*#Metronewz:09/01/2026:शुक्रवार की बड़ी खबरें* *#YOU_TOO_CAN_TOP* *ऊर्जा का लालच ;वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति ने ट्रंप पर बोला हमला; रूस और चीन के लिए खोला दरवाजा।* *ममता हुई फरार। कोयला घोटाला मामला: ईडी अधिकारियों का I-PAC office पर छापा, मौके से लैपटॉप-फाइलें लेकर पश्चिम बंगाल कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी हुई फरार।* *अमेरिकी राष्ट्रपति को झटका। वेनेजुएला मामले पर ट्रंप को बड़ा झटका, अमेरिकी सीनेट में प्रस्ताव पास; विरोध मे पङे 52 वोट और पक्ष मे 47.* *वेनेजुएला के बाद अब भारत-चीन-ब्राजील पर US की नजर, 500% टैरिफ

*#Metronewz:09/01/2026:शुक्रवार की बड़ी खबरें* *#YOU_TOO_CAN_TOP*

*ऊर्जा का लालच ;वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति ने ट्रंप पर बोला हमला; रूस और चीन के लिए खोला दरवाजा।*

*ममता हुई फरार। कोयला घोटाला मामला: ईडी अधिकारियों का I-PAC office पर छापा, मौके से लैपटॉप-फाइलें लेकर पश्चिम बंगाल कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी हुई फरार।*

*अमेरिकी राष्ट्रपति को झटका। वेनेजुएला मामले पर ट्रंप को बड़ा झटका, अमेरिकी सीनेट में प्रस्ताव पास; विरोध मे पङे 52 वोट और पक्ष मे 47.*

*वेनेजुएला के बाद अब भारत-चीन-ब्राजील पर US की नजर, 500% टैरिफ लगाने वाला बिल ट्रंप ने किया मंजूर।*

*ED की छापेमारी पर आज प्रोटेस्ट मार्च निकालेंगीं CM ममता बनर्जी।*

*अमेरिका द्वारा जब्त किए रूसी जहाज ‘मरीनेरा’ में 3 भारतीय समेत कुल 28 लोग।*

*पूर्व सीएम आतिशी के खिलाफ पुलिस के पास पहुंची शिकायत, दिल्ली सिख गुरुद्वारा कमेटी ने की FIR की मांग।*

*आतिशी के बयान पर भड़के परगट सिंह, हमारे गुरुओं का अपमान कर नहीं बच सकते ‘आप’ नेता।*

*फिर तुर्कमान गेट पहुंचे बुलडोजर, मलबा हटाया; 6 और अरेस्ट; रडार पर 10 इन्फ्लुएंसर।*

*बोरिंग में हैजा वाला बैक्टीरिया; पार्षद का बोर भी दूषित:इंदौर में पानी के 60 में से 35 सैंपल फेल, इससे हेपेटाइटिस-ए और टाइफॉइड का भी खतरा; अब तक 20 की मौत।*

*बिहार के 5 कोर्ट को उड़ाने की धमकी,कचहरी खाली कराई:मेल में लिखा- RDX प्लांट हैं, श्रीलंका के ईस्टर ऑपरेशन जैसे धमाके होंगे।*

*बांग्लादेश ने नई दिल्ली, कोलकाता और अगरतला में वीजा सेवाएं रोकीं : सुरक्षा का दिया हवाला।*

*T20 World Cup: बीसीबी ने दूसरी बार आईसीसी को लिखा पत्र, विश्व कप के अपने मैच श्रीलंका में कराने की मांग दोहराई।*

*राजस्थान में कड़ाके की ठंड, कई जिलों में छाया कोहरा : माउंट आबू में पहुंचा पारा माइनस में, अगले तीन दिन रहेगा कोहरे और शीतलहर का असर।*

*ईरान में गृहयुद्ध! पुलिसकर्मी को दिनदहाड़े दी खौफनाक मौत।*

*बंगाल के राज्यपाल को मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस हाई अलर्ट पर।*

*ईरान में डिजिटल ब्लैकआउट, देशभर में इंटरनेट सेवा ठप! आर्थिक संकट के खिलाफ प्रदर्शन जारी*

*हरियाणा: भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बड़ौली को बड़ी राहत, कोर्ट ने फिर स्वीकार की क्लोजर रिपोर्ट।*

*राफेल देने वाले मैक्रों बोले- दोनो देशों के बीच ब्रिज बन सकता है भारत, US को सुनाया।*

*भारत-न्यूजीलैंड टी20 सीरीज से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका! तिलक वर्मा की पहले 3 मैचों से छुट्टी।*

*#YOU_TOO_CAN_TOP*

*1_ पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस को बम से ‘उड़ाने’ की धमकी, आधी रात को सुरक्षा बलों की आपातकालीन बैठक।*

*2_ अब सोना-चांदी की 24×7 ट्रेडिंग! क्रिप्टो एक्सचेंज बायनेन्स ने लॉन्च किए USDT में सेटल होने वाले TradFi कॉन्ट्रैक्ट‌।*

*3_ I-PAC प्रमुख प्रतीक जैन के घर तलाशी, शेक्सपीयर सरणी थाना ने ED के खिलाफ स्वतः संज्ञान लेते हुए किया मामला दर्ज, स्थानीय थाना को बताये बिना रेड, अवैध अनुप्रवेश सहित अन्य आरोप।*

*4_ गंगा सागर में लापता या अस्वस्थ लोगों के लिए नई पहल, डिजिटल मोबाइल रेडियो का उपयोग कर करेगा प्रशासन।*

*5_ दिल्ली में FSSAI के केन्द्रीय दफ्तर में भेजा गया दीघा जगन्नाथ धाम के भोग का नमूना, अब प्रमाण पत्र मिलने का इंतजार।*

*6_ SIR: 31 लाख ‘अनमैप्ड’ वोटरों में से 25 लाख 60 हजार 476 को हियरिंग के लिए घर पर दी जा चुकी नोटिस : चुनाव आयोग*

*7_ SIR: बांग्लादेश तथा भारत दोनों जगहों पर वोटर लिस्ट में नाम! हियरिंग के लिए नदिया के तेहट्ट में कंटीले तारों को काटकर अवैध रूप से आया युवक गिरफ्तार।*

*8_ रामभद्राचार्य बोले- अमेरिका की दादागिरी खत्म होगी, भारत बनेगा अजेय, कहा- हिंदू जहां रह रहा है, वर्चस्व के साथ रहेगा, POK भी हमें मिलेगा*

*9_ गुजरात: ब्रिटेन के वीजा के लिए फर्जी शादी और तलाक का खेल, पुलिस ने किया बड़े घोटाले का भंडाफोड़।*

*10_ बिहार: सीतामढ़ी में 2000 रुपया प्रतिदिन के भाड़े पर मिल रहा पिस्टल! आर्थिक तंगी दूर करने का खौफनाक आइडिया।*

*11_ यूपीः गाजियाबाद में तंदूरी रोटी पर थूकते पकड़ा गया जावेद, वीडियो सामने के बाद गिरफ्तार।*

*12_ स्लीपर बसों को बनाने में लापरवाही पर होगा सख्त ऐक्शन, नितिन गडकरी ने कहा- CBI जांच करवाएंगे।*

*13_ बिहारः वैशाली में पति को छोड़कर महिला ने रिश्ते में भाई से की कोर्ट मैरिज, पहला पति बना गवाह, बोला- मुझसे भी लव मैरिज की थी।*

*14_ रात भर बवाल, ईरान के 100 शहरों में महंगाई के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन, पुलिसकर्मी की चाकू मारकर हत्या, राष्ट्रीय झंडा फाड़ा; इंटरनेट और फोन सर्विस बंद।*

*15_ ‘ऊर्जा का लालच..’: वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति का ट्रंप पर हमला; रूस और चीन के लिए खोला दरवाजा।*

*16_ ट्रंप का 60 से अधिक अंतरराष्ट्रीय संगठनों से बाहर निकलने का एलान, भारत-फ्रांस के नेतृत्व वाला अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन (ISA) भी शामिल।*

*17_ T20 World Cup: बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने दूसरी बार ICC को लिखा पत्र, अपने मैच श्रीलंका में कराने की मांग दोहराई।*

*#YOU_TOO_CAN_TOP*
*#metropressclub*

*1_ प्रधानमंत्री मोदी ने सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण से जुड़े ऐतिहासिक क्षणों को याद करते हुए कहा कि 2026 में 1951 के भव्य उद्घाटन समारोह के 75 वर्ष पूरे हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि इसी स्मृति में आज से सोमनाथ स्वाभिमान पर्व का शुभारंभ किया गया है।*

*2_ प्रधानमंत्री ने कहा कि सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण में सरदार पटेल, केएम मुंशी सहित कई महान विभूतियों का योगदान अत्यंत उल्लेखनीय रहा। उन्होंने यह भी याद किया कि 2001 के कार्यक्रम में तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और गृह मंत्री आडवाणी और अनेक गणमान्य लोग शामिल हुए थे।*

*3_ जेएनयू में मोदी-शाह के खिलाफ नारा, FIR दर्ज, JNU के मुख्य सुरक्षा अधिकारी ने कहा छात्रों की पहचान की, कहा- 30 से 35 स्टूडेंट मौजूद थे*

*4_ देश की कई अदालतों को मिली बम की धमकी; बिहार, MP-छत्तीसगढ़ से लेकर हिमाचल-पंजाब के कोर्ट में अफरा-तफरी।*

*5_ ममता बनर्जी ने टीएमसी के आईटी प्रमुख के घर पर ईडी की छापेमारी पर सवाल खड़े करते हुए कहा, ‘क्या राजनीतिक दलों के आईटी प्रमुखों के घरों पर छापा मारना केंद्रीय गृह मंत्री का काम है?’ जानकारी के मुताबिक वित्तीय अनियमितताओं के मामले में प्रतीक जैन के घर पर ईडी ने छापेमारी की है।*

*6_ प्रतीक जैन के आवास पर तलाशी अभियान के दौरान टीएमसी की हार्ड डिस्क, आंतरिक दस्तावेज और संवेदनशील संगठनात्मक डेटा जब्त करने का कोशिश कर रहे थे। बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आरोप लगाते हुए कहा कि टीएमसी के आईटी प्रमुख के घर पर ईडी की छापेमारी राजनीतिक बदले की भावना से प्रेरित और असंवैधानिक है, यह गृह मंत्री का सबसे घिनौना काम है।*

*7_ बीजेपी का साथ दिया तो कांग्रेस ने 12 पार्षदों को सस्पेंड किया, सभी ने भाजपा ही ज्वाइन कर ली।*

*8_ तेलंगाना में कार डिवाइडर से टकराई, 4 छात्रों की मौत, एक छात्रा घायल, बर्थडे पार्टी से लौट रहे थे सभी: स्पीड ज्यादा होने से हादसा।*

*9_ पर्यावरणविद् माधव गाडगिल का 83 वर्ष की उम्र में निधन, आज पुणे में होगा अंतिम संस्कार।*

*10_ बेटे की मौत से सदमे में अरबपति अनिल अग्रवाल, कमाई का 75% हिस्सा करेंगे दान।*

*11_ भारत पर 500% टैरिफ लगा सकता है अमेरिका, रूस के खिलाफ प्रतिबंधों से जुड़े बिल को ट्रम्प की मंजूरी, अगले हफ्ते संसद में वोटिंग।*

*12_ मध्यप्रदेश में पारा 2.7 डिग्री, कोहरे से 12 ट्रेनें लेट, राजस्थान के 25 जिलों के स्कूल बंद; उत्तराखंड के 3 शहरों का तापमान -21°C.*

*13_ चांदी ₹12 हजार गिरकर ₹2.36 लाख किलो पर आई, सोना ₹1,232 सस्ता होकर ₹1.35 लाख पर आया, प्रॉफिट बुकिंग के कारण आई गिरावट।*

*14_ भारतीय शेयर बाजार सेंसेक्स निफ्टी दोनों में बड़ी गिरावट, निफ्टी 26 हजार के निचे, सेंसेक्स में भी बड़ी गिरावट।*

*15_ ठाकरे गुट के पास विकास के मुद्दे नहीं हैं, यह एकनाथ शिंदे का आरोप है।*
उनका कहना है कि ठाकरे गुट सिर्फ मराठी अस्मिता के नाम पर राजनीति कर रहा है, जबकि लोगों को विकास की जरूरत है।

उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे ने हाल ही में एक संयुक्त साक्षात्कार में कहा था कि वे मराठी मानुष के अधिकारों की रक्षा के लिए एक साथ आए हैं। उन्होंने यह भी कहा था कि वर्तमान सरकार विकास के नाम पर सिर्फ ढोंग कर रही है।

हालांकि, एकनाथ शिंदे का मानना है कि ठाकरे गुट के पास विकास के मुद्दे नहीं हैं, और वे सिर्फ सत्ता की राजनीति कर रहे हैं।

*16_ उत्तर भारत में ठंड का कहर जारी है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और बिहार जैसे राज्यों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है।*

मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक शीतलहर और घने कोहरे की चेतावनी जारी की है।

*प्रभावित राज्य:*

– *दिल्ली*: न्यूनतम तापमान 7°C तक पहुंच गया है, जो नवंबर 2022 के बाद सबसे कम है।
– *उत्तर प्रदेश*: कई जिलों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है, विशेष रूप से इटावा में तापमान 2.6°C दर्ज किया गया।
– *पंजाब*: बल्लोवाल सौंखरी में न्यूनतम तापमान 0.4°C दर्ज किया गया।
– *हरियाणा*: महेंद्रगढ़ में न्यूनतम तापमान 0.7°C दर्ज किया गया।
– *बिहार*: कई हिस्सों में शीतलहर चलने की चेतावनी जारी की गई है।

मौसम विभाग ने लोगों को ठंड से बचने के लिए विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है, विशेष रूप से बुजुर्गों और बच्चों को।

*17_ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज दिल्ली में जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा के लिए एक उच्च-स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करेंगे।*

इस बैठक में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन, खुफिया ब्यूरो के निदेशक और जम्मू-कश्मीर पुलिस प्रमुख नलिन प्रभात सहित शीर्ष अधिकारी शामिल होंगे।

बैठक में निम्नलिखित मुद्दों पर चर्चा होगी:
– *आतंकवाद को खत्म करने की रणनीति*: जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद को खत्म करने के लिए समन्वित और सतर्क तरीके से काम करने पर जोर दिया जाएगा।
– *सीमा प्रबंधन*: नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर घुसपैठ को रोकने के लिए उठाए गए कदमों की समीक्षा की जाएगी।
– *शांति और स्थिरता*: जम्मू-कश्मीर में शांति और स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा एजेंसियों की भूमिका पर चर्चा होगी।
– *विकास परियोजनाएं*: केंद्र शासित प्रदेश में चल रही विकास परियोजनाओं की समीक्षा की जाएगी।

*#YOU_TOO_CAN_TOP*

****विधानसभा में सुश्री आतिशी द्वारा सिख गुरू तेगबहादुर सिंह जी का अपमान देशवासी बर्दाश्त नहीं करेंगे — सुश्री आतिशी की शर्मनाक मानसिकता के खिलाफ कल ‘आप’ कार्यालय के बाहर दिल्ली भाजपा सिख प्रकोष्ठ एवं अन्य कार्यकर्ता प्रचंड विरोध प्रदर्शन करेंगे*

सुश्री आतिशी मार्लेना का बयान कोई भूल नहीं, बल्कि ‘आप’ की उस मानसिकता का प्रतिबिंब है जो बार-बार देश की आस्था, संस्कृति और सम्मानित समुदायों को निशाना बनाती आई है — *वीरेन्द्र सचदेवा*

6 जनवरी की रात तुर्कमान गेट मस्जिद के चारों ओर से अतिक्रमण हटाने के दौरान कुछ यू टयूबरस द्वारा भड़काने एवं वहां समाजवादी पार्टी सांसद मौहिबुललाह नाबिद की उपस्थित में कोई सांठगांठ तो नही इसकी दिल्ली पुलिस जांच करे — *वीरेन्द्र सचदेवा*

जामा मस्जिद के चारों ओर हुआ अतिक्रमण चिंता का विषय है क्योंकि इससे जहां क्षेत्र में गंदगी रहती है तो वहीं यह मस्जिद की सुरक्षा के लिए भी खतरा हैं अतः इनका हटना आवश्यक है — *वीरेन्द्र सचदेवा*

नई दिल्ली, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र सचदेवा ने आज एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा है कि दिल्ली विधानसभा जैसे सर्वोच्च लोकतांत्रिक मंच पर आम आदमी पार्टी की नेता सुश्री आतिशी मार्लेना द्वारा सिख गुरू तेगबहादुर सिंह जी के विरुद्ध की गई आपत्तिजनक टिप्पणी न केवल दुर्भाग्यपूर्ण है, बल्कि यह आम आदमी पार्टी की सिख विरोधी और समाज को बांटने वाली सोच को भी उजागर करती है जिसे देशवासी स्वीकार नही करेंगे।

इसी के साथ दिल्ली भाजपा अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र सचदेवा ने 6 जनवरी की रात तुर्कमान गेट मस्जिद से अतिक्रमण हटाने के दौरान यू टयूबरस के भड़काने, पथराव होने और वहां समाजवादी पार्टी सांसद की उपस्थिती की जांच की मांग की और साथ ही पी.सी. में उपस्थित महापौर को तुरंत दिल्ली उच्च न्यायालय के आदेश अनुसार जामा मस्जिद के चारों ओर का सर्वे शुरू करवाने का अनुरोध किया।

श्री सचदेवा ने कहा है कि इस सिख गुरू साहिब के असहनीय अपमान के खिलाफ कल शुक्रवार 11 बजे दिल्ली भाजपा सिख प्रकोष्ठ के साथ ही मुख्य पार्टी के कार्यकर्ता आम आदमी पार्टी के कार्यालय के बाहर जोरदार और विरोध प्रदर्शन करेगी।

प्रेसवार्ता में दिल्ली के महापौर सरदार राजा इकबाल सिंह और दिल्ली भाजपा मीडिया प्रमुख श्री प्रवीण शंकर कपूर उपस्थित थे और उन्होने कहा की यह खेदपूर्ण है की एक ही दिन में जहां “आप” नेता सुश्री आतिशी मार्लेना ने सिख गुरू साहिब का अपमान करना वहीं रात में समाजवादी पार्टी के सांसद मौहिबुललाह नाबिद तुर्कमान गेट पर पत्थरबाजी कर रहे कुछ मुस्लिम युवाओं की भीड़ के साथ पाया जाना बेहद खतरनाक है।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है कि आम आदमी पार्टी को यह समझ लेना चाहिए कि दिल्ली की जनता अब इनके दोहरे चरित्र, झूठे नैरेटिव और अपमान की राजनीति को पहचान चुकी है। विधानसभा को अपमान का मंच बनाने वालों को लोकतांत्रिक तरीके से करारा जवाब दिया जाएगा। ऐसे गौरवशाली समाज के सम्मान पर चोट करना आम आदमी पार्टी की ओछी राजनीति और सत्ता की हताशा का परिणाम है।

आतिशी का बयान कोई भूल नहीं, बल्कि ‘आप’ की उस मानसिकता का प्रतिबिंब है जो बार-बार देश की आस्था, संस्कृति और सम्मानित समुदायों को निशाना बनाती आई है। पहले सनातन पर प्रहार, अब सिख समाज का अपमान—यह साबित करता है कि आम आदमी पार्टी का असली एजेंडा विकास नहीं, बल्कि समाज को तोड़कर राजनीति चमकाना है।

दिल्ली भाजपा ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि सुश्री आतिशी ने तुरंत बिना शर्त सार्वजनिक माफी नहीं मांगी और आम आदमी पार्टी ने अपने इस सिख विरोधी रवैये पर जवाबदेही तय नहीं की, तो भाजपा का यह आंदोलन और भी व्यापक तथा तीव्र किया जाएगा। सिख समाज के स्वाभिमान के साथ कोई समझौता नहीं होगा।

श्री वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा की हम दिल्ली पुलिस से मांग करते हैं की तुर्कमान गेट पर जब मस्जिद के चारों ओर का अतिक्रमण हटाया जा रहा था उस वक्त जिन यू टयूबरस ने एक सूत्र में बंध कर लोगों को भड़काने की साजिश की और वहां समाजवादी पार्टी के सांसद मौहिबुललाह नाबिद की उपस्थित की जांच करें ताकि पता चल सके की यह सब लोग एक साजिश का भाग तो नही थे।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने इसी के साथ कल दिल्ली उच्च न्यायालय द्वारा जामा मस्जिद के चारों ओर हुए अतिक्रमण पर चिंता प्रकट करते हुए दिल्ली नगर निगम से सर्वे कर रिपोर्ट मांगने का स्वागत किया और वहां उपस्थित महापौर सरदार राजा इकबाल सिंह से तुरंत रिपोर्ट बनवाने को कहा।

श्री वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा की जामा मस्जिद के चारों ओर हुआ अतिक्रमण चिंता का विषय है क्योंकि इससे जहां क्षेत्र में गंदगी रहती है तो वहीं यह मस्जिद की सुरक्षा के लिए भी खतरा हैं अतः इनका हटना आवश्यक है।

***BJP and AAP MLAs squander tax payers’ money by stalling the Delhi Assembly Session continuously – Devender Yadav

**दिल्ली के कई इलाकों में दूषित पानी की समस्या विकराल रूप लेती जा रही है: आप

परेशान जनता का कहना है

पिछले कई महीनों से नलों में से गंदा पानी आ रहा है, जिससे पेट दर्द जैसी बीमारियां आम बात हो गई हैं।

कई बार अधिकारियों से शिकायत करी लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। मजबूरी में पानी खरीदकर पीना पड़ रहा है।

केजरीवाल के राज में पानी एकदम बढ़िया आता था, कोई दिक्कत नहीं थी।

दिल्ली में इंदौर जैसी घटना होने का इंतज़ार मत करो रेखा गुप्ता

***BJP नेताओं द्वारा गुरु तेग बहादुर साहिब जी के नाम पर झूठी और घटिया राजनीति करने पर AAP ने आज विधानसभा स्पीकर से मिलकर अपनी मांगें रखीं–
फर्जी वीडियो शेयर करने पर कपिल मिश्रा की सदस्यता रद्द हो और
उसे रीट्वीट करने वाले अन्य BJP नेताओं को 6 महीने तक निलंबित किया जाए।
हमें असली वीडियो दी जाए ताकि जनता के सामने सच आ सके कि किस प्रकार अपनी घिनौनी राजनीति के लिए भाजपा ने गुरु साहिब जी का अपमान किया; Sanjeev_aap

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!