










*#Metronewz:03/06/2026:बुधवार की बड़ी खबरें* *#YOU_TOO_CAN_TOP*
*#BREAKING:मालवीय नगर अनाधिकृत होटल में शॉर्ट सर्किट से अग्निकांड में 21 मौत 39 घायल मैक्स अस्पताल में भर्ती; मालिक फरार हुए*
*CBSE को मिला नया बॉस, लोखंडे प्रशांत सीताराम बने चेयरमैन-CBSE का सीता राम जी करेंगे बेड़ा पार*
*TMC से निष्कासित नेता बोले- हम असली तृणमूल, हमारे साथ 50 से ज्यादा MLA; विपक्ष के नेता का पद और चुनाव चिन्ह मिले
*कर्नाटक में ‘शिवकुमार’ सरकार: आज 13 मंत्रियों के साथ लेंगे शपथ, जी परेमश्वर को मिल सकती है डिप्टी सीएम की कमान*
*सूर्या की हत्या के बाद ‘ऑपरेशन क्लीन स्वीप’ का आगाज, खौफ में तुरंत 250 का सरेंडर।*
*विराट कोहली IPL जीतने के बाद प्रेमानंदजी से मिलने पहुंचे: पत्नी अनुष्का भी साथ थीं; वृंदावन आश्रम में दोनों नंगे पैर चलते नजर आए।*
*ममता का साथ छोड़ भागे 73 MLA! महाधरने में पहुंचे सिर्फ 7 नेता, TMC में खलबली।*
*पहलगाम हमले में इस्तेमाल मोबाइल कराची-लाहौर से आए थे: इनमें बैसरन की लोकेशन-स्क्रीनशॉट थे; 4 साल पहले खरीदे, हमले से हफ्तेभर पहले एक्टिव हुए*
*सरकार ने CBSE के चेयरमैन और सचिव को हटाया: विवादित ऑन स्क्रीन मार्किंग के टेंडर की जांच के आदेश; आज री-इवैल्यूएशन पोर्टल पर साइबर अटैक।*
*पटना में खान सर की कोचिंग में मारपीट-तोड़फोड़: गार्ड घायल; खान सर बोले- फायरिंग भी हुई, दूसरे कोचिंग वालों ने उड़ाने की धमकी दी थी।*
*जापान बना रहा दांत उगाने वाली दवा: स्पेन के गांव में फ्री घर और नौकरी; चीन ने 50 दिनों में गलने वाला प्लास्टिक बनाया।*
*अमेरिका में ‘ऑपरेशन चेकमेट’ का शिकंजा: दर्जनों भारतीय ट्रक ड्राइवर गिरफ्तार, वापस भेजने की तैयारी शुरू।*
*अमेरिका में मीडिया पर फिर कड़ा प्रहारः पेंटागन में पत्रकारों की एंट्री बैन, प्रेस ऑफिस ‘गोपनीय क्षेत्र घोषित।*
*ट्विशा केस-पति और सास को जेल भेजा: CBI ने नहीं मांगी रिमांड; गिरिबाला का आरोप- ट्विशा के वकील ने बेटे समर्थ से मारपीट की।*
*ईरान में तीन दिन का राजकीय शोक, कई शहरों में निकाले जाएंगे जुलूस।मौत के महीनों बाद खामेनेई का अंतिम संस्कार।*
*जल जीवन मिशन 2.0 पर झारखंड और केंद्र के बीच समझौता, हेमंत सोरेन ने लंबित फंड जारी करने की उठाई मांग।*
*तृणमूल कांग्रेस को तोड़ने का केंद्र पर आरोप, विधायकों, ममता बनर्जी ने कहा पार्षदों और पार्टी उम्मीदवारों को धमकाया जा रहा।*
*एसआई भर्ती पुनः परीक्षा के लिए डेढ़ लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों ने किए आवेदन अपडेट, 20 सितंबर को होगी परीक्षा।*
*डिजिटल हेल्थ में राजस्थान का डंका! 7.19 करोड़ आभा आईडी के साथ देश में दूसरा स्थान।*
*एमपी-यूपी समेत 11 राज्यों में आंधी-बारिश: आगरा में सड़क-फुटपाथ धंसे, कार-ट्रैक्टर गड्ढे में पलटे; जम्मू-कश्मीर में 3 जगह बादल फटा।*
*#YOU_TOO_CAN_TOP*
*सुबह की देश-राज्यों से बड़ी खबरें..*
*मॉनसून पर संकट के बादल, शुरू होने वाला है अल नीनो का खतरनाक दौर; भारत पर भयंकर असर*
*1* संयुक्त राष्ट्र ने चेतावनी दी है कि अल नीनो का एक नया और खतरनाक दौर अगले कुछ हफ्तों में शुरू हो सकता है, जिससे जलवायु परिवर्तन की मार झेल रही धरती के तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है, विश्व मौसम विज्ञान संगठन की ओर से जारी इस चेतावनी में कहा गया है कि अल-नीनो के साल 2026 के बाकी महीनों में और मजबूत होने का अनुमान है, जिससे दुनिया में कई देशों में भीषण और गरम मौसम देखने को मिल सकता है
*2* एंटी रेडिएशन मिसाइल रुद्रम-2 का सफल परीक्षण, हवा से जमीन पर 300km तक हमला करेगी, दुश्मन के एयर डिफेंस सिस्टम को खत्म करने में सक्षम
*3* CBSE ऑन-स्क्रीन विवाद की जांच के लिए कमेटी बनी, एस राधा चौहान अध्यक्ष बनीं; केंद्र ने बोर्ड अध्यक्ष और सचिव को भी पद से हटाया
*4* पहलगाम हमले में इस्तेमाल मोबाइल कराची-लाहौर से आए थे, इनमें बैसरन की लोकेशन-स्क्रीनशॉट थे; 4 साल पहले खरीदे, हमले से हफ्तेभर पहले एक्टिव हुए
*5* हाईवे पर आपका सफर होगा सुहाना, बनेंगे नए रिंगरोड और बाईपास; देशभर में बढ़ेगा राष्ट्रीय राजमार्गों का नेटवर्क
*6* डीके शिवकुमार बनेंगे कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री, जी परमेश्वर बन सकते हैं डिप्टी CM; शपथ ग्रहण आज
*7* कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को संगठन में बड़ी जिम्मेदारी दी है। कांग्रेस ने मंगलवार को कर्नाटक के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया को पार्टी की सर्वोच्च निर्णय लेने वाली संस्था कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) का सदस्य नियुक्त किया। यह नियुक्ति मुख्यमंत्री पद के लिए नामित डीके शिवकुमार के शपथ ग्रहण समारोह से ठीक पहले की गई है। पार्टी की ओर से जारी घोषणा में कहा गया कि यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।
*8* TMC से निष्कासित नेता बोले- हम असली तृणमूल, हमारे साथ 50 से ज्यादा MLA; विपक्ष के नेता का पद और चुनाव चिन्ह मिले
*9* बंगाल: आज से महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपये, मंत्रियों के विभाग होंगे आवंटित
*10* सोनम वांगचुक कॉकरोच जनता पार्टी के समर्थन में आए, कहा- शिक्षा मंत्री ने इस्तीफा नहीं दिया तो 6 जून को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में शामिल होऊंगा
*11* गुजरात में 2 बसों की टक्कर में 7 की मौत, 10 से ज्यादा घायल, डिवाइडर क्रॉस कर एक बस से दूसरी टकराई
*12* उत्तरप्रदेश – कलयुग की ‘श्रवण कुमार’ बहू! पैदल नहीं चल सकती थी सास, तो टब में बैठाकर सिर पर उठा कराई 84 कोस परिक्रमा
*13* पटना में खान सर के कोचिंग सेंटर के बाहर फायरिंग; वर्चस्व की लड़ाई में चलीं गोलियां, जांच में जुटी पुलिस
*14* जम्मू के किश्तवाड़ में 2 जगह बादल फटा, लैंडस्लाइड से सड़कें बंद, सुरक्षाबल रेस्क्यू में जुटे; राजस्थान-MP में आंधी-बारिश से 5 मौतें
*15* पटना में खान सर के कोचिंग सेंटर के बाहर फायरिंग; वर्चस्व की लड़ाई में चलीं गोलियां, जांच में जुटी पुलिस
*16* ईरानी द्वीप पर अमेरिकी हमले, IRGC ने बहरीन में किया अटैक का दावा… US ने कहा- ये झूठ
*#YOU_TOO_CAN_TOP*
*1* केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 4-5 जून को त्रिपुरा दौरे पर रहेंगे। वह भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा व्यवस्था और बीएसएफ की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। इस दौरान सीमावर्ती क्षेत्रों का दौरा, सुरक्षा बैठक, परियोजनाओं का शिलान्यास और सैनिक सम्मेलन में भाग लेंगे
*2* सीडीएस सुब्रमणि ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की मुलाकात, देश की रक्षा चुनौतियों पर की चर्चा
*3* भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर आज से शुरू हो रही नई बातचीत, संबंधों को नई दिशा मिलने की उम्मीद
*4* तेलंगाना स्थापना दिवस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने राज्यवासियों को शुभकामनाएं दीं। वहीं मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित कर राज्य आंदोलन के बलिदानियों को नमन किया
*5* थरूर बोले- वंदे मातरम लोगों के लिए बोझिल, हर कार्यक्रम में राष्ट्रगीत गाना मुश्किल; इसका समाधान आपसी सहमति से निकाला जाए
*6* बंगाल में TMC तोड़ सकते हैं निकाले गए विधायक, बोले- हम असली तृणमूल, 50 से ज्यादा MLA साथ; नेता विपक्ष हमारा हो, चुनाव चिन्ह भी मिले
*7* बंगाल में शिवसेना मॉडल, दीदी के खिलाफ ‘शिंदे’ बना कौन? 50 विधायकों के बगावत की अटकलें
*8* बंगाल में आर-पार! धरने के लिए पहुंची ममता बनर्जी, बागियों ने बनाई दूरी, सिर्फ 6 विधायक पहुंचे
*9* संजय राउत का शिंदे गुट के नेताओं को न्योता, बोले- गलती का एहसास हो तो शिवसेना (यूबीटी) में लौटें
*10* BJP प्रमुख नितिन नवीन से अन्नामलाई की मुलाकात, तमिलनाडु में मनभेद के कयासों के बीच दिल्ली आए पूर्व IPS
*11* कर्नाटक में डीके शिवकुमार के नेतृत्व में नई कैबिनेट के गठन से पहले राज्य के भावी मुख्यमंत्री ने मंगलवार को एक्स पर एक भावुक संदेश साझा किया। डीके शिवकुमार ने इस पोस्ट में अपनी राजनीतिक यात्रा का जिक्र किया। उन्होंने अपनी सियासी यात्रा में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी से लेकर गांधी परिवार के अन्य सदस्यों के सहयोग और भरोसा का उल्लेख किया।
*12* रिपोर्ट- लेबनान पर इजराइली हमले से ट्रम्प नाराज, नेतन्याहू को फोन कर फटकार लगाई, कहा- पागल हो गए हो क्या, तुरंत ये सब रोको
*13* राजस्थान-MP में आंधी-बारिश से 5 मौतें, यूपी समेत 23 राज्यों में बारिश, गर्मी से राहत; मानसून 4 जून को केरलम पहुंच सकता है
*14* सेंसेक्स 383 अंक चढ़कर 74,650 पर बंद हुआ, निफ्टी में भी 101 अंक की तेजी रही, IT और ऑटो शेयर्स में ज्यादा खरीदारी
****CBSE को मिला नया बॉस, लोखंडे प्रशांत सीताराम बने चेयरमैन*
*लोखंडे प्रशांत सीताराम CBSE के नए चेयरमैन होंगे. केंद्र सरकार ने आज उनकी नियुक्ति पर मोहर लगा दी है. इससे पहले सरकार ने CBSE के पुराने चेयरमैन राहुल सिंह और सचिव हिमांशु गुप्ता का तबादला कर दिया था. 12वीं की परीक्षा के मैनेजमेंट पर उठे सवाल, मूल्यांकन प्रक्रियाओं में आ रही व्यावहारिक और तकनीकी दिक्कतों और जवाबदेही से जुड़े प्रश्नों पर ये सरकार का बड़ा एक्शन था. अब सरकार ने पुराने चेयरमैन राहुल सिंह और CBSE के सचिव हिमांशु गुप्ता को हटाने के बाद IAS लोखंडे प्रशांत सीताराम को CBSE का नया चेयरमैन बनाया है. जबकि सचिव के पद पर वरिष्ठ नौकरशाह वरुण भारद्वाज की नियुक्ति की गई है. लोखंडे प्रशांत सीताराम अभी गृह मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव के पद पर काम कर रहे हैं. लोखंडे प्रशांत सीताराम ने बीई मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है. वे AGMUT कैडर के IAS हैं और उनका गृह राज्य महाराष्ट्र है. सीबीएसई के नए चेयरमैन की नियुक्ति के अलावा नए सचिव की भी नियुक्ति की गई है. वरिष्ठ नौकरशाह वरुण भारद्वाज CBSE का नए सचिव होंगे. CBSE के सचिव हिमांशु गुप्ता को प्रशासनिक आधार पर उनके मूल कैडर गृह मंत्रालय में वापसी भेजा जाएगा. बता दें कि सरकार की ओर से ये कदम OSM ऑन स्क्रीन मार्किंग सिस्टम की खामियों, छात्रों के शिकायतों के बाद उठाया गया है. केंद्र सरकार ने डिजिटल मूल्यांकन प्रक्रिया से जुड़ी सेवाओं की खरीद की जांच के लिए एक-सदस्यीय जांच समिति गठित करने का भी निर्णय लिया है.*
*#YOU_TOO_CAN_TOP*
*कृपा #MetronewZ #BREAKING NewZ #viralpost का सहयोग व समर्थन करने के लिए Subscribe ज़रूर करें*
*घंटी का बटन प्रेस करके #Like, Share व Comment भी ज़रूर करें, Add & save us in your contact list on WhatsApp*
*Register on Join Reporter Link और न्यूज़ भेजो जिससे नाम धन कमाओ.पूरे भारत में कहीं से भी ख़बरें वीडियो भेजो प्रकाशित करवाओ*
*Free आईडी कार्ड और अथॉरिटी लेटर योग्य कैंडिडेट्स को मिलेगा*
*MetronewZ Press Club की मेम्बरशिप लेकर आप पूरे देश/विदेश में काम करें*
*Please Send us your recorded video /message on any news/Issues for coverage on MetronewZ*
*#MetronewZ को FB /X Twitter व् #Metro NewZ TV on YouTube पर निशुल्क देखने/ पढ़ने के लिए अपने मोबाइल/Laptop से सभी पोस्ट/Video’s को कृपा करके लाइक,Share* व् *Subscribe जरूर करें*
*Disclaimer :Youtube/ Facebook / Twitter videos made for Educational purpose only and fair use of photos n videos done for educational purposes only pl*