Metronewz:11/02/2025:मंगलवार की बड़ी खबरें: *1_महाकुंभ का आज 29वां दिन है। 13 जनवरी से अब तक 43.57 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं। आज दोपहर 2 बजे तक 92.97 लाख लोग स्नान कर चुके हैं।* *2_ दिल्ली में चुने गए BJP विधायकों में से ही होगा अगल

Metronewz:11/02/2025:मंगलवार की बड़ी खबरें: *1_महाकुंभ का आज 29वां दिन है। 13 जनवरी से अब तक 43.57 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं। आज दोपहर 2 बजे तक 92.97 लाख लोग स्नान कर चुके हैं।* *2_ दिल्ली में चुने गए BJP विधायकों में से ही होगा अगल

Share with
Views : 145
#Metronewz:11/02/2025:मंगलवार की बड़ी खबरें: *1_महाकुंभ का आज 29वां दिन है। 13 जनवरी से अब तक 43.57 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं। आज दोपहर 2 बजे तक 92.97 लाख लोग स्नान कर चुके हैं।* *2_ दिल्ली में चुने गए BJP विधायकों में से ही होगा अगला CM, महिला MLA को भी मिल सकता है मौका, डिप्टी CM के पद की भी चर्चा जोरों पर।* *3_ 'कांग्रेस के पास यहां बंगाल में कुछ नहीं', BJP को टक्कर देने के लिए अकेली TMC काफी, I.N.D.I.A गठबंधन को होना होगा एकजुट, नहीं तो परिणाम दिल्ली-हरियाणा जैसे होंगे': ममता* *4_ 'दिल्ली के मुसलमानों के लिए चिंता की बात', BJP की जीत पर कांग्रेस नेता राशिद अल्वी का विवादित बयान।* *5_ महाकुंभ के लिए एक दिन में 330 ट्रेनें, रेलमंत्री बोले- अफवाहों पर ध्यान न दें।* *6_ अप्रैल-दिसंबर 2024 के दौरान 1.88 लाख करोड़ रुपये से अधिक की GST चोरी, 132 गिरफ्तारियां और 20,128 करोड़ रुपये की हुई वसूली।* *7_ जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने गृहमंत्री अमित शाह से की मुलाकात, पूर्ण राज्य के मुद्दे पर हुई चर्चा।* *8_ परीक्षा पे चर्चा- PM की स्टूडेंट्स को सीख, कहा- सबके पास 24 घंटे, पढ़ाई न करने का बहाना न बनाएं, टाइम मैनेजमेंट सीखें।* *9_ परीक्षा पे चर्चा- PM की स्टूडेंट्स को सीख, किसानों जैसी डाइट लें, टाइम मैनेजमेंट सीखें; टार्गेट ऐसा बनाएं जो पहुंच में हो, पकड़ में नहीं।* *10_ क्रिकेटरों का उदाहरण देते हुए पीएम ने छात्रों को दबाव पर ध्यान न देने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि जिस तरह बल्लेबाज स्टेडियम में नारे और शोर को अनदेखा करके गेंद पर ध्यान केंद्रित करता है, उसी तरह छात्रों को भी दबाव के बारे में सोचने के बजाय पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।* *11_ परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने बच्चों को खाने-पीने के बारे में अहम टिप्स दिए। उन्होंने बताया कि बच्चों को अपने भोजन को अच्छी तरह से चबाकर खाना चाहिए, कम से कम 32 बार। उन्होंने यह भी बताया कि बच्चों को कौन से खाद्य पदार्थ खाना चाहिए और किनसे बचना चाहिए। इसके अलावा उन्होंने यह भी बताया कि कब और क्या खाना उचित है।* *12_ प्रधानमंत्री मोदी फ्रांस और अमेरिका दौरे पर रवाना, बोले- ट्रम्प से मिलने के लिए उत्साहित; साझेदारी को बढ़ावा देना एजेंडे में शामिल।* *13_ बजट सत्र का सातवां दिन, सोनिया गांधी राज्यसभा में बोलीं- 14 करोड़ लोग खाद्य सुरक्षा कानून से वंचित, सरकार जल्द से जल्द जनगणना करवाए।* *14_ सुखोई समेत लड़ाकू विमानों की गर्जना से गूंजा बंगलूरू; राजनाथ सिंह बोले- ये पराक्रम का महाकुंभ।* *15_ बेंगलुरू में येलहंका एयरफोर्स स्टेशन पर एयरो इंडिया 2025 का 15वां संस्करण का समारोह चल रहा है। जिसे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह संबोधित भी किया है। इस दौरान राजनाथ सिंह ने वैश्विक अनिश्चितताओं का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि एक बड़े देश के तौर पर भारत हमेशा शांति और स्थिरता का हिमायती रहा है।* *16_ राष्ट्रपति ने महाकुंभ में डुबकी लगाई, सूर्य को अर्घ्य दिया, हनुमान मंदिर भी जाएंगी; भीड़ के चलते संगम स्टेशन बंद करना पड़ा।* *17_ प्रयागराज में कई किलोमीटर भीषण जाम, आने-जाने के सारे रास्तों पर बुरा हाल; गाड़ियों में कैद हैं लोग।* *18_ राहुल गांधी जैसे नेता हैं बर्बादी की वजह, दिल्ली चुनाव पर पूर्व कांग्रेसी नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने जमकर निकाली भड़ास।* *19_ 70 में से 31 विधायक दागी, भाजपा के सबसे अधिक; 64 फीसदी नए विधायकों के पास स्नातक डिग्री, पिछली बार यही संख्या 43 थी। पार्टी के हिसाब से देखें तो भाजपा के 48 विधायकों में से 16 और आप के 22 विधायकों में से 15 के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं। भाजपा के सात और आप के 10 विधायक गंभीर आपराधिक आरोपों का सामना कर रहे हैं।* *20_ बढ़ती बुजुर्ग आबादी से निपट ही नहीं पा रहा चीन, 2013 के मुकाबले आधी शादियां; सारी कोशिशें फेल।* *21_ सोना पहली बार ₹85 हजार के पार, 41 दिनों में ₹9206 कीमत बढ़ी; इस साल दाम 90 हजार तक जा सकते हैं।* *22_ राजस्थान में तापमान 33° पहुंचा, MP में ठंड कम, हिमाचल में अगले 2 दिन बारिश-बर्फबारी; फरवरी के आखिरी हफ्ते से गर्मी शुरू होगी।* *23_ डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ वॉर के बीच रुपये में ऐतिहासिक गिरावट, आम भारतीयों पर टूटेगा मुसीबतों का पहाड़, डोनाल्ड ट्रम्प ने स्टील और एल्यूमीनियम के आयात पर 25 फीसदी का टैरिफ लगाने का ऐलान करने वाले हैं, माना जा रहा है कि इस फैसले का असर भारत पर भी पड़ सकता है।* *24_ एफआईआई के पास 800 अरब डॉलर के भारतीय शेयर, रिपोर्ट ने बताया- लगातार हो रही बिकवाली का बाजार पर असर? हालांकि, अगर उनकी बिकवाली जारी रहती है तो यह भारतीय बाजार के लिए जोखिम का कारण बन सकता है। शेयर बाजार से जुड़ी एक रिपोर्ट में यह बात कही गई है।* *25_ भारतीय शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 700 से उपर निफ्टी 200 अंको के उपर गिरावट के साथ कर रहा है कारोबार, मिडकैप इंडेक्स में भी बड़ी भारी गिरावट।*
error: कॉपी नहीं होगा भाई खबर लिखना सिख ले