












*#Metronewz:शनिवार:06 जून2026 की बड़ी खबरें*
*रुपए में जोरदार उछाल, डॉलर के मुकाबले 81 पैसे मजबूत होकर 94.93 पर बंद*
*दुनिया भर में उथल-पुथल और युद्ध की चिंताओं के बावजूद, भारत की GDP ग्रोथ 7.7% की दर से बढ़ी*
*कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं’, PM मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला*
*अमेरिकी सेना ने ईरान के 4 ड्रोन मार गिराए, रडार ठिकानों पर किया भीषण हमला; स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फिर बढ़ा तनाव*
*’रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म की राह पर भारत’; कहा- वैश्विक संकट के बीच अर्थव्यवस्था मजबूत- पीएम मोदी*
*कॉकरोच जनता पार्टी फाउंडर आज दिल्ली लौटेंगे: सरकार के खिलाफ जंतर-मंतर में प्रदर्शन करेंगे; दिल्ली पुलिस बोली हमसे परमीशन नहीं ली*
*DMK 8 जून को I.N.D.I.A. की बैठक शामिल नहीं होगी: उदयनिधि बोले- कांग्रेस ने धोखा दिया; 20 साल का गठबंधन तोड़कर TVK को समर्थन दिया*
*फायरिंग मामले में हो सकती है खान सर की गिरफ्तारी: पटना में कोचिंग के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा, पुलिस की अपील- बहकावे में ना आएं*
*हमारी जमीं, हमें दिखा रहे नाटक; PoK में चुनाव की पाकिस्तानी योजना पर भड़का भारत*
*ममता ने यूसुफ पठान से बहरामपुर से इस्तीफा देने को कहा, सांसद ने कर दिया मना*
*अराजकता- अनिश्चितता फैलाकर खुद के लिए अवसर तलाश रही है कांग्रेस, जनता की नाराजगी के कारण कर्नाटक में बदलना पड़ा मुख्यमंत्री: मोदी*
*Putin on India:’भारतीय दुनिया के सबसे प्रतिभाशाली लोगों में शामिल’,पुतिन बोले:भारत-रूस सहयोग और होगा मजबूत*
*तमिलनाडु में बीजेपी को फिर लगा झटका, अन्नामलाई के बाद उपाध्यक्ष और सचिव ने भी छोड़ी पार्टी*
*बीजेपी से MLC बनेंगे पवन सिंह, संजय मयूख फिर बने उम्मीदवार, BJP ने 4 नामों पर लगाई मुहर*
*राजस्थान में तूफान का कहर: कहीं मलबे में दबे मां-बेटे और दो भाई, तो कहीं उड़ती लोहे की चादर से कटी गर्दन; 5 की मौत*
*लखनऊ मेट्रो की ‘Mydidi’ सर्विस लॉन्च, Whatsapp से भी होगी बुकिंग, 13 जून तक बिल्कुल मुफ्त सफर*
*जयपुर पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 राज्यों में एटीएम बदलकर ठगी करने वाली ‘मेवात टारगेट गैंग’ का पर्दाफाश, 98 कार्ड बरामद
*पंजाब और चंडीगढ़ में भूकंप के झटके: रात 10:04 बजे हिली धरती, लोग घरों से बाहर निकले*
*आशीष के चार गोल, पाकिस्तान को 5-3 से हराकर भारत फाइनल में*
*#YOU_TOO_CAN_TOP*
*#viralpost*
*बड़ी खबरें*
*1* मेरे रिकॉर्ड आपने तोड़ दिए’: सूरत में बोले PM मोदी- 1987 में राजनीति में आया, तब से विजय यात्रा चल ही रही है
*2* प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज बिना नाम लिए विपक्षी राजनीतिक दलों को आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत का मजाक उड़ाने वाले लोगों ने कई वर्षों तक देश को दूसरों पर निर्भर रखा। देश में कुछ लोग निराशावादी हैं। ये लोग देश को नीचा दिखाना चाहते हैं
*3* मोदी बोले- जनता कांग्रेस से नाराज, इसीलिए कर्नाटक CM बदला, जिन्होंने देश को दूसरों पर निर्भर रखा, वो आत्मनिर्भर भारत का मजाक उड़ा रहे
*4* पीएम मोदी ने कहा, आज जो आंकड़े सामने आए हैं, उनसे साफ है कि भारत की अर्थव्यवस्था की नींव कितनी मजबूत है। वर्ष 2025-26 में, यानी जो वित्त वर्ष पूरा हुआ है, इसमें भारत ने 7.7 फीसदी की विकास दर हासिल की है। 31 मार्च को खत्म हुए पिछली तिमाही में भारत की ग्रोथ रेट 7.8 फीसदी रही है। ये दुनिया में तेज गति से आगे बढ़ने वाली इकोनॉमी है। हर भारतीय को गर्व का एहसास हो, ऐसी है देश के आर्थिक विकास की गति
*5* राहुल का आरोप- ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट का मकसद सुरक्षा नहीं, एक बिजनेसमैन को फायदा पहुंचाना है; 16 मिनट के वीडियो में डाइविंग करते हुए दिखे
*6* ऑयल इंडिया को अंडमान में मिला प्राकृतिक गैस का ‘ऊर्जा भंडार’, केंद्रीय मंत्री ने वीडियो शेयर कर दी बधाई
*7* IWT स्थगित रहेगी’: PAK को भारत की दो-टूक, गिलगित-बाल्टिस्तान के तथाकथित चुनाव गलत, कब्जे वाले इलाके खाली करो
*8* नेपाल के विदेश मंत्री शिसिर खनाल शुक्रवार को नई दिल्ली पहुंचे। वह भारत के तीन दिन के दौरे पर हैं। इस दौरान वह आज एस.जयशंकर से मुलाकात करेंगे
*9* भाजपा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर ग्रेट निकोबार परियोजना की आलोचना को लेकर पलटवार करते हुए कहा कि वे भारत के बढ़ते भू-राजनीतिक प्रभाव से परेशान हैं। राहुल गांधी ने एक वीडियो बयान में इसे पर्यावरण और आदिवासी समुदायों के लिए खतरा बताया है
*10* भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने एआई को लेकर बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा कि एआई अब केवल एक कल्पनात्मक तकनीक नहीं, बल्कि एक वास्तविकता बन चुकी है और यह अंतरराष्ट्रीय कानून के सामने सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक है। उन्होंने चेतावनी दी कि इस दशक में लिए जाने वाले निर्णय तकनीक, शक्ति, स्वतंत्रता और न्याय के बीच भविष्य के संबंधों को निर्धारित करेंगे।
*11* TMC बोली- ऋतब्रत बनर्जी को नेता विपक्ष बनाना अवैध, स्पीकर के फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती देंगे; अभिषेक बनर्जी पार्टी महासचिव बने रहेंगे
*12* सुनामी में बदला तृणमूल का संकट: अब संसदीय दल में टूट तय, ममता की बैठक से सांसद-विधायकों की दूरी; उठे कई सवाल
*13* मिलीभगत करने वाले अधिकारियों पर FIR, वेतन-पेंशन रोकने तक की कार्रवाई; दिल्ली में अवैध निर्माण और फायर नियमों पर सख्त हुई रेखा सरकार
*14* कॉकरोच जनता पार्टी का आज दिल्ली में प्रदर्शन, समर्थकों से फूल-तिरंगा लाने, सनस्क्रीन लगाकर आने कहा; शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग करेंगे
*15* इस साल 7.7% की दर से बढ़ी इकोनॉमी, पिछले साल 7.1% की दर से बढ़ी थी, अगले साल 6.6% रह सकती है GDP ग्रोथ
*16* वर्ल्ड बैंक में एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर बने इकोनॉमिस्ट नीलकंठ मिश्रा, 3 साल का कार्यकाल होगा, परमेश्वरन अय्यर की जगह लेंगे
*17* पुतिन ने भारत को सुखोई-57 ऑफर किया, इस 5th जनरेशन फाइटर जेट की तकनीक भी शेयर करेंगे; अमेरिका से बोले- भारत पर दबाव डालना बेकार
*18* ‘आईटी उद्योग का दिग्गज है भारत’, ग्लोबल मंच पर पुतिन का बड़ा बयान; बोले- जी-7 देशों को पीछे छोड़ रहा ब्रिक्स
*19* भारत ने पाकिस्तान को अंडर-18 हॉकी एशिया कप में हराया, आखिरी 15 मिनट में 3 गोल कर सेमीफाइनल जीता, फाइनल में जापान से मुकाबला
*20* प्रज्ञानानंदा नॉर्वे चेस खिताब जीतने वाले पहले भारतीय बने, फाइनल में जर्मनी के विन्सेंट को हराया; टूर्नामेंट में वर्ल्ड नं-1 कार्लसन को दो बार मात दी
*21* भारत और अफगानिस्तान के बीच आज एकमात्र टेस्ट खेला जाएगा। भारत का पिछले कुछ समय में घरेलू टेस्ट मैचों में निराशाजनक प्रदर्शन रहा है, लेकिन उसकी टीम अब भी बेहद मजबूत है और वह विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के महत्वपूर्ण मैचों से पहले अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट क्रिकेट मैच में उचित संयोजन तैयार करने की कोशिश करेगा
*22* मानसून 4 राज्यों में पहुंचा, गोवा में समय पर एंट्री, MP-छत्तीसगढ़ समेत 6 राज्यों में देरी की आशंका; राजस्थान में आंधी-बारिश से 4 की मौत
==============================
*#YOU_TOO_CAN_TOP*
* बड़ी खबरें*
*1* भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था को लेकर दुनिया की बड़ी कंपनियों का भरोसा लगातार बढ़ता जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि भारत की डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर यात्रा तेजी से आगे बढ़ रही है और अब वैश्विक कंपनियां भारत को भविष्य के बड़े टेक्नोलॉजी केंद्र के रूप में देख रही हैं
*2* प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि यह निवेश भारत को क्लाउड कंप्यूटिंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI के वैश्विक केंद्र के रूप में मजबूत करेगा। उन्होंने कहा कि इस तरह के बड़े निवेश से रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और स्थानीय सप्लाई चेन को भी मजबूती मिलेगी
*3* केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने त्रिपुरा में भारत-बांग्लादेश सीमा सुरक्षा की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सरकार किसी भी कीमत पर जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देगी। शाह ने बीएसएफ जवानों को संबोधित किया और वृक्षारोपण तथा विकास परियोजनाओं में भी हिस्सा लिया।
*4* होटल-कैसीनो के लिए कट रहे पेड़’: ग्रेट निकोबार परियोजना पर राहुल ने उठाए सवाल, कहा- अदाणी की मदद कर रही सरकार
*5* राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार का यह तर्क है कि ग्रेट निकोबार द्वीप परियोजना रक्षा और माल ढुलाई बंदरगाह से संबंधित है। यह एक झूठ है। इसके साथ ही आरोप लगाया कि यह असल में भारत की सबसे अमूल्य पारिस्थितिक भूमि पर एक व्यवसायी को होटल और कैसीनो बनाने में मदद करने के बारे में है।
*6* तमिलनाडु में भाजपा छोड़ते ही अन्नामलाई ने नई पार्टी बनाई, अगला चुनाव लड़ने का ऐलान; कहा- मतभेद थे, आलाकमान ने चुनाव तक रुकने को कहा था
*7* 3 दिन पुरानी शिवकुमार कैबिनेट
से मंत्री का इस्तीफा, पसंदीदा विभाग न मिलने नाराज थे; कर्नाटक CM बोले- चिंता की बात नहीं, मामला सुलझा लेंगे

*8* कर्नाटक में मंत्री रामलिंगा रेड्डी के इस्तीफे के बाद कांग्रेस सरकार डैमेज कंट्रोल में जुट गई है। मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने रेड्डी को करीबी दोस्त बताते हुए कहा कि समस्या बातचीत से सुलझा ली जाएगी। वहीं प्रियंक खरगे ने कहा कि रेड्डी पार्टी और राज्य दोनों के लिए अहम नेता हैं। विभागों के बंटवारे को लेकर शुरू हुआ विवाद अब कांग्रेस नेतृत्व के लिए राजनीतिक चुनौती बन गया है।
*9* नीट-यूजी मामले में कांग्रेस नेता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा। उन्होंने अपने पत्र में पेपर लीक और परीक्षाओं में हुई अनियमितताओं पर श्वेत पत्र जारी करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि जांच की स्थिति जानकारी सार्वजनिक करने से छात्रों का व्यवस्था पर भरोसा मजबूत होगा।
*10* DMK 8 जून को I.N.D.I.A. की बैठक शामिल नहीं होगी, उदयनिधि बोले- कांग्रेस ने धोखा दिया; 20 साल का गठबंधन तोड़कर TVK को समर्थन दिया
*11* डीएमके बाहर और टीवीके अंदर, इंडिया गठबंधन में बड़ी भूमिका निभा सकते हैं सीएम विजय
*12* राजस्थान में इबोला वायरस का पहला संदिग्ध केस मिला, युगांडा से जयपुर आई महिला में संक्रमण जैसे लक्षण, हॉस्पिटल में दूसरे मरीजों से अलग रखा
*13* दिल्ली हाईकोर्ट से ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ को राहत, प्रदर्शन के खिलाफ याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार
*14* इंदौर की स्कीम-136 स्थित एक अपार्टमेंट की तल मंजिल पर बने इलेक्ट्रिक वाहन शोरूम में शुक्रवार सुबह आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। धुएं के कारण ऊपरी मंजिलों पर रहने वाले छह परिवार फंस गए, जिन्हें रहवासियों ने सीढ़ी व रस्सी की मदद से सुरक्षित बाहर निकाला
*15* नहीं बदलेगी आपके लोन की ईएमआई, एमपीसी ने रेपो रेट 5.25% पर स्थिर रखने का लिया फैसला
*16* रिजर्व बैंक ने इस साल महंगाई बढ़ने का अंदेशा जताया, GDP ग्रोथ अनुमान भी 6.9% से घटाकर 6.6%; रेपो रेट नहीं बदला, इसलिए लोन महंगे नहीं
*17* ट्रम्प बोले- भारत ने दशकों तक अमेरिका का फायदा उठाया, अब हम टैरिफ से खूब कमा रहे, फिर भी डील करेंगे क्योंकि मुझे मोदी पसंद
*18* गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है भारतीय शेयर बाजार सेंसेक्स निफ्टी दोनों लाल निशान पर
*#YOU_TOO_CAN_TOP*
*कृपा #MetronewZ #BREAKING NewZ #viralpost का सहयोग व समर्थन करने के लिए Subscribe ज़रूर करें*
*घंटी का बटन प्रेस करके #Like, Share व Comment भी ज़रूर करें, Add & save us in your contact list on WhatsApp*
*Register on Join Reporter Link और न्यूज़ भेजो जिससे नाम धन कमाओ.पूरे भारत में कहीं से भी ख़बरें वीडियो भेजो प्रकाशित करवाओ*
*Free आईडी कार्ड और अथॉरिटी लेटर योग्य कैंडिडेट्स को मिलेगा*
*MetronewZ Press Club की मेम्बरशिप लेकर आप पूरे देश/विदेश में काम करें*
*Please Send us your recorded video /message on any news/Issues for coverage on MetronewZ*




*#MetronewZ को FB /X Twitter व् #Metro NewZ TV on YouTube पर निशुल्क देखने/ पढ़ने के लिए अपने मोबाइल/Laptop से सभी पोस्ट/Video’s को कृपा करके लाइक,Share* व् *Subscribe जरूर करें*
*Disclaimer :Youtube/ Facebook / Twitter videos made for Educational purpose only and fair use of photos n videos done for educational purposes only pl*