

*#Metronewz:08/02/2026: रविवार की बड़ी खबरें* *#YOU_TOO_CAN_TOP*
*अमेरिका ने PoK-अक्साई चिन को भारत का हिस्सा बताया, ट्रेड डील के बाद इंडियन मैप शेयर किया; सोशल मीडिया पर वायरल।*
*बांग्लादेश सरकार में पूर्व मंत्री रमेश चंद्र सेन की हिरासत में मौत, गरमाया माहौल।*
*अमेरिका ने जारी किया नक्शा, पाक अधिकृत कश्मीर (PoK) को माना भारत का हिस्सा, नक्शे में न कोई लाइन ऑफ कंट्रोल और न कोई विवादित क्षेत्र।*
*मलेशिया में जल्द UPI, पीएम मोदी बोले- ‘भारत की सफलता, एशिया की सफलता।’*
*केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने की “भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार” की सराहना, कहा “यह सौदा अर्थव्यवस्था और उद्योगों को महत्वपूर्ण बढ़ावा देगा।”*
*छत्तीसगढ़ में प्रशासन को सफलता, 51 नक्सलियों ने किया सरेंडर, 1.61 करोड़ का था इनाम।*
*आगरा को आग लगाएंगे, दिल्ली को दहलाएंगे’, पाकिस्तानी आतंकी नकवी की भारत को खुली धमकी।*
*देश में ब्रेस्ट कैंसर के मामले 13% बढ़े:बिहार-छत्तीसगढ़ में सबसे तेज बढ़ोतरी, ओवेरियन कैंसर ज्यादा खतरनाक।*
*केंद्रीय मंत्री किरन रिजिजू ने विपक्ष से सैन्य अभियानों पर राजनीति न करने का किया आग्रह, “गंभीर परिणामों” की दी चेतावनी।*
*पप्पू की गिरफ्तारी को राहुल गांधी ने बताया राजनीतिक प्रतिशोध, कहा नीट छात्र मृत्यु मामले में न्याय की मांग करने का मिल रहा दंड।*
*रूस के विश्वविद्यालय में चाकूबाजी, चार भारतीय छात्रों समेत छह घायल; दूतावास ने बताया दुर्भाग्यपूर्ण।*
*ईरान से व्यापार करने वाले देशों पर 25% टैरिफ: ट्रंप प्रशासन।*
*अमेरिका और रूस नई परमाणु हथियार नियंत्रण संधि के लिए सहमत हुए हैं। ट्रंप चाहते हैं कि इसमें चीन भी शामिल हो।*
*भारत और अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौते के ढांचे पर सहमत हुए, प्रधानमंत्री मोदी ने द्विपक्षीय संबंधों के लिए बताया इसे ‘बड़ी खुशखबरी।’*
*रूस से तेल खरीद पर भारत अपने रुख पर कायम, कहा देशवासियों की ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करना प्राथमिकता।*
*सेना प्रमुख ने पूंछ दौरे पर तैयारियों का जायजा लेने के साथ पुराने सहकर्मी से की मुलाकात।*
*अजित पवार की मौत पर संदेह बरकरार, 10 तारीख को दूंगा प्रेजेंटेशन: रोहित पवार*
*चीन का स्टारलिंक किलर: 4 मीटर का यह छोटा हथियार पल में भस्म करेगा सैटेलाइट।*
*मुख्यमंत्री कुर्सी पर खींचतान: सिद्धारमैया vs शिवकुमार खेमे की जंग में बेटे की एंट्री।*
*भारत के सामने ठंडा पड़ा USA टीम का जोश, कप्तान सूर्यकुमार ने ठोके 84, फिर गेंदबाजों ने दिलाई जीत।*
*बाल-बाल बचा पाकिस्तान, रोमांचक मुकाबले में नीदरलैंड्स को 3 विकेट से हराया।*
*T20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ खेलने के लिए पाकिस्तान ने ICC के सामने रखी 3 शर्त।*
*#YOU_TOO_CAN_TOP*
*प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मलेशिया में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए तमिल विरासत की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, तमिल सिर्फ एक भाषा नहीं है, बल्कि भारत का दुनिया से जुड़ाव है। तमिल साहित्य अमर है और इसकी संस्कृति पूरी तरह वैश्विक है।*
*मलेशिया में तमिल समुदाय*
*मलेशिया में तमिल समुदाय की एक बड़ी आबादी है, जो देश की कुल आबादी का लगभग 7-8% है। तमिल भाषा को मलेशिया में अल्पसंख्यक भाषा का दर्जा प्राप्त है।*
*मोदी का संबोधन*
*मोदी ने अपने संबोधन में मलेशिया में भारतीय समुदाय की उपलब्धियों और परंपराओं की प्रशंसा की। उन्होंने कहा, आप लोग अपने टैलेंट से मानवता की सेवा कर रहे हैं। मैं गर्व के साथ कहता हूं कि भारत के उपराष्ट्रपति थिरु सीपी राधाकृष्णन, विदेश मंत्री एस जयशंकर, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, जिन्होंने हमारे देश का बजट 9 बार प्रस्तुत किया है, ये सभी तमिलनाडु से आते हैं।*
*मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के साथ मुलाकात*
*मोदी ने मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के साथ अपनी पुरानी और प्रगाढ़ दोस्ती के किस्से भी साझा किए। उन्होंने बताया कि अनवर इब्राहिम ने प्रोटोकॉल तोड़कर एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया और स्वयं अपनी कार में बिठाकर कार्यक्रम स्थल तक लाए।*
*मलेशिया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मलेशियाई प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के बीच कई महत्वपूर्ण समझौतों पर चर्चा हुई। इनमें से कुछ प्रमुख समझौते हैं:-*
– *व्यापार और निवेश : दोनों देशों ने व्यापार को संतुलित और लगातार बढ़ाने पर सहमति जताई, जिसमें भारत-मलेशिया समग्र आर्थिक सहयोग समझौते (CECA) की संयुक्त समीक्षा शामिल है।*
– *रक्षा और सुरक्षा : दोनों देशों ने रक्षा और सुरक्षा सहयोग को मजबूत करने पर सहमति जताई, जिसमें डॉर्नियर विमानों की बिक्री, स्कॉर्पीन पनडुब्बियों और SU-30 जेट विमानों के रखरखाव शामिल हैं।*
– *सेमीकंडक्टर : दोनों देशों ने सेमीकंडक्टर क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई।*
– *नवीकरणीय ऊर्जा : दोनों देशों ने नवीकरणीय ऊर्जा और जलवायु परिवर्तन पर सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई।*
– *शिक्षा और स्वास्थ्य : दोनों देशों ने शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई।*
– *डिजिटल तकनीक : दोनों देशों ने डिजिटल तकनीक, साइबर सुरक्षा और 5G में सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई।*
– *UPI : भारत का UPI जल्द ही मलेशिया में आने वाला है, जिससे दोनों देशों के बीच व्यापार और वित्तीय सहयोग बढ़ेगा।*
*यूनान और भारत के बीच संबंध बहुत पुराने हैं। यूनानी आक्रमण के समय, सिकंदर ने भारत के पश्चिमोत्तर प्रांतों पर विजय प्राप्त की थी। उसके बाद, यूनानी शासकों ने भारत के कुछ हिस्सों पर शासन किया, जिसे हिन्द-यवन राज्य कहा जाता है*
*यूनान-भारत संबंधों के प्रमुख बिंदु:*
– *सांस्कृतिक आदान-प्रदान : यूनानी और भारतीय संस्कृतियों के बीच आदान-प्रदान हुआ, जिससे गान्धार कला शैली का विकास हुआ।*
– *व्यापार : यूनान और भारत के बीच व्यापारिक संबंध थे, जिसमें यूनानी सिक्कों का उपयोग किया जाता था।*
– *राजनीतिक संबंध : यूनान के प्रधानमंत्री किरियाकोस मित्सोटाकिस ने हाल ही में भारत का दौरा किया, जिससे दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी मजबूत हुई।*
*यूनान में श्रीकृष्ण की उपस्थिति:*
*यूनानी परम्पराओं में श्रीकृष्ण को अत्यंत वंदनीय स्थान प्राप्त था। यूनानी राजदूत मेगस्थीनीज़ ने अपनी पुस्तक में श्रीकृष्ण का उल्लेख किया है।*
*छत्तीसगढ़ में पांडू से जुड़े कई स्थान हैं। पांडुपारा एक छोटा सा गांव है जो दंतेवाड़ा जिले के छिंदगढ़ तहसील में स्थित है। यह गांव सागुंगाट पंचायत के अंतर्गत आता है और इसकी आबादी लगभग 1000 है।*
*पांडु टोला*
*एक अन्य स्थान पांडु टोला है, जो राजनांदगांव जिले के अंबागढ़ तहसील में स्थित है। इस गांव की आबादी लगभग 538 है, जिसमें 260 पुरुष और 278 महिलाएं हैं। यहां के निवासी मुख्य रूप से अनुसूचित जनजाति से हैं।*
*पांडव पर्वत*
*छत्तीसगढ़ में पांडव पर्वत भी एक प्रसिद्ध स्थल है, जो बीजापुर जिले में स्थित है। मान्यता है कि पांडवों ने अपने अज्ञातवास के दौरान इस पर्वत पर शरण ली थी। यहां एक मंदिर है, जिसकी घंटी अपने आप बजती है।*
*पांडवानी*
*छत्तीसगढ़ की लोकगीत परंपरा में पांडवानी एक महत्वपूर्ण स्थान रखती है। यह महाभारत की कहानियों पर आधारित है और इसमें संगीत, नृत्य और नाटक का मिश्रण होता है।*
*1_ मोदी को रिसीव करने पहुंचे मलेशिया पीएम इब्राहिम, प्रधानमंत्री बोले- ये उनका भारतीयों के लिए प्रेम, यहां जल्द UPI लॉन्च करेंगे।*
*2_ आज पीएम नरेंद्र मोदी के मलयेशिया दौरे का दूसरा दिन है। यह उनका 2026 का पहला विदेश दौरा है। अगस्त 2024 में भारत-मलयेशिया संबंधों को समग्र रणनीतिक साझेदारी तक बढ़ाने के बात हो रही है। इस यात्रा में व्यापार, निवेश, रक्षा और सुरक्षा सहयोग के साथ-साथ सेमीकंडक्टर क्षेत्र में साझेदारी को लेकर एक अहम समझौते पर हस्ताक्षर होने की संभावना है।*
*3_ विकसित भारत की ओर बड़ी छलांग: अमेरिका ने खोले दरवाजे, गोयल बोले- 30 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी में सीधी एंट्री।*
*4_ भारत और अमेरिका के बीच 500 अरब डॉलर ( करीब 45,29,069.80 रुपये) के व्यापार समझौते के लिए एक अंतरिम ढांचे पर सहमति बन गई है। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को अमेरिका के साथ हुई इस डील पर सरकार का पक्ष रखा।*
*5_ पीयूष गोयल ने नए भारत-अमेरिका व्यापार ढांचे के तहत भारतीय निर्यातकों के लिए एक बड़ी जीत पर प्रकाश डालते हुए कहा। गोयल ने कहा, “चीन पर 35% टैरिफ लगाया गया है, जबकि बांग्लादेश और वियतनाम पर 25% टैरिफ लगाया गया है। हम पर अब काफी कम प्रतिशत टैरिफ लगता है।*
*6_ उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने मीडिया को भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा से अवगत कराते हुए इसे भारत के आर्थिक विकास के लिए एक ऐतिहासिक कदम बताया। उन्होंने निर्यातकों, लघु व मध्यम उद्यमों, किसानों और मछुआरों के लिए संभावित लाभों पर प्रकाश डालते हुए, गोयल ने समझौते को भारत की विकसित भारत 2047 की यात्रा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर बताया।*
*7_ भारतीय निर्यातकों को अमेरिकी बाजार में चीनी कंपनियों के मुकाबले बढ़त हासिल हो सकती है, क्योंकि चीन पर अमेरिका ने 37 प्रतिशत टैरिफ लगा रखा है। इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटोमोबाइल, टेक्सटाइल, फार्मा, इंजीनियरिंग वस्तुओं, रत्न, आभूषण व चर्म उत्पाद क्षेत्र में निर्माण बढ़ने से निर्यात को बढ़ावा मिलेगा। चीन के मुकाबले अब मेड इन इंडिया को बढ़त हासिल होगी।*
*8_ सलमान खान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के कार्यक्रम में पहुंचे, मुंबई में भागवत बोले- भारत में रहने वाले सभी हिंदू, संघ किसी के खिलाफ नहीं*
*9_ केंद्रीय मंत्री बोले-पाकिस्तान जा रहा सिंधु का पानी रोका जाएगा, केंद्र सरकार ने तैयार की डीपीआर; राजस्थान समेत 4 राज्यों को मिलेगा फायदा।*
*10_ कोटा में 3 मंजिला इमारत ढही, दो की मौत; मलबे में दबे 13 लोगों को बाहर निकाला गया,लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने ट्वीट करते हुए कहा, ‘कोटा के इंद्रविहार में इमारत गिरने की घटना बेहद दुखद है। मैं जिला प्रशासन के साथ लगातार संपर्क में हूं। मैंने जिला कलेक्टर समेत संबंधित अधिकारियों को राहत और बचाव कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया है।*
*11_ पस्त हो जाएंगे चीन और पाकिस्तान, 114 राफेल विमान खरीदने की तैयारी में भारत।*
*12_ बंगाल में जारी SIR प्रक्रिया के बीच चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, स्थायी निवास प्रमाण पत्र एसआईआर 2026 के लिए मान्य।*
*13_ रूसी तेल खरीद: भारत ने दोहराया पुराना रूख, कहा- विविधता जारी रहेगी; ट्रंप बोले- खरीदने पर फिर लगेगा टैरिफ।*
*14_ रूस के मेडिकल कॉलेज में खूनी खेल, हॉस्टल में घुसकर चाकू से हमला; 4 भारतीय छात्र भी घायल।*
*15_ टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की जीत से शुरुआत, USA को 29 रन से हराया; कप्तान सूर्या की फिफ्टी, सिराज को 3 विकेट।*
*#YOU_TOO_CAN_TOP*
*1_ भारत के किसानों, उद्यमियों के लिए नए अवसर खुलेंगे’, व्यापार समझौता रूपरेखा पर PM मोदी का पोस्ट।*
*2_ सोशल मीडिया पोस्ट में पीएम मोदी ने लिखा, ‘हम दो महान देशों के बीच अंतरिम व्यापार समझौते पर सहमत हुए हैं। मैं राष्ट्रपति ट्रंप को दोनों देशों के संबंधों को मजबूत करने के लिए उनकी प्रतिबद्धता के लिए धन्यवाद देता हूं। यह रूपरेखा हमारी साझेदारी की गहराई, विश्वास और गतिशीलता को दर्शाती है।*
*3_ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय मलयेशिया दौरे पर रवाना हो गए हैं। पीएम मोदी का यह मलयेशिया दौरा बेहद अहम है क्योंकि दोनों देशों की साझेदारी को ‘कॉम्प्रिहेंसिव स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप’ का दर्जा मिलने के बाद यह पीएम मोदी का पहला मलयेशिया दौरा है। इस दौरे में दोनों देशों के बीच कई अहम रक्षा सहयोग पर सहमति बन सकती है।*
*4_ ‘हाउडी मोदी’ पर भारी पर गया ‘नमस्ते ट्रंप’. ट्रेड डील पर कांग्रेस का तंज; रूस से दूरी पर सवाल।*
*5_ अमेरिका ने PoK-अक्साई चिन को भारत का हिस्सा बताया, ट्रेड डील के बाद इंडियन मैप शेयर किया; सोशल मीडिया पर वायरल।*
*6_ सोनिया गांधी का वोटर लिस्ट केस में कोर्ट को जवाब, वोटर लिस्ट-नागरिकता सरकार के मसले; क्रिमिनल कोर्ट का निजी शिकायत पर एक्शन लेना सही नहीं।*
*7_ राजनाथ सिंह ने भारत और अमेरिका के बीच हुए अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा की सराहना की है। उन्होंने कहा कि यह समझौता भारत के लिए कई बड़े फायदे लेकर आएगा। इससे निर्यात बढ़ेगा, मजदूर-आधारित उद्योग मजबूत होंगे और बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर पैदा होंगे। उन्होंने कहा इस समझौते में किसानों और कृषि क्षेत्र के हितों की पूरी तरह सुरक्षा की गई है।*
*8_ मुंबई में रितु तावड़े होंगी BJP की मेयर, शिंदे गुट के संजय घाड़ी डिप्टी मेयर; नाम का एलान।*
*9_ देशभर में आज एप बेस्ड ट्रांसपोर्ट वर्कर्स की हड़ताल, घटती कमाई और शोषण के खिलाफ प्रदर्शन; ओला, उबर और रैपिडो सर्विस पर असर।*
*10_ यूपी: सवा तीन करोड़ मतदाताओं को मिलेगा चुनाव आयोग का नोटिस, 6 मार्च तक दे सकेंगे जवाब; उम्र को लेकर समस्याएं,यूपी में एसआईआर की प्रक्रिया एक महीने और बढ़ा दी गई है। अब 6 मार्च तक दावे और आपत्तियां दर्ज कराई जा सकेंगी।*
*11_ थोड़ी देर में सांसद पप्पू यादव की कोर्ट में पेशी, 31 साल पुराने केस में पटना से गिरफ्तार; राहुल बोले- आवाज दबाने की कोशिश है।*
*12_ मथुरा में एक्सप्रेस-वे पर 6 की मौत, कंटेनर ने रौंदा, बस से उतरकर सड़क किनारे खड़े थे; चेहरे कुचले, स्वेटर से पहचान।*
*13_ भारत का पहला मैच आज, अमेरिका से मुकाबला, रोहित-कोहली के बिना पहली बार टी-20 वर्ल्डकप खेलेगा इंडिया; नेत्रवलकर बड़ी चुनौती।*
*14_ पाकिस्तान ने टी-20 वर्ल्ड कप का पहला मैच जीता,नीदरलैंड को फहीम अशरफ का कैच छोड़ना पड़ा भारी,हारते हारते बचा,पहले ही मैच में उलटफेर से बचा पाकिस्तान।*
*15_ देश भर में मौसम बदल रहा है ,राजस्थान-छत्तीसगढ़ में फरवरी के पहले हफ्ते ही पारा 30° पार, बाड़मेर-राजनांदगांव में तापमान 32°C पहुंचा।*
*#YOU_TOO_CAN_TOP*