*#Metronewz:सोमवार:08/06/2026 की बड़ी ख़बरें* *#YOU_TOO_CAN_TOP* *त्रिपुरा : शाह के निर्देशों के बाद सीमा क्षेत्रों में बड़ी विनिर्माण परियोजनाओं और संपत्ति की खरीद फरोख्त की जांच शुरू।* *रावलकोट में पाकिस्तानी सेना और रेंजर्स की बर्बरता, हक मांग रहे कश्मीरियों को गोलियों से भूना, घाटी में दहशत का माहौल।* *भारत की जन्मदर में ऐतिहासिक गिरावट पर एलन मस्क ने जताई चिंता, सोशल मीडिया पर जारी किया चेतावनी संदेश।* *मोदी सरकार को घेरने की तैयारी में विपक्ष!

 

*#Metronewz:सोमवार:08/06/2026 की बड़ी ख़बरें* *#YOU_TOO_CAN_TOP*

*त्रिपुरा : शाह के निर्देशों के बाद सीमा क्षेत्रों में बड़ी विनिर्माण परियोजनाओं और संपत्ति की खरीद फरोख्त की जांच शुरू।*

*रावलकोट में पाकिस्तानी सेना और रेंजर्स की बर्बरता, हक मांग रहे कश्मीरियों को गोलियों से भूना, घाटी में दहशत का माहौल।*

*भारत की जन्मदर में ऐतिहासिक गिरावट पर एलन मस्क ने जताई चिंता, सोशल मीडिया पर जारी किया चेतावनी संदेश।*

*मोदी सरकार को घेरने की तैयारी में विपक्ष! इंडिया गठबंधन की बैठक आज, 23 दल होंगे शामिल।*

*बेरूत पर बमबारी का बदला: सीजफायर के बाद पहली बार ईरान ने इजरायल पर मिसाइलों से किया हमला।*

*डोनाल्ड ट्रंप बोले- फैसले मैं लेता हूं, नेतन्याहू नहीं, वो ईरान के साथ समझौता स्वीकार करेंगे।*

*तृणमूल कांग्रेस में सब ठीक नहीं?: ‘जनता से कोई जुड़ाव नहीं’, ऋतब्रत बनर्जी का अभिषेक पर हमला, फिजूलखर्ची को लेकर उठाए सवाल।*

*अशोक गहलोत ने 2022 के सियासी संकट पर तोड़ी चुप्पी, कहा- आलाकमान के खिलाफ नहीं था विद्रोह।*

*अमेरिका में तेलंगाना के युवक की बेरहमी से हत्या, फर्जी ऑर्डर देकर सुनसान इलाके में बुलाया; सिर में दागीं गोलियां।*

*गैस बुकिंग और डिलीवरी के बदले 7 नियम, अब बिना OTP नहीं मिलेगा सिलिंडर।*

*पटना कोचिंग विवाद के बाद यूपी के पैतृक गांव में भी घिरा खान सर, करीबियों ने लगाए गंभीर आरोप।*

*ओपेक+ की बैठक आज: क्या आसमान छूती तेल की कीमतों और बंद होर्मुज का निकलेगा कोई समाधान?*

*दिल्ली प्रोफेसर की हत्या करने 1400km दूर से आया कपल: प्रॉपर्टी हड़पना चाहता था, पुलिस ने बंगाल से गिरफ्तार किया।*

*अयोध्या राम मंदिर से 7 करोड़ की चोरी का दावा: चंपत राय ने कहा- कोई गड़बड़ी नहीं मिली:अखिलेश बोले- सरकार की चुप्पी संदिग्ध।*

*दिल्ली होटल आग मामले में मौत का आंकड़ा 22 हुआ, एक और विदेशी नागरिक की इलाज के दौरान मौत।*

*भूटान में भूकंप से सिक्किम और बंगाल में झटके महसूस हुए; कुछ सेकंड तक कांपी धरती।*

*IND vs AFG : भारत ने 564 रन पर घोषित की पारी, केएल राहुल और गिल ने लगाए शतक।*

*IND vs AFG, One-off Test, Day 2 Stumps: डेब्यूटेंट मानव सुथार के 3 विकेट, अफगानिस्तान 113/5.*

*”भूटान के केंद्र से फिलीपींस में धरती धूजी” – क्या हुआ?*

आज 8 जून 2026 को *फिलीपींस* में सुबह-सुबह तेज भूकंप आया, और उससे ठीक एक दिन पहले *भूटान* भी हिला था। दोनों घटनाएं जुड़ी नहीं हैं, पर टाइमिंग की वजह से चर्चा में हैं।

*1. फिलीपींस में आज सुबह भूकंप*
– *तीव्रता*: 7.8 रिक्टर स्केल
– *समय*: सुबह 7:37 बजे स्थानीय समय
– *केंद्र*: साउथ फिलीपींस के *मिंडानाओ क्षेत्र* में, बुरियास से 24.7 किमी पश्चिम-दक्षिण-पश्चिम में, 35 किमी गहराई
– *असर*: पूरे देश में दहशत। *सुनामी की चेतावनी* जारी – समुद्र में 1 मीटर से ज्यादा ऊंची लहरें उठ सकती हैं। तटीय इलाकों में लोगों को ऊंचे स्थानों पर जाने को कहा गया।
– *इंडोनेशिया भी अलर्ट*: उत्तर-पूर्वी तटीय क्षेत्रों के लिए सुनामी चेतावनी।

फिलीपींस *रिंग ऑफ फायर* पर बसा है, इसलिए यहां अक्सर भूकंप-ज्वालामुखी आते हैं। दुनिया के 90% भूकंप इसी इलाके में आते हैं।

*2. भूटान में कल क्या हुआ था?*
– *तारीख*: 7 जून 2026 को *भारत, चीन और भूटान* में तेज भूकंप
– *तीव्रता*: कहीं 5.3, कहीं 5.5 तो कहीं 5.7 रिक्टर
– *केंद्र*: *भूटान में था*
– *भारत में असर*: असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, सिक्किम के कुछ हिस्सों में झटके महसूस हुए। जान-माल का नुकसान नहीं हुआ।

*3. क्या भूटान और फिलीपींस का भूकंप आपस में जुड़े हैं?*
नहीं। *दोनों अलग-अलग टेक्टोनिक जोन* में हैं:

1. *भूटान*: हिमालयी बेल्ट में है। *भारतीय और यूरेशियन प्लेट* के टकराने से भूकंप आते हैं। भूटान जोन IV और V में आता है – भारत के सबसे सक्रिय भूकंपीय क्षेत्र।
2. *फिलीपींस*: *रिंग ऑफ फायर* पर है – यहां कई महाद्वीपीय और समुद्री प्लेटें टकराती हैं। मिंडानाओ में आज का भूकंप इसी वजह से।

दोनों के बीच *हजारों किमी की दूरी* है और अलग-अलग फॉल्ट लाइन हैं। एक की वजह से दूसरा नहीं आया। बस इत्तेफाक है कि 24 घंटे के अंदर दोनों जगह धरती हिली।

*4. फिलीपींस में पहले भी बड़े भूकंप*
– *30 सितंबर 2025*: बोहोल में 6.9 तीव्रता
– *जनवरी 2026*: मिंडानाओ में 6.4 तीव्रता, समुद्र के भीतर केंद्र
– *2021*: 7.0 तीव्रता

*सार*: भूटान में कल 5.5 के आसपास का भूकंप था, केंद्र भूटान में ही था। आज फिलीपींस में 7.8 का बहुत तेज भूकंप आया, केंद्र मिंडानाओ में। सुनामी का खतरा है। दोनों के टेक्टोनिक कारण अलग हैं – हिमालय vs रिंग ऑफ फायर।

फिलहाल फिलीपींस में राहत-बचाव जारी है। तटीय इलाकों के लोगों से सतर्क रहने को कहा गया है।

*1. फिलीपींस – सबसे ज्यादा प्रभावित* 🇵🇭
– *7.8 तीव्रता* का तेज भूकंप सुबह 7:37 बजे मिंडानाओ में।
– *सुनामी चेतावनी जारी* – 1 मीटर से ऊंची लहरों का खतरा। तटीय इलाके खाली कराए जा रहे हैं।
– इंडोनेशिया के उत्तर-पूर्वी तटों के लिए भी सुनामी अलर्ट।

*2. इंडोनेशिया – अलर्ट पर* 🇮🇩
– फिलीपींस वाले भूकंप की वजह से *इंडोनेशिया की जियोफिजिक्स एजेंसी ने सुनामी चेतावनी जारी की*।
– तटीय इलाकों में लोगों को सतर्क रहने और ऊंची जगह जाने को कहा गया।
– आज इंडोनेशिया में अलग से भूकंप की खबर नहीं है, पर *सुनामी का खतरा सीधा है*।

*3. जापान – फिलहाल शांत, पर अलर्ट* 🇯🇵
– *आज 8 जून को जापान में बड़े भूकंप की खबर नहीं है*।
– लेकिन *पिछले 2 महीने से लगातार सक्रिय*: 20 अप्रैल को 7.4-7.5 का भूकंप + 3 मीटर सुनामी चेतावनी आई थी। उसके बाद से जापान मौसम एजेंसी ने _“8.0 या उससे बड़े भूकंप के खतरे”_ की चेतावनी दे रखी है।
– होक्काइडो में हाल में 6.2 का भूकंप आया था।

*4. ताइवान – आज शांत* 🇹🇼
– *आज 8 जून को ताइवान में कोई बड़ा भूकंप रिपोर्ट नहीं हुआ*।
– आखिरी दर्ज भूकंप *6 अप्रैल 2026* को 4.4 तीव्रता का था – ताइतुंग के पास। सुनामी नहीं आई।

*क्यों हो रहा बार-बार?*
ये चारों देश *पैसिफिक रिंग ऑफ फायर* पर हैं – दुनिया की सबसे सक्रिय भूकंपीय पट्टी। एक जगह भूकंप आने से आसपास की प्लेटों पर दबाव बनता है।

*आज की स्थिति सार में:*
1. *सीधा प्रभावित*: फिलीपींस – 7.8 भूकंप + सुनामी खतरा
2. *अप्रत्यक्ष प्रभावित*: इंडोनेशिया – फिलीपींस वाले भूकंप से सुनामी अलर्ट
3. *हाई अलर्ट पर*: जापान – बड़े भूकंप की आशंका पहले से जारी
4. *फिलहाल सामान्य*: ताइवान – आज कोई घटना नहीं

*ध्यान दें*: रिंग ऑफ फायर में _“आफ्टरशॉक दिन, हफ्ते या सालों बाद भी हो सकते हैं”_। इसलिए फिलीपींस-इंडोनेशिया में अगले 24-48 घंटे अहम हैं।
*#YOU_TOO_CAN_TOP*

*#YOU_TOO_CAN_TOP*

*1_ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 जून 2026 को एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा देने वाले चुने हुए लोकतांत्रिक प्रधानमंत्री बन जाएंगे। वह देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के लगातार कार्यकाल वाले 64 साल पुराने रिकॉर्ड को पीछे छोड़ देंगे।*

*2_ पीएम मोदी के लिए यह पूरी उपलब्धि सिर्फ किसी एक सरकार का नेतृत्व करते हुए नहीं आई है। बल्कि उनकी इस उपलब्धि में 15 साल तक गुजरात के मुख्यमंत्री रहने का रिकॉर्ड और अब लगातार करीब 12 साल से प्रधानमंत्री रहने का रिकॉर्ड शामिल है।*

*3_ NDA को घेरने के लिए आज I.N.D.I.A की बैठक, एजेंडा तय नहीं, राहुल, ममता, अखिलेश, तेजस्वी समेत 23 विपक्षी दलों के नेता शामिल होंगे।*

*4_ गृह मंत्री अमित शाह का बड़ा दांव: जल्द हाईटेक होंगी सरहदें, परवान चढ़ेगा कारोबार; चुटकियों में मिलेगी मंजूरीह।*

*5_ भारत सरकार ने सीमाओं पर व्यापार और आवाजाही को पूरी तरह हाईटेक बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मंगलवार को लैंड पोर्ट मैनेजमेंट सिस्टम (एलपीएमएस) लॉन्च करेंगे। यह एक आधुनिक डिजिटल प्लेटफॉर्म है। इसे देश के सभी लैंड पोर्ट्स के कामकाज को एक एकीकृत प्रणाली से जोड़ने के लिए बनाया गया है।*

*6_ अभिजीत दीपके बोले- कॉकरोच जनता पार्टी देशभर में प्रदर्शन करेगी, खुद अलग-अलग राज्यों और शहरों में जाऊंगा; 13 जून तक शिक्षामंत्री के इस्तीफे की मांग।*

*7_ ‘मैं तो कांग्रेस अध्यक्ष बनना चाहता था, लेकिन साजिश हुई…’ अशोक गहलोत का बड़ा दावा।*

*8_ इस पुरे मामले के बाद देशभर में यह बात फैल गई कि गहलोत ने खुद ही अध्यक्ष पद से मना कर दिया, क्योंकि वो राजस्थान का मुख्यमंत्री पद नहीं छोड़ना चाहते थे, यानी लोगों की नजर में यह गहलोत की अपनी पसंद थी, यहां तक कि उनके अपने करीबी लोग और समर्थक भी यही मानते रहे।*

*9_ ममता को कांग्रेस का ऑफर,अपने पुराने मूल में लौट आइए…रणनीतिक तैयारी तेज, पश्चिम बंगाल के चुनावी नतीजों ने क्षेत्रीय क्षत्रपों की ताकत के जिस सबसे मजबूत किले को ढहाया है,उसके बाद अब कांग्रेस से टूटकर बनी पार्टियों के विलय और पुराने दिग्गजों की घर वापसी के प्लान पर शीर्ष स्तर पर बेहद रणनीतिक तरीके से काम शुरू हो चुका है।*

*10_ अवैध घुसपैठियों से खाली कराया जा रहा बंगाल, 4800 को वापस भेजा; एक अगस्त से जनगणना की भी तैयारी।*

*11_ NEET पेपर लीक के बाद NTA सिस्टम बदलेगा, एक्सपर्ट्स सवाल तैयार तो करेंगे, पर पता नहीं होगा किस एग्जाम के लिए किया।*

*12_ इस्राइली सेना ने दावा किया है कि ईरान की ओर से दागी गई सभी मिसाइलों को उसकी वायु रक्षा प्रणाली ने सफलतापूर्वक इंटरसेप्ट कर नष्ट कर दिया। वहीं, ईरानी सेना ने इस्राइल को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि उसने लेबनान पर अपने हमले नहीं रोके तो उसे और भी विनाशकारी प्रहारों का सामना करना पड़ेगा।*

*13_ ‘बस बहुत हुआ…’ ईरान के इजरायल पर मिसाइल अटैक के बाद बोले ट्रंप, नेतन्याहू को जवाब न देने की दी सलाह।*

*14_ फिलीपींस में 7.8 तीव्रता का भूकंप, सुनामी की चेतावनी, तटीय इलाकों को खाली करने के निर्देश, इंडोनेशिया और जापान तक अलर्ट।*

*15_ अफगानिस्तान के खिलाफ भारत 451 रन से आगे, पहली पारी 564/8 पर घोषित की, दूसरे दिन अफगानिस्तान का स्कोर 113/5; सुथार को 3 विकेट।*

*16_:आज गिरावट के साथ खुल सकता है बाजार, विदेशी निवेशकों ने ₹31,120 करोड़ के शेयर बेचे; ईरान-अमेरिका तनाव से जोखिम बढ़ा।*

*#YOU_TOO_CAN_TOP*
*#Metropressclub*शाम की देश-राज्यों से बड़ी खबरे*

*1* ‘हर सिलिंडर पर कंपनियों को हो रहा 700 रुपये का नुकसान’, LPG के दाम बढ़ने पर आया सरकार का बयान, सरकार बोली- दुनिया के मुकाबले देश में सबसे सस्ती रसोई गैस,

*2* महंगे गैस सिलिंडर पर सियासी संग्राम जारी, शरद पवार बोले- सरकार को इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी, वहीं कांग्रेस नेताओं ने भी भाजपा पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया है।

*3* सीमा विवाद से लेकर व्यापार तक: एस जयशंकर से मुलाकात के बाद बदले नेपाल के सुर, कहा- टकराव नहीं सहयोग चाहिए

*4* भारत-नेपाल के बीच UPI लिंक लॉन्च, अब दोनों देशों में आसान होगा पैसा भेजना

*5* राहुल गांधी सार्थक सिद्धांत से मिले, कहा- 18 साल का बच्चा CBI से तेज निकला; सार्थक ने CBSE के OSM पोर्टल की गड़बड़ी बताई हैं

*6* कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इस मामले में 18 साल के छात्र सार्थक सिद्धांत और उनके दोस्त निसर्ग की जमकर तारीफ की है। इन दोनों छात्रों ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) और परीक्षा का काम देखने वाली कंपनी कोएम्प्ट (सीओईएमपीटी) के बीच चल रहे कथित खेल को सबके सामने ला दिया है। राहुल गांधी ने इसे देश के युवाओं की बड़ी जीत और सरकार की करारी हार बताया है।

*7* दिल्ली में प्रदर्शन के बाद अपने घर पहुंचे अभिजीत दीपके, बोले- सरकार ने ट्रेलर देखा कॉकरोच क्या कर सकते हैं, लेकिन बात खत्म नहीं हुई

*8* शिक्षा मंत्री प्रधान के इस्तीफे तक हमारा आंदोलन जारी रहेगा, कॉकरोज जनता पार्टी के अभिजीत दीपके ने फिर किया ऐलान

*9* बंगाल में TMC नेताओं पर फूटा लोगों का गुस्सा, एक का सिर मुंडवाया, जूते की माला पहनाकर परेड निकाली; दूसरा पुलिस से बचने साड़ियों में छिपा

*10* खत्म होने लगी साख तो दीदी को सताई INDIA गठबंधन की याद, ममता बनर्जी को कितना मिलेगा भाव?

*11* इंजीनियर के लॉकरों में 2 करोड़ कैश मिला, ओडिशा में 5 मल्टीस्टोरी बिल्डिंग समेत 13 प्लॉट; 27 साल पहले ₹6000 सैलरी पर नियुक्ति हुई थी

*12* गुजरात के सूरत में एक ज्वेलरी निर्माण इकाई के सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान जहरीली गैस की चपेट में आने से एक सुपरवाइजर समेत चार मजदूरों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, मजदूरों के पास सुरक्षा उपकरण नहीं थे। मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है

*13* ईरान का आरोप- अमेरिका ने सीजफायर तोड़ा, कहा- उसकी वजह से इलाके की सुरक्षा खतरे में, अब जो हालात बनेंगे, उसके लिए US जिम्मेदार

*14* मानसून महाराष्ट्र समेत 7 राज्यों में पहुंचा, केरलम-तमिलनाडु में भारी बारिश, चेन्नई में पारा 40°C; MP-राजस्थान में 50kmph की रफ्तार से आंधी चली

*15* भारतीय शेयर बाजार में पिछले सप्ताह कमजोरी का असर देश की शीर्ष कंपनियों पर देखने को मिला. सेंसेक्स-निफ्टी में गिरावट के बीच टॉप-10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से 7 का मार्केट कैप 1.25 लाख करोड़ रुपए घट गया. सबसे अधिक नुकसान रिलायंस इंडस्ट्रीज को हुआ

*#YOU_TOO_CAN_TOP*

*कृपा #MetronewZ #BREAKING NewZ #viralpost का सहयोग व समर्थन करने के लिए Subscribe ज़रूर करें*
*घंटी का बटन प्रेस करके #Like, Share व Comment भी ज़रूर करें, Add & save us in your contact list on WhatsApp*

*Register on Join Reporter Link और न्यूज़ भेजो जिससे नाम धन कमाओ.पूरे भारत में कहीं से भी ख़बरें वीडियो भेजो प्रकाशित करवाओ*
*Free आईडी कार्ड और अथॉरिटी लेटर योग्य कैंडिडेट्स को मिलेगा*

*MetronewZ Press Club की मेम्बरशिप लेकर आप पूरे देश/विदेश में काम करें*

*Please Send us your recorded video /message on any news/Issues for coverage on MetronewZ*

*#MetronewZ को FB /X Twitter व् #Metro NewZ TV on YouTube पर निशुल्क देखने/ पढ़ने के लिए अपने मोबाइल/Laptop से सभी पोस्ट/Video’s को कृपा करके लाइक,Share* व् *Subscribe जरूर करें*

*Disclaimer :Youtube/ Facebook / Twitter videos made for Educational purpose only and fair use of photos n videos done for educational purposes only pl*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!