*#Metronewz:10/03/2026:मंगलवार की बड़ी खबरें* *#YOU_TOO_CAN_TOP* *पीएम मोदी ने बालेंद्र शाह को मिलाया फोन, नेपाल चुनाव जीतने पर दी बधाई‌।* *अमेरिका की टॉमहॉक मिसाइल ने ईरान में बरसाई मौत ! स्कूल पर हमले में मारे गए 165 बच्चे, नई जांच से बढ़ा विवाद।* *ईरान युद्ध को लेकर डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान, बोले – ‘लगभग खत्म है लड़ाई।*


On

*#Metronewz:10/03/2026:मंगलवार की बड़ी खबरें* *#YOU_TOO_CAN_TOP*

*पीएम मोदी ने बालेंद्र शाह को मिलाया फोन, नेपाल चुनाव जीतने पर दी बधाई‌।*

*अमेरिका की टॉमहॉक मिसाइल ने ईरान में बरसाई मौत ! स्कूल पर हमले में मारे गए 165 बच्चे, नई जांच से बढ़ा विवाद।*

*ईरान युद्ध को लेकर डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान, बोले – ‘लगभग खत्म है लड़ाई।*

*ईरान की बड़ी चेतावनी, युद्ध बढ़ा तो $200 प्रति बैरल तक जा सकता है कच्चा तेल।*

*इजरायली हमलों में ईरान के तेल डिपो जलकर राख; 4 टैंकर चालकों की मौत, तेहरान में आसमान से बरसा तेल !*

*LPG सिलेंडर पर सरकार का बड़ा फैसला, घरेलू गैस सिलेंडर की बुकिंग के बदले नियम।*

*ईरान जंग पर विपक्ष का दोनों सदनों में हंगामा: चर्चा की मांग; सरकार बोली- स्पीकर को हटाने के प्रस्ताव पर बहस के लिए तैयार।*

*बजट सत्र का दूसरा चरण, दूसरा दिन:लोकसभा स्पीकर के खिलाफ प्रस्ताव पर चर्चा संभव; विपक्ष चुनाव आयुक्त के खिलाफ भी प्रस्ताव की तैयारी में।*

*मंत्रियों को नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, स्कूल-कॉलेज बंद, पाक‍िस्‍तान तो फट पड़ा।*

*समंदर में फंसे लाखों बैरल रूसी तेल को रिलायंस ने खरीदा, ईरान जंग के बीच इतना सस्ता मिला ऑयल।*

*तेल संकट पर भारत का ‘इंडिया फ‌र्स्ट’ रुख, देश में पेट्रोल-डीजल और एटीएफ का पर्याप्त भंडार।*

*वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमत बढ़ने का फिलहाल भारत पर कोई खास असर नहीं: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण।*

*राष्ट्रपति के ‘प्रोटोकॉल उल्लंघन’ पर बंगाल की ममता बनर्जी सरकार ने केंद्र को भेजी सीक्रेट रिपोर्ट, दी सफाई।*

*UP Education: योगी सरकार सख्त, विश्वविद्यालय तय दर से ज्यादा परीक्षा शुल्क लेंगे तो होगी ऑडिट।*

*भारत में दिखने लगा युद्ध का असर: होटलों में एलपीजी संकट गहराया, गैस शवदाह गृह अस्थायी तौर पर बंद।*

*विपक्ष की संसद में पश्चिम एशिया पर ‘विस्तृत बहस’ की मांग, विदेश मंत्री के बयान को नाकाफ़ी बताया।*

*मजबूरी में जंग लड़ रहा है ईरान, इजराइली हमले में ईरान के नए सुप्रीम लीडर घायल।*

*आयकर विभाग ने 22 राज्यों में 62 रेस्त्रां पर छापे मारे, 408 करोड़ का राजस्व छिपाने का खुलासा*

*इन्फ्लुएंसर नेन्सी ग्रेवाल मर्डर केस में नया मोड़! गुरपतवंत पन्नू का वीडियो आया सामने।*

*ICC ने T20 World Cup 2026 के लिए टीम ऑफ द टूर्नामेंट का किया एलान, 4 भारतीयों को मिली जगह; विनिंग कैप्टन सूर्या बाहर।*

*बुमराह के बारे में कुछ ना लिखूं तो ही अच्छा है’, T20 में इंडिया की जीत पर महेंद्र सिंह धोनी की पोस्ट!*

*ट्रंप-पुतिन की फोन पर क्या हुई बात, रुक जाएगा ईरान-इस्राइल युद्ध?*

*तेहरान पर भीषण बमबारी, कई शहरों में जोरदार धमाके; ट्रंप बोले- युद्ध खत्म होने के करीब*

*पाकिस्तान में गहराया तेल संकट, स्कूल-दफ्तर बंद करने के आदेश,हफ्ते में 4 दिन दफ्तर, नेताओं की इफ्तार पार्टी पर बैन, मंत्री नहीं लेंगे सैलरी… ईरान युद्ध ने पाकिस्तान की लगाई लंका*

*अमेरिकी बाजार और आज अंतरराष्ट्रीय बाजारों में हरियाली से आज भारतीय बाजार सेंसेक्स निफ्टी दोनों में अच्छी बढ़त की संभावना*

*#YOU_TOO_CAN_TOP*

*1_ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच फोन पर बातचीत हुई। दोनों नेताओं ने ईरान युद्ध को जल्द राजनीतिक और कूटनीतिक तरीके से खत्म करने पर चर्चा की।*

*2_ हम निर्णायक तौर पर जीत रहे’, ट्रंप ने दोहराया- मैं ईरान को परमाणु हथियार नहीं बनाने दूंगा, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि अमेरिका-इस्राइल और ईरान के बीच चल रहा युद्ध जल्द खत्म हो सकता है। उन्होंने कहा कि सैन्य अभियान में ईरान की नौसेना, ड्रोन और मिसाइल क्षमता को भारी नुकसान पहुंचा है।*

*3_ रूस की ओर से कहा गया कि पुतिन ने युद्ध खत्म करने के लिए कूटनीतिक प्रयासों पर जोर दिया। उन्होंने खाड़ी देशों के नेताओं और ईरान के राष्ट्रपति से हुई बातचीत का भी जिक्र किया। पुतिन का मानना है कि राजनीतिक बातचीत के जरिए इस संघर्ष को जल्दी समाप्त किया जा सकता है। रूस इस दिशा में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर संपर्क बनाए हुए है।*

*4_ ‘सिर्फ एक फोन कॉल…’, पीएम मोदी एक झटके में खत्म कर सकते हैं ईरान-इजरायल की जंग; UAE के राजदूत का बड़ा दावा।*

*5_ बजट सत्र का दूसरा चरण, दूसरा दिन, लोकसभा स्पीकर के खिलाफ प्रस्ताव पर चर्चा संभव; विपक्ष चुनाव आयुक्त के खिलाफ भी प्रस्ताव की तैयारी में।*

*6_ डिलीवरी के 25 दिन बाद ही दूसरा सिलेंडर बुक होगा, सरकार ने 4 दिन समय बढ़ाया, ईरान जंग के बीच जमाखोरी रोकने के लिए फैसला।*

*7_ राज्यसभा चुनाव से पहले ही 26 नेता निर्विरोध चुने गए, शरद पवार, रामदास आठवले, विनोद तावड़े, अभिषेक मनु सिंघवी जैसे दिग्गज शामिल।*

*8_ सैन्य संघर्ष के कारण वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में अचानक तेज उछाल आया है। लेकिन, आम जनता और निवेशकों के लिए एक बड़ी राहत की खबर है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को लोकसभा बताया कि वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आई इस तेजी का भारत की महंगाई दर पर फिलहाल कोई असर पड़ेगा, इसकी आशंका नहीं है।*

*9_ पीएम मोदी ने बालेंद्र शाह से फोन पर की बात, नेपाल चुनाव में जीत पर दी बधाई।*

*10_ पश्चिम एशिया संघर्ष के कारण कई उड़ानें बंद हो गई थीं, लेकिन उड़ानों की बढ़ती मांग को देखते हुए एअर इंडिया ने मंगलवार से 18 मार्च के बीच नौ मार्गों पर 78 अतिरिक्त उड़ानें शुरू करने का निर्णय लिया है। एयरलाइन ने कहा है कि ये अतिरिक्त उड़ानें दिल्ली से न्यूयॉर्क, लंदन, फ्रैंकफर्ट, पेरिस, एम्स्टर्डम, ज्यूरिख, कोलंबो, माले और मुंबई से लंदन के लिए संचालित होंगी।*

*11_ इजराइल ने ईरान पर फिर हमले शुरू किए, तेहरान, इस्फहान समेत कई शहरों को निशाना बनाया, ईरान बोला- हमले जारी रहे तो बातचीत की गुंजाइश नहीं।*

*12_ आयकर विभाग ने कर चोरी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए देश के 60 से ज्यादा रेस्टोरेंट्स के खिलाफ छापेमारी की। हैदराबाद के एक बिरयानी रेस्टोरेंट समूह द्वारा हजारों करोड़ रुपये की कर चोरी के खुलासे के बाद यह छापेमारी की गई है। शक है कि रेस्टोरेंट्स द्वारा सैंकड़ों करोड़ रुपये की बिक्री कम करके दिखाई गई।*

*13_ मध्यप्रदेश के विजयपुर से कांग्रेस विधायक मुकेश मल्होत्रा का चुनाव निरस्त, नामांकन में क्रिमिनल रिकॉर्ड छिपाया था; ग्वालियर हाईकोर्ट ने बीजेपी के रामनिवास को MLA घोषित किया।*

*14_ जम्मू-कश्मीर में तेज बारिश, बर्फबारी-ओलावृष्टि की चेतावनी, हिमाचल, गुजरात, महाराष्ट्र में हीट वेव का अलर्ट, MP में रनवे पर डामर पिघला, फ्लाइट डायलर्ट।*

*#YOU_TOO_CAN_TOP*@highlight

*Elected to the upper house Rajya Sabha*

महाराष्ट्र (7)
शरद पवार (NCP-शरद)
रामदास आठवले (आरपीआई-आठवले)
विनोद तावड़े (बीजेपी)
रामराव वडुकुटे (बीजेपी)
माया इवनाते (बीजेपी)
ज्योति वाघमारे (शिवसेना -शिंदे)
पार्थ पवार (एनसीपी)

तमिलनाडु (6)
तिरुची शिवा (DMK)
जे कॉन्स्टेंटाइन रविंद्रन (DMK)
एम क्रिस्टोफर तिलक (कांग्रेस)
एल के सुदीश (DMDK)
एम थंबीदुरई (AIADMK)
अंबुमणि रामदास (PMK)

पश्चिम बंगाल (5)
राहुल सिन्हा (BJP)
बाबुल सुप्रियो (TMC)
पूर्व डीजीपी राजीव कुमार (TMC)
सीनियर एडवोकेट मेनका गुरुस्वामी (TMC)
कोएल मलिक (TMC)

असम (3)

जोगेन मोहन (BJP)
तेरोस गोवाला (BJP)
प्रमोद बोरो (UPPL)

तेलंगाना (2)
अभिषेक मनु सिंघवी (कांग्रेस)
वेम नरेंद्र रेड्डी (कांग्रेस)

छत्तीसगढ़ (2)
लक्ष्मी वर्मा (BJP)
फूलो देवी नेताम (कांग्रेस)

हिमाचल प्रदेश (1)
अनुराग शर्मा (कांग्रेस)

*लोकसभा में भारतीय क्रिकेट टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई। सांसदों ने टी20 विश्व कप जीतने पर टीम की सराहना की और उनके प्रदर्शन की प्रशंसा की। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भी टीम को बधाई दी और कहा कि उनकी जीत देश के लिए गर्व का क्षण है ।*

*भारत की विदेश नीति हमेशा से संतुलन और शांति की रही है। ईरान, अमेरिका और इजरायल के साथ संबंधों में भी भारत ने यही दृष्टिकोण अपनाया है।*

– *ईरान: भारत और ईरान के बीच ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंध हैं। भारत ईरान के साथ ऊर्जा सहयोग और चाबहार पोर्ट परियोजना पर काम कर रहा है।*
– *अमेरिका: भारत और अमेरिका के बीच रणनीतिक साझेदारी है। दोनों देश आतंकवाद, जलवायु परिवर्तन और व्यापार जैसे मुद्दों पर सहयोग करते हैं।*
– *इजरायल: भारत और इजरायल के बीच मजबूत रक्षा और तकनीक सहयोग है। दोनों देश आतंकवाद और साइबर सुरक्षा जैसे मुद्दों पर मिलकर काम करते हैं।*

*भारत का लक्ष्य है कि वह अपने हितों की रक्षा करते हुए भी इन देशों के साथ संतुलित संबंध बनाए रख

*प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी पश्चिम बंगाल सरकार की आलोचना की है और कहा है कि राष्ट्रपति का पद राजनीति से ऊपर है और इसका सम्मान किया जाना चाहिए।*

*राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का पश्चिम बंगाल दौरा विवादों में घिर गया है। दरअसल, राष्ट्रपति मुर्मू के स्वागत के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी या कोई मंत्री मौजूद नहीं था, जिससे राष्ट्रपति ने नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा, “ममता बनर्जी मेरी छोटी बहन जैसी हैं, पता नहीं वह नाराज हैं या नहीं।*

*विवाद के मुख्य बिंदु:*

– *प्रोटोकॉल का उल्लंघन: राष्ट्रपति के स्वागत के लिए मुख्यमंत्री या राज्य सरकार का कोई मंत्री मौजूद नहीं था।*
– *कार्यक्रम स्थल में बदलाव: कार्यक्रम स्थल को बिधाननगर से गोशाईपुर स्थानांतरित किया गया, जिससे उपस्थिति कम रही।*
– *आदिवासी समुदाय की अनदेखी: राष्ट्रपति ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार आदिवासियों का कल्याण नहीं चाहनती है।*

*नेपाल में बालेन शाह के प्रधानमंत्री बनने की संभावना है, जिन्होंने भारत के प्रति अपने बयानों से विवाद खड़ा किया था। उनकी पार्टी, राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP), ने शानदार प्रदर्शन किया है और 108 से अधिक सीटें जीती हैं।*

*बालेन शाह के बारे में कुछ महत्वपूर्ण बातें:*

– *उम्र:035 वर्षीय बालेन शाह नेपाल के सबसे युवा प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं।*
– *पृष्ठभूमि: वे एक रैपर, कवि और इंजीनियर हैं, जिन्होंने काठमांडू के मेयर पद से अपनी राजनीतिक यात्रा शुरू की।*
– *भारत के प्रति रुख: बालेन शाह ने भारत के प्रति अपने बयानों से विवाद खड़ा किया था, लेकिन उनकी पार्टी का कहना है कि उनका रुख संतुलित और स्वतंत्र होगा।*

*बालेन शाह की जीत नेपाल की राजनीति में एक नए दौर की शुरुआत हो सकती है, जिसमें युवाओं की आवाज और तकनीक का अधिक महत्व होगा*

*#YOU_TOO_CAN_TOP*

*1_ इजराइली हमले में मुजतबा खामेनेई घायल, कल ईरान के सुप्रीम लीडर बने थे; इजराइल ने कहा था- ढूंढकर मार देंगे।*

*2_ ईरान जंग पर विपक्ष का दोनों सदनों में हंगामा, चर्चा की मांग; सरकार बोली- स्पीकर को हटाने के प्रस्ताव पर बहस के लिए तैयार।*

*3_ संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण आज से शुरू हुआ। हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही मंगलवार सुबह 11 बजे तक स्थगित कर दी गई। इससे पहले विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पश्चिम एशिया में उपजी तनावपूर्ण स्थिति पर बयान दिया। उन्होंने ईरानी युद्धपोत को भारत में पनाह दिए जाने पर भी जानकारी दी।*

*4_ लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की मांग पर यह नोटिस स्वीकार किया गया था। उनके अनुसार, कांग्रेस से चर्चा करने के बाद तय किया गया कि इसे आज संसद में चर्चा के लिए लाया जाएगा।*

*5_ गोयल ने आरोप लगाया कि कांग्रेस एक नई रणनीति के साथ आती है, जिसमें संसद की प्रक्रियाओं और संविधान का कोई सम्मान नहीं होता। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने विपक्ष के नेता बनते ही संसद चलाने की इच्छा खो दी है। वे पूर्व-निर्धारित रणनीतियों के तहत प्लेकार्ड लेकर आते हैं, सदन में व्यवधान डालते हैं और बिना ठोस आधार के समय बर्बाद करते हैं।*

*6_ पश्चिम एशिया संकट पर विदेश मंत्री जयशंकर ने राज्यसभा में बयान दिया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी हालात पर नजर रख रहे हैं और भारतीयों की सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता है। इस बीच, विपक्ष ने संसद में जमकर हंगामा और नारेबाजी की।*

*7_ विदेश मंत्री ने यह भी बताया कि फिलहाल ईरान के बड़े नेताओं से संपर्क करना मुश्किल है। हालांकि, ईरान के विदेश मंत्री ने भारत का शुक्रिया अदा किया है। भारत ने मानवीय आधार पर ईरानी युद्धपोत ‘लवन’ को कोच्चि पोर्ट पर रुकने की इजाजत दी थी, जिसके लिए ईरान ने आभार जताया है।*

*8_ पश्चिम एशिया में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए हर संभव प्रयास, राज्यसभा में बोले एस जयशंकर।*

*9_ पश्चिम एशिया में जारी युद्ध जैसी स्थिति और बढ़ती ईंधन कीमतों को लेकर कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने संसद में व्यापक चर्चा की मांग की है। उन्होंने कहा कि यह कोई दलगत मुद्दा नहीं है और सरकार को इस मामले में विपक्ष को भी भरोसे में लेना चाहिए।*

*10_ बंगाल पहुंचे चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, कालीघाट में पूजा की, लोगों ने गो-बैक के पोस्टर, काले झंडे दिखाए; BJP की मांग- 3 फेज में ही कराएं चुनाव।*

*11_ कर्नाटक में हलचल, CM पद की अटकलों के बीच दिल्ली निकले शिवकुमार; साथ में मल्लिकार्जुन खरगे भी।*

*12_ आशुतोष महाराज बोले- 21 लाख के लिए मुझ पर हमला किया, अविमुक्तेश्वरानंद अखिलेश यादव के गुरु, मेरे पास शंकराचार्य के खिलाफ तगड़े सबूत।*

*13_ मादा चीता ज्वाला ने 5 शावकों को जन्म दिया, कूनो नेशनल पार्क में बढ़ा कुनबा; अब भारत में कुल 53 चीते।*

*14_ ईरान युद्ध के बीच 35 ट्रिलियन डॉलर का सुपरपावर बना सोना, भारत-UK की साझा GDP से भी 5 गुणा।*

*15_ राजस्थान, गुजरात और हिमाचल में हीटवेव की चेतावनी, बाड़मेर-पिलानी में पारा 40°C के पार पहुंचा।*

*16_ ईरान जंग के आगे बेबस बाजार: अंतरराष्ट्रीय बाजारों से लेकर भारतीय शेयर बाजार सेंसेक्स निफ्टी दोनों लाल निशान पर।*

*#YOU_TOO_CAN_TOP*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!