिब के हजूरी रागी भाई सुखजीत सिंह जी के जत्थे ने गुरबाणी कीर्तन तथा दूसरे दिन बीबी पुष्पिंदर कौर खालसा के ढाड़ी जत्थे ने ढाडी वारों से संगतों को निहाल किया। गुरुद्वारा साहिब के अध्यक्ष रविंदर सिंह बिट्टू और महासचिव राजा सिंह ने दिल्ली फतेह दिवस के अवसर पर संगतों को बधाई दी और उनसे अपने बच्चों को इस गौरवशाली इतिहास के बारे में बताने की अपील की। रविन्द्र सिंह बिट्टू ने अफसोस जताया कि सरकारों ने हमारे गौरवशाली इतिहास को उचित सम्मान नहीं दिया, जबकि सिखों ने हमेशा इस देश के लिए अग्रणी भूमिका निभाई है। गुरू नानक साहिब जी से जुड़े तीन ऐतिहासिक गुरुद्वारों का अस्तित्व नष्ट करने के उठे हुए कदम भी गलत हैं, ऐसा नहीं होना चाहिए था।
इस अवसर पर भाई बीबा सिंह खालसा स्कूल के मैनेजर डॉ. परमिंदर पाल सिंह ने दिल्ली फतेह दिवस से संबंधित ऐतिहासिक संदर्भों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि दिल्ली फतेह के बाद से लेकर दिल्ली में 7 ऐतिहासिक गुरुद्वारों की स्थापना तक बाबा बघेल सिंह द्वारा अपनाई गई कूटनीति अद्भुत थी। लेकिन हम इस इतिहास को अपने लोगों तक नहीं पहुंचा सके। बाबा बघेल सिंह ने जहां गुरूओं के चरण स्पर्श वाले इतिहासिक महत्व के स्थानों की स्थापना के लिए अपने जीते हुए राज को कुर्बान करने से भी संकोच नहीं किया, वहीं उन्होंने खालसा फौज के सम्मान और गरिमा को भी कम नहीं होने दिया। विशेषकर, बिना हथियार उठाए गुरुद्वारा रकाबगंज साहिब के मूल स्थान से दूसरे धार्मिक स्थल को स्थानांतरित करवाना कूटनीतिक पैंतरेबाजी की पराकाष्ठा थी। क्योंकि दक्षिण दिशा में जाने से पहले गुरू गोबिंद सिंह साहिब जी ने इस पवित्र स्थान पर मंजी साहिब का निर्माण करवाया था। लेकिन सांप्रदायिक सोच से मंजी साहिब से छेड़छाड़ की गई थी। पर ऐतिहासिक स्रोतों में भी गुरुद्वारा रकाबगंज साहिब के रूप में बाबा बघेल सिंह द्वारा किए गए जीर्णोद्धार पर अधिक ध्यान नहीं दिया गया। इसलिए यह कहा जा सकता है कि दिल्ली फतेह दिवस सिख इतिहास में एक गौरवपूर्ण एवं शानदार घटना है, जो "राज करेगा खालसा" और "हम राखत पातशाही दावा" के आदर्श वाक्य को पुष्ट करती है। यह सिखों की स्वतंत्र प्रकृति और खुले विचारों का भी प्रमाण है। इस अवसर पर जत्थों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
***दिल्ली भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के रोज़ा इफ्तार में अनेक गणमान्य व्यक्तियों के साथ ही रोज़ादार सम्मिलित हुए*
नई दिल्ली : मुस्लिम समाज द्वारा रमजान के मुकद्दस महीने में रोजा इफ्तार का एक अलग ही महत्व होता है, इस महीने में जगह जगह रोजा इफ्तार कार्यक्रम भी किए जाते हैं जिसमें सभी वर्गों के लोगों को आमंत्रित कर संयुक्त रूप से रोजा इफ्तार किया जाता है।
इसी क्रम आज दिल्ली भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा इंडिया इस्लामिक कल्चर सेंटर में रोजा इफ्तार कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस मौके पर केंद्रीय अल्पसंख्यक एवं संसदीय कार्य मंत्री श्री किरन रिजिजू, अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जमाल सिद्दीकी,दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता, मंत्री श्री आशीष सूद, उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री श्री दानिश आजाद, अंतरराष्ट्रीय खो खो खिलाड़ी सुश्री नसरीन शेख, दिल्ली भाजपा के महामंत्री विष्णु मित्तल, पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज, एवं डॉ हर्षवर्धन, राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष श्री आतिफ रशीद, दिल्ली अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रभारी श्री कारी मोहम्मद हारून प्रमुख रूप से उपस्थित रहे और रोज़ादारों के साथ सबने रोज़ा इफ्तार किया और रमज़ान की मुबारकबाद दी।
दिल्ली भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारी सर्वश्री इरफान सलमानी, नासिर रजा, इमतियाज अहमद, जुल्फिकार, आस मोहम्मद मालिक, इकरार कुरैशी, मुस्तफा सिद्दीकी सहित अनेकों कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।
दिल्ली अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष अनीस अब्बासी ने कहा कि रमज़ान का पाक महीना इबादत का महीना होता है जिसमें मुस्लिम समाज के लोग रोजा रखते हैं और आपसी भाईचारा वा देश की खुशहाली के लिए दुआ करते हैं। उन्होंने कहा कि आज इसी भावना के लेकर हमने आज इस रोजा इफ्तार कार्यक्रम का आयोजन किया है ताकि हम सभी मिलकर अब विकसित दिल्ली किए दुआ करें और प्रधानमंत्री जी के सपने को साकार करने में अपना योगदान दे सकें।
***आज केजरीवाल एवं भगवंत मान जब मीडिया से नशे एवं भ्रष्टाचार पर बोल रहे थे तो जान रहे थे की सुनने वाले उन पर हंस रहे हैं -- *वीरेन्द्र सचदेवा*
खेदपूर्ण है की दिल्ली में इमानदारी का ढोल फटने के बाद अब अरविंद केजरीवाल पंजाब में भी वो ही सब कहानी दोहरा रहे हैं -- *वीरेन्द्र सचदेवा*
नई दिल्ली : दिल्ली भाजपा अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है की धीरे धीरे साफ हो रहा है की दिल्ली से नाकारे जाने के बाद अरविंद केजरीवाल को अब पंजाब की राजनीति से भी बाहर होने का डर सता रहा है और इसलिए वह अब पंजाब में डेरा डालने की तैयारी कर रहे हैं।
श्री वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है की दिल्ली में दर्जनों घोटालों में घिरे अरविंद केजरीवाल 5 फरवरी 2025 को चुनाव के आख़िरी क्षण तक अपनी इमानदारी का ढोल पीटते रहे पर 10 साल में उनके भ्रष्टाचार को समझ चुके दिल्ली वालों ने उनकी विदाई सुनिश्चित कर दी।
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है की खेदपूर्ण है की दिल्ली में इमानदारी का ढोल फटने के बाद अब अरविंद केजरीवाल पंजाब में भी वो ही सब कहानी दोहरा रहे हैं।
श्री सचदेवा ने कहा है की
आज अरविंद केजरीवाल एवं पंजाब के मुख्य मंत्री सरदर भगवंत मान जब मीडिया से नशे एवं भ्रष्टाचार पर बोल रहे थे तो जान रहे थे की सुनने वाले उन पर हंस रहे हैं।
श्री वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है की केजरीवाल जब पंजाब के लोगों से आज फिर नशा एवं भ्रष्टाचार दूर करने का वादा कर रहे थे तो उस समय पंजाब के लोग 2021 के केजरीवाल एवं भगवंत मान के वो भाषण याद कर रहे थे जब दोनों पंजाब के लोगों से सत्ता में आने के 6 माह में पंजाब को नशा मुक्त करने का वादा करते थे पर आज 3 साल बाद फिर समय मांग रहे हैं।
केजरीवाल को आज पंजाब को शीध्र भ्रष्टाचार मुक्त करने का वादा करते देख पंजाब एवं दिल्ली की ही नही देश भर की जनता हत्प्रभ रह गई क्योंकि गत 3 साल से केजरीवाल तो सारे देश में घूम घूम कर दिल्ली एवं पंजाब में इमानदार सरकार चलाने का दावा करते रहे हैं।
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है की केजरीवाल समझ लें की दिल्ली विधानसभा चुनाव में जनता ने जो सजा खुद उन्हे हरा कर दी वो ही सजा 2027 में पंजाब की जनता सरदार भगवंत मान को देगी और उन्हे हराकर पूरे देश को "आप" की आपदा से मुक्त करेगी।
*** केंद्र सरकार शहर को विकसित करने के नाम पर झुग्गी झोपड़ियों पर बुलडोजर चलाकर, झुग्गीवालों को बेघर कर देती है।
मेरा सरकार से सवाल है कि जब Slum Free Smart City के नाम पर वो झुग्गी झोपड़ियां तोड़ती है तो क्या लोगों को पुनर्वासित करती है?
केंद्र सरकार ने अपने कार्यकाल में अभी तक कितने लोगों को पुनर्वासित किया है -Sandeep Pathak: AAP