*#Metronewz:सोमवार:12/01/2026 की बड़ी खबरें* *#YOU_TOO_CAN_TOP* *ईरान की अमेरिका को खुली धमकी: हमला हुआ तो इजराइल तक सारे सैन्य बेस कर देंगे तबाह, प्रदर्शनकारियों को देंगे फांसी।* *ISRO को लगा तगड़ा झटकाः PSLV C62 मिशन फेल, ‘अन्वेषा’ सैटेलाइट रास्ते से भटककर अंतरिक्ष में गायब

Screenshot

*#Metronewz:सोमवार:12/01/2026 की बड़ी खबरें* *#YOU_TOO_CAN_TOP*

*ईरान की अमेरिका को खुली धमकी: हमला हुआ तो इजराइल तक सारे सैन्य बेस कर देंगे तबाह, प्रदर्शनकारियों को देंगे फांसी।*

*ISRO को लगा तगड़ा झटकाः PSLV C62 मिशन फेल, ‘अन्वेषा’ सैटेलाइट रास्ते से भटककर अंतरिक्ष में गायब हो गया, इसरो बोला- विश्लेषण कर रहे*

*राम मंदिर की सुरक्षा में बड़ा बदलाव! कश्मीरी शख्स की हरकत के बाद अयोध्या हाई अलर्ट पर, अब हर कदम पर कड़ी निगरानी*

*योगी सरकार का बुलडोजर एक्शन! देवरिया में अवैध मजार जमींदोज, सरकारी जमीन से हटाया गया कब्जा; इलाके में मचा हड़कंप।*

*ग्रीनलैंड पर कब्जे को उतावले ट्रंप ! स्पेशल US फोर्सेज से कहा-“आक्रमण की तैयारी करो”, टॉप जनरलों से मिला Shocking जवाब।*

*अमेरिका में खून का तांडव: सनकी युवक ने पिता, भाई और चर्च पादरी समेत 6 रिश्तेदारों को उतारा मौत के घाट।*

*अब तक 538 लोगों की मौत, इंटरनेट और फोन सेवाएं बंद; ईरान में विद्रोह की आग।*

*कोविड वैक्सीन पर भिड़े अमेरिका-जर्मनी ! RFK जूनियर के दावे पर भड़का बर्लिन,US स्वास्थ्य मंत्री को दिखाया आईना*

*जम्मू-कश्मीर में कई इलाकों में दिखाई दिए ड्रोन, PAK से आए थे; सर्च ऑपरेशन जारी।*

*दिल्ली में पति के मर्डर की गवाह महिला की हत्या:हमलावरों ने सिर पर गोली मारी; 2023 में पति की भी गोली मारकर हत्या हुई थी।*

*मोदी बोले-राजकोट को मिनी जापान बताने पर मेरा मजाक उड़ा:आज 2.50 लाख छोटे बिजनेस, यहां स्क्रू ड्राइवर से रॉकेट तक के पार्ट्स बनते हैं*

*पीएसएलवी-सी62/ईओएस-एन1 मिशन की उल्टी गिनती शुरू, सोमवार सुबह 10:17 बजे पर लॉन्च।*

*RJD सांसद सुरेंद्र यादव की बदजुबानी: हार के बाद मतदाताओं को दीं सरेआम गालियां, वीडियो वायरल।*

*वीबी-जी रामजी योजना पर कैलाश विजयवर्गीय का कांग्रेस पर पलटवार, बोले—विरोध नहीं, तथ्यात्मक बात करे कांग्रेस।*

*Maha Politics: ‘हमारा दोस्ताना मुकाबला था, लेकिन अजित पवार का संयम डगमगा रहा’, सीएम फडणवीस ने दिए बड़े संकेत*

*धर्मांतरण कांड: बदायूं में ‘घर के अंदर चर्च’ बनाकर मतांतरण की साज‍िश, बरेली इंटेलिजेंस की रेड।*

*अब न तेल मिलेगा, न पैसा!’ वेनेजुएला ऑपरेशन के बाद ट्रंप ने क्यूबा को दी खुली धमकी।*

*Crypto Trading Alert: भारत में बिटक्वाइन खरीदने वालों की खैर नहीं, सरकार ने लागू किए 5 सख्त नियम।*

*राजस्थान में सप्लाई हो रहा 3 करोड़ का गांजा टोंक डीएसटी टीम ने पकड़ा।*

*राजस्थान के फतेहपुर में -3.4°C पारा, गाड़ियों पर बर्फ जमी:उत्तराखंड में -22°C तापमान, झरने जमे; दिल्ली के पालम में 13 साल का रिकॉर्ड टूटा*

*IND vs NZ 1st ODI : भारत की विजयी शुरुआत, न्यूजीलैंड को 4 विकेट से दी मात।*

*#YOU_TOO_CAN_TOP*

*1* पीएम मोदी बोले-राजकोट को मिनी जापान बताने पर मेरा मजाक उड़ा, आज 2.50 लाख छोटे बिजनेस, यहां स्क्रू ड्राइवर से रॉकेट तक के पार्ट्स बनते हैं।

*2* पीएम मोदी आज जर्मन चांसलर से मिलेंगे, दोनों नेता साबरमती आश्रम जाएंगे, अहमदाबाद के काइट फेस्टिवल में भी शामिल होंगे।

*3* भागवत बोले- RSS बदला नहीं है, समय के साथ अपने स्वरूप सामने ला रहा; संघ पर बनी फिल्म शतक का म्यूजिक लॉन्च।

*4* इसरो PSLV-C62 रॉकेट से अन्वेषा सैटेलाइट लॉन्च फेल्ड , ये 600km ऊंचाई से झाड़ी में छिपे दुश्मन की फोटो ले सकेगा; 2026 का पहला मिशन।

*5* मणिशंकर अय्यर बोले- ऑपरेशन सिंदूर खत्म करना चाहिए, भारत सरकार पाकिस्तान से बातचीत करे; BJP बोली- कांग्रेस की पहचान, PAK मेरा भाईजान।

*6* टैरिफ वार से कैसे निपटेगा भारत? बजट में बड़े आर्थिक सुधारों का रोडमैप तैयार, नहीं थमेगी देश की रफ्तार।

*7* सरकार आम बजट के जरिए सेवा क्षेत्र, नवीकरणीय ऊर्जा, डिजिटल प्रौद्योगिकी, बुनियादी ढांचा, अंतरिक्ष और स्वास्थ्य सेवा जैसे अहम क्षेत्रों में बड़े सुधारों की घोषणा कर सकती है। इन क्षेत्रों को रोजगार सृजन और दीर्घकालिक विकास की रीढ़ माना जा रहा है। सरकार का मानना है कि इन सुधारों से घरेलू अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी और विदेशी निवेशकों का भरोसा बढ़ेगा।

*8* सांबा, राजौरी और पुंछ में LoC पर दिखे 5 ड्रोन, दावा- पाकिस्तान घुसपैठ की कोशिश में; सेना का काउंटर अटैक, सर्च ऑपरेशन शुरू।

*9* उद्धव बोले- भाजपा को मुंबई हड़पने नहीं देंगे, राज ने कहा- मराठी मानुष के लिए आखिरी चुनाव, हम मुंबई-महाराष्ट्र बचाने साथ आए।

*10* हमारा दोस्ताना मुकाबला था, लेकिन अजित पवार का संयम डगमगा रहा’, सीएम फडणवीस ने दिए बड़े संकेत।

*11* फडणवीस ने कहा कि भाजपा और एनसीपी ने पहले ही तय किया था कि पुणे और पिंपरी-चिंचवाड़ में दोनों दल अलग-अलग चुनाव लड़ेंगे, लेकिन एक-दूसरे की आलोचना नहीं करेंगे। मुख्यमंत्री के मुताबिक उन्होंने इस समझौते का पालन किया, जबकि अजित पवार बार-बार भाजपा पर स्थानीय प्रशासन को लेकर हमला कर रहे हैं। फडणवीस ने कहा कि मैं काम बोलने देता हूं, बयान नहीं।

*12* इंडियन आइडल-3 के विनर 43 वर्षीय प्रशांत तमांग का निधन, हार्ट अटैक आया, पाताललोक सीरीज में दिखे थे, सलमान की फिल्म बैटल ऑफ गलवान काम किया।

*13* पहला वनडे- भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया, कोहली ने 93 रन बनाए, कप्तान गिल की फिफ्टी; अय्यर ने 49 रन की पारी खेली।

*14* कोहली क्रिकेट के दूसरे टॉप स्कोरर बने, सबसे तेज 28 हजार रन भी बनाए, भारत ने 20वीं बार 300+ का टारगेट चेज किया; रिकॉर्ड्स।

*15* दिल्ली कैपिटल्स WPL में लगातार दूसरा मैच हारी, गुजरात ने 4 रन से हराया, डिवाइन ने 42 गेंद पर 95 रन बनाए।

*16* ईरान हिंसा– अबतक 538 लोगों की मौत, 10 हजार अरेस्ट, ईरान की अमेरिका-इजराइल को धमकी, कहा- हमला किया तो पलटवार करेंगे।

*17* बर्फीली ठंड से कांपा उत्तर भारत: आठ राज्यों में शीतलहर का अलर्ट, दिल्ली का पारा 3 डिग्री.. 2013 के बाद सबसे कम।

**** ISRO को लगा तगड़ा झटकाः PSLV C62 मिशन फेल, ‘अन्वेषा’ सैटेलाइट रास्ते से भटककर अंतरिक्ष में गायब हो गया, इसरो बोला- विश्लेषण कर रहे *

*ISRO PSLV-C62 Mission Fail ?
इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन यानी इसरो को नए साल में पहले ही मिशन में तगड़ झटका लगा है। इसरो का PSLV C62 मिशन फेल हो गया है। मिशन के तीसरे चरण में तकनीकी खराबी के कारण रॉकेट अपने रास्ते से भटक गया और अन्वेषा सैटेलाइट मिशन (Anvesha Satellite) फेल हो गया। ISRO ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी है। अर्थ ऑब्जर्वेशन सैटेलाइट (EOS-N1) अन्वेषा को धरती से करीब 600 किलोमीटर ऊपर सूर्य-समकालिक कक्षा (Sun-Synchronous Orbit – SSO) में तैनात करने की योजना थी।

आज (12 जनवरी) सुबह 10.18 बजे आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से साल 2026 का पहला सैटेलाइट मिशन लॉन्च किया गया था। यह लॉन्च पोलर सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल (PSLV)-C 62 से किया गया था। हालांकि इसमें आखिरी समय पर कुछ गड़बड़ी आ गई। टीम फिलहाल इस गड़बड़ी के बारे में पता लगा रही है।

ISRO प्रमुख डॉ. वी. नारायणन ने कहा कि PSLV रॉकेट का प्रदर्शन तीसरे चरण के अंत तक सामान्य रहा। हालांकि, तीसरे चरण के आखिर में रॉकेट के घूमने की गति में थोड़ी ज्यादा गड़बड़ी दिखी, इसके बाद वह रास्ता भटक गया।

*PSLV रॉकेट की कुल 64वीं उड़ान*

PSLV दुनिया के सबसे भरोसेमंद लॉन्च वाहनों में गिना जाता है। इससे चंद्रयान-1, मंगलयान और आदित्य-L1 जैसे मिशन लॉन्च किए गए हैं। यह PSLV रॉकेट की कुल 64वीं उड़ान भी है। यह भारत का 9वां कॉमर्शियल मिशन है, जिसे अर्थ ऑब्जर्वेशन सैटेलाइट बनाने और उसके लॉन्च के लिए किया गया है। यह भारत के प्राइवेट स्पेस सेक्टर के लिए अहम माना जा रहा है, क्योंकि पहली बार किसी भारतीय निजी कंपनी ने PSLV मिशन में इतनी बड़ी हिस्सेदारी की है। इस मिशन को न्यू स्पेस इंडिया लिमिटेड (NSIL) ने ऑपरेट किया है, जो ISRO की कॉमर्शियल इकाई है।

*600 किलोमीटर ऊंचाई से झाड़ी में छिपे दुश्मन की फोटो ले सकता था*

अन्वेषा को आने वाले समय में धरती से करीब 600 किलोमीटर ऊपर पोलर सन-सिंक्रोनस पोलर आर्बिट (SSO) में स्थापित करने की योजना थी। ऐसा करने से यह आतंकियों से लेकर घुसपैठियों और उपद्रवी सब पर आसानी से नजर रख सकती थी। अन्वेषा को भारत का सीसीटीवी कहा जा रहा था। ऐसा इसलिए क्योंकि इसकी मदद से अब दुश्मन पर नजर रखी जा सकती थी। अन्वेषा सैटेलाइट को रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने विकसित किया था। यह उन्नत इमेजिंग क्षमताओं से लैस एक स्पाई (खुफिया) सैटेलाइट है, जिसका मकसद सटीक निगरानी और मैपिंग करना था।

***सुश्री आतिशी का विवादित विडिओ X पर Post करके Delhi BJP President श्री वीरेन्द्र सचदेवा ने PC में Arvind Kejriwal को उन पर FIR करवाने की चुनौती।

मंत्री श्री कपिल मिश्रा ने विधानसभा कार्यवाई के दौरान Ms. Atishi Marlena के विवादित बोलों को X Post पर डाला तो Aam Aadmi Party की पंजाब सरकार ने उन पर FIR करवा दी।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा की मै यहां वही video clip X पर Post कर रहा हूं और लाखों BJP कार्यकर्ताओं को भी इसे X पर Post करने का आवहण करता हूं — हिम्मत है तो Kejriwal की Punjab Government मुझ समेत हर कार्यकर्ता पर FIR करे।

PC का संचालन मीडिया प्रमुख प्रवीण शंकर कपूर ने प्रदेश महामंत्री सांसद श्री योगेन्द्र चांदोलिया, श्रीमती कमलजीत सहरावत एवं श्री विष्णु मित्तल और मीडिया रिलेशन प्रमुख श्री विक्रम मित्तल की उपस्थिती में किया और AAP के प्रदर्शन से एक को छोड़ सभी MLAs के लापता होने पर कहा लगता है Kejriwal के इशारे पर MLAs ने आतिशी को अकेला छोड़ा है।

*”आप” विधायकों ने सुश्री आतिशी मार्लेना से किया किनारा, आतिशी के समर्थन में आयोजित प्रदर्शन में नहीं पहुंचे 22 में से 21 विधायक — *दिल्ली भाजपा प्रवक्ता*

नई दिल्ली : दिल्ली भाजपा प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने कहा है कि आम आदमी पार्टी में फूट पड़ रही है और सम्भवतः स्स्वयं पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल के इशारे पर “आप” विधायक विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुश्री आतिशी मार्लेना से पल्ला झाड़ रहे हैं।

श्री प्रवीण शंकर कपूर ने कहा है कि सिखों एवं पंजाब से जुड़ा मसला होने के कारण अरविंद केजरीवाल ने एक फर्जीवाड़ा कर सुश्री आतिशी मार्लेना को उनके श्री गुरू तेगबहादुर जी के प्रति बोले विवादित शब्दों के वीडियो को फर्जी करार करवा कर मामले को दबाने की चेष्टा की है पर सम्भवतः अब “आप” प्रमुख अरविंद केजरीवाल एवं सुश्री आतिशी मार्लेना में राजनीतिक दूरी बहुत बढ़ गई है।

दिल्ली भाजपा प्रवक्ता ने कहा है कि आज “आप” ने सुश्री आतिशी मार्लेना के समर्थन में भाजपा कार्यालय के पास एक प्रदर्शन की घोषणा की थी पर उसमें पार्टी बामुश्किल 100 कार्यकर्ता ही जुटा पाई।

श्री प्रवीण शंकर कपूर ने कहा कि “आप” विधायकों ने तो मानों सुश्री आतिशी मार्लेना से किनारा कर लिया और उनके समर्थन में आयोजित प्रदर्शन में “आप” के 22 विधायकों में से 21 विधायक नहीं पहुंचे।

दिल्ली भाजपा प्रवक्ता ने कहा है कि
बिना अरविंद केजरीवाल की सहमति के विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के मुद्दे पर हो रहे प्रदर्शन से लगभग सभी “आप” विधायकों का गायब रहना मुमकिन नहीं है।

***यमुना पर तैरती ये सफेद चीज़ टॉक्सिक झाग थोड़ी है.. स्नोफॉल हुई है : आप

रेखा जी अभी आती ही होंगी फोटोशूट करवाने..

इन भाजपा वालों ने अपने ढोंग के चक्कर में कितने लोगों को इस दूषित पानी में डुबकी लगवा दी!!

***यह एक हृदयविदारक और शर्मनाक घटना है।

दिल्ली के शालीमार बाग में आम आदमी पार्टी की कार्यकर्ता, रचना यादव जी की उनके घर के ठीक बाहर दिनदहाड़े गोली मारकर क्रूर हत्या कर दी गई।

यह घटना न केवल कानून-व्यवस्था की पूरी विफलता को उजागर करती है, बल्कि महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े करती है।

मुख्यमंत्री के ही विधानसभा क्षेत्र में, इस तरह का जघन्य अपराध होना बिल्कुल अस्वीकार्य है। दोषियों को कठोर से कठोरतम सजा मिलनी चाहिए: आप

**भाजपा के मंत्रियों, विधायकों और अन्य नेताओं द्वारा श्री गुरु तेग बहादुर जी और सिख समाज की बेअदबी का विरोध करने जब AAP के नेता व कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे तो तानाशाही बीजेपी की दिल्ली पुलिस ने दिल्ली प्रदेश संयोजक Saurabh_MLAgk जी, MLA Sanjeev_aap जी समेत तमाम नेताओं को हिरासत में ले लिया।

भाजपा ये जान ले, गुरु साहिब का अपमान करके वो बच नहीं सकती। फर्जी वीडियो बनाने और फैलाने वालों पर कार्रवाई करो।

**If the crores of rupees spent on pollution during the time of the AAP and BJP governments in the last 12 years had not been spent on corruption, the people of Delhi would not have suffered from suffocating pollution, the crores of money spent on pollution during this period should be investigated and the culprits should be punished – Devender Yadav, DPCC

*#metropressclub: Ministry-wise #BREAKING:
•Prime Minister shares glimpses of his visit to Somnath
•’Lighthouse Tourism Records Fivefold Rise in a Decade’, says Sarbananda Sonowal at the Indian Lighthouse Festival 3.0 in Visakhapatnam
•Prime Minister Shri Narendra Modi addresses the Somnath Swabhiman Parv in Somnath, Gujarat
•Bhadrakali Temple Inscription Chronicles Somnath’s Timeless Legacy and Kumarapala’s Role in Its Revival
•Prime Minister Shri Narendra Modi’s remarks during release of Shrimad Vijayaratna Sunder Surishwarji Maharaj’s 500th book
•English Translation of PM’s message during the release of Shrimad Vijayaratna Sunder Surishwarji Maharaj’s 500th book
•English rendering of PM’s address during Somnath Swabhiman Parv in Gujarat
•A healthy body is the foundation of strong leadership: Dr. Mansukh Mandaviya during 56th Fit India Sundays on Cycle in New Delhi
•Union Minister Dr. Jitendra Singh hosts informal interaction with J&K and Ladakh contingent participating in ‘Viksit Bharat Young Leaders Dialogue’
•INDIAN NAVY SHOWCASES INDIA’S MARITIME LEGACY AT NEW DELHI WORLD BOOK FAIR 2026
•Prime Minister Shri Narendra Modi inaugurates Vibrant Gujarat Regional Conference for Kutch and Saurashtra Region in Rajkot
•English rendering of PM’s address during Vibrant Gujarat Regional Conference for Kutch and Saurashtra Region
•India’s Energy Transition Guided by ‘Vasudhaiva Kutumbakam – One Earth, One Family, One Future’ : Union Minister Pralhad Joshi
•Union Ministry of Health and Family Welfare establishes Comprehensive Health Pavilion at Vibrant Gujarat Regional Exhibition 2026
• Inspiring Interaction with ISRO Astronauts launches Day 3 of Viksit Bharat Young Leaders Dialogue 2026
•Union Minister for Communications inaugurates 6 renovated and modernised Post Offices in Madhya Pradesh; announces ₹111-crore National Postal Training Centre at Shivpuri
•NHAI Creates Multiple Guinness World Records on Bengaluru–Kadapa–Vijayawada Economic Corridor
•Union Home Minister and Minister of Cooperation, Shri Amit Shah, addresses Kerala Kaumudi Conclave in Thiruvananthapuram
•Prime Minister shares glimpses of his participation at Vibrant Gujarat Regional Conference for Kutch and Saurashtra in Rajkot
•Prime Minister shares glimpses of inauguration of Phase 2 of Ahmedabad Metro
•Prime Minister shares glimpses of Somnath Swabhiman Parv

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!