#Metronewz:01-06-2026:सोमवार की बड़ी खबरें* *#YOU_TOO_CAN_TOP* *#BREAKING-*कमाल, धमाल, बेमिसाल, RCB जीत लिया कप* *इजराइल की लेबनान में बड़ी सैन्य कार्रवाई, हिजबुल्लाह के रणनीतिक किले ब्यूफोर्ट कैसल पर किया कब्जा* *भारतीय नौसेना को मिला नया कमांडर: एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन ने संभाला नौसेना प्रमुख का पदभार* *गाजियाबाद में छात्र की हत्या के आरोपी असद का एनकाउंटर: पिता भी गिरफ्तार

*#Metronewz:01-06-2026:सोमवार की बड़ी खबरें* *#YOU_TOO_CAN_TOP*
*#BREAKING-*कमाल, धमाल, बेमिसाल, RCB जीत लिया कप*

*इजराइल की लेबनान में बड़ी सैन्य कार्रवाई, हिजबुल्लाह के रणनीतिक किले ब्यूफोर्ट कैसल पर किया कब्जा*

*भारतीय नौसेना को मिला नया कमांडर: एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन ने संभाला नौसेना प्रमुख का पदभार*

*गाजियाबाद में छात्र की हत्या के आरोपी असद का एनकाउंटर: पिता भी गिरफ्तार, बोला था- बकरीद पर सूर्या की कहानी खत्म कर दो*

*बंगाल की खाड़ी में बवंडर, 24 घंटे में 20 राज्यों में भारी बारिश, IMD का अलर्ट*

*1 जून से बदल जायेंगे कई बड़े नियम, UPI से लेकर ATM और LPG तक*

*भारतीय शहर रात को 60 गुना ज्यादा चमकीले हुए: 50% लोग आर्टिफिशियल रोशनी से होने वाले प्रदूषण का सामना कर रहे; दुनिया का 80% हिस्सा प्रभावित*

*राहुल गांधी ने CBSE छात्रों से बात की: स्टूडेंट्स ने कहा- हमें आतंकवादी-पाकिस्तानी बुलाया गया; राहुल बोले- सवाल पूछने पर जवाबों की जगह अपमान मिला*

*बंगाल में बॉर्डर पर फेंसिंग लगाने पहुंची BSF: स्थानीय बोले- अब चैन से सो सकेंगे, बांग्लादेशी हमारी फसल नहीं काट पाएंगे*

*पहले नीतीश खाली करें बंगला’, मां राबड़ी को मिले नोटिस पर भड़के तेज प्रताप*

*म्यांमार में धमाके की वजह से 50 की मौत, 70 से ज्यादा गंभीर रूप से घायल*

*बातचीत से निकालेंगे हल’, भारत के साथ सीमा विवाद पर नेपाल की संसद में बोले बालेंद्र शाह*

*राजनीतिक आतंक का शिकार हुआ हूं, लेकिन झुकूंगा नहीं, अभिषेक बनर्जी ने राहुल गांधी को कहा धन्यवाद*

*टीएमसी में बड़ी बगावत:ममता की बुलाई बैठक से 60 विधायक गायब, खेला होवे!!तो हो गया खेला!*

*सुत्रो सें:CM बनने से पहले डीके शिवकुमार की कार्यकर्ताओं से अपील,बोले-माला न पहनाएं, मुझे फूलों से एलर्जी है*

*देश के 166 तालाबों में मात्र 24.75% पानी: एक महीने में 21.411 बिलियन क्यूबिक मीटर पानी घटा, 15 बांधों में स्टॉक सामान्य से आधा*

*मोदी बोले- दो दिन में 100m का नेशनल-रिकॉर्ड तीन बार टूटा: गर्मी मिटाने के लिए देशी पेय पीते रहें, नीदरलैंड से 1000 साल पुरानी ताम्र पट्टिकाएं लाए*

*सांसद कल्याण बनर्जी का आरोप- BJP समर्थकों ने हमला किया: सिर पर पत्थर मारा, कहा- निरंकुश CM अपने विरोधियों को खत्म करना चाहता है*

*RCB लगातार दूसरी बार चैंपियन, फाइनल में गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से रौंदा; कोहली का गरजा बल्ला*

*वैभव सूर्यवंशी IPL में ऑरेंज कैप जीतने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बने, साई सुदर्शन का रिकॉर्ड तोड़ा*

*#YOU_TOO_CAN_TOP*

*#Metronewz:सुबह की देश-राज्यों से बड़ी खबरें*

*1* ओडिशा, मिजोरम, सिक्किम और मणिपुर में SIR शुरू, इन राज्यों में अगले साल चुनाव; 28 जून तक फॉर्म नहीं दिया तो छूट सकता है नाम

*2* म्यांमार के राष्ट्रपति मिन आंग ह्लाइंग भारत के दौरे पर हैं। इस दौरान वह सोमवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। दोनों नेता भारत और म्यांमार के बीच ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और सभ्यतागत संबंधों को और मजबूत बनाने पर चर्चा करेंगे। इसके अलावा राष्ट्रपति एक बिजनेस फोरम में भी हिस्सा लेंगे

*3* प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 जून को गुजरात और केंद्र शासित प्रदेश दमन के दौरे पर जाएंगे। इस दौरान वह सूरत में लगभग 18,000 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इसके अलावा दमन में नए नागरिक हवाई अड्डे और एक सरकारी अस्पताल का उद्घाटन भी करेंगे।

*4* CBSE पर राहुल का आरोप: कहा-मोबाइल फोन से जांची गईं कॉपियां; मूल्यांकन में हुआ बड़ा खेल, पीएम मोदी को भी घेरा

*5* भारत-ओमान व्यापार समझौता आज से लागू: मोदी सरकार का पांचवां बड़ा दांव, बिना टैक्स के बिकेंगे उत्पाद

*6* भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय व्यापार समझौते (बीटीए) को अंतिम रूप देने के लिए आज से नई दिल्ली में चार दिवसीय हाई-लेवल वार्ता शुरू हो रही है। इस बैठक में बाजार पहुंच, सीमा शुल्क और व्यापार सुगमता जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा होगी।

*7* कॉमर्शियल LPG सिलेंडर 53.50 रुपए तक महंगा, 5 किलो वाले एफटीएल सिलेंडर के दाम भी ₹11 बढ़े;

*8* शुभेंदु मंत्रिमंडल का विस्तार आज, 35 मंत्री लेंगे शपथ, नए चेहरों को मिलेगा मौका

*9* कर्नाटक: आज दिल्ली में कांग्रेस नेतृत्व से मिलेंगे डीके शिवकुमार और सिद्दरमैया, कैबिनेट गठन पर होगा मंथन

*10* ममता बनर्जी ने बुलाई TMC विधायकों की बैठक, 80 में से सिर्फ 20 ही पहुंचे, रद्द करनी पड़ी मीटिंग

*11* जून में 11 दिन बैंकों में काम नहीं होगा, 4 रविवार और 2 शनिवार के अलावा अलग-अलग जगहों पर 5 दिन बैंक बंद रहेंगे

*12* विदेशी-निवेशकों ने मई में भारतीय बाजार से ₹32,963 करोड़ निकाले, वजह- कमजोर रुपया और सुस्त अर्निंग ग्रोथ; 2026 में अब तक ₹2.25 लाख करोड़ की बिकवाली की

*13* बेंगलुरु लगातार दूसरी बार IPL चैंपियन, गुजरात को 5 विकेट से हराया; कोहली ने छक्का लगाकर जीत दिलाई, रसिख को 3 विकेट

*14* चैंपियन बेंगलुरु को ₹20 करोड़, गुजरात को ₹12.50 करोड़ मिले; वैभव सूर्यवंशी को 5 अवॉर्ड से ₹40 लाख और कार मिली

*15* ईरान समझौते के मसौदे में ट्रंप ने मांगे बड़े बदलाव, परमाणु कार्यक्रम और होर्मुज पर सख्त शर्तें

*आसमान में दिखेगा ‘ब्लू माइक्रोमून’ का अद्भुत नजारा*

*1 जून से बदल जायेंगे कई बड़े नियम, UPI से लेकर ATM और LPG तक*

*ईरान का दावा-अमेरिकी MQ-1 ड्रोन मार गिराया,ट्रम्प बोले-समझौते की जल्दी नहीं*

*1* मन की बात के 134वें एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खेल और खिलाड़ियों की चर्चा से शुरुआत की है। उन्होंने देश में चल रहे एथलेटिक्स चैंपियनशिप से शुरुआत की और एथलीट्स से भी बात की। पीएम मोदी ने कहा कि देश के एथलीट्स रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं। 100 मीटर रेस में नेशनल रिकॉर्ड टूटा। गुरिंदरवीर सिंह ने बेहतरीन प्रदर्शन किया

*2* ‘हीटवेव से रहें सतर्क, अपनाएं आम पन्ना-छाछ समेत देसी नुस्खे’, मन की बात में पीएम मोदी की अपील

*3* प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। पीएम मोदी ने कहा कि राष्ट्र उनकी बुद्धिमत्ता, करुणा और लोक कल्याण के प्रति समर्पण के लिए उन्हें गहरे सम्मान के साथ याद करता है।

*4* जनरल सुब्रमणि ने देश के नए CDS का पदभार संभाला, पाकिस्तान-चीन मामलों के एक्सपर्ट हैं; असली टास्क सेना में थिएटर कमांड मॉडल को लागू करना होगा

*5* राहुल ने CBSE स्टूडेंट्स से बातचीत की, कहा- जिन्होंने केंद्र-CBSE से सवाल किए, उन्हें एंटी-नेशनल और आतंकी कहा गया

*6* पीएम आवास पर आज शाम बीजेपी वर्किंग कमेटी की बैठक, राज्यसभा और विधान परिषद की सीटों को लेकर होगी चर्चा

*7* अभिषेक बनर्जी के बाद अब टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी पर हमला, प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षा कर्मियों के सामने पीटा

*8* ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी पर हमले के बाद ऐक्शन में शुभेंदु अधिकारी सरकार, पांच गिरफ्तार

*9* बेहद सादे समारोह में शपथ लेंगे डीके शिवकुमार, ईंधन की बढ़ी कीमतों और ट्रैफिक जाम के कारण लिया फैसला

*10* तमिलनाडु सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। अब राज्य के सभी निजी स्कूलों को अपने नोटिस बोर्ड पर ट्यूशन फीस की जानकारी देना अनिवार्य होगा। यह फीस सरकार ने तय की है। स्कूल शिक्षा विभाग ने यह कदम उन शिकायतों के बाद उठाया है जिनमें कहा गया था कि कई स्कूल तय सीमा से ज्यादा पैसे वसूल रहे हैं। तय सीमा से ज्यादा वसूली पर मान्यता रद्द

*11* महाराष्ट्र के प्याज किसानों ने केंद्र सरकार से राहत पैकेज और स्थिर निर्यात नीति की मांग की है। निर्यात पर रोक, प्राकृतिक आपदाओं और गिरती कीमतों से किसान आर्थिक संकट में हैं। उन्होंने बीज सब्सिडी, भंडारण सुविधा और प्याज उत्पादक निगम बनाने की भी अपील की है।

*12* दिल्ली में 5 मंजिला बिल्डिंग गिरी, 4 की मौत, 10 घायल AIIMS ट्रॉमा सेंटर में भर्ती, 3 की हालत गंभीर; 12 लोगों को रेस्क्यू किया गया

*13* अल नीनो और पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव को देखते हुए केंद्र सरकार ने खरीफ सीजन के लिए राज्यों को सतर्क रहने को कहा है। यूरिया की असामान्य मांग के बीच जमाखोरी-कालाबाजारी रोकने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही कम पानी वाली फसलों के 1.74 लाख मीट्रिक टन बीजों का भंडार तैयार किया गया है।

*14* MP-UP, राजस्थान में गर्मी कम हुई, पारा 40°C से नीचे, खराब मौसम से केदारनाथ यात्रा 3 घंटे रुकी रही; बीकानेर-जयपुर में रेतीले तूफान का अलर्ट

*15* ईरान का दावा- अमेरिकी MQ-1 ड्रोन मार गिराया, ट्रम्प बोले-समझौते की जल्दी नहीं, धीरे-धीरे अपनी शर्तें मनवा रहे, ईरान परमाणु हथियार न बनाने पर सहमत

*#YOU_TOO_CAN_TOP*

*आसमान में दिखेगा ‘ब्लू माइक्रोमून’ का अद्भुत नजारा*

*रात के आसमान को निहारने वालों के लिये इस हफ्ते का अंत बेहद खास होने वाला है। 31 मई की रात आसमान में एक ऐसा खगोलीय नजारा दिखाई देगा, जिसे वैज्ञानिक भी बेहद दुर्लभ मान रहे हैं। इस दिन “ब्लू माइक्रोमून” पूर्ण चंद्रमा के रूप में नजर आयेगा। यह केवल एक साधारण पूर्णिमा नहीं होगी, बल्कि दो दुर्लभ खगोलीय घटनाओं का अनोखा संगम होगी। यही वजह है कि दुनियाभर के स्काई-वॉचर्स और खगोल प्रेमियों की नजरें अब आसमान पर टिक गई हैं।*

*क्या होता है ब्लू माइक्रोमून?*

नाम सुनकर लग सकता है कि चांद नीले रंग का दिखाई देगा, लेकिन सच इससे बिल्कुल अलग है। “ब्लू मून” उस स्थिति को कहा जाता है जब किसी एक कैलेंडर महीने में दूसरी बार पूर्णिमा पड़ती है। मई 2026 में पहली पूर्णिमा पहले ही हो चुकी है और अब 31 मई को दूसरी पूर्णिमा होगी। इसी वजह से इसे “ब्लू मून” कहा जा रहा है। वहीं “माइक्रोमून” तब बनता है जब चंद्रमा अपनी कक्षा में पृथ्वी से सबसे दूर वाले बिंदु यानी “अपोजी” के पास पहुंच जाता है। इस दौरान चांद सामान्य दिनों की तुलना में करीब 6 प्रतिशत छोटा और लगभग 10 प्रतिशत कम चमकीला दिखाई देता है। हालांकि यह अंतर नंगी आंखों से आसानी से पकड़ में नहीं आता।

*इतनी दूर होगा चांद*

खगोलशास्त्रियों के मुताबिक 31 मई को चंद्रमा पृथ्वी से लगभग 4 लाख 6 हजार किलोमीटर दूर होगा। भारतीय समयानुसार दोपहर करीब 2.15 बजे चंद्रमा अपनी पूर्ण चमक पर होगा, लेकिन इसका सबसे खूबसूरत दृश्य रात में दिखाई देगा। अगर आप इस दुर्लभ दृश्य का असली आनंद लेना चाहते हैं, तो शहर की चकाचौंध से थोड़ा दूर जाना बेहतर होगा। विशेषज्ञ का कहना है कि छत, पार्क, समुद्र तट, गांव या खुले मैदान जैसी जगहों से चंद्रमा देखना सबसे अच्छा अनुभव होगा। जहां कृत्रिम रोशनी कम होगी, वहां चांद और ज्यादा खूबसूरत नजर आयेगा।

*एंटारेस तारे के साथ दिखेगा चांद*

इस बार का ब्लू माइक्रोमून एक और वजह से खास माना जा रहा है। दक्षिणी गोलार्ध और प्रशांत क्षेत्र में चंद्रमा चमकीले लाल तारे “एंटारेस” के बेहद करीब दिखाई देगा। भारत समेत उत्तरी गोलार्ध में भी रात के दौरान यह नजारा देखा जा सकेगा।

*सुपरमून और माइक्रोमून में क्या फर्क है?*

जहां “सुपरमून” पृथ्वी के सबसे करीब आने पर बड़ा और ज्यादा चमकीला दिखाई देता है, वहीं “माइक्रोमून” ठीक इसका उल्टा होता है। माइक्रोमून सुपरमून के मुकाबले करीब 12 से 14 प्रतिशत तक छोटा नजर आ सकता है। वैज्ञानिकों का मानना है कि जून 2026 में दिखाई देने वाला “स्ट्रॉबेरी मून” भी माइक्रोमून हो सकता है। अगर ऐसा हुआ, तो लगातार दो माइक्रोमून देखने का दुर्लभ मौका मिलेगा।

*1 जून से बदल जायेंगे कई बड़े नियम, UPI से लेकर ATM और LPG तक*

हर नये महीने की तरह जून 2026 भी कई बड़े बदलाव लेकर आयेगा। 1 जून से बैंकिंग, UPI, ATM, LPG गैस, PF और रेलवे से जुड़े कई नियम बदलने जा रहे हैं, जिनका सीधा असर आम लोगों की जेब और रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ेगा। कहीं राहत मिलेगी तो कहीं खर्च बढ़ सकता है।

*UPI पेमेंट में दिखेगा असली नाम*
अब ऑनलाइन पेमेंट करते वक्त धोखाधड़ी करना आसान नहीं होगा। 1 जून 2026 से जब भी आप किसी को UPI से पैसे भेजेंगे, तो स्क्रीन पर उसी व्यक्ति का बैंक में रजिस्टर्ड असली नाम दिखाई देगा। यानी अब QR Code स्कैन करते ही या मोबाइल नंबर डालते ही आपको साफ पता चल जायेगा कि पैसा किसके खाते में जा रहा है। NPCI ने बढ़ते साइबर फ्रॉड और फर्जी UPI अकाउंट्स पर रोक लगाने के लिये यह बड़ा कदम उठाया है। इस बदलाव से गलत नंबर पर पैसे भेजने और फर्जी नाम से ठगी के मामलों में कमी आने की उम्मीद है।

*ATM से कैश निकालना पड़ सकता है महंगा*
जून महीने में कई बैंक ATM ट्रांजेक्शन के नियमों में बदलाव कर सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक, कैश निकालना, बैलेंस चेक करना, मिनी स्टेटमेंट निकालना जैसी सुविधाओं पर अतिरिक्त शुल्क बढ़ सकता है। खासकर तय फ्री लिमिट खत्म होने के बाद ग्राहकों को ज्यादा चार्ज देना पड़ सकता है।

*LPG, CNG और PNG की नई कीमतें*
हर महीने की पहली तारीख की तरह इस बार भी 1 जून को गैस सिलेंडर और ईंधन के दाम अपडेट होंगे। तेल कंपनियां घरेलू LPG, कमर्शियल सिलेंडर, CNG और PNG की नई कीमतें जारी करेंगी। बाजार में चल रही हलचल को देखते हुये कीमतों में बढ़ोतरी की आशंका जताई जा रही है। हालांकि अंतिम फैसला तेल कंपनियों की समीक्षा के बाद ही होगा।

*PF का पैसा निकालना होगा आसान*
कर्मचारियों के लिये जून राहत भरी खबर भी ला सकता है। सूत्रों के अनुसार EPFO जल्द PF निकालने के लिये UPI सुविधा शुरू कर सकता है। अगर यह व्यवस्था लागू होती है, तो कर्मचारी सीधे UPI के जरिए PF की राशि अपने खाते में ट्रांसफर कर सकेंगे। बताया जा रहा है कि इसकी टेस्टिंग लगभग पूरी हो चुकी है।

*77 ट्रेनें रहेंगी रद्द*
रेल यात्रियों को जून में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे ट्रैक अपग्रेड और मेंटेनेंस कार्य की वजह से करीब 77 ट्रेनें रद्द रहेंगी। कई ट्रेनों का रूट भी डायवर्ट किया गया है। इसका असर खासकर महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल और गुजरात जाने वाले यात्रियों पर पड़ेगा। यात्रियों को सफर से पहले ट्रेन का स्टेटस जरूर चेक करने की सलाह दी गई है।*

*#YOU_TOO_CAN_TOP*

*कृपा #MetronewZ #BREAKING NewZ #viralpost का सहयोग व समर्थन करने के लिए Subscribe ज़रूर करें*
*घंटी का बटन प्रेस करके #Like, Share व Comment भी ज़रूर करें, Add & save us in your contact list on WhatsApp*

*Register on Join Reporter Link और न्यूज़ भेजो जिससे नाम धन कमाओ.पूरे भारत में कहीं से भी ख़बरें वीडियो भेजो प्रकाशित करवाओ*
*Free आईडी कार्ड और अथॉरिटी लेटर योग्य कैंडिडेट्स को मिलेगा*

*MetronewZ Press Club की मेम्बरशिप लेकर आप पूरे देश/विदेश में काम करें*

*Please Send us your recorded video /message on any news/Issues for coverage on MetronewZ*

*#MetronewZ को FB /X Twitter व् #Metro NewZ TV on YouTube पर निशुल्क देखने/ पढ़ने के लिए अपने मोबाइल/Laptop से सभी पोस्ट/Video’s को कृपा करके लाइक,Share* व् *Subscribe जरूर करें*

*Disclaimer :Youtube/ Facebook / Twitter videos made for Educational purpose only and fair use of photos n videos done for educational purposes only Pl

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!