






*#Metronewz:सोमवार:09/03/2026 की बड़ी ख़बरें* *#YOU_TOO_CAN_TOP*
*शराब घोटाले में अरविंद केजरीवाल एवं अन्यों को बरी किए जाने के विरूद्ध दायर याचिका को दिल्ली उच्च न्यायालय ने सुनवाई के लिए स्वीकार किया* @highlight
*प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टी20 वर्ल्ड कप में भारत की शानदार जीत पर अपनी खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा, “इस जीत ने हर भारतीय को गर्व से भर दिया है। यह जीत असाधारण कौशल, दृढ़ संकल्प और टीम वर्क का प्रतीक है।” पीएम मोदी ने टीम इंडिया को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि पूरे टूर्नामेंट में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट साहस का प्रदर्शन किया है।*
*राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी टीम इंडिया को बधाई दी है। राहुल गांधी ने कहा, “एक बार फिर चैंपियन। हमारी भारतीय टीम के लिए यह एक शानदार जीत थी, जिसमें संजू सैमसन और जसप्रीत बुमराह के पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन के लिए विशेष सराहना।”*
*यह जीत भारत के लिए एक ऐतिहासिक पल है, क्योंकि यह तीसरी बार है जब भारत ने टी20 वर्ल्ड कप जीता है, और यह लगातार दूसरी बार है जब भारत ने यह खिताब अपने नाम किया है।*
*बांग्लादेश के कुमिला जिले में स्थित काली मंदिर में शनिवार शाम को एक बड़ा विस्फोट हुआ, जिसमें मंदिर के पुजारी केशव चक्रवर्ती घायल हो गए। हमलावरों ने मुखौटा पहनकर मंदिर में प्रवेश किया और पूजा के दौरान बम रखा, जिससे विस्फोट हुआ। CCTV फुटेज में दिख रहा है कि हमलावर ने चेहरा ढका हुआ था और उसके साथ कुछ अन्य संदिग्ध भी आसपास खड़े थे।*
*पुलिस ने इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। बांग्लादेश में हाल के महीनों में मंदिरों और धार्मिक स्थलों पर हमले की कई घटनाएं सामने आई हैं, जिन्हें लेकर अल्पसंख्यक समुदायों में चिंता बढ़ी है*
*प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्लीवासियों को बड़ी सौगात वे 33,500 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन, जिसमें 2 नई मेट्रो लाइनों का शुभारंभ भी शामिल है। ये नई मेट्रो लाइनें मजलिस पार्क-मौजपुर बाबरपुर (पिंक लाइन) और दीपाली चौक-मजलिस पार्क (मैजेंटा लाइन) हैं।*
*इन नई मेट्रो लाइनों से दिल्ली के कई इलाकों को फायदा होगा, जिनमें बुराड़ी,* *जगतपुर-वजीराबाद, खजूरी खास, भजनपुरा, यमुना विहार, मधुबन चौक, हैदरपुर बादली मोड़, भलस्वा और मजलिस पार्क शामिल हैं।*
*इसके अलावा, पीएम मोदी 3 नए मेट्रो कॉरिडोर की आधारशिला भी रखेंगे, जिनमें सेंट्रल विस्टा कॉरिडोर, एरोसिटी से इंदिरा गांधी एयरपोर्ट टर्मिनल 1 तक और तुगलकाबाद से कलिंदी कुंज तक शामिल हैं। ये नए कॉरिडोर दिल्ली की कनेक्टिविटी को और भी बेहतर बनाएंगे।*
*हरियाणा राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को भीतरघात का डर सता रहा है, इसलिए पार्टी अपने विधायकों को वोटिंग के दिन तक दूसरी स्टेट में शिफ्ट करने की तैयारी कर रही है। हिमाचल प्रदेश को विधायकों के लिए पहली पसंद बताया जा रहा है।*
*कांग्रेस की रणनीति:*
– *विधायकों को कांग्रेस शासित राज्यों में शिफ्ट करना।*
– *हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक और तेलंगाना में विधायकों को रखा जा सकता है।*
– *विधानसभा के बजट सेशन से दूरी बनाएंगे।*
*भीतरघात का डर क्यों?*
– *2016 और 2022 में कांग्रेस को क्रॉस वोटिंग का सामना करना पड़ा था।*
– *निर्दलीय उम्मीदवार सतीश नांदल के मैदान में उतरने से समीकरण बदल गए हैं।*
– *भाजपा की रणनीति कांग्रेस के विधायकों को तोड़ने की हो सकती है।*
*ईरान का बदलाः बहरीन में अमेरिकी नेवी मुख्यालय पर बड़ा हमला, 21 सैनिक किए ढेर।*
*विश्व युद्ध – 3 की आहट? तेहरान पर अमेरिका-इजरायल का बड़ा हमला; ईरान की लाइफलाइन तेल डिपो तबाह, आसमान में दिखे आग के गोले।*
*चीन का भारत से दोस्ती वाला राग, US से कहा- साथ खड़ी हैं एशिया की 2 सुपरपावर।*
*सच नहीं बता रहा है US, पकड़ लिए गए हैं उसके सैकड़ों सैनिक; ईरान का बड़ा दावा।*
*सऊदी अरब में मिसाइल हमले में 2 की मौत, मरने वालों में एक भारतीय भी शामिल।*
*CM ममता के धरने का तीसरा दिन: बोलीं- BJP पर एक देश, एक नेता-एक पार्टी का पागलपन सवार; पीएम-राष्ट्रपति की तस्वीर वाला बैनर दिखाया।*

*केशव मौर्य के हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग: 2000 फीट ऊंचाई पर डिस्प्ले बंद, धुआं भरा; डिप्टी CM बोले- आपकी दुआओं ने बचाया*
*पीएनबी धोखाधड़ी मामला: सीबीआई ने अनिल अंबानी के खिलाफ दर्ज किया नया केस, संतोषकृष्ण अन्नावरपु की शिकायत पर हुई कार्रवाई।*
*ईरान युद्ध का असर: कच्चे तेल की कीमतें $100 प्रति बैरल से ज्यादा हुई।*
*चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को कोलकाता में माकपा ने दिखाये काले झंडे, लगाये CEC गो बैक के नारे।*
*दिल्ली में मार्च का तापमान 35.7°C के पार; 50 साल का रिकॉर्ड टूटा, कई राज्यों में बारिश की संभावना।*
*रेलवे में अब सुरक्षित होंगी महिलाएं, महिला दिवस पर लॉन्च हुआ स्पेशल फीचर, यौन उत्पीड़न की शिकायत होगी ऑनलाइन।*
*ममता सरकार की बड़ी सौगात, 21 से 40 वर्ष के युवाओं को हर महीने मिलेंगे 1500 रुपये।*
*पैनासोनिक ने पेश की नई स्मार्ट और बिजली बचाने वाली एसी रेंज; 2028 तक 20 लाख यूनिट बिक्री का लक्ष्य।*
*संयुक्त राष्ट्र की थीम ‘अधिकार, न्याय, कार्रवाई’ के साथ मनाया गया विश्व महिला दिवस 2026, वैश्विक न्याय को गति देने की हुई अपील*
*#YOU_TOO_CAN_TOP*
*भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर तीसरी बार चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया है। यह भारत की लगातार दूसरी टी20 वर्ल्ड कप जीत है, जो एक ऐतिहासिक उपलब्धि है।*
*मैच के मुख्य आकर्षण:*
– *भारत की बल्लेबाजी: अभिषेक शर्मा (52 रन), संजू सैमसन (89 रन) और ईशान किशन (54 रन) ने शानदार प्रदर्शन किया।*
– *न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी: टिम सीफर्ट (52 रन) और मिचेल सैंटनर (43 रन) ने कुछ प्रतिरोध दिखाया, लेकिन यह काफी नहीं था।*
– *जसप्रीत बुमराह की गेंदबाजी: बुमराह ने 4 विकेट लेकर न्यूजीलैंड को दबाव में रखा।*
*इस जीत के साथ, भारत टी20 वर्ल्ड कप तीन बार जीतने वाली पहली टीम बन गई है ।*
*भारतीय टीम की टी20 वर्ल्ड कप जीत पर पैसों की बारिश हो रही है! आईसीसी ने विजेता टीम को 43.10 करोड़ रुपये का इनाम दिया है, जिसमें 40 करोड़ रुपये प्राइज मनी और 2.20 करोड़ रुपये ग्रुप स्टेज में हिस्सा लेने के लिए हैं। इसके अलावा, बीसीसीआई ने टीम को 125 करोड़ रुपये का बोनस देने का ऐलान किया है।*
*न्यूजीलैंड को भी हार के बावजूद 14.56 करोड़ रुपये मिले हैं। अन्य टीमों को भी आईसीसी ने इनाम दिया है, जिसमें सेमीफाइनलिस्ट टीमों को 4.87 करोड़ रुपये मिले हैं ।*
*इनाम राशि का विवरण:*
– *विजेता टीम (भारत): 43.10 करोड़ रुपये (ICC) + 125 करोड़ रुपये (BCCI)*
– *रनर-अप (न्यूजीलैंड): 14.56 करोड़ रुपये।*
– *सेमीफाइनलिस्ट: 4.87 करोड़ रुपये।*
*भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने जसप्रीत बुमराह को “नेशनल धरोहर” बताया है, जो उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए है। बुमराह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ 4 विकेट लेकर टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।*
*विराट कोहली ने भी बुमराह की तारीफ करते हुए उन्हें “दुनिया का 8वां अजूबा” बताया है और कहा है कि वह बुमराह को “नेशनल धरोहर” घोषित करने वाली याचिका पर हस्ताक्षर करने के लिए तैयार हैं।*
*गंभीर ने जीत को द्रविड़ और लक्ष्मण को समर्पित किया है, जबकि संजू सैमसन ने कहा है कि सचिन तेंदुलकर की सलाह ने उन्हें मदद की।*
*_ शाबाश! गर्व और खुशी से दिल भर दिया’, T20 वर्ल्ड कप जीत पर PM मोदी की टीम इंडिया को बधाई। दिग्गजों ने की तारीफ, दिल्ली-मुंबई-कोलकाता सहित पूरे भारत के गांवों – शहरों दीपावली कि तरह छुटे पटाखे। हर दिल में जश्न।*
*_ पर्यटकों के लिए खुशखबरी! करीब 1 साल खुलने जा रहीं बंद पड़ी उत्तर सिक्किम की लाचेन और गुरुडोंगमार झीले।*
*_ ईरान ने चुना सुप्रीम लीडर, लेकिन अब तक नहीं की घोषणा; इजरायल बोला- ढूंढकर खत्म कर देंगे’।*
*_ जर्मनी की सॉफ्टवेयर कंपनी SSP इंडिया ने भारत की बड़ी तेल कंपनी नायरा एनर्जी का रोका काम, दिल्ली HC पहुंचा मामला।*
*_ज्ञानेश कुमार सहित EC की फुल बेंच कोलकाता में, दमदम एयरपोर्ट से बाहर निकलते ही TMC की ‘गो बैक’ की नारेबाजी, न्यूटाउन होटल के बाहर भी विक्षोभ, कैखाली में दिखाये काले झण्डे, VIP रोड पर वामदलों का विक्षोभ प्रदर्शन।*
*_ आज ECO मनोज कुमार के साथ EC की बैठक, SIR सहित चुनावी तैयारियों पर होगी चर्चा, मार्च मध्य में चुनाव की तारीखों का एलान संभव।*
*_ जयपुर के गोविंददेवजी मंदिर में रोने लगीं BJP MLA मैथिली ठाकुर, बोलीं-भक्तों के भजन ने मन को छुआ, खुद को संभाल नहीं पाई।*
*_ मिडिल ईस्ट तनाव पर संसद में घमासान के आसार, विदेश मंत्री आज दोनों सदनों में देंगे बयान।*
*_ भुवनेश्वर में लव जिहाद! जयाराम शर्मा बनकर कर्नाटक के इरफान अंसारी का हिन्दू युवती से प्रेम, जबरन ले जाना चाहता था साथ, फर्जी आधार कार्ड से खुला राज, अब गिरफ्त में।*
*_ उत्तरकाशी में देर रात महसूस हुए भूकंप के हल्के झटके, लोग घरों से बाहर निकले।*
*_ सऊदी अरब पर मिसाइल हमले में भारतीय की मौत, एक बांग्लादेशी भी मारा गया, 12 घायल; भारत पहले ही जारी कर चुका एडवाइजरी।*
****दिल्ली उच्च न्यायालय द्वारा निचली सी.बी.आई. अदालत द्वारा शराब घोटाले में अरविंद केजरीवाल एवं अन्यों को बरी किए जाने के विरूद्ध दायर याचिका को सुनवाई के लिए स्वीकार किए जाने का स्वागत — *वीरेन्द्र सचदेवा*
जिस तरह दिल्ली उच्च न्यायालय ने सी.बी.आई. अदालत की सी.बी.आई. अधिकारियों के विरूद्ध की गई टिप्पणियों पर रोक सटे लगाई है वह अपने आप में निचली अदालत के फैसले पर प्रश्नचिन्ह लगाता है — *वीरेन्द्र सचदेवा*
पूर्व में अनेक घोटालेबाज नेता जैसे लालू यादव, ए. राजा, कांजीमोई आदि भी निचली अदालतों से बरी होकर क्षणिक खुशी मना चुके हैं पर बाद में उन्हे बड़ी सजा हुई — *दिल्ली भाजपा अध्यक्ष*
नई दिल्ली : दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र सचदेवा ने आज एक पत्रकार सम्मेलन में दिल्ली उच्च न्यायालय में लम्बी तार्किक सुनवाई के बाद दिल्ली के पूर्व मुख्य मंत्री अरविंद केजरीवाल, पूर्व उप मुख्य मंत्री मनीष सिसोदिया सहित अन्य अभियुक्तों को निचली सी.बी.आई. अदालत द्वारा शराब घोटाले में बरी किए जाने के विरूद्ध दायर याचिका को सुनवाई के लिए स्वीकार किए जाने का स्वागत किया है।
पत्रकार सम्मेलन का संचालन मीडिया प्रमुख श्री प्रवीण शंकर कपूर ने किया।
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है की झूठ एवं भ्रम का जीवन बहुत छोटा होता है और न्यायिक प्रक्रिया थोड़ी लम्बी जरूर हो जाती है पर अन्ततः सत्य की ही जीत होती है और दिल्ली में अरविंद केजरीवाल सरकार ने शराब घोटाला किया था यह अब शीघ्र बहस के बाद दिल्ली उच्च न्यायालय में तय होगा।
दिल्ली भाजपा ने पहले भी कहा और हम आज पुनः दोहराते हैं की हम निचली सी.बी.आई. अदालत का पूरा सम्मान करते हैं पर जिस तरह दिल्ली उच्च न्यायालय ने सी.बी.आई. अदालत की सी.बी.आई. अधिकारियों के विरूद्ध की गई टिप्पणियों पर रोक सटे लगाई है वह अपने आप में निचली अदालत के फैसले पर प्रश्नचिन्ह लगाता है।
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा वरिष्ठ वकीलों ने निचली अदालत के फैसले में अनेक कमियां पाईं हैं और उनमे से अनेक उदाहरण जैसे जस्टिस रंजन गोगोई कमेटी की रिपोर्ट को दिल्ली सरकार द्वारा नज़रअंदाज करना, एक अभियुक्त जाकिर खान द्वारा फर्जी ई मेलों से जन ओपिनियन बनाने का प्रयास, गोवा चुनाव में हवाला पेमेंट के लिए इस्तमाल किए दस रुपये के नोट का अरविंद केजरीवाल एवं मनीष सिसोदिया के फोन में मिलना आदि सामने आ रहे हैं।
श्री सचदेवा ने कहा है की इसी तरह ई.डी. द्वारा चलाये जा रहे न्यायिक मामले को चलते रहने की छूट देकर दिल्ली उच्च न्यायालय ने न्यायिक प्रक्रिया को मजबूत किया है।
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है की अरविंद केजरीवाल का निचली अदालत से बरी होना कोई बहुत बड़ी बात नही थी — पूर्व में अनेक घोटालेबाज नेता जैसे लालू यादव, ए. राजा, कांजीमोई आदि भी निचली अदालतों से बरी होकर क्षणिक खुशी मना चुके हैं पर बाद में उन्हे बड़ी सजा हुई।
****2022 चुनाव में अरविंद केजरीवाल ने चुनाव पूर्व कहा था की वह चुनाव जीतते ही पंजाब में महिला समृद्धि योजना लागू करेंगे पर सरकार का पांचवा वर्ष लागू हो गया तब कहीं तो बजट हुआ है पर असल में महिलाओं को पहले एक हजार रुपए मिलते मिलते शायद दिवाली आ जायेगी — *वीरेन्द्र सचदेवा*
केजरीवाल सरकार दिल्ली पर 1.20,000 लाख करोड़ रूपये का कर्ज छोड़ कर गई है, दिल्ली की भाजपा सरकार उस बिगड़ी अर्थ व्यवस्था को सुधारने में लगी है और जल्द दिल्ली की महिलाओं को महिला समृद्धि योजना का लाभ देगी — *दिल्ली भाजपा प्रवक्ता*
खुद 4 साल बाद पंजाब की जनता को “मांवा – धियां सत्कार योजना” का बजट देने वाले “आप” नेताओं को भाजपा की किसी गारंटी योजना पर टिपण्णी करने का कोई अधिकार नही है — *वीरेन्द्र सचदेवा*
नई दिल्ली : दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है की आम आदमी पार्टी नेताओं मनीष सिसोदिया एवं सौरभ भारद्वाज का पंजाब में *”मांवां धियां दी सत्कार योजना”* नामक महिला समृद्धि योजना को लेकर दिए मीडिया ब्यान पूरी तरह विरोधाभासी हैं।
“आप” नेताओं ने स्वंय अपने ब्यान में कहा है की 2022 चुनाव में अरविंद केजरीवाल ने चुनाव पूर्व कहा था की वह चुनाव जीतते ही पंजाब में महिला समृद्धि योजना लागू करेंगे पर सरकार का पांचवा वर्ष लागू हो गया तब कहीं तो बजट हुआ है पर असल में महिलाओं को पहले एक हजार रुपए मिलते मिलते शायद दिवाली आ जायेगी।
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है की कोई भी राजनीतिक दल जो चुनाव पूर्व संकल्प अपने मतदाताओं से करता है वह जीतने के बाद पूरा करने के लिए उसके पास 5 वर्ष का समय होता है।
अरविंद केजरीवाल सरकार दिल्ली पर 1.20,000 लाख करोड़ रूपये का कर्ज छोड़ कर गई है, दिल्ली की भाजपा सरकार उस बिगड़ी अर्थ व्यवस्था को सुधारने में लगी है और शीघ्र दिल्ली की महिलाओं को महिला समृद्धि योजना का लाभ देगी।
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है की खुद 4 साल बाद पंजाब की जनता को “मांवा – धियां सत्कार योजना” का बजट देने वाले “आप” नेताओं को भाजपा की किसी गारंटी योजना पर टिपण्णी करने का कोई अधिकार नही है ?
***दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने उत्तम नगर के हत्यारे परिवार का अवैध रूप से निर्मित मकान तोड़े जाने का स्वागत किया*
नई दिल्ली : दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र सचदेवा ने होली के दिन उत्तम नगर में हुई हिंसा की कड़ी निंदा करते हुए आज दिल्ली पुलिस एवं दिल्ली नगर निगम द्वारा हिंसा एवं हत्या के अभियुक्त परिवार का अवैध रूप से निर्मित मकान तोड़े जाने का स्वागत किया है।
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है अतिवादियों ने पहले भी ऐसे अनेक घाव दिल्ली की माताओं को दिए पर इस बार जो हुआ उस निर्मम हिंसा हत्याकांड के बाद दिल्ली पुलिस एवं प्रशासन का यह सही सख्त कार्यवाई का निर्णय अब आने वाले समय में अतिवादियों को एक अच्छे सबक का काम करेगा।
****On the occasion of Women’s Day, 42 women Mandal Presidents of Delhi BJP today welcomed and felicitated Prime Minister Shri Narendra Modi — Virendra Sachdeva
*PM Takes Feedback From Group Of Union Government Schemes Beneficiaries Women*
New Delhi,: Delhi BJP President Shri Virendra Sachdeva has extended his greetings and best wishes to the women of Delhi and the entire nation on the occasion of International Women’s Day.
Shri Virendra Sachdeva said that it is a matter of great happiness that today Prime Minister Shri Narendra Modi inaugurated two new Metro Rail projects in Delhi and also laid the foundation stone for some new projects.
On the occasion of Women’s Day, Delhi BJP coordinated with the Delhi Government and the Metro Rail administration to ensure that 42 women citizens of Delhi, who are Mandal Presidents of Delhi BJP, welcomed and felicitated Prime Minister Shri Narendra Modi from the time he arrived at the event venue until his departure.
Shri Virendra Sachdeva said that all these 42 women have made significant contributions towards women’s empowerment and are ensuring that the benefits of the schemes of the Central Government, Delhi Government and the Municipal Corporation of Delhi reach the last person in society.
PM Shri Narendra Modi also held a discussion meeting with a small group of women beneficiaries of Union Government schemes and took their feedback.
****ये कल का वीडियो है। निकम्मी बीजेपी के राज में यमुना का प्रदूषण अब बेकाबू होता जा रहा है:AAP
यमुना सफाई को लेकर बड़ी बड़ी डींगें हांकने वाली बीजेपी अब यमुना का नाम तक लेने से बच रही है।
क्या फायदा ऐसे 4 इंजन का?
****शराब के झूठे फ़र्ज़ी मामले में राउज़ एवेन्यू कोर्ट के द्वारा सभी आप के नेताओं के डिस्चार्ज वाले ऑर्डर पर कोई स्टे नहीं लगा:AAP
Saurabh Bhardwaj
***Delhi Congress ‘celebrates’ the second year of BJP not fulfilling “Modi Ki Guarantee” of providing Rs 2500 monthly to every woman in Delhi on Women’s Day—Devender Yadav
***DPCC president Shri Devender Yadav appeals to Delhi CM Rekha Gupta to clear the pension dues of retired Delhi Financial Corporation (DFC) employees, pending since December 2025, and restoration of the medical scheme.
*****ਬਜਟ ਸੈਸ਼ਨ ‘ਚ ‘ਹਵਾਈ ਕਿਲ੍ਹੇ’ ਉਸਾਰਨ ਦੀ ਬਜਾਏ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ₹4 ਲੱਖ ਕਰੋੜ ਦੇ ਕਰਜ਼ੇ ਅਤੇ ਏਅਰੋਟ੍ਰੋਪੋਲਿਸ ਦੀ ਵਿੱਤੀ ਸੱਚਾਈ ਸਾਹਮਣੇ ਰੱਖੇ ਸਰਕਾਰ — ਕਰਨੈਲ ਸਿੰਘ ਪੀਰ ਮੁਹੰਮਦ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ (ਪੁਨਰ ਸੁਰਜੀਤ) ਦੇ ਸੀਨੀਅਰ ਮੀਤ ਪ੍ਰਧਾਨ ਸਰਦਾਰ ਕਰਨੈਲ ਸਿੰਘ ਪੀਰ ਮੁਹੰਮਦ ਨੇ ਪੰਜਾਬ ਵਿਧਾਨ ਸਭਾ ਦੇ ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਰਹੇ ਬਜਟ ਸੈਸ਼ਨ ਦੌਰਾਨ ਸਰਕਾਰ ਨੂੰ ਘੇਰਦਿਆਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਮੌਜੂਦਾ ਸਰਕਾਰ ਨੂੰ ਅੰਕੜਿਆਂ ਦੀ ਜਾਦੂਗਰੀ ਛੱਡ ਕੇ ਅਸਲੀਅਤ ਪੇਸ਼ ਕਰਨੀ ਚਾਹੀਦੀ ਹੈ?
*#metropressclub: Ministry-wise*#viralpost:*
•Prime Minister extends greetings on International Women’s Day, lauds the role of Nari Shakti in India’s progress
•International Women’s Day: ASMITA League to boost India’s Olympic medal tally, says MoS Raksha Khadse
•PRESIDENT OF INDIA GRACES INTERNATIONAL WOMEN’S DAY CELEBRATIONS IN NEW DELHI
•Vice-President Shri C. P. Radhakrishnan addresses the 14th Convocation of Tripura University
•Prime Minister Shri Narendra Modi inaugurates , lays the foundation stone of multiple development projects worth around ₹33,500 crore in Delhi
•MY Bharat To Launch Phase–2 Of Viksit Bharat Yuva Connect In Delhi From 9th March 2026
•Vice-President Interacts with Women’s Self-Help Groups in Tripura on International Women’s Day
•Union Home Minister and Minister of Cooperation Shri Amit Shah extends warm greetings to our Nari Shakti on International Women’s Day
•English rendering of PM’s address at the launch of various development projects in Delhi
•PM to address Post Budget Webinar on the theme “Sabka Saath Sabka Vikas-Fulfilling Aspirations of People” on 9th March
•Prime Minister shares an article on ASMITA initiative promoting women in sports
•Rural Local Bodies of Assam Get Over Rs. 299 Crores as Fifteenth Finance Commission Grants
•Prime Minister shares glimpses from launch of various development projects in Delhi
•PRESIDENT OF INDIA GRACES THE NATIONAL CONVENTION OF WOMEN THOUGHT LEADERS IN NEW DELHI
•President of India graces International Women’s Day Celebrations 2026 at Manekshaw Centre
•’Shakti Walk #SheLeadsBharat’ held at Kartavya Path to Celebrate International Women’s Day 2026
•Exclusive Handloom Expo “Virasat Shakti” Inaugurated at Handloom Haat, Celebrating Women’s Empowerment and the Nation’s rich Handloom Heritage.
•Prime Minister Shri Narendra Modi to address Post Budget Webinar on the theme “Sabka Saath Sabka Vikas-Fulfilling Aspirations of People” on 9th March
•Central Electricity Authority Recognizes Power Sector Frontline Workforce at 6th Lineman Diwas on March 7, 2026
•Department of Empowerment of Persons with Disabilities (DEPwD) to host Breakout Session during Post-Budget Webinar on Divyangjan Kaushal Yojana and Divyangjan Yojana Sahara
•Prime Minister congratulates Team India on winning the ICC Men’s T20 World Cup
•West Asia Airspace Situation – Indian carriers plan 50 flights today