*#Metronewz:27/01/2024:मंगलवार की बड़ी ख़बरें* *#YOU_TOO_CAN_TOP* *भारत-EU के बीच होने जा रही दुनिया की सबसे बड़ी डील, आज होगा ऐलान* *ईरान से बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका ने मध्य पूर्व में तैनात किया एयरक्राफ्ट कैरियर, तेहरान ने दी कड़ी चेतावनी* *गणतंत्र दिवस पर भारत ने उड़ाया वही BS-022 राफेल, ज‍िसे PAK ने क‍िया था मार ग‍िराने का दावा* *पंजाब में बड़ी कार्रवाई: कुख्यात गैंगस्टर Goldy Brar के माता-पिता गिरफ्तार*

Screenshot


*#Metronewz:27/01/2024:मंगलवार की बड़ी ख़बरें* *#YOU_TOO_CAN_TOP*

*भारत-EU के बीच होने जा रही दुनिया की सबसे बड़ी डील, आज होगा ऐलान*

*ईरान से बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका ने मध्य पूर्व में तैनात किया एयरक्राफ्ट कैरियर, तेहरान ने दी कड़ी चेतावनी*

*गणतंत्र दिवस पर भारत ने उड़ाया वही BS-022 राफेल, ज‍िसे PAK ने क‍िया था मार ग‍िराने का दावा*

*पंजाब में बड़ी कार्रवाई: कुख्यात गैंगस्टर Goldy Brar के माता-पिता गिरफ्तार*

*अमेरिका के बैंगोर एयरपोर्ट पर प्राइवेट जेट क्रैश: बर्फीले तूफान के बीच टेकऑफ के दौरान हुआ हादसा, 8 लोग थे सवार*

*77वां गणतंत्र दिवस: कर्तव्य पथ पर दिखी आत्मनिर्भर भारत की झलक, ऑपरेशन सिंदूर की झांकी भी हुई शामिल*

*अमेरिका में सदी की सबसे खतरनाक सर्दी: बर्फबारी से -31 डिग्री हुआ तापमान, ठहरी जिंदगी; उत्तरपूर्व में 25 मौतें*

*अमेरिका के बिना यूरोप असुरक्षित?: NATO प्रमुख का तंज, बोले- खुद रक्षा कर लेंगे, ऐसा सोचने वालों को शुभकामनाएं*

*प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी गणतंत्र दिवस की बधाई, कहा- भारत की आन-बान और शान का प्रतीक है ये महापर्व*

*गाजा में अंतिम इजरायली बंधक का मिला शव, मानवीय सहायता के लिए खुल सकता है रफाह बॉर्डर*

*आधार में फिंगरप्रिंट की जगह चेहरे से पहचान की तैयारी: हर महीने 100 करोड़ ऑथेंटिकेशन का टारगेट, AI और क्वांटम तकनीक से सुरक्षा बढ़ेगी*

*सदानंद सरस्वती बोले- अविमुक्तेश्वरानंद को तीनों शंकराचार्यों का समर्थन: अविमुक्तेश्वरानंद बोले- अब लड़ाई असली-नकली हिंदू में, जब योगी चाहेंगे तभी स्नान होगा*

*कोलकाता में भीषण अग्निकांड, मोमो फैक्ट्री और डेकोरेटर गोदाम में आग लगने से 8 की मौत, 20 लापता*

*शेख़ हसीना के दिल्ली से दिए बयान पर बांग्लादेश नाराज़, भारत पर कूटनीतिक मर्यादा तोड़ने का आरोप लगाया*

*ट्रंप ने भारत को ‘दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र’ बताया, शी जिनपिंग ने कहा-‘अच्छा पड़ोसी’*

*राष्ट्रपति की भी न मानी बात? एट होम कार्यक्रम में राहुल ने नहीं पहना असम का पटका*

*पहले पूछा धर्म फिर मारा चाकू, अमेरिका में पहलगाम जैसा हमला, अब खुद के दरवाजे तक पहुंची नफरत*

*र‍िश्ते संभालने में जुटे ट्रंप, ब्राजील के राष्‍ट्रपत‍ि लूला से 50 मिनट की बात*

*बद्रीनाथ, केदारनाथ और गंगोत्री में गैर हिंदुओं की एंट्री बैन पर गरमाया मुद्दा, मुस्लिम संगठन ने जताई आपत्ति*

*सात दिवसीय जयपुर आर्ट वीक का आयोजन : 27 जनवरी से 3 फरवरी तक, शहर के 11 स्थलों पर आयोजित*

*मध्य मेक्सिको में फुटबॉल मैच के दौरान अंधाधुंध गोलीबारी में 11 लोगों की मौत, पुलिस जांच जारी*

*ट्रंप प्रशासन की सख्ती से भारतीय पेशेवरों की बढ़ी मुश्किलें, 2027 तक के लिए इंटरव्यू स्लॉट खत्म*

*गणतंत्र दिवस पर राहुल-खड़गे तीसरी लाइन में बैठे दिखे: कांग्रेस का मोदी-शाह पर अपमान करने का आरोप; पहली लाइन में बैठे आडवाणी की पुरानी फोटो दिखाई*

*जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में सर्च ऑपरेशन जारी, कल मुठभेड़ के बाद 2–3 आतंकी फरार हुए*

*राजस्थान के 3 शहरों में माइनस में तापमान: MP-यूपी सहित 7 राज्यों में बारिश, हिमाचल में तूफान का अलर्ट; बर्फबारी से 835 सड़कें बंद*

*Cricket News: सदी का सूखा खत्म, बिहार ने रणजी ट्रॉफी का फाइनल 568 रन से जीता; प्लेट ग्रुप के खिताब पर कब्जा*

*बांग्‍लादेश की जगह शामिल Scotland ने T20 World Cup 2026 के लिए किया टीम का एलान, रिची बेरिंगटन करेंगे कप्‍तानी*

*वेस्टइंडीज का टी-20 वर्ल्ड कप स्क्वॉड रिलीज: क्वेंटिन सैम्प्सन और शमार जोसेफ को पहली बार मौका; विकेटकीपर शाई होप कप्तानी करेंगे*

*#YOU_TOO_CAN_TOP*

*सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें..*

*27 – जनवरी – मंगलवार*

*1* वायुसेना ने गणतंत्र दिवस के मौके पर पाकिस्तान को याद दिलाया ऑपरेशन सिंदूर, IAF ने दिखाए एयर स्ट्राइक वाले हथियार

*2* पीएम मोदी मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से इंडिया एनर्जी वीक (आईईडब्ल्यू) 2026 सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। यह कार्यक्रम 27 से 30 जनवरी के बीच दक्षिण गोवा में आयोजित होने वाला है।

*3* भारत-यूरोपीय यूनियन के बीच सबसे बड़ी ट्रेड डील आज, 200 करोड़ लोगों का मार्केट बनेगा, दुनिया की 25% इकोनॉमी इसके दायरे में होगी

*4* राष्ट्रपति की भी न मानी बात, राहुल गांधी ने एट होम कार्यक्रम में नहीं पहना असम का पटका; BJP का दावा

*5* कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने पलटवार किया। उन्होंने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वे भी पटका पहने हुए नहीं दिख रहे हैं। पवन खेड़ा ने सवाल उठाया, ‘क्या आप राजनाथ सिंह जी से भी माफी मांगने को कहेंगे?

*6* लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को गणतंत्र दिवस समारोह में तीसरी पंक्ति में बैठाने पर कांग्रेस नेताओं ने सरकार की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि यह सरकार की मानसिकता और विपक्ष के नेताओं की गरिमा के प्रति असम्मान को दर्शाता है,2014 तक विपक्ष के नेता सुषमा स्वराज, अरुण जेटली और एलके आडवाणी हमेशा पहली पंक्ति में वहीं बैठते थे

*7* कांग्रेस ने मोदी सरकार की जाति जनगणना की नीयत पर सवाल उठाए हैं। पार्टी का कहना है कि जनगणना के फॉर्म में ओबीसी का जिक्र न होना शक पैदा करता है। कांग्रेस ने मांग की है कि प्रक्रिया तय करने से पहले सभी दलों और राज्यों से बात की जाए

*8* जिनपिंग ने भारत को गणतंत्र दिवस की बधाई दी, कहा- ड्रैगन और हाथी साथ डांस करें; ट्रम्प बोले- भारत-अमेरिका का ऐतिहासिक रिश्ता

*9* उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता संशोधन अध्यादेश को राज्यपाल की मंजूरी, तुरंत प्रभाव से हुआ लागू;

*10* महाराष्ट्र में गणतंत्र दिवस के मौके पर एक ऐतिहासिक कार्यक्रम हुआ। ‘राष्ट्र प्रथम’ पहल के तहत राज्य के एक लाख से ज्यादा स्कूलों के दो करोड़ से अधिक छात्रों ने एक साथ देशभक्ति गीतों पर सामूहिक व्यायाम किया। यह आयोजन इतना बड़ा था कि इसे वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, लंदन ने विश्व रिकॉर्ड के रूप में मान्यता दी है

*11* पश्चिम बंगाल में दो गोदामों में आग, 8 की मौत, कई मजदूर के फंसे होने की आशंका; सात घंटे में 12 दमकल गाड़ियों ने आग बुझाई

*12* सरकारी बैंकों में आज हड़ताल, नकद लेनदेन और चेक क्लियरेंस जैसे काम नहीं होंगे, लगातार चौथे दिन बैंक बंद

*13* कश्मीर से दिल्ली तक ठंड का सितम, पश्चिमी विक्षोभ से बदल रहा मौसम का मिजाज; IMD ने जारी किया अलर्ट

*14* ट्रंप को झटका देने की तैयारी में कनाडा के PM मार्क कार्नी! जल्द कर सकते हैं भारत दौरा, बड़ी डील की तैयारी

*15* अमेरिका में बर्फ़ीले तूफ़ान के बीच प्राइवेट जेट क्रैश, 7 लोगों की मौत 1 गंभीर रूप से घायल

*16* दुनिया को डराने वाले ट्रम्प यूरोप के आगे क्यों झुके, 27 देशों ने ‘ट्रेड बाजूका’ की धमकी दी; घबराएं ट्रम्प ने 10% टैरिफ हटाया

*17* अमेरिका ने अपना बड़ा युद्धपोत यूएसएस अब्राहम लिंकन और उसके साथ तीन युद्धपोत (डिस्ट्रॉयर) पश्चिम एशिया भेज दिए हैं। इससे साफ संकेत मिलता है कि अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ गया है। अमेरिकी सेना के सेंट्रल कमांड के मुताबिक यह जहाजों का समूह अभी हिंद महासागर में है, ईरान के पास वाले अरब सागर में नहीं। लेकिन इसके आने से इलाके में हजारों अमेरिकी सैनिक और सैन्य ताकत बढ़ गई है।

*आपरेशन सिंदूर की त्रिसेवा झांकी 77वें गणतंत्र दिवस पर कर्तव्य पथ पर प्रदर्शित की गई थी। यह झांकी भारतीय सेना, वायुसेना और नौसेना की संयुक्त ताकत को दर्शाती है, जिसमें पाकिस्तान और पीओके में स्थित 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया था।*

*झांकी की खासियत:*

– *M-777 तोप और अल्ट्रा लाइट तोप : इन हथियारों से सटीक निशाना लगाने की क्षमता को दर्शाया गया है।*
– *SCALP क्रूज मिसाइल और हैमर बम : इन हथियारों की शक्ति और सटीकता को दिखाया गया है।*
– *राफेल लड़ाकू विमान : वायुसेना की ताकत को प्रदर्शित किया गया है।*
– *S-400 एयर डिफेंस सिस्टम : हवाई खतरे को खत्म करने की क्षमता को दर्शाया गया है।*

*यह झांकी भारतीय सेना की ताकत और आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में उनकी सफलता को प्रदर्शित कर रही थी।*

*कच्छ के सफेद रण में विश्व का सबसे बड़ा राष्ट्रीय झंडा फहराया। यह झंडा खादी ग्रामोद्योग द्वारा बनाया गया है और इसका आकार बहुत बड़ा है। यह झंडा 77वें गणतंत्र दिवस पर फहराया, जिसमें मुख्य अतिथि खादी और ग्रामोद्योग आयोग के अध्यक्ष मनोज कुमार थे। इस अवसर पर भारतीय सेना और सीमा सुरक्षा बल के जवानों द्वारा सलामी दी गई ।*

*कच्छ का रण*

*कच्छ का रण एक नमक का रेगिस्तान है, जो गुजरात के कच्छ जिले में स्थित है। यह दुनिया के सबसे बड़े नमक रेगिस्तानों में से एक है और अपनी सफेद धरती और रंगीन संस्कृति के लिए जाना जाता है।*

*#metropressclub*

*1_ गणतंत्र दिवस- राष्ट्रपति मुर्मू ने तिरंगा फहराया, 21 तोपों की सलामी; ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला अशोक चक्र से सम्मानित।*

*2_ गणतंत्र दिवस- PM ने बंधेज पगड़ी पहनी, इस पर सुनहरे मोर पंख के पैटर्न; कुर्ता-जैकेट के रंग इंडियन नेवी और एयरफोर्स की यूनिफॉर्म से प्रेरित।*

*3_ गणतंत्र दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी समेत कई हस्तियों ने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी ने देशवासियों से राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।*

*4_ भारत के 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मुख्य अतिथि द्वय- यूरोपीय संघ की अध्यक्ष उर्सुला लॉन डेर लेयेन और यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो लुइस सैंटोस दा कोस्टा समेत कई गणमान्य हस्तियां मौजूद रहीं।*

*5_ गणतंत्र दिवस के मौके पर कर्तव्य पथ पर हुई परेड में दुनिया ने भारत की सैन्य ताकत के साथ ही सांस्कृतिक विरासत को देखा। वहीं, गणतंत्र दिवस की परेड समाप्त होने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने कर्तव्य पथ पर बनी दर्शक दीर्घा में मौजूद आगंतुकों का अभिवादन किया। पीएम मोदी अपने पहले कार्यकाल से ही इश परंपरा को निभाया है।*

*6_ प्रधानमंत्री ने अपने काफिले को पीछे छोड़ पैदल ही आगे बढ़कर लोगों का हाथ जोड़कर अभिवादन किया। इस दौरान पीएम मोदी काफी दूर तक पैदल चलते हुए भीड़ का अभिवादन करते रहे। जब पीएम मोदी लोगों का अभिवादन कर रहे थे तो उनका स्वागत ‘मोदी-मोदी’ के नारों के साथ किया गया। इस दौरान लोगों का जोश देखने लायक था।*

*7_ गणतंत्र दिवस परेड: कर्तव्य पथ पर ऑपरेशन सिंदूर फॉर्मेशन, पैराट्रूपर्स उतरे, सूर्यास्त्र, MI-17 हेलिकॉप्टर्स ने बरसाए फूल; ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को अशोक चक्र।*

*8_ कर्तव्य पथ पर दिखी भारत की ताकत, लड़ाकू विमानों की गगनभेदी गर्जना से गूंजा आकाश।*

*9_ गणतंत्र दिवस- ताज महल में हिंदू संगठन ने तिरंगा फहराया, बिहार भाजपा अध्यक्ष जूते पहनकर पहुंचे, लोगों ने टोका।*

*10_ गुजरात के कच्छ में भूकंप के 25 साल, दिन भर बाइक से घूम-घूमकर पीड़ितों से मिले थे मोदी, एक फोन पर कंपनी के मालिक ने कच्छ में बिस्किट के 10 लाख कार्टन भेजे।*

*11_ कर्नाटक सरकार ने विभागों की चेतावनी को दरकिनार करते हुए बंगलूरू में 22 दलित और ओबीसी मठों को 255 करोड़ रुपये की जमीन देने का फैसला किया है। यह गोमाला जमीन है, जिसे नियमों के तहत निजी संस्थाओं को नहीं दिया जा सकता। अधिकारियों ने सरकार के फैसले पर सवाल उठाए है।*

*12_ गणतंत्र दिवस पर काशी विश्वनाथ और श्याम मंदिर में दिखा तिरंगा श्रृंगार, बाबा का दरबार हुआ राष्ट्रीय रंग में सराबोर।*

*13_ हाल ही में श्रीगंगा सभा ने हर की पैड़ी समेत कई घाटों पर गैर हिंदुओं के प्रवेश को निषेध कर दिया था। अब बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति ने भी मंदिरों में गैर हिंदुओं के प्रवेश को वर्जित करने का फैसला लिया है।*

*14_ भारत के 77 वें गणतंत्र दिवस पर चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने भारत चीन रिश्तों को लेकर एक सकारात्मक और दोस्ताना संदेश दिया है, उन्होंने कहा कि भारत और चीन अच्छे पड़ोसी ही नहीं, बल्कि दोस्त और साझेदार भी है,शी जिनपिंग के मुताबिक दोनों देशों के मजबूत संबंध न सिर्फ एशिया बल्कि पूरी दुनिया में शांति और समृद्धि के लिए जरूरी है।*

*15_ पाकिस्तान को यूएई (UAE )से लगा झटका, भारत दौरे से वापसी के बाद राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद ने रद्द की एयरपोर्ट डील।*

*16_ ट्रम्प की 100% टैरिफ धमकी पर झुके कनाडाई प्रधानमंत्री, कार्नी बोले- चीन के करीब नहीं जा रहे, हमारे बीच कोई फ्री ट्रेड एग्रीमेंट नहीं।*

*17_ राजस्थान के 3 शहरों में माइनस में तापमान, मध्यप्रदेश – यूपी सहित 7 राज्यों में बारिश, हिमाचल में तूफान का अलर्ट; बर्फबारी से 835 सड़कें बंद।*

*#YOU_TOO_CAN_TOP*

*आपका दिन शुभ और मंगलमय हो सुप्रभात..!!*
जय हो!!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!