*#Metronewz:शनिवार:16/05/2026 की बड़ी खबरें* *#YOU_TOO_CAN_TOP* *रूसी विदेश मंत्री *सर्गेई लावरोव* ने कहा कि अमेरिका अगर शांति चाहता है तो *पाकिस्तान की जगह भारत पर भरोसा करे* *MP हाईकोर्ट ने धार भोजशाला को वाग्देवी मंदिर माना:अयोध्या केस को फैसले का आधार बनाया; मुस्लिमों को नमाज की इजाजत देने का आदेश खारिज** *पेट्रोल-डीजल कीमतों में वृद्धि, कांग्रेस बोली- चुनाव खत्म, वसूली शुरू

 

*#Metronewz:शनिवार:16/05/2026 की बड़ी खबरें* *#YOU_TOO_CAN_TOP*

*रूसी विदेश मंत्री *सर्गेई लावरोव* ने कहा कि अमेरिका अगर शांति चाहता है तो *पाकिस्तान की जगह भारत पर भरोसा करे*

*MP हाईकोर्ट ने धार भोजशाला को वाग्देवी मंदिर माना:अयोध्या केस को फैसले का आधार बनाया; मुस्लिमों को नमाज की इजाजत देने का आदेश खारिज**

*पेट्रोल-डीजल कीमतों में वृद्धि, कांग्रेस बोली- चुनाव खत्म, वसूली शुरू:राहुल ने कहा- ₹3 का झटका आया, बाकी वसूली किस्तों में; अखिलेश बोले- साइकिल ही विकल्प।*

*NEET पेपर लीक का मास्टरमाइंड पीवी कुलकर्णी गिरफ्तार, छात्रों से वसूले लाखों रुपये।*

*भारत-UAE रिश्तों को मिली नई मजबूती: पीएम मोदी और अल नाहयान की बैठक, LPG सप्लाई समेत कई MoU पर साइन।*

*UAE के बाद नीदरलैंड पहुंचे PM मोदी, प्रवासी भारतीयों ने किया जोरदार स्वागत।*

*रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर, पहली बार डॉलर के मुकाबले गिरकर 96.07 पर पहुंचा।*

*सुप्रीम कोर्ट बोला- दो एयरलाइन का किराया अलग-अलग क्यों:एक एयरलाइन ₹8000 चार्ज करती है, दूसरी ₹18000; सरकार से कहा- लोगों को थोड़ी राहत दें।*

*एम्स्टर्डम में पीएम मोदी, नीदरलैंड के राजा और प्रधानमंत्री से करेंगे मुलाकात; ऊर्जा और प्रौद्योगिकी पर होगी चर्चा।*

*वाशिंगटन में हुई सफल बातचीत: इस्राइल-लेबनान के बीच 45 दिन तक बढ़ा युद्धविराम।*

*​​​’पसंदीदा शहर चुनने का मौका, 15 मिनट अतिरिक्त समय:NEET परीक्षा को लेकर धर्मेंद्र प्रधान का बड़ा एलान, अब 21 जून को होगा एग्जाम।*

*’अगले साल से कंप्यूटर बेस्ड होगा NEET एग्जाम’, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान बोले- अब गड़बड़ी नहीं होगी।*

*पेट्रोल-डीजल के बाद गैस की कीमतों में हुई बढ़ोतरी, CNG दो रुपये हुई महंगी; आम जनता की जेब पर महंगाई की दोहरी मार।*

*मानसून के फिर से जल्दी आने की उम्मीद, 26 मई के आसपास केरल में देगा दस्तक : मौसम विभाग।*

*ईरान होर्मुज का रक्षक, सभी के लिए खुला, केवल उन देशों के लिए बंद जो ईरान के साथ युद्ध में: अराघची।*

*ईरान-अमेरिका तनाव के बीच रूस ने ट्रंप को सलाह दी है।**रूस ने क्या कहा?*
*रूस का तर्क*:
1. *भारत के पास कूटनीतिक अनुभव है* → संतुलित विदेश नीति से अंतरराष्ट्रीय विवाद संभाल सकता है
2. *पाकिस्तान सीमित सहयोग ही कर सकता है* → लंबे समय तक टिकने वाला समाधान भारत ही दे सकता है
3. *भारत की वैश्विक साख मजबूत* → कई मुद्दों पर शांतिपूर्ण नीति अपनाई है

*पृष्ठभूमि क्या है?*
ये बयान तब आया जब *ट्रंप चीन के दौरे पर हैं* और ईरान संकट पर शी जिनपिंग से बात कर रहे हैं। अमेरिका चाहता है कि चीन ईरान पर प्रभाव डाले ताकि हालात न बिगड़ें।

*बड़ा संदर्भ*
1. *ट्रंप प्रशासन मानता है* → चीन को बैलेंस करने के लिए भारत की जरूरत है
2. *अमेरिका खुद कह चुका* → मजबूत भारत इंडो-पैसिफिक में चीन की ताकत बनने की क्षमता कम करता है
3. *रूस-भारत-चीन RIC* → ट्रंप के टैरिफ के बाद ये तीनों फिर करीब आ रहे हैं

*निचोड़*: रूस कह रहा है कि अगर अमेरिका को मिडिल ईस्ट में शांति चाहिए और चीन को काउंटर करना है, तो पाकिस्तान नहीं *भारत को चुनो*। भारत की “रणनीतिक स्वायत्तता” अब अमेरिका के लिए भी जरूरी बन गई है।
Narendra Modi Donald J. Trump
PMO India @highlight
ट्रंप की चीन-रिझाने वाली नीति पर रूस ने साफ कह दिया — *असली दांव भारत है*।

*’राष्ट्र प्रथम’ के संकल्प के साथ प्रधानमंत्री के आह्वान को राजस्थान चैंबर का पूर्ण समर्थन, ​ ‘आत्मनिर्भर भारत’ को मजबूती देगा प्रदेश का व्यापार जगत।*

*फर्जी लोग काला कोट पहनकर घूम रहे हैं, सीबीआई कुछ करे; सीजैआई सूर्यकांत को आया गुस्सा।*

*नासिक TCS केस 5 आरोपियों की बेल याचिका खारीज।*

*दिल्ली में 2027 से सिर्फ ई-ऑटो का रजिस्ट्रेशन, वायु प्रदूषण को लेकर CAQM का बड़ा फैसला।*

*बार-बार खुद को साबित नहीं करूंगा’: 2027 विश्वकप पर कोहली की दो टूक; किससे बोले- या भरोसा रखो, या साफ मना करो?*

*IPL 2026: CSK को करारा झटका, मार्श के तूफान में बिखरी टीम; 7 विकेट से हराया, प्लेऑफ समीकरण बिगड़े।*

*#YOU_TOO_CAN_TOP*
*#Metropressclub:सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरे*
*1* PM मोदी बोले– विदेश यात्राओं पर टैक्स की खबरें गलत, विदेश जाने पर रोक नहीं; 5 दिन पहले कहा था– विदेश यात्राओं से बचें

*2* प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विदेशी यात्रा पर टैक्स, सेस या सरचार्ज लगाने की खबरों को पूरी तरह गलत और भ्रामक बताया है। उन्होंने साफ कहा कि ऐसी किसी भी योजना को लेकर सरकार की ओर से कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि यह पूरी तरह से झूठ है। इस तरह की खबरों में एक भी सच्चाई नहीं है और सरकार का फोकस आम लोगों के जीवन को आसान बनाने पर है।

*3* मोदी 9 साल बाद नीदरलैंड पहुंचे, पीएम डिक शूफ से मिलेंगे; टेक्नोलॉजी और सेमीकंडक्टर पार्टनरशिप पर खास जोर

*4* NEET पेपर लीक में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर अरेस्ट, CBI ने मास्टरमाइंड बताया; कोचिंग में छात्रों को सवाल बताए, NEET एग्जाम पैनल में भी रहा

*5* सुप्रीम कोर्ट बोला- दो एयरलाइन का किराया अलग-अलग क्यों, एक एयरलाइन ₹8000 चार्ज करती है, दूसरी ₹18000; सरकार से कहा- लोगों को थोड़ी राहत दें

*6* एक ग्राम ड्रग्स भी देश में प्रवेश नहीं करने देंगे’: अमित शाह बोले- 2047 तक नशा मुक्त भारत का लक्ष्य

*7* भोजशाला सरस्वती मंदिर केस: हाईकोर्ट के फैसले का काशी में स्वागत, संत बोले- सत्य की विजय हुई; सनातन को मजबूती

*8* केंद्र सरकार ने ईंधन के निर्यात को लेकर एक बहुत ही अहम और बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने देश से बाहर भेजे जाने वाले यानी निर्यात होने वाले पेट्रोल पर अप्रत्याशित लाभ कर यानी विंडफॉल टैक्स लगा दिया है। वहीं दूसरी तरफ, डीजल और विमानन टरबाइन ईंधन (एटीएफ) के निर्यात शुल्क में भारी कटौती करके कंपनियों को राहत दी है। यह कड़ा फैसला 16 मई से पूरे देश में लागू कर दिया गया है

*9* लगातार गिरते दामों और निर्यात में आ रही रुकावटों की मार झेल रहे प्याज किसानों के लिए एक बहुत बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है। केंद्र सरकार ने किसानों का नुकसान कम करने के लिए सीधे तौर पर उनसे प्याज खरीदने का बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने तय किया है कि वह 1235 रुपये प्रति क्विंटल (यानी 12.35 रुपये प्रति किलो) के भाव से किसानों का प्याज खरीदेगी

*10* बेरोजगार युवा कॉकरोच की तरह, एक्टिविस्ट बन करते हैं सिस्टम पर हमला; भड़क गए CJI सूर्यकांत

*11* महाराष्ट्र सरकार ने राजस्व विभाग की कार्यप्रणाली में बड़ा बदलाव किया है। शुक्रवार को राज्य सरकार ने एक महत्वपूर्ण निर्देश जारी किया। अब राजस्व विभाग की सभी अर्ध-न्यायिक कार्यवाहियों में मराठी भाषा का उपयोग अनिवार्य होगा। इसके तहत न केवल सुनवाई मराठी में की जाएगी, बल्कि अधिकारियों की ओर से पारित किए जाने वाले सभी आदेश भी इसी भाषा में लिखे जाएंगे।

*12* बंगाल के आसनसोल में पुलिस चौकी में तोड़फोड़-पथराव, पुलिस ने आंसू गैस छोड़ी; लाउडस्पीकर की आवाज कम करने के निर्देश के बाद हंगामा

*13* भोजशाला सरस्वती मंदिर केस: हाईकोर्ट के फैसले का काशी में स्वागत, संत बोले- सत्य की विजय हुई; सनातन को मजबूती

*14* श्रीश्री रवि शंकर का 70वां जन्मोत्सव: CM फडणवीस ने बताया आध्यात्मिक दूत, जुटीं देश-दुनिया की कई बड़ी हस्तियां

*15* मानसून 26 मई को केरलम पहुंचेगा, तय समय से 5 दिन पहले; महाराष्ट्र के 4 शहरों में पारा 45°C पार, राजस्थान का फलोदी सबसे गर्म

*16* इजरायल-लेबनान के बीच 45 दिन बढ़ा युद्धविराम; गाजा में हमास का सैन्य प्रमुख मारा गया

*17* IPL- चेन्नई तीन मैच जीतने के बाद हारी, लखनऊ 7 विकेट से जीती; मिचेल मार्श ने 90 रन बनाए, आकाश को 3 विकेट

*18* IPL में आज कोलकाता Vs गुजरात, प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए KKR को जीत जरूरी; GT की नजरें टॉप-2 पर

*#YOU_TOO_CAN_TOP*

*#Metropressclub:शाम की बड़ी खबरें*

*1* भारत-UAE में LPG समझौता, पीएम मोदी अबूधाबी पहुंचे, प्लेन को F-16 एयरक्राफ्ट से सुरक्षा दी गई, राष्ट्रपति अल नाहयान के साथ बैठक की

*2* अबू धाबी में पीएम मोदी, भारत-UAE के बीच LPG सप्लाई पर डील; रक्षा और ऊर्जा पर भी हुए समझौते

*3* नीट की नई तारीख का एलान, अब 21 जून को देशभर में होगी परीक्षा, पेपर लीक के आरोपों के चलते रद्द हुई थी

*4* केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के विदेश यात्राओं पर हमला किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी संसद में बिना बताए विदेश यात्रा करते हैं। वहीं, नियम के अनुसार यात्रा के बारे में 3 सप्ताह पहले सूचना देना जरूरी है

*5* पेट्रोल-डीजल कीमतों में वृद्धि, कांग्रेस बोली- चुनाव खत्म, वसूली शुरू, महंगाई मैन मोदी ने फिर जनता पर हंटर चलाया; अखिलेश यादव बोले- साइकिल ही विकल्प

*6* दुनिया के मुकाबले भारत में सबसे कम बढ़े तेल के दाम’, भाजपा बोली- ‘कांग्रेस को शर्म आनी चाहिए’

*7* देश में पेट्रोल डीजल और सीएनजी के दाम बढ़ाने के सरकार के फैसले के खिलाफ विपक्ष ने मोर्चा खोल दिया है। विपक्ष सरकार को जमकर कोस रहा है। इस बीच भाजपा नेता अमित मालवीय ने दुनिया के विभिन्न देशों से पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोतरी की तुलना करते हुए कांग्रेस को ही घेर लिया है।

*8* भारत में ब्रिक्स विदेश मंत्रियों की सम्मेलन आयोजित हो रहा है। शुक्रवार को इसका तीसरा सत्र है। इस दौरान विदेश मंत्री एस जयशंकर कई देशों के मंत्रियों से मुलाकात करेंगे

*9* ट्रेड डील नहीं अदाणी की रिहाई का सौदा किया’: राहुल का बड़ा आरोप, कांग्रेस बोली- US के दबाव में झुकी सरकार

*10* हाईकोर्ट ने धार भोजशाला को मंदिर माना, हिंदुओं के पक्ष में दिया बड़ा फैसला

*11* गोवा कांग्रेस नेता केतन भाटीकर की सांप के काटने से मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, गोवा-कर्नाटक सीमा के करमाल घाट इलाके में वाहन से उतरने के दौरान उन्हें सांप ने काट लिया। उन्हें धरबंदोरा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया

*12* चांदी एक दिन में ₹19,693, सोना ₹3,000 सस्ता, 1kg चांदी ₹2.68 लाख, 10g सोना ₹1.58 लाख का हुआ, PM ने खरीदारी न करने को कहा था

*13* डॉलर के मुकाबले रुपया 95.94 पर आया, यह ऑलटाइम लो, दिसंबर-2025 में पहली बार 90 के स्तर के पार गया था; महंगाई बढ़ने का खतरा

*14* राजस्थान में इतनी गर्मी कि आईफोन बंद हो गया, हॉस्पिटल में फव्वारे लगाए, ढाबे-होटल कपड़े से कवर किए, बाड़मेर में रिकॉर्ड टूटा

*15* ट्रम्प बोले- चीन होर्मुज खोलने में मदद को तैयार, ईरान ने होर्मुज के लिए नए प्रोटोकॉल जारी किए, BRICS से अमेरिका की निंदा की अपील

*16* उपरी स्तर से फिसला बाजार सेंसेक्स निफ्टी दोनों लाल निशान पर कारोबार कर रहा है

*#YOU_TOO_CAN_TOP*

*कृपा #MetronewZ #BREAKING NewZ #viralpost का सहयोग व समर्थन करने के लिए Subscribe ज़रूर करें*
*घंटी का बटन प्रेस करके #Like, Share व Comment भी ज़रूर करें, Add & save us in your contact list on WhatsApp*

*Register on Join Reporter Link और न्यूज़ भेजो जिससे नाम धन कमाओ.पूरे भारत में कहीं से भी ख़बरें वीडियो भेजो प्रकाशित करवाओ*
*Free आईडी कार्ड और अथॉरिटी लेटर योग्य कैंडिडेट्स को मिलेगा*

*MetronewZ Press Club की मेम्बरशिप लेकर आप पूरे देश/विदेश में काम करें*

*Please Send us your recorded video /message on any news/Issues for coverage on MetronewZ*

*#MetronewZ को FB /X Twitter व् #Metro NewZ TV on YouTube पर निशुल्क देखने/ पढ़ने के लिए अपने मोबाइल/Laptop से सभी पोस्ट/Video’s को कृपा करके लाइक,Share* व् *Subscribe जरूर करें*

*Disclaimer :Youtube/ Facebook / Twitter videos made for Educational purpose only and fair use of photos n videos done for educational purposes only pl*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!