



*#Metronewz:21/03/2026:शनिवार की बड़ी खबरें* *#YOU_TOO_CAN_TOP*
*ईरान से जंग के बीच श्रीलंका ने दिखाई ट्रंप को आंख, अमेरिकी फाइटर जेट को नहीं दी लैंडिंग की इजाजत।*
*प्रशांत महासागर में फटा ‘न्यूक्लियर डोम’! अंदर दफन 120000 टन रेडियोएक्टिव कचरा।*
*दुनिया के किसी कोने में सेफ नहीं रह पाओगे’, US-इजरायल को ईरान की धमकी।*
*राजस्थान सरकार ने ठुकराई पंजाब की पानी रॉयल्टी मांग, मंत्री सुरेश रावत का पलटवार।*
*जी-7 के छह सदस्यों सहित 7 देशों ने होर्मुज जलडमरूमध्य से सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करने में दिखाई तत्परता, ईरानी हमलों की निंदा की।*
*राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू यूपी दौरे पर हैं। आज वो गोवर्धन स्थित दानघाटी मंदिर में दर्शन करेंगी। इसके बाद गोवर्धन परिक्रमा भी करेंगी।*
*देश में आज ईद-उल-फितर का त्योहार मनाया जाएगा। दिल्ली के जामा मस्जिद इलाके में ईद के मौके पर सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए गए हैं।*
*जितनी लंबी खिंचेगी जंग, उतना ताकतवर होगा रूस।*
*यह समय रूस के लिए सिर्फ आर्थिक राहत का नहीं है, बल्कि यह उसके कूटनीतिक दबदबे की वापसी है। जब तक खाड़ी में तनाव रहेगा और होर्मुज के रास्ते तेल की सप्लाई बाधित रहेगी, रूस का पलड़ा भारी रहेगा। ऊंची कीमतें, घटती सप्लाई और खरीदारों की मजबूरी ने मॉस्को के पक्ष में एक ऐसा माहौल बना दिया है जिसने उसकी लड़खड़ाती अर्थव्यवस्था को सहारा दिया है।*
*जो रूसी तेल कल तक ‘अछूत’ माना जा रहा था, आज उसकी भारी मांग है। युद्ध से पहले 73 डॉलर के आसपास बिकने वाला ब्रेंट क्रूड अब 119 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है. रूस का जो ‘यूराल्स क्रूड’ भारी डिस्काउंट पर बिकता था, वह अब प्रीमियम कीमतों पर बिक रहा है।*
*भारत के दुश्मनों पर ईरान ने फोड़े बम, रोने लगा पाकिस्तान
ईरान ने पाकिस्तान के दोस्त अजरबैजान पर ड्रोन से हमला किया है। ईरान के इस हमले में अजरबैजान को भयंकर नुकसान हुआ है। इसमें कई लोग मारे गए हैं और इसमें कई लोगों के घायल होने की खबर भी है। जिस बिल्डिंग पर ईरान ने अटैक किया है, वह बुरी तरह से तबाह हो गई। चारों तरफ मलबा ही मलबा और चीख पुकार दिखाई दे रही है। यह सब देखकर अजरबैजान तिलमिला उठा है और उसने ईरान को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि इस तरह की हरकतें इंटरनेशनल कानून के नियमों और उसीलों के खिलाफ है। अजरबैजान ने औपचारिक आपत्ति दर्ज कराने के लिए ईरान के राजदूत को तलब किया है और तेहरान से घटना के हालात को तुरंत साफ करने और जवाब देने को कहा है। अज़रबैजान की सरकार ने दो टूक कहा है कि हम जवाबी कारवाई करने का अधिकार रखते हैं। दरअसल अज़रबैजान पाकिस्तान का दोस्त है। जबकि भारत के खिलाफ जहर उगलते हुए बयान देता रहता है। अजरबैजान इंटरनेशनल मोर्चा पर पाकिस्तान का पक्ष लेता है। अज़रान तुर्की और पाकिस्तान त्रिकोणीय गठबंधन बनाते हैं। कुछ ही दिन पहले ही अज़रबैजान के राष्ट्रपति ने पाकिस्तान की यात्रा की थी। कश्मीर पर अज़र-बैजान भारत के हितों के खिलाफ बयानबाजी देता है। लेकिन ईरान ने अब भारत के इस दुश्मन को भी गद्दारी की सजा देनी शुरू कर दी है। अज़रबैजान ही नहीं बल्कि ईरान ने भारत से गद्दारी करने वाले पाकिस्तान के एक और दोस्त तुर्की पर भी ताबड़तोड़ मिसाइलें दागते हुए तबाही मचाई है। ईरान ने तुर्की को निशाना बनाते हुए बैलेस्टिक मिसाइल दागी है। जिसमें तुर्की को भारी नुकसान हुआ है। हालांकि तुर्की ने दावा किया है कि उसने मिसाइल को हवा में ही नष्ट कर दिया है। ईरान की तरफ से फायर की गई इस बैलस्टिक मिसाइल की जानकारी खुद तुर्की के रक्षा मंत्रालय ने दी है।
*विधानसभा चुनाव: विज्ञापन और सोशल मीडिया पर चुनाव आयोग की रहेगी पैनी नजर।*
*ईशान किशन के कप्तान बनते ही बन गया इतिहास, IPL में पहली बार हुआ ये ‘महासंयोग’, टूटा 19 साल का रिकार्ड
IPL 2026: ईशान किशन के सनराइजर्स हैदराबाद का कप्तान बनते ही आईपीएल के इतिहास में एक नया इतिहास देखने को मिला है। यह संयोग पिछले 18 संस्करण में कभी नहीं देखा गया। आईपीएल के 19वे संस्करण में सभी टीमों के कप्तान भारतीय है।*
*तेल संकट के बीच भारत के लिए खुशखबरी! स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से जल्दी निकलेंगे LPG के 2 टैंकर।*
*भागवत बोले- युद्ध स्वार्थ और वर्चस्व की चाहत का नतीजा:दुनिया के कई देशों को भरोसा- ईरान-इजराइल जंग भारत ही खत्म करा सकता है।*
*रूसी इनपुट पर NIA ने पकड़े थे अमेरिकी-यूक्रेनी नागरिक:म्यांमार सीमा पर हथियारबंद गुटों को ट्रेनिंग दी; ग्रुप में 14-15 लोग,अन्य की तलाश जारी।*
*ममता का ऐलान- SC-ST महिलाओं को हर महीने ₹1700 देंगे:बाकी को ₹1500 मिलेंगे; TMC घोषणापत्र में पक्के घर, बेरोजगारों को सालाना ₹18 हजार का वादा।*
*सीटों पर एक्सट्रा-चार्ज ना लगाने पर विमान कंपनियों का विरोध:कहा-हमें हवाई किराया बढ़ाने पर मजबूर होना पड़ेगा; मंत्रालय से फैसला वापस लेने को कहा।*
*वृंदावन में राष्ट्रपति मुर्मू ने संत प्रेमानंद महाराज से की मुलाकात, परिवार संग ग्रहण किया आश्रम का प्रसाद, ‘राधे-राधे’ से हुआ स्वागत।*
*छत्तीसगढ़: जबरन धर्मांतरण’ के ख़िलाफ़ विधानसभा ने पारित किया विधेयक,आजीवन कारावास का प्रावधान शामिल।*
*असम चुनाव: संयुक्त विपक्ष में शामिल अखिल गोगोई, कांग्रेस व रायजोर दल के बीच हुआ समझौता।*
*हमारी मिसाइल तो पिद्दी है, भारत की अग्नि-6 अमेरिका को हिट करेगी: पाकिस्तान।*
*भारत में पेट्रोल के दाम बढ़े, दिल्ली-NCR से लेकर मुंबई तक में Petrol की नई कीमते लागू।*
*बुल्गारिया ने रूसी नागरिक इगोर ग्रेचुश्किन को किया रिहा: जहाज विस्फोट मामले में किया गया था गिरफ्तार, 121 लोगों की हुई थी मौत।*
*राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट में देरी : कॉपियों के अंक अपलोड न होने से अगले सप्ताह तक टला परिणाम।*
*मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 300 नई इलेक्ट्रिक बसों को दिखाई हरी झंडी, लाखों लोगों को होगा फायदा।*
*रमजान के बाद दिखा खुशियों का चांद, देशभर में ईद का जश्न आज; छोटे-बड़े बाजारों से लेकर गली-मुहल्ले तक रौनक।*
*अमेरिका के घमंड स्टील्थ फाइटर जेट F-35 को निशाना बनाने वाला पहला देश बना ईरान?*
*सरकार बोली- LPG की पैनिक बुकिंग घटी, लेकिन हालात चिंताजनक:हर दिन 55 लाख सिलेंडर की मांग, 7500 कंज्यूमर PNG पर शिफ्ट हुए।*
*एअर इंडिया ने गलत मॉडल का प्लेन भेजा,वापस लाना पड़ा:300+ पैसेंजर लेकर कनाडा के लिए उड़ा था; 7 घंटे बाद चीन के एयरस्पेस से लौटा।*
*सुप्रीम कोर्ट बोला- पत्नी नौकरानी नहीं, लाइफ पार्टनर:तलाक के मामले में कहा- खाना न बनाना क्रूरता नहीं, घरेलू काम पति की भी जिम्मेदारी।*
*हॉकी में भी पाकिस्तान का ड्रामा शुरू: भारत से वर्ल्ड कप मैच के लिए PAK हॉकी फेडरेशन लेगा सरकार से सलाह।*
*#YOU_TOO_CAN_TOP*
*1_ अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान और अमेरिका-इस्राइल के बीच जारी संघर्ष पर अपनी सख्त टिप्पणी की। व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रंप ने कहा “हम बातचीत कर सकते हैं, लेकिन युद्धविराम पर कोई विचार नहीं है। ट्रंप ने कहा जब आप सामने वाले पक्ष को पूरी तरह से नष्ट कर रहे हैं, तो युद्धविराम नहीं होता… हमारा मकसद यह नहीं है।*
*2_ पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष दिन-ब-दिन और भयावह होता जा रहा है। अमेरिका और इस्राइल के भीषण हमलों से दहक रहे मोर्चे पर ईरान भी इस्राइल और खाड़ी देशों में मैजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर जोरदार पलटवार कर रहा है। मिसाइलों और ड्रोन की गरज के बीच यह संघर्ष अब अपने 22वें दिन में प्रवेश कर चुका है और पूरे क्षेत्र में तनाव चरम पर है।*
*3_ ईंधन की कीमतों में लगी आग बुझाने के लिए ट्रंप का बड़ा कदम, ईरानी तेल पर लगे प्रतिबंध हटाए।*
*4_ ट्रम्प ने NATO देशों को कायर बताया, बोले- अमेरिका के बिना वे कागजी शेर, जंग में साथ नहीं दिया इसे याद रखेंगे।*
*5_ पश्चिम एशिया में गहराते युद्ध के बादलों और बढ़ती सैन्य तनातनी के बीच भारत ने अपनी कूटनीतिक सक्रियता भी तेज कर दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुनिया के पांच प्रभावशाली देशों के राष्ट्राध्यक्षों से फोन पर बात कर भारत का रुख स्पष्ट किया है।*
*6_ 6 भारतीयों की मौत, 3 लाख की वतन वापसी; खाड़ी देशों में फंसे लोगों पर MEA की पैनी नजर।*
*7_ मंत्रालय के मुताबिक, खाड़ी क्षेत्र में चल रहे तनाव में अब तक 6 भारतीय नागरिकों की जान जा चुकी है, जबकि एक भारतीय अभी भी लापता है। सरकार लापता नागरिक की तलाश और मृतकों के पार्थिव शरीर को जल्द से जल्द भारत लाने के लिए युद्धस्तर पर प्रयास कर रही है। विदेश मंत्रालय ने अब तक 3 लाख लोगों की वतन वापसी कराई है।*
*8_ अफवाहों पर विश्वास न करें, अपने सिलिंडर की डोर स्टेप डिलिवरी का इंतजार करें’; एलपीजी संकट पर सरकार।*
*9_ एअर इंडिया ने कनाडा के लिए भेजा गलत विमान, आठ घंटे हवा में रहने के बाद दिल्ली लौटा, एयरलाइन ने गलती से ऐसा विमान भेज दिया था, जिसके पास कनाडा में प्रवेश करने के लिए जरूरी मंजूरी नहीं थी।*
*10_ कांग्रेस ने शुक्रवार को प्रीमियम पेट्रोल और इंडस्ट्रियल डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। विपक्षी पार्टी ने कहा कि जनता पर महंगाई की जबरदस्त मार पड़ने वाली है।*
*11_ सीटों पर एक्सट्रा-चार्ज ना लगाने पर विमान कंपनियों का विरोध, कहा- हमें हवाई किराया बढ़ाने पर मजबूर होना पड़ेगा; मंत्रालय से फैसला वापस लेने को कहा।*
*12_ चुनाव के विज्ञापनों के लिए पार्टियों को सर्टिफिकेट लेना होगा, चुनाव आयोग का निर्देश- बिना इजाजत इलेक्ट्रोनिक या सोशल मीडिया पर एड जारी नहीं होंगे।*
*13_ सुप्रीम कोर्ट बोला- पत्नी नौकरानी नहीं, लाइफ पार्टनर, तलाक के मामले में कहा- खाना न बनाना क्रूरता नहीं, घरेलू काम पति की भी जिम्मेदारी।*
*14_ ममता बोलीं-सामान्य महिलाओं को प्रतिमाह ₹1500, SC-ST को ₹1700 देंगे, बेरोजगारों को सालाना ₹18 हजार पॉकेटमनी, हर परिवार को पक्का घर; TMC का घोषणापत्र जारी।*
*15_ कर्नाटक: ‘कांग्रेस में सियासी खींचतान चरम पर, मुख्यमंत्री बदलना तय’, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का बड़ा बयान।*
*16_ एलपीजी संकट: सूरत के प्रवासी मजदूर लौट रहे गांव, रसोई गैस 500 रुपये किलो; उद्योगों में श्रमिकों की कमी बढ़ी।*
*17_ रमजान के बाद दिखा खुशियों का चांद, देशभर में ईद का जश्न आज; छोटे-बड़े बाजारों से लेकर गली-मुहल्ले तक रौनक।*
*18_ जोमैटो से खाना मंगवाना महंगा हुआ, प्लेटफॉर्म फीस 19% बढ़ाई, हर ऑर्डर पर ₹12.50 के बजाय अब ₹14.90 देने होंगे।*
*19_ मार्च में मौसम ने ऐसा करवट बदली कि मानसून जैसे हालात बन गए। आंधी, बारिश और ओलावृष्टि ने जहां जनजीवन प्रभावित किया, वहीं रबी की फसलों को भी भारी नुकसान पहुंचाया है। मौसम विभाग ने कई राज्यों में अलर्ट जारी कर किसानों को सतर्क रहने की सलाह दी है।*
*#YOU_TOO_CAN_TOP*
*1_ नागपुर में भागवत बोले- युद्ध स्वार्थी हितों का परिणाम, दुनिया के कई देशों को भरोसा- केवल भारत ही खत्म करवा सकता है ईरान-इजराइल जंग।*
*2_ महाराष्ट्र के नागपुर में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि युद्ध स्वार्थ का परिणाम है और आज दुनिया को संघर्ष की नहीं बल्कि समन्वय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि भारत हमेशा से मानवता के धर्म का पालन करता आया है, जबकि अन्य लोग केवल शक्तिशाली के जीवित रहने के सिद्धांत में विश्वास करते हैं।*
*3_ केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी को फोन पर मिली जान से मारने की धमकी, दिल्ली पुलिस जांच में जुटी।*
*4 _ होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों पर हमला बर्दाश्त नहीं करेंगे’, निर्दोष लोगों की मौत पर भारत का सख्त रुख।*
*5_ असम CM हिमंता ने नॉमिनेशन भरा, गुवाहाटी में रोड-शो किया, बंगाल में IAS-IPS के ट्रांसफर पर TMC सांसद हाईकोर्ट पहुंचे, ममता आज मेनिफेस्टो जारी करेंगी।*
*6_ सुप्रीम कोर्ट बोला-वनतारा में किसी कानून का उल्लंघन नहीं हुआ, करणार्थम विरम फाउंडेशन की याचिका खारिज; पिछले साल की SIT रिपोर्ट को सही ठहराया।*
*7_ राष्ट्रपति संत प्रेमानंद से मिलीं, हाथ जोड़कर प्रणाम किया, संत ने राधे-राधे कहा; परिवार के साथ मुर्मू वृंदावन पहुंचीं, 25 मिनट चर्चा की।*
*8_ केरल में चुनाव का एलान हो गया है। चुनावी हलचल के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को कहा कि केरल के लोग अब बदलाव के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उन्होंने राज्य में यूडीएफ की सरकार बनाने की वकालत की। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा ‘टीम यूडीएफ ही टीम केरलम है।*
*9_ कर्नाटक की सिद्धारमैया सरकार में नए चेहरों को शामिल करने की मांग अब जोर पकड़ने लगी है। राज्य के गृह मंत्री जी. परमेश्वर ने कहा कि मंत्रिमंडल में बदलाव का अंतिम फैसला पूरी तरह से कांग्रेस आलाकमान और मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के विवेक पर निर्भर है। हालांकि, पर्दे के पीछे की राजनीति अब सड़क और बैठकों तक आ गई है।*
*10_ क्षेत्रीय व जातीय समीकरण के बीच संतुलन बनाते हुए पांच नए मंत्रियों को धामी कैबिनेट में एंट्री मिली है। लोकभवन में राज्यपाल ने विधायक खजान दास, भरत सिंह चौधरी, मदन कौशिक, प्रदीप बत्रा, राम सिंह कैड़ा को मंत्रिपद की शपथ दिलाई।*
*11_ HPCL IOCL समेत सभी आयल कंपनियों ने अपने प्रीमियम यानी पावर पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है, हालांकि राहत की बात यह है कि आम गाड़ियों में इस्तेमाल होने वाले रेगुलर पेट्रोल के दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया है, जिससे मिडिल क्लास को फिलहाल पुरानी कीमतों पर ही राहत मिलती रहेगी।*
*12_ गुजरात में गैस की किल्लत, प्रवासी मजदूर गांव लौट रहे, लोग बोले- सिलेंडर ₹5 हजार में मिल रहा, फ्लैट में चूल्हा नहीं जला सकते।*
*13_ गैस फील्ड पर हमले को लेकर ट्रंप-नेतन्याहू में दरार, US राष्ट्रपति बोले- मैनें ऐसा करने के लिए नहीं कहा था।*
*14_ इस्राइल ने सीरिया में बरसाए बम; आईडीएफ के हमले में IRGC प्रवक्ता अली मोहम्मद की मौत।*
*15_ रुपया 93.24 के रिकॉर्ड लो पर पहुंचा, कच्चे तेल की कीमतों में उछाल का असर; विदेशी सामान महंगा होगा, लेकिन एक्सपोर्टर्स को फायदा।*
*16_ राजस्थान में ओले; एमपी-यूपी, बिहार समेत 12 राज्यों में बारिश, वेस्टर्न डिस्टर्बेंस में बदलाव के चलते अफगानिस्तान, पाकिस्तान और भारत में मौसम बदला।*
*17_ अच्छी बढ़त के साथ कारोबार के बाद उपरी स्तर से फिसला बाजार, सेंसेक्स निफ्टी फिलहाल दोनों हरे निशान पर।*
*#YOU_TOO_CAN_TOP*