We
*#Metronewz:08/03/2026:रविवार की बड़ी खबरें* *#YOU_TOO_CAN_TOP*
*30 दिन की छूट देने वाले US को भारत का कड़ा जवाब, रूस से तेल खरीदने के लिए किसी भी देश से इजाजत की जरूरत नही *
*भारत फिर बना मसीहाः युद्ध के बीच की ईरान की बड़ी मदद, ईरानी राजदूत बोले- “India का दिल से धन्यवाद”*
*इस्लामिक नाटो’ की तैयारी! सऊदी पहुंचे मुनीर, ईरान पर हमला करेंगे पाक और तुर्की?*
*बंगाल में राष्ट्रपति मुर्मू के अपमान पर भड़के CM योगी, TMC को बताया ‘अहंकारी’, माफी मांगने को कहा*
*शर्मनाक, ऐसा पहले कभी नहीं हुआ’, राष्ट्रपति को रिसीव करने नहीं पहुंचीं ममता बनर्जी तो भड़के PM मोदी*
*उनकी बुद्धि भ्रष्ट हो गई है, बिहार नहीं छोड़ना चाहिए’, नीतीश कुमार को लेकर बोलीं राबड़ी देवी*
*एयरस्पेस खुलते ही शुरू हुआ महा-रेस्क्यू, अब तक सुरक्षित लौटे 52 हजार भारतीय*
*बालेन शाह की शानदार जीत, पूर्व PM केपी ओली को 50 हजार वोटों से हराया*
*कैश’ की टेंशन खत्म: ट्रेन में अब UPI के जरिए भर सकेंगे बिना टिकट यात्रा का जुर्माना, TTE को मिलेंगी स्मार्ट मशीनें*
*पश्चिम बंगाल की 5 राज्यसभा सीटों पर 16 मार्च को चुनाव, TMC को चार और BJP को एक सीट मिलना तय*
*ICC ने टीमों के लिए चार्टर्ड प्लेन बुक किए: इंग्लैंड शनिवार को, साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज रविवार को रवाना होगी; ईरान-इजराइल युद्ध से फ्लाइट्स कैंसिल*
*अमेरिका-इज़रायल हमलों के बीच ईरान में 9,000 भारतीय फंसे, अधिकतर छात्र: रिपोर्ट*
*मोदी ने नेपाल में सफल और शांतिपूर्ण चुनाव के लिए वहां की जनता और सरकार को बधाई दी*
*पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्या के मामले में राम रहीम बरी, अन्य 3 दोषियों की उम्रकैद बरकरार*
*Trump का बड़ा बयान: ईरान ने डर कर किया सरेंडर ! कहा- “मिडिल ईस्ट का बुली अब लूज़र : राष्ट्रपति पेज़ेशकियन ने मांगी माफी”*
*ईरानी राष्ट्रपति ने अटैक के लिए पड़ोसी देशों से मांगी माफी, कहा- “सरेंडर नहीं करेंगे.. इस सपने को अपनी कब्र तक ले जाएंगे ट्रंप”*
*टटिहरी’ गाने पर हुए विवाद के बाद बादशाह ने मांगी माफी, वीडियो शेयर कर बोले- ‘मेरा ऐसा इरादा नहीं था’*
*आठ ग्राम सोना, गोल्ड रिंग, 2500 रुपये; तमिलनाडु चुनाव के लिए विजय के बड़े वादे*
*नीतीश के बाद भाजपा कर रही नए CM की तैयारी, उधर लोजपा से उठी चिराग पासवान की मांग*
*T20 World Cup : टी20 वर्ल्ड कप फाइनल का जुनून, दिल्ली से अहमदाबाद के लिए आज चलेगी स्पेशल ट्रेन*
*अहमदाबाद की पिच सेमीफाइनल की तरह बैटिंग फ्रेंडली होगी: स्पिन कम, पेस और बाउंस ज्यादा; फाइनल में रिचर्ड इलिंगवर्थ अंपायरिंग करेंगे*
*#YOU_TOO_CAN_TOP*
*नेपाल में राजनीतिक बदलाव की लहर चल रही है, और बालेन शाह की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) ने आम चुनाव में बड़ी जीत हासिल की है। बालेन शाह ने पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली को उनके ही गढ़ में 49,614 वोटों से हराया है।*
*बालेन शाह की जीत के कारण:*
– *युवा नेतृत्व : बालेन शाह की जीत का एक बड़ा कारण उनकी युवा नेतृत्व क्षमता है, जो नेपाल के युवाओं को आकर्षित कर रही है।*
– *भ्रष्टाचार विरोधी : बालेन शाह ने भ्रष्टाचार विरोधी अभियान चलाया है, जिससे उन्हें जनता का समर्थन मिला है।*
– *विकास की बात : बालेन शाह ने विकास की बात की है, जिससे उन्हें युवाओं और मध्यम वर्ग का समर्थन मिला है।*
*नेपाल की राजनीति में बदलाव:*
– *नई राजनीतिक संस्कृति : बालेन शाह की जीत नेपाल की राजनीति में एक नई राजनीतिक संस्कृति की शुरुआत हो सकती है।*
– *पारंपरिक दलों का पतन : पारंपरिक दलों का पतन नेपाल की राजनीति में एक बड़ा बदलाव है।*
– *युवा नेतृत्व का उदय : बालेन शाह की जीत युवा नेतृत्व के उदय का संकेत है।*
*भारत और ब्रिटेन के बीच मुक्त व्यापार समझौता (FTA) पर हस्ताक्षर हो गए हैं, जिससे दोनों देशों के बीच व्यापार और निवेश बढ़ने की उम्मीद है। इस समझौते के तहत, भारत को ब्रिटेन के 99% टैरिफ लाइनों पर शून्य शुल्क का लाभ मिलेगा, जिससे कपड़ा, चमड़ा, जूते, रत्न और आभूषण जैसे क्षेत्रों में निर्यात बढ़ेगा।*
*मुख्य लाभ:*
– *कपड़ा और चमड़ा : कपड़ा और चमड़े के उत्पादों पर शून्य शुल्क लगेगा, जिससे निर्यात बढ़ेगा।*
– *रत्न और आभूषण : रत्न और आभूषण के निर्यात में 2.5 गुना वृद्धि होने की उम्मीद है।*
– *ऑटो घटक : ऑटो घटकों के निर्यात में भी वृद्धि होगी।*
– *सेवा क्षेत्र : सेवा क्षेत्र में भी वृद्धि होगी, जिससे भारतीय पेशेवरों को ब्रिटेन में काम करने के अवसर मिलेंगे।*
*इस समझौते से दोनों देशों के बीच व्यापार 2030 तक 120 अरब डॉलर तक पहुंचने की उम्मीद है।*
*दिल्ली सरकार ने महिला समृद्धि योजना को मंजूरी दे दी है, जिसके तहत गरीब महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। इस योजना का लाभ लेने के लिए महिलाओं की उम्र 21 से 59 वर्ष के बीच होनी चाहिए और वे BPL कार्ड धारक होनी चाहिए।*
*पात्रता शर्तें:*
– _आवेदिका की उम्र_: 21 से 59 वर्ष के बीच।
– _निवास_: दिल्ली की स्थाई निवासी होनी चाहिए (कम से कम 5 साल)
– _आय_: परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख से 3 लाख रुपये से कम होनी चाहिए।
– _गरीबी रेखा_: BPL कार्ड धारक या EWS कैटेगरी में आनी चाहिए।
*आवश्यक दस्तावेज:*
– _आधार कार्ड।
– _वोटर आईडी कार्ड।
– _बीपीएल राशन कार्ड।
– _बैंक खाता विवरण।
– _पारिवारिक आय प्रमाण पत्र।
– _पासपोर्ट साइज फोटो।
*इस योजना के लिए ऑनलाइन पोर्टल जल्द ही शुरू किया जाएगा, जहां महिलाएं अपना रजिस्ट्रेशन करा सकेंगी।*
****अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कब और क्यों*
दुनियाभर में 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है।
*कैसे हुआ प्रारम्भ*
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुरुआत 19 मार्च, 1911 को हुई थी। उस समय डेनमार्क, जर्मनी, ऑस्ट्रिया और स्विट्जरलैंड की सड़कों पर महिलाओं द्वारा काम के अधिकार, मतदान के अधिकार और भेदभाव को लेकर रैली का आयोजन किया था।
*इसका उद्देश्य*
हालांकि अब इसके उद्देश्य और प्रभाव में काफी कुछ बदल गया है। वोट के अधिकार और सुरक्षा के लिए शुरु हुआ यह सफर अब मानसिक स्वास्थ्य, समान वेतन और सुरक्षा पर है ।
*अधिकारों की माँग से प्रारम्भ उत्सव में बदल गया* दुनियाभर में इस दिवस की शुरुआत 19 मार्च 1911 में हुई थी, लेकिन बीते 115 सालों में इसके मायने, उद्देश्य और प्रभाव में अंतर आ गया है। क्योंकि, इस सफर की शुरुआत राजनीतिक आंदोलन और श्रमिक अधिकारों के मांग के रूप में हुई थी, लेकिन अब यह नीतिगत बदलाव पर आकर रूक गया है। साथ ही, इसने अब एक उत्सव का रूप ले लिया है। उस समय वोट का अधिकार व कार्यस्थल पर सुरक्षा समेत अन्य मुद्दें उठाए गए थे, लेकिन आज यह समान वेतन और डिजिटल साक्षरता, महिलाओं की भागीदारी और मानसिक स्वास्थ्य जैसे मुद्दों से जुड़ा हुआ है। उस समय इसे महिलाओं ने अपने अधिकारों की मांग के लिए रैली निकाल शुरू किया था, लेकिन आज इसने एक उत्सव का रूप ले लिया है। उस समय वोट का अधिकार व कार्यस्थल पर सुरक्षा समेत अन्य मुद्दें उठाए गए थे, लेकिन आज यह समान वेतन और डिजिटल साक्षरता, महिलाओं की भागीदारी और मानसिक स्वास्थ्य जैसे मुद्दों से जुड़ा हुआ है। उस समय इसे महिलाओं ने अपने अधिकारों की मांग के लिए रैली निकाल शुरू किया था, लेकिन आज महिला दिवस विरोध का दिन नहीं रहा है, बल्कि यह उत्सव का दिन बन गया है। इस दिन समाज में महिलाओं की भागदारी को याद कर उन्हें सम्मान दिया जाता है। इस कड़ी में कॉर्पोरेट ऑफिस,स्कूल और कॉलेजों व दफ्तरों में यह एक उत्सव के तौर पर मनाया जाता है।
*19 मार्च से 8 मार्च तक का सफर*
19 मार्च 1911 के बाद महिला दिवस की कोई निश्चित तारीख नहीं थी, लेकिन 1917 में एक नया मोड़ आया। उस समय रूसी महिलाएं प्रथम विश्व युद्ध में मारे गए अपने पिता और भाइयों के लिए संघर्ष कर रही थी, जिसे लेकर विरोध प्रदर्शन हुआ। रूस में जूलियन कैलेंडर इस्तेमाल होता था, जिसके हिसाब से उस दिन 23 फरवरी थी। लेकिन, बाकी दुनिया में ग्रेगोरियन कैलेंडर माना जाता था, जिसके हिसाब से उस दिन 8 मार्च था। इस दिन महिलाओं को वोट देने का अधिकार दिया गया।
*संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा मान्यता*
1975 में UN से मिली मान्यता
साल 1975 में वह समय आया, जब संयुक्त राष्ट्र द्वारा इस दिन को आधिकारिक रूप से अपनाया गया। इसके बाद से इस दिन के लिए एक विशेष थीम भी तय होने लगी l
*अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2026 की थीम*
यहां यह जानना जरूरी है कि इस बार यानि कि साल 2026 में मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की क्या थीम है ? इस बार की थीम है Give to Gain है ( लाभ प्राप्ति के लिए योगदान ) यानि कि दान कर लाभ प्राप्त करें। International Women’s Day की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, ‘गिव टू गेन पारस्परिक सहयोग और समर्थन की शक्ति पर बल देता है। जब लोग, संगठन और समुदाय उदारतापूर्वक दान करते हैं, तो महिलाओं के लिए अवसर और समर्थन बढ़ते हैं। दान करना घटाना नहीं, बल्कि जानबूझकर किया गया गुणनात्मक अधिक । जब महिलाएं समृद्ध होती हैं, तो हम सभी का उत्थान होता है।’*
*पाकिस्तान में शिया मुसलमानों पर गोलीबारी में 38 लोगों की मौत हो गई है। यह घटना गिलगिट-बाल्टिस्तान के स्कार्दू में हुई, जहां सुरक्षा बलों ने प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करने के लिए गोलीबारी की। प्रदर्शनकारी शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रख रहे थे, लेकिन सुरक्षा बलों की कार्रवाई के बाद हालात बिगड़ गए।*
*घटना की वजह*
– *प्रदर्शनकारी शिया समुदाय के लोग थे, जो अपने अधिकारों के लिए प्रदर्शन कर रहे थे।*
– *सुरक्षा बलों ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए गोलीबारी की, जिससे 38 लोगों की मौत हो गई।*
– *घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव फैल गया है और कई जगहों पर कर्फ्यू लगाया गया है।*
*पाकिस्तान में शिया मुसलमानों पर हमले का इतिहास*
– *पाकिस्तान में शिया मुसलमानों पर हमले का इतिहास रहा है।*
– *2000 से 2025 तक शियाओं पर हमले की कुल 378 घटनाएं हुई हैं।*
– *इन घटनाओं में 1813 लोगों की जान गई है और 2422 लोग जख्मी हुए हैं।*
*1_ अमेरिका बोला- आज रात ईरान पर सबसे बड़ा हमला होगा, मिसाइल लॉन्चर-फैक्ट्रियां तबाह करेंगे, तेहरान के मेहराबाद एयरपोर्ट पर इजराइली अटैक।*
*2_ पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने अमेरिका की उस मांग को सिरे से खारिज कर दिया है, जिसमें ईरान से बिना शर्त आत्मसमर्पण करने को कहा गया था। उन्होंने कहा कि ऐसी उम्मीद रखना सिर्फ एक सपना है, जो कभी पूरा नहीं होगा ,उन्होंने अमेरिका पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि ईरान किसी भी दबाव के आगे झुकने वाला नहीं है।*
*3_ ईरान ने कहा- पड़ोसी देशों को तब तक निशाना बनाने का इरादा नहीं, जब तक उनकी जमीन से हमला न हो,साथ ही सऊदी अरब, यूएई और बहरीन पर हुए हमलों को लेकर माफी भी मांगी।*
*4_ शाह बोले- उत्तराखंड अटल जी ने बनाया, मोदी संवार रहे, हरिद्वार में ‘4 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम; 3 पाकिस्तानी शरणार्थियों को मिली नागरिकता।*
*5_ बजट सत्र का दूसरा चरण 9 मार्च से, पहले दिन ही आएगा लोकसभा स्पीकर को हटाने का प्रस्ताव, भाजपा-कांग्रेस ने व्हिप जारी किया।*
*6_ घरेलू और व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है। पार्टी ने घरेलू सिलेंडर के दाम 60 रुपये और व्यावसायिक सिलेंडर के दाम 115 रुपये बढ़ाने को लेकर सरकार पर महंगाई का बोझ जनता पर डालने का आरोप लगाया।*
*7_ राम रहीम पत्रकार छत्रपति हत्याकांड में बरी, हाईकोर्ट ने दिया फैसला, 3 की सजा बरकरार; डेरा मुखी को 7 साल पहले उम्रकैद हुई थी।*
*8_ डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग, अचानक निकलने लगा धुंआ।*
*9_ ममता बनर्जी का धरना दूसरे दिन भी जारी, रातभर धरनास्थल पर रहीं; बोलीं- SIR में वोटर्स के नाम बंगाल को बांटने के इरादे से हटाए।*
*10_ नीतीश अकेले नहीं… बिहार के सात सीएम अपने बेटों को सियासत में ला चुके, अब निशांत की बारी।*
*11_ राजस्थान में सुबह भूकंप के झटके, सीकर के कई इलाकों में हिली धरती; लोगों ने सुनी अजीब आवाजें।*
*12_ जैसलमेर में 144 साल में पहली बार बाहर आई जैन-संत की चादर, ड्रोन से की फूलों की बारिश, पानी के जहाज जैसा रथ बनाया, 1 करोड़ मंत्रों का जाप होगा।*
*13_ जैसलमेर में पहली बार चादर महोत्सव होने जा रहा है, इसकी शुरुआत शुक्रवार को हो चुकी थी, जैन समाज के चादर महोत्सव में देश विदेश से हजारों श्रद्धालु पहुंचे हैं, महोत्सव में आने वाले श्रद्धालु जैन संत दादा श्री जिनदत्त सूरी महाराज के 872 साल पुराने वस्त्रों के दर्शन किए, करीब 144 साल बाद पहली बार ये वस्त्र बाहर लोगों के दर्शन के लिए आए हैं।*
*14_ राजस्थान सहित कई राज्यों में मार्च में ही भीषण गर्मी! बढ़ा कई जिलों का तापमान, मौसम विभाग ने किया अलर्ट।*
*15_ पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल 55 रुपए महंगा, पेट्रोल 336 और डीजल 321 रुपए लीटर हुआ, अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग का असर।*
*16_ नेपाल में कांग्रेस-वामपंथी पार्टियों का सफाया, 165 में से 119 सीटों पर चार साल पुरानी पार्टी RSP जीती, बालेन शाह का प्रधानमंत्री बनना तय।*
****दिल्ली की “आप” सरकार 11 साल की सत्ता के बाद 2024-25 के खुद दिल्ली सरकार के आंकड़ों के अनुसार 1 लाख, 20 हजार करोड़ रूपए का ऋण छोड़ कर गई थी — *वीरेन्द्र सचदेवा*
राज्य सरकारों द्वारा रिजर्व बैंक की अनुमति से किसी वित्तीय संस्था अथवा खुले बाजार से दीर्घकालिक अथवा अल्प समय के लिए ऋण लेना सामान्य प्रशासनिक व्यवस्था है — *वीरेन्द्र सचदेवा*
जहां श्रीमती रेखा गुप्ता सरकार ने मात्र एक हजार करोड़ के ऋण का प्रस्ताव सत्ता के पहले वर्ष में विकास कार्यों के लिए रखा है वहीं “आप सरकार” ने चुनाव से दो महीने पहले चुनावी रेवड़ियों के लिए 10 हजार करोड़ का ऋण लेने का प्रस्ताव रखा था — *दिल्ली भाजपा अध्यक्ष*
काश बोलने से पहले सौरभ भारद्वाज याद रखते की उनकी “आप” पार्टी की पंजाब सरकार ने अपने पहले ही वर्ष में 50 हजार करोड़ के ऋण लिए थे और आज पंजाब पर 4 लाख करोड़ से अधिक के ऋण हैं — *वीरेन्द्र सचदेवा*
नई दिल्ली : दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र सचदेवा ने आम आदमी पार्टी दिल्ली के अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज द्वारा दिल्ली सरकार द्वारा 1 हजार करोड़ रूपए का ऋण प्रबंधन करने को लेकर दिए मीडिया ब्यान की कड़ी निंदा की है।
श्री वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है की राज्य सरकारों के लिए भारत सरकार से या फिर रिजर्व बैंक से या रिजर्व बैंक की अनुमति से किसी वित्तीय संस्था अथवा खुले बाजार से दीर्घकालिक अथवा अल्प समय के लिए ऋण लेना सामान्य प्रशासनिक व्यवस्था है।
खुद अरविंद केजरीवाल की सरकार ने 2020 एवं 2022 में भारत सरकार से ऋण मांगा था और सुश्री आतिशी मार्लेना सरकार ने तो नवम्बर 2024 में चुनाव से पूर्व चुनावी योजनाओं पर उड़ाने के लिए भारत सरकार से राष्ट्रीय लघु बचत कोष से 10 हजार करोड़ रूपए का ऋण मांगा था।
दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार 11 साल की सत्ता के बाद 2024-25 के खुद दिल्ली सरकार के आंकड़ों के अनुसार 1 लाख, 20 हजार करोड़ रूपए का ऋण छोड़ कर गई थी।
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है की जहां श्रीमती रेखा गुप्ता सरकार ने मात्र एक हजार करोड़ के ऋण का प्रस्ताव सत्ता के पहले वर्ष में विकास कार्यों के लिए रखा है वहीं “आप सरकार” ने चुनाव से दो महीने पहले चुनावी रेवड़ियों के लिए 10 हजार करोड़ का ऋण लेने का प्रस्ताव रखा था।
श्री वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है कि काश दिल्ली सरकार पर टिपण्णी करने से पहले सौरभ भारद्वाज अपनी सरकार की ऋण मांगों के साथ साथ यह भी देख लेते की उनकी पार्टी की पंजाब सरकार ने अपने पहले ही वर्ष में 50 हजार करोड़ के ऋण लिए थे और आज पंजाब पर 4 लाख करोड़ से अधिक के ऋण हैं।
****मध्य एशिया से आने वाली गैस की अपूर्ति सुनिश्चित रखने की लागत में बड़ी वृद्धि हुई है और वर्तमान गैस मूल्य वृद्धि केवल उसकी ही पूर्ति करेगी — *दिल्ली भाजपा प्रवक्ता*
ओछी राजनीतिक गिद्ध प्रवृत्ति से काम करने वाले कांग्रेस एवं “आप” के नेता काश बोलने से पहले यह समझते की भारत की लगभग तीन चौथाई गैस अपूर्ति मध्य एशिया से होती है — *दिल्ली भाजपा प्रवक्ता*
नई दिल्ली : दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता श्री प्रवीण शंकर कपूर ने कहा है की गैस चार्ज वृद्धि पर कांग्रेस एवं आम आदमी पार्टी नेताओं के ब्यान राजनीति से प्रेरित हैं। अपनी ओछी राजनीतिक गिद्ध प्रवृत्ति से काम करने वाले कांग्रेस एवं “आप” के नेता काश बोलने से पहले यह समझते की भारत की लगभग तीन चौथाई गैस अपूर्ति मध्य एशियाई देशों से होती है।
पिछले काफी समय से अंतरराष्ट्रीय बाजार में गैस एवं अन्य ईंधन के मूल्य अस्थिर हैं और लगातार बढ़ रहे हैं। मध्य एशिया जहां से भारत की तीन चौथाई गैस अपूर्ति होती है में चल रहे युद्ध के बाद स्थिती और चिंताजनक हुई है।
मध्य एशिया से आने वाली गैस की अपूर्ति नये रूट से सुनिश्चित रखने की लागत में बड़ी वृद्धि हुई है और वर्तमान गैस मूल्य वृद्धि केवल उसकी ही पूर्ति करेगी।
*****महिला दिवस पर दिल्ली भाजपा की 42 महिला मंडल अध्यक्ष आज प्रधान मंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का करेंगी स्वागत अभिनंदन — वीरेन्द्र सचदेवा*
नई दिल्ली : दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र सचदेवा ने आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर दिल्ली एवं देश की मातृ शक्ति को बधाई एवं शुभकामनाऐ दी हैं।
श्री वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है की यह हर्ष का विषय है की आज प्रधान मंत्री श्री नरेन्द्र मोदी दिल्ली में मैट्रो रेल के 2 नये प्रोजेक्ट का लोकार्पण एवं कुछ नये प्रोजेक्ट का शिलान्यास कर रहे हैं।
आज महिला दिवस के अवसर पर दिल्ली भाजपा ने दिल्ली सरकार एवं मेट्रो रेल से बात कर सुनिश्चित किया है दिल्ली की नागरिक 42 महिलाएं जो दिल्ली भाजपा की मंडल अध्यक्ष हैं आज प्रधान मंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का कार्यक्रम स्थल पर पधारने से लेकर विदा होने तक उनका स्वागत अभिनंदन सत्कार करेंगी।
श्री वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है की इन सभी 42 महिलाओं का महिला शस्त्रीकरण बड़ा योगदान है तर यह समाज के अंतिम व्यक्ति तक केन्द्र सरकार, दिल्ली सरकार एवं दिल्ली नगर निगम की योजनाओं का लाभ पहुंचा रही हैं।
***होली के पावन पर्व पर दिल्ली के उत्तम नगर में एक मासूम युवा की जघन्य हत्या की यह घटना अत्यंत दर्दनाक, निंदनीय और पूरे समाज को झकझोर देने वाली है: CM
दिल्ली में इस प्रकार की जघन्य आपराधिक और हिंसक घटनाओं के लिए शून्य सहनशीलता की नीति है। इस तरह की दरिंदगी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
प्रशासन को स्पष्ट और कड़े निर्देश दिए गए हैं कि इस अपराध में शामिल सभी दोषियों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए और उनके विरुद्ध कानून के अनुसार कठोरतम और शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इस मामले में सख़्त और उदाहरणात्मक कार्रवाई की जाएगी, ताकि भविष्य में कोई भी ऐसी अमानवीय घटना करने का दुस्साहस न कर सके।
इस कठिन समय में दिल्ली सरकार पूरी संवेदना, जिम्मेदारी और दृढ़ता के साथ पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। मैं परिवार को हर संभव सहायता और न्याय दिलवाने के लिए कार्रवाई करूंगी।
तरुण के परिवार ने अपना जवान बेटा खोया है, उनके दुःख को शब्दों में व्यक्त करना संभव नहीं है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिवार को इस असहनीय दुःख को सहने की शक्ति दें।
***भगवंत मान सरकार का महिला सशक्तिकरण के लिए ऐतिहासिक एलान- वित्तमंत्री हरपाल चीमा जी ने बजट 2026-27 में ‘मुख्यमंत्री मावां-धीया दा सत्कार’ योजना की शुरुआत की: आप
*इस योजना के तहत पंजाब की 18 साल से ज़्यादा उम्र की सभी महिलाओं को ₹1000/महीना दिया जाएगा।
*** गिरफ्तारी से नहीं डरेंगे आज के युवा!! आप
दिल्ली में बीजेपी सरकार बने एक साल हो गया, लेकिन रेखा गुप्ता सरकार अब तक महिलाओं को ₹2,500 प्रति माह देने का अपना वादा पूरा नहीं कर पाई।
वादा याद दिलाने के लिए AAP के छात्र विंग ने कनॉट प्लेस में लोगों से ₹2,500 का चंदा इकट्ठा किया, ताकि यह रकम रेखा जी को देकर उन्हें उनका वादा याद दिलाया जा सके।
लेकिन कायर बीजेपी ने इन युवाओं को गिरफ्तार करवा दिया। उसे लगा ये डर जायेंगे लेकिन AAP के योद्धा गिरफ्तारी से नहीं डरते रेखा जी.
*दिल्ली को कर्ज में डुबो रही है बीजेपी सरकार‼️
एक साल पहले बीजेपी ने बड़े-बड़े दावे करते हुए कहा था कि रेखा गुप्ता सरकार ने ₹1 लाख करोड़ का बजट पेश किया है।
अब खबर आ रही है कि दिल्ली की बीजेपी सरकार ने भारतीय रिज़र्व बैंक से चुपचाप कहा है कि उन्हें open market से ₹1,000 करोड़ का कर्ज चाहिए।
पिछले एक साल में सरकार ने कोई बड़ा काम नहीं किया, फिर भी दिल्ली को कर्ज में डाल दिया। यह पहली बार है जब दिल्ली सरकार को कर्ज लेने की नौबत आई है – Saurabh_MLAgk जी, दिल्ली प्रदेश संयोजक,
***Instead of fulfilling the promise of providing LPG cylinders to the people of Delhi at a subsidized rate of Rs 500, the BJP has committed an anti-women act by increasing the price of LPG cylinders by Rs 110 per cylinder in one year– Devender Yadav.
