*#Metronewz:22/02/2026:रविवार की बड़ी खबरें* *#YOU_TOO_CAN_TOP* *भारत-ब्राजील के बीच ‘महत्वपूर्ण खनिजों’ पर ऐतिहासिक समझौता।* *एस आई आर (SIR) पर कलकत्ता हाईकोर्ट में हाई लेवल मीटिंग, 9 मार्च तक लीगल ऑफिसर्स की छुट्टियां रद्द।*


*#Metronewz:22/02/2026:रविवार की बड़ी खबरें* *#YOU_TOO_CAN_TOP*

*भारत-ब्राजील के बीच ‘महत्वपूर्ण खनिजों’ पर ऐतिहासिक समझौता।*

*एस आई आर (SIR) पर कलकत्ता हाईकोर्ट में हाई लेवल मीटिंग, 9 मार्च तक लीगल ऑफिसर्स की छुट्टियां रद्द।*

*मिडिल ईस्ट पर इस्राइल का हक? अमेरिकी राजदूत के बयान से मचा बवाल, अरब देशों का तीखा विरोध।*

*मायावती-अखिलेश बोले- AI समिट में कांग्रेस का प्रदर्शन गलत: भाजपा का देशभर में प्रदर्शन, महाराष्ट्र में राहुल को काले झंडे दिखाए।*

*न्यूक्लियर डील के डॉक्यूमेंट से बड़ा खुलासा, सऊदी अरब को परमाणु बम बनाने में मदद कर रहा अमेरिका।*

*दिल्ली में आतंकी हमले का अलर्ट: लाल किला और चांदनी चौक के मंदिर लश्कर के निशाने पर।*

*मन की बात का 131वां एपिसोड प्रसारित, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशवासियों से अपने विचार साझा करे। पिछली बार उन्होंने स्टार्टअप्स और उनके विकास पर बात की थी। इस बार के एपिसोड में वे AI और होली के त्योहार पर चर्चा करेंगे *

*संभावित मुख्य बिंदु:*

– *AI और तकनीक : प्रधानमंत्री मोदी AI के विकास और इसके भारत में उपयोग पर बात कर सकते हैं।*
– *होली का त्योहार : वे होली के महत्व और इसके मनाने के तरीके पर चर्चा कर सकते हैं।*
– *स्टार्टअप्स और नवाचार : वे स्टार्टअप्स और नवाचार के क्षेत्र में भारत की प्रगति पर बात कर सकते हैं।*
– *वोकल फॉर लोकल : वे वोकल फॉर लोकल अभियान के तहत स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने पर जोर दे सकते हैं।*

*प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 22 फरवरी 2026 को मेरठ में नमो भारत ट्रेन और मेरठ मेट्रो का उद्घाटन। यह एक ऐतिहासिक दिन होगा, जब मेरठ को आधुनिक परिवहन की बड़ी सौगात मिलेगी। नमो भारत ट्रेन दिल्ली से मेरठ तक की यात्रा को 55 मिनट में पूरा करेगी, जबकि मेरठ मेट्रो 120 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेगी।*

*नमो भारत ट्रेन के मुख्य बिंदु:*

– *दिल्ली-मेरठ कॉरिडोर : 82 किमी लंबा कॉरिडोर, जो दिल्ली से मेरठ तक की यात्रा को आसान बनाएगा।*
– *स्पीड : 180 किमी/घंटा की डिजाइन स्पीड, जो इसे देश के सबसे तेज इंटरसिटी रेल नेटवर्कों में से एक बनाती है।*
– *स्टेशन : 16 प्रमुख स्टेशन, जिनमें सराय काले खां, शताब्दी नगर, बेगमपुल और मोदीपुरम शामिल हैं।*

*मेरठ मेट्रो के मुख्य बिंदु:*

– *लंबाई : 23 किमी लंबा रूट, जिसमें 13 स्टेशन हैं।*
– *स्पीड : 120 किमी/घंटा की रफ्तार, जो इसे देश की सबसे तेज मेट्रो बनाती है।*
– *सुविधाएं : आधुनिक सुविधाएं, जैसे कि एयर कंडीशनिंग, सीसीटीवी कैमरे और इलेक्ट्रॉनिक डिस्प्ले बोर्ड।*

*यमुना एक्सप्रेसवे तकनीक और नवाचार का केंद्र*
– *फिनटेक हब : उत्तर प्रदेश सरकार नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास यमुना एक्सप्रेसवे पर 250 एकड़ में एक अत्याधुनिक फिनटेक पार्क विकसित कर रही है, जो बैंकिंग, डिजिटल भुगतान और ब्लॉकचेन जैसी उन्नत तकनीकों का एकीकृत इकोसिस्टम होगा।*
– *सेमीकंडक्टर हब : यमुना एक्सप्रेसवे पर एक हजार एकड़ का सेमीकंडक्टर और ईएमसी पार्क विकसित किया जा रहा है, जो तकनीक और इनोवेशन का केंद्र बनेगा।*
– *डेटा सेंटर पार्क : यमुना एक्सप्रेसवे पर डेटा सेंटर पार्क का विकास किया जा रहा है, जो डेटा स्टोरेज और प्रोसेसिंग की सुविधा प्रदान करेगा।*
– *ई-क्लस्टर : यमुना एक्सप्रेसवे पर 206 एकड़ क्षेत्र में ई-क्लस्टर विकसित किया जा रहा है, जिसमें हैवेल्स को एंकर कंपनी के रूप में 50 एकड़ जमीन का आवंटन किया गया है।*
– *गारमेंट इंडस्ट्री सेंटर : यमुना एक्सप्रेसवे पर 175 एकड़ में अपैरल पार्क विकसित किया जा रहा है, जो प्रदेश को गारमेंट इंडस्ट्री के क्वालिटी कंट्रोल से जुड़ी सुविधाएं प्रदान करेगा।*

*वैष्णो देवी भवन पर आतंकी हमले का अलर्ट, अभेद्य किले में तब्दील धर्मनगरी, चप्पे-चप्पे पर तैनात जवान।*

*भारत-अमेरिकी सेना के बीच ‘वज्र प्रहार’, सोमवार से शुरू होगा संयुक्त सैन्य अभ्यास।*

*2 साल बनाम 5 साल पर बहस से पहले सदन में हंगामा : सत्ता-विपक्ष आमने-सामने, गतिरोध के चलते कार्यवाही स्थगित।*

*भारत में हर वर्ष 54 हजार करोड़ का दान: 68% लोग किसी न किसी रूप से करते हैं मदद, सर्वाधिक 45.9% दान धार्मिक संस्थाओं को; हाउ इंडिया गिव्स 2025’ की रिपोर्ट।*

I*KBC में नागदा को बताया गांव, अमिताभ बच्चन पर केस: उज्जैन में कोर्ट ने थाने से मांगी रिपोर्ट; कहा था- पानी की समस्या वाला गांव।*

*अमेरिकी ट्रैरिफ: कोर्ट के फैसले पर भारत का पहला बयान, कहा- हम बारीकी से स्टडी कर रहे हैं।**

*ट्रंप झुकने को तैयार नहीं! सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद भी ग्लोबल टैरिफ दर को 10 से बढ़ाकर 15% किया।

*चीन को 6जी तकनीक में बड़ी कामयाबी : नई संचार तकनीक ने डेटा स्पीड में बनाया रिकॉर्ड, 5जी से दस गुना तेज ट्रांसमिशन।*

*चीन-पाकिस्तान की नेपाल में गुप्त बैठक, अरुणाचल में माहौल बिगाड़ने की साजिश; मिले पुख्ता सबूत।*

*उत्तर प्रदेश के किसानों को मिला होली गिफ्ट, एक बटन दबाते ही खातों में पहुंचे 460 करोड़ रुपये, बिचौलियों का खेल खत्म।*

*AI ने पकड़ी 70,000 करोड़ की ‘डिजिटल हेराफेरी’, हैदराबाद ‘बिरयानी कांड’ से देशव्यापी टैक्स चोरी का खुलासा।*

*सीएम योगी ने शिक्षामित्रों को दिया होली का गिफ्ट, लगभग दोगुना किया मानदेय, हर महीने मिलेंगे 18 हजार रुपये।*

*ईरान पर सीमित सैन्य हमले पर विचार कर रहे ट्रंप, खामेनेई व बेटे की हत्या का विकल्प।*

*T20 World Cup : बारिश ने बिगाड़ा रोमांच, पाकिस्तान-न्यूजीलैंड का मुकाबला रद्द; दोनों टीमों को एक-एक अंक।*

*Women’s T20 International : भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 17 रन से हराया, टी20 श्रृंखला में ऐतिहासिक जीत।*

*#YOU_TOO_CAN_TOP*

*1_ 3 राज्यों में SIR की फाइनल लिस्ट जारी: राजस्थान में 5.15 करोड़, छत्तीसगढ़ में 1.87 करोड़ वोटर रजिस्टर्ड; अब तक 6 राज्यों-UT की सूची जारी।*

*2_ अभिषेक बनर्जी के हाथों TMC का झंडा थामते ही CPM ने प्रतीक-उर रहमान को पार्टी से किया बर्खास्त।*

*3_ कोयला-गौ तस्करी में शामिल होने का आरोप लगाने पर हुई मानहानि’, पूर्व DGP राजीव कुमार का केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार को लीगल नोटिस, बिना शर्त माफी की मांग।*

*4_ SIR: BJP का अभियोग, 50 हजार रुपए लेकर 5 बांग्लादेशियों के नाम वोटर लिस्ट में नाम दर्ज करने का उत्तर 24 परगना के BLO को दिया गया लालच, बातचीत का ऑडियो होने का दावा, EC से TMC की शिकायत।*

*5_ SC के निर्देश के बाद CEO मनोज कुमार अग्रवाल ने मुख्य सचिव नंदिनी चक्रवर्ती की उपस्थिति में HC के प्रधान जस्टिस के साथ की बैठक, चुनावी तैयारियों को लेकर सोमवार को बुलाई हाई लेवल मीटिंग, केंद्रीय बल की गतिविधियां भी होंगी तय।*

*6_ महिला वोटरों को आकर्षित करने के लिए TMC ने बशीरहाट में क्विज प्रतियोगिता के जरिए शुरू किया प्रचार, नाम दिया ‘आबार खेला होबे।*

*7_ बिहार में बंद होगा कर्कश शोर! 15 दिनों में पूरा राज्य होगा DJ मुक्त, परिवहन विभाग का सख्त अल्टीमेटम।*

*8_ ‘कानून को ‘किले’ से ‘मंच’ में बदलना होगा, ताकि सबकी पहुंच हो’, जोधपुर में बोले CJI सूर्यकांत।*

*9_ बिहार में बेहतर काम करने वाले सर्किल ऑफिसर बनेंगे DCLR, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा का एलान।*

*10_ हम बारीकी से समीक्षा कर रहे हैं’, टैरिफ को लेकर US कोर्ट के फैसले पर भारत का पहला बयान।*

*11_ कर्नाटक में विधायक चंद्रू लमानी रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार।*

*12_ दिल्लीवालों को नहीं लगाने पड़ेंगे सरकारी दफ्तरों के चक्कर, अब 30 रुपए में मिलेंगी 75 ई-डिस्ट्रिक्ट सेवाएं।*

*13_ अमेरिका के साथ ट्रेड डील की समीक्षा करेगा बांग्लादेश, इसी महीने यूनुस सरकार में डील हुई थी।*

*#YOU_TOO_CAN_TOP*

*लश्कर-ए-तैयबा ने दिल्ली को दहलाने की साजिश रची है। खुफिया सूत्रों के मुताबिक, आतंकी संगठन आईईडी हमले की योजना बना रहा है, जिसके निशाने पर लाल किला और चांदनी चौक का एक प्रमुख मंदिर है। सुरक्षा एजेंसियों ने हाई अलर्ट जारी किया है और अतिरिक्त बल तैनात किए हैं।*

*लश्कर-ए-तैयबा की साजिश के मुख्य बिंदु:*

– *निशाने पर : लाल किला और चांदनी चौक का एक प्रमुख मंदिर।*
– *हमले का तरीका : आईईडी हमला।*
– *सुरक्षा उपाय : अतिरिक्त बल तैनात, स्मार्ट कैमरे लगाए गए ।*
– *पाकिस्तान कनेक्शन : लश्कर-ए-तैयबा को पाकिस्तान से समर्थन मिलने की आशंका।*

*सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं और स्थिति पर नजर रखे हुए हैं।*

*#YOU_TOO_CAN_TOP*

*1_ भारत-ब्राजील के बीच ट्रेड डील पर हस्ताक्षर, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- ‘आतंकवाद के खिलाफ दोनों देश साथ।*

*2_ ब्राजीली राष्ट्रपति ने पहलगाम आतंकी हमलों की निंदा की,भारत-ब्राजील में क्रिटिकल मिनरल्स समझौता; PM मोदी बोले– 5 साल में 20 अरब डॉलर व्यापार का लक्ष्य।*

*3_ पीएम मोदी ने इस दौरान कहा, ‘ब्राजील लैटिन अमेरिका में भारत का सबसे बड़ा व्यापार भागीदार है। हम अगले पांच वर्षों में द्विपक्षीय व्यापार को $20 बिलियन से आगे ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हमारा ट्रेड सिर्फ एक आंकड़ा नहीं है; यह भरोसे की झलक है। राष्ट्रपति के साथ आया बड़ा व्यापार प्रतिनिधिमंडल इसी भरोसे को दिखाता है।*

*4_ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘राष्ट्रपति लूला और उनके डेलीगेशन का भारत में स्वागत करते हुए मुझे बहुत प्रसन्नता हो रही है। आपने पिछले वर्ष मेरा ब्राजील में जिस तरह स्वागत किया था, मैं उसी तरह आप सभी का अभिनंदन करता हूं… राष्ट्रपति लूला की दूर दृष्टि और प्रेरक नेतृत्व का भारत और ब्राजील के रिश्तों को लंबे समय से लाभ मिलता रहा है। बीते कुछ वर्षों में मुझे आपसे कई बार मिलने का सौभाग्य मिला है।*

*5_ अमेरिकी टैरिफ डील, राहुल बोले- मोदी ने विश्वासघात किया, खड़गे का आरोप- सरकार ट्रम्प की ट्रैप डील में फंसी, भारत से भारी रियायतें छीन लीं।*

*6_ ‘पीएम मोदी फिर से करेंगे सरेंडर…’, टैरिफ पर US कोर्ट के फैसले के बीच राहुल गांधी ने साधा प्रधानमंत्री पर निशाना।*

*7& पुलिस बोली- AI समिट में प्रदर्शन नेपाल Gen-Z आंदोलन जैसा, कांग्रेस के खिलाफ भाजपा का देशभर में प्रदर्शन, महाराष्ट्र में राहुल को काले झंडे दिखाए।*

*8_ अजित पवार के भतीजे का आरोप- प्लेन क्रैश बड़ी साजिश, दुर्घटना के समय कई धमाके हुए थे, विमान में पेट्रोल के डिब्बे रखे गए थे।*

*9_ एआई समिट में हंगामा: सुधांशु त्रिवेदी ने यूथ कांग्रेस को बताया ‘लश्कर-ए-राहुल’, बोले- देश कभी माफ नहीं करेगा।*

*10_ दिल्ली में धार्मिक-ऐतिहासिक जगह लश्कर के निशाने पर, खुफिया एजेंसियों का अलर्ट, लाल किला-चांदनी चौक क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ाई गई।*

*11_ मानहानि केस: भिवंडी कोर्ट में पेश हुए राहुल गांधी; रास्ते में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाकर जताया विरोध।*

*12_ राजस्थान SIR: प्रदेश में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन जारी, 5.15 करोड़ मतदाता दर्ज; 31 लाख लोगों के नाम कटे।*

*13_ अजित पवार के भतीजे का आरोप- प्लेन क्रैश बड़ी साजिश, दुर्घटना के समय कई धमाके हुए थे, विमान में पेट्रोल के डिब्बे रखे गए थे।*

*14_ विधानसभा से चुनाव पहले गरमाया भाषा विवाद, उदयनिधि स्टालिन बोले- तमिलनाडु में हिंदी की कोई जगह नहीं।*

*15_ टैरिफ रद्द होने का भारत पर क्या असर, ट्रम्प बोले- ट्रेड डील में कोई बदलाव नहीं; अमेरिकी अधिकारी ने कहा- 10% टैरिफ ही लगेगा।*
*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!