*#Metronewz:17/02/2025:मंगलवार की बड़ी खबरें* *#YOU_TOO_CAN_TOP* *हिमंता शूटिंग वीडियो मामला, सुप्रीम कोर्ट का सुनवाई से इनकार: कहा- चुनाव से पहले कोर्ट का दरवाजा खटखटाना ट्रेंड बन गया है, इसे प्लेग्राउंड मत बनाइए* *जम्मू के जुवेनाइल ऑब्जर्वेशन सेंटर से 3 कैदी फरार: इनमें दो पाकिस्तानी नागरिक; पुलिसकर्मियों पर हमला किया, दो जवान घायल*

*#Metronewz:17/02/2025:मंगलवार की बड़ी खबरें* *#YOU_TOO_CAN_TOP*

*हिमंता शूटिंग वीडियो मामला, सुप्रीम कोर्ट का सुनवाई से इनकार: कहा- चुनाव से पहले कोर्ट का दरवाजा खटखटाना ट्रेंड बन गया है, इसे प्लेग्राउंड मत बनाइए*

*जम्मू के जुवेनाइल ऑब्जर्वेशन सेंटर से 3 कैदी फरार: इनमें दो पाकिस्तानी नागरिक; पुलिसकर्मियों पर हमला किया, दो जवान घायल*

*भुवनेश्वर में छत पर धमाका, CCTV में घटना कैद: बदला लेने के लिए बम बना रहा था परिवार; 4 लोग बुरी तरह झुलसे, दो की मौत*

*सर्जियो गोर का दावा, एडमिरल सैमुअल पापारो की भारत यात्रा से भारत-अमेरिका रक्षा संबंधों में आएगी मजबूती*

*उत्तर प्रदेश के पांच जिला न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, तीन संदिग्ध हिरासत में, पूरे प्रदेश में हाई अलर्ट*

*गुजरात के 30 से ज्यादा स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में लिखा- गुजरात बनेगा खालिस्तान, हाई अलर्ट पर पुलिस*

*राजस्थान के भिवाड़ी में केमिकल फैक्टरी में आग लगने से 7 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने जताया दुख*

*AI से अंतरिक्ष तक: भारत-फ्रांस साझेदारी को नई ऊंचाई देंगे मोदी और मैक्रों*

*NPCI ने एआई इम्पैक्ट समिट में आए विदेशी मेहमानों को प्रदान की वॉलेट सुविधा, UPI से कर सकेंगे भुगतान*

*मेहनत की कमाई गंवाने वालों की रक्षा करे सरकार’, साइबर अपराध पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी*

*हमें बताएं आप क्या नया कानून लाना चाहते हैं?’ ट्रिब्यूनल सुधारों पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा पूरा प्लान*

*95 चुनाव हारने का रिकॉर्ड, कांग्रेसी भी नहीं मानते नेता’; राहुल गांधी पर BJP नेता शहजाद पूनावाला ने कसा तंज*

*Macron India Visit: मुंबई पहुंचे फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों, पीएम मोदी के साथ आज करेंगे द्विपक्षीय वार्ता*

*आज से CBSE 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा: 43 लाख से ज्यादा छात्र शामिल, 15,649 केंद्रों पर परीक्षा, सख्त इंतजाम*

*अमेरिका-ईरान समझौता नहीं हुआ तो ईरान के मिसाइल कार्यक्रम पर इज़रायली हमलों का समर्थन करेंगे ट्रंप : रिपोर्ट*

*हैमर’ हथियार प्रणाली की स्थापना के लिए भारत इलेक्ट्रॉनिक्स ने फ्रांस की सफरान से मिलाया हाथ*

*चीन का खतरनाक खेल, भारतीय सीमा से 800 KM दूर गुपचुप बढ़ा रहा परमाणु जखीरा*

*राहुल गांधी ने गिग वर्कर्स से मुलाकात की: BJP पर उनकी मुश्किलों को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया, बोले- उनके साथ जाति के आधार पर भेदभाव*

*झारखंड के मुख्यमंत्री से ‘मांझी बाबा’ बने CM हेमंत सोरेन, नेमरा गांव में आदिवासी समुदाय ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी*

*टी20 वर्ल्ड कप से ऑस्ट्रेलिया बाहर? धमाकेदार जीत से श्रीलंका सुपर-8 में; निसांका का मैच विनिंग शतक *

*’इतिहास का सबसे काला दौर”, भारत से हार के बाद PCB पर फूटा पाक दिग्‍गज का गुस्‍सा; मोहसिन नकवी को लगाई लताड़*

*AFG vs UAE : अफगानिस्तान ने विश्व कप में खोला जीत का खाता, सुपर आठ की उम्मीदें जीवंत; यूएई को हराया*

*#YOU_TOO_CAN_TOP*

*1* दुनिया का सबसे बड़ा AI इवेंट दिल्ली में शुरू, 300 से ज्यादा कंपनियां दिखाएंगी एडवांस गैजेट्स; खेती, पढ़ाई और सेहत पर फोकस रहेगा

*2* एआई इम्पैक्ट समिट शुरू हुआ। पीएम मोदी ने वैश्विक प्रतिनिधियों का स्वागत किया। केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि भारत एआई का ‘महाकुंभ’ आयोजित कर रहा है, जहां पांच दिवसीय एआई इम्पैक्ट समिट में दुनिया भर के नेता, स्टार्टअप, नवोन्मेषक और शोधकर्ता एकत्र हुए हैं

*3* शुभारंभ से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एआई इंडिया इम्पैक्ट समिट में आए वैश्विक प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए कहा कि 1.4 अरब भारतीयों की शक्ति, मजबूत डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर, उभरते स्टार्टअप इकोसिस्टम और अत्याधुनिक शोध के कारण भारत आज एआई परिवर्तन की अग्रिम पंक्ति में खड़ा है

*4* भारत और न्यूजीलैंड के बीच हुआ मुक्त व्यापार समझौता दोनों देशों की साझेदारी को नई दिशा दे रहा है। न्यूजीलैंड के विज्ञान मंत्री शेन रेटी ने इसे ऐतिहासिक कदम बताया। उन्होंने कहा कि इससे व्यापार, तकनीक और एआई जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ेगा और द्विपक्षीय संबंध नई ऊंचाई पर पहुंचेंगे।

*5* असम में चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, भूपेन बोरा ने छोड़ी पार्टी, भूपेन बोरा ने कुछ ही घंटों में वापस लिया इस्तीफा, हाईकमान की दखल के बाद बदला फैसला

*6* भाजपा के दरवाजे खुले, सुरक्षित सीट से लड़ाएंगे चुनाव’; भूपेन बोरा के इस्तीफे के बाद सीएम सरमा का ऑफर

*7* हिमंता शूटिंग वीडियो मामला, सुप्रीम कोर्ट का सुनवाई से इनकार, कहा- चुनाव से पहले कोर्ट का दरवाजा खटखटाना ट्रेंड बन गया है, इसे प्लेग्राउंड मत बनाइए

*8* चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल के 7 अधिकारी सस्पेंड किए, SIR में लापरवाही-पावर के गलत उपयोग के आरोप; EC बोला- वोटर लिस्ट का काम संवेदनशील

*9* मैं नेहरू और राजीववादी हूं, पर राहुलवादी नहीं; मणिशंकर अय्यर हो गए मिस फायर, किसी को नहीं छोड़ा

*10* कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा को आड़े हाथों लेते हुए मणिशंकर अय्यर ने उनको कठपुतली करार दिया है। इसी के साथ कहा कि वो कोई प्रवक्ता नहीं हैं। पूरा सियासी विवाद केरल सीएम की तारीफ के बाद शुरू हुआ। मणिशंकर अय्यर ने कहा था कि पिनरई विजयन फिर से केरल के मुख्यमंत्री बनेंगे

*11* उनसे नहीं हमारा संबंध… मणिशंकर अय्यर के बयान से कांग्रेस ने किया किनारा; टूट पड़े दो-दो नेता

*12* राजस्थान की केमिकल फैक्ट्री में धमाका, 8 लोग जिंदा जले, अवैध रूप से बन रहे थे पटाखे, पॉलीथीन में इकट्‌ठे किए गए बॉडी पाट्‌र्स

*13* बांग्लादेश में हिंदू नेता को मंत्री बना सकते हैं रहमान, 30 साल पहले भी मिनिस्टर रहे थे गोयेश्वर; इस बार 2 हिन्दुओं ने जीता चुनाव

*14* थोक महंगाई 10 महीने में सबसे ज्यादा, जनवरी में बढ़कर 1.81% पर पहुंची, खाने-पीने की चीजें महंगी हुईं

*15* सेंसेक्स 650 अंक बढ़कर 83,277 पर बंद, निफ्टी 212 अंक चढ़कर 25,683 पर पहुंचा, एनर्जी और बैंकिंग शेयर्स में खरीदारी।

*#YOU_TOO_CAN_TOP*

शाम देश और दुनिया कि प्रमुख सुर्खियां
*~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~*

*1_ इंडिया एआई इम्पैक्ट एक्सपो 2026 आज से नई दिल्ली के भारत मंडपम में शुरू हो गया है। इस पांच दिवसीय आयोजन में 30 से अधिक देशों के 300 से ज्यादा मेहमान शामिल हो रहे हैं, जिनमें फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा भी शामिल हैं।*

*इंडिया एआई इम्पैक्ट एक्सपो 2026 की प्रमुख बातें:*

– *वैश्विक भागीदारी : 65 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा स्टार्टअप्स शामिल हो रहे हैं।*
– *एआई प्रदर्शनी : 300 से अधिक प्रदर्शक और 10 थीमेटिक पवेलियन।*
– *सत्र और चर्चा : 500 से ज्यादा सत्र और 3250 से ज्यादा वक्ता।*
– *उद्देश्य : एआई के माध्यम से शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और रोजगार में बदलाव लाना।*

*प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शाम 5 बजे इस एक्सपो का उद्घाटन किया। इस आयोजन में गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई, ओपनएआई के सैम ऑल्टमैन और अन्य वैश्विक नेता भी शामिल हो रहे हैं।*

*2_ पश्चिम बंगाल में चुनाव आयोग (ECI) ने सात अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया है, जिन पर विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया में लापरवाही और कानूनी शक्तियों के गलत इस्तेमाल के आरोप हैं। ये अधिकारी विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में सहायक निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी (AERO) के रूप में कार्यरत थे।*

*सस्पेंड किए गए अधिकारियों के नाम:*

– *डॉ. सेफौर रहमान, एग्रीकल्चर डिपार्टमेंट के असिस्टेंट डायरेक्टर, 56-समसेरगंज असेंबली सीट, मुर्शिदाबाद।*
– *नीतीश दास, रेवेन्यू ऑफिसर, 55-फरक्का विधानसभा क्षेत्र।*
– *डलिया रे चौधरी, महिला विकास अधिकारी, मयनागुड़ी विकास खंड।*
– *एसके मुर्शिद आलम, एडीए, सुती ब्लॉक।*
– *सत्यजीत दास, जॉइंट ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिसर (BDO), 139-कैनिंग पुरबो विधानसभा क्षेत्र।*
– *जॉयदीप कुंडू, एफईओ, 139-कैनिंग पुरबो विधानसभा क्षेत्र।*
– *देबाशीष बिस्वास, जॉइंट BDO, 229-डेबरा असेंबली सीट।*

*चुनाव आयोग ने मुख्य सचिव को इन अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू करने का निर्देश दिया है।*

*3_ दुनिया का सबसे बड़ा AI इवेंट दिल्ली में शुरू, 300 से ज्यादा कंपनियां दिखाएंगी एडवांस गैजेट्स; खेती, पढ़ाई और सेहत पर फोकस रहेगा।*

*4_ एआई इम्पैक्ट समिट आज से शुरू हुआ। पीएम मोदी ने वैश्विक प्रतिनिधियों का स्वागत किया। केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि भारत एआई का ‘महाकुंभ’ आयोजित कर रहा है, जहां पांच दिवसीय एआई इम्पैक्ट समिट में दुनिया भर के नेता, स्टार्टअप, नवोन्मेषक और शोधकर्ता एकत्र हुए हैं।*

*5_ शुभारंभ से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एआई इंडिया इम्पैक्ट समिट में आए वैश्विक प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए कहा कि 1.4 अरब भारतीयों की शक्ति, मजबूत डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर, उभरते स्टार्टअप इकोसिस्टम और अत्याधुनिक शोध के कारण भारत आज एआई परिवर्तन की अग्रिम पंक्ति में खड़ा है।*

*6_ भारत और न्यूजीलैंड के बीच हुआ मुक्त व्यापार समझौता दोनों देशों की साझेदारी को नई दिशा दे रहा है। न्यूजीलैंड के विज्ञान मंत्री शेन रेटी ने इसे ऐतिहासिक कदम बताया। उन्होंने कहा कि इससे व्यापार, तकनीक और एआई जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ेगा और द्विपक्षीय संबंध नई ऊंचाई पर पहुंचेंगे।*

*7_ असम में चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, भूपेन बोरा ने छोड़ी पार्टी, भूपेन बोरा ने कुछ ही घंटों में वापस लिया इस्तीफा, हाईकमान की दखल के बाद बदला फैसला।*

*8_ भाजपा के दरवाजे खुले, सुरक्षित सीट से लड़ाएंगे चुनाव’; भूपेन बोरा के इस्तीफे के बाद सीएम सरमा का ऑफर।*

*9_ हिमंता शूटिंग वीडियो मामला, सुप्रीम कोर्ट का सुनवाई से इनकार, कहा- चुनाव से पहले कोर्ट का दरवाजा खटखटाना ट्रेंड बन गया है, इसे प्लेग्राउंड मत बनाइए।*

*10_ चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल के 7 अधिकारी सस्पेंड किए, SIR में लापरवाही-पावर के गलत उपयोग के आरोप; EC बोला- वोटर लिस्ट का काम संवेदनशील।*

*11_ मैं नेहरू और राजीववादी हूं, पर राहुलवादी नहीं; मणिशंकर अय्यर हो गए फायर, किसी को नहीं छोड़ा।*

*12_ कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा को आड़े हाथों लेते हुए मणिशंकर अय्यर ने उनको कठपुतली करार दिया है। इसी के साथ कहा कि वो कोई प्रवक्ता नहीं हैं। पूरा सियासी विवाद केरल सीएम की तारीफ के बाद शुरू हुआ। मणिशंकर अय्यर ने कहा था कि पिनरई विजयन फिर से केरल के मुख्यमंत्री बनेंगे।*

*13_ उनसे नहीं हमारा संबंध… मणिशंकर अय्यर के बयान से कांग्रेस ने किया किनारा; टूट पड़े दो-दो नेता।*

*14_ राजस्थान की केमिकल फैक्ट्री में धमाका, 8 लोग जिंदा जले, अवैध रूप से बन रहे थे पटाखे, प्रधानमंत्री और अमित शाह ने संवेदना व्यक्त की।*

*15_ बांग्लादेश में हिंदू नेता को मंत्री बना सकते हैं रहमान, 30 साल पहले भी मिनिस्टर रहे थे गोयेश्वर; इस बार 2 हिन्दुओं ने जीता चुनाव।*

*16_ थोक महंगाई 10 महीने में सबसे ज्यादा, जनवरी में बढ़कर 1.81% पर पहुंची, खाने-पीने की चीजें महंगी हुईं।*

*17_ सेंसेक्स 650 अंक बढ़कर 83,277 पर बंद, निफ्टी 212 अंक चढ़कर 25,683 पर पहुंचा, एनर्जी और बैंकिंग शेयर्स में खरीद

*18_ बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने पाकिस्तान के सात सैनिकों को बंधक बना लिया है और पाकिस्तान सरकार को सात दिनों का अल्टीमेटम दिया है। BLA का कहना है कि अगर सात दिनों के अंदर कैदियों की अदला-बदली नहीं की गई, तो वे बंधक सैनिकों को मार देंगे। BLA ने यह भी दावा किया है कि उन्होंने ऑपरेशन हेरोफ के तहत 17 पाकिस्तानी सैनिकों को हिरासत में लिया था, जिनमें से 10 को छोड़ दिया गया है।*

*BLA की मांगें:*

– *कैदियों की अदला-बदली : BLA चाहता है कि पाकिस्तान सरकार उनके बंधक सैनिकों को छोड़ दे।*
– *बलूच कैदियों की रिहाई : BLA ने पाकिस्तान सरकार से बलूच कैदियों को रिहा करने की मांग की है।*
– *पाकिस्तान पर आरोप : BLA ने पाकिस्तान पर बलूच लोगों के खिलाफ अत्याचार और प्राकृतिक संसाधनों के शोषण का आरोप लगाया है।*

19_ *अमेरिका ने सीरिया में इस्लामिक स्टेट (ISIS) के ठिकानों पर हवाई हमले किए हैं, जिसमें 30 से अधिक ठिकाने नष्ट हो गए हैं। ये हमले 3 फरवरी से 12 फरवरी के बीच किए गए थे, जिसमें हथियारों के गोदाम और अन्य बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया गया था।*

*हमले के पीछे की वजह:*

– *दिसंबर में अमेरिकी सैनिकों पर हुए हमले का बदला लेना।*
– *ISIS के आतंकियों को खत्म करना और उनके ठिकानों को नष्ट करना।*

*हमलों का परिणाम:*

– *50 से अधिक ISIS आतंकियों को मार गिराया गया या पकड़ा गया।*
– *100 से अधिक ISIS ठिकानों पर हमले किए गए।*

*अमेरिकी सेना ने कहा है कि ये हमले ISIS को दोबारा मजबूत होने से रोकने के लिए किए जा रहे हैं ।*

*20_ *अमेरिकी सेना ने हिंद महासागर में एक बड़ा ऑपरेशन किया है, जहां उन्होंने वेनेजुएला के एक तेल टैंकर ‘वेरोनिका III’ को जब्त किया है। यह टैंकर ईरानी तेल की तस्करी में शामिल था और अमेरिकी प्रतिबंधों का उल्लंघन कर रहा था। अमेरिकी सेना ने हेलिकॉप्टर से कमांडो उतारकर इस टैंकर पर कब्जा किया, जिसे एक फिल्मी अंदाज में देखा जा सकता है।*

*ऑपरेशन की वजह:*

– *वेनेजुएला और ईरान पर अमेरिकी प्रतिबंधों का उल्लंघन।*
– *ईरानी तेल की तस्करी में शामिल होना।*
– *ड्रग्स और आतंकवादी नेटवर्क को फंडिंग।*

*अमेरिकी सेना की कार्रवाई:*

– *हेलिकॉप्टर से कमांडो उतारकर टैंकर पर कब्जा।*
– *टैंकर को अमेरिकी नियंत्रण में लिया गया।*
– *टैंकर पर मौजूद तेल जब्त किया जाएगा।*

*यह कार्रवाई अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आदेश पर की गई है, जो वेनेजुएला और ईरान पर दबाव बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं।*

*21_ नेपाल की राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी (आरपीपी) ने आगामी चुनावों के लिए अपना घोषणापत्र जारी किया है, जिसमें राजतंत्र की वापसी और हिंदू राष्ट्र की स्थापना का वादा किया गया है। पार्टी अध्यक्ष राजेंद्र लिंगदेन ने कहा है कि वे “पृथ्वी पथ” को राष्ट्र निर्माण का मार्गदर्शक सिद्धांत बनाएंगे और सेक्युलरिज्म को खारिज करेंगे।*

*आरपीपी के मुख्य वादे:*

– _*राजतंत्र की वापसी : 2008 में समाप्त हुई राजतंत्र को फिर से स्थापित करना।*
– _*हिंदू राष्ट्र : नेपाल को हिंदू राष्ट्र घोषित करना।*
– _*भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस : भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई।*
– _*प्रांतीय संरचना को समाप्त करना : दो-स्तरीय शासन (केंद्र और स्थानीय स्तर) अपनाना।*
– _*चुनावी सुधार : चुनाव प्रणाली में सुधार करना।*
*#YOU_TOO_CAN_TOP*

***आम आदमी पार्टी नेता राजनीतिक सटैंड बदलने की कला में इतने तेज़ हैं जितनी तेज़ी से शायद गिरगिट भी रंग नही बदलती होगी — *वीरेन्द्र सचदेवा*

सौरभ भारद्वाज जो आज 2020-21 में “आप” सरकार द्वारा ऐ.पी.जे. स्कूल पर कड़ी प्रशासनिक कार्रवाई का दावा कर रहे हैं वह बतायें की क्या यह सच नही की उनकी सरकार ने ऐ.पी.जे. स्कूल को एक नोटिस जरूर दिया पर कोई जब्ती कार्रवाई करना तो दूर उल्टे स्कूल को 2023-25 के बीच 25% फीस वृद्धि की छूट दी — *वीरेन्द्र सचदेवा*

पांच साल में खंडहर हुई सरकारी स्कूल इमारत हो या यह ऐ.पी.जे. स्कूल सहित अनेक निजी स्कूलों को फीस वृद्धि की छूट देना हो या फिर मोहल्ला क्लीनिकों में हुए पैथ लैब टेस्ट घोटाले इन सबने “आप” सरकार के शिक्षा एवं स्वास्थ्य मॉडलों की पोल खोल दी है — *वीरेन्द्र सचदेवा*

नई दिल्ली : दिल्ली भाजपा अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है की आम आदमी पार्टी और उसके नेता राजनीतिक सटैंड बदलने की कला में इतने तेज़ हैं जितनी तेज़ी से शायद गिरगिट भी रंग नही बदलती होगी।

श्री वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है की आज “आप” के दिल्ली संयोजक सौरभ भारद्वाज साकेत, नई दिल्ली के ऐ.पी.जे. स्कूल के समक्ष फीस वृद्धि के कारण कुछ छात्रों के रूके बोर्ड परिक्षा कार्ड को लेकर प्रदर्शन करने पहुंचे जबकि इस स्कूल को शिक्षा वर्ष 2022-23, 2023-24 एवं 2024-25 में फीस बढ़ाने की खुली छूट तत्कालीन अरविंद केजरीवाल एवं सुश्री आतिशी मार्लेना की सरकारों ने दी।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है की दिल्ली वाले गिरगिट सरीके “आप” नेता सौरभ भारद्वाज से जानना चाहते हैं की क्या यह सच नही की खुद केजरीवाल – मार्लेना सरकारों ने ऐ.पी.जे स्कूल को 2023 में 5% फीस वृद्धि के बाद 2023-24 में 10% एवं 2024-25 में फिर 10% यानि 2.5 वर्ष में 25% फीस बढ़ाने की अनुमति दी।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है की सौरभ भारद्वाज जो आज 2020-21 में “आप” सरकार द्वारा ऐ.पी.जे. स्कूल पर कड़ी प्रशासनिक कार्रवाई का दावा कर रहे हैं वह बतायें की क्या यह सच नही की उनकी सरकार ने ऐ.पी.जे. स्कूल को एक नोटिस जरूर दिया पर कोई जब्ती कार्रवाई करना तो दूर उल्टे स्कूल को 2023-25 के बीच 25% फीस वृद्धि की छूट दी ?

श्री वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है की सौरभ भारद्वाज एवं अन्य आप नेता अब कितनी भी कोशिश कर लें पर अब दिल्ली वालों को शिक्षा एवं स्वास्थ्य पर बड़ी बड़ी बातें कर गुमराह नही कर सकते क्योंकि पांच साल में खंडहर हुई सरकारी स्कूल इमारत हो या यह ऐ.पी.जे. स्कूल सहित अनेक निजी स्कूलों को फीस वृद्धि की छूट देना हो या फिर मोहल्ला क्लीनिकों में हुए पैथ लैब टेस्ट घोटाले इन सबने “आप” सरकार के शिक्षा एवं स्वास्थ्य मॉडलों की पोल खोल दी है। इसीलिए आज सौरभ भारद्वाज ऐ.पी.जे. स्कूल पर हुए प्रदर्शन में सौरभ भारद्वाज ना अभिभावकों को जुटा पाये ना अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं को।

****”दिल्ली का हर बच्चा हमारा अपना बच्चा है”: शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने ‘आप’ के ‘Optics’ की निंदा की; ‘Local Guardian’ बनकर छात्रों को दिया भरोसा

नई दिल्ली – दिल्ली के छात्रों और parents को संबोधित करते हुए, शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने आज एक strong statement जारी किया। उन्होंने बोर्ड परीक्षाओं (Board Exams) से ठीक पहले स्कूली विवादों का राजनीतिकरण करने और “Optics” की राजनीति करने के लिए आम आदमी पार्टी (AAP) की कड़ी निंदा की।

Apeejay School के छात्रों को admit cards दिलाने के सफल intervention के बाद, Minister सूद ने स्पष्ट किया कि सरकार हर छात्र के academic future के लिए प्रतिबद्ध है।

शिक्षा मंत्री के संबोधन के मुख्य Highlights:

छात्रों के प्रति Emotional Commitment: मंत्री सूद ने कहा, “दिल्ली का हर बच्चा हमारा अपना बच्चा है। चाहे वह सरकारी स्कूल का हो या private का, मेरे घर और मेरे office के दरवाजे हर किसी के लिए 24/7 हमेशा खुले हैं।”

‘Local Guardian’ की भूमिका: परीक्षाओं के तनाव के बीच छात्रों को ढांढस बंधाते हुए मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की सरकार और वे स्वयं शिक्षा मंत्री के रूप में उनके ‘Local Guardian’ की तरह साथ खड़े हैं। उन्होंने छात्रों से बिना किसी stress के केवल अपनी exams पर focus करने का आग्रह किया।

AAP की ‘Optics’ और ‘Politics’ पर प्रहार: Minister ने आरोप लगाया कि AAP ने पिछले 5 सालों में विवाद सुलझाने के बजाय इसे अपनी “Politics” का हिस्सा बनाया है। उन्होंने कहा कि केवल ‘Optics’ के लिए स्कूल को सुबह सील किया गया और चंद मिनटों में ही Court ने उसे खोल दिया।

Coercive Methods पर रोक: Fee Act के Section 13 का हवाला देते हुए मंत्री ने चेतावनी दी कि फीस वसूली के लिए किसी भी “Coercive method” (दमनकारी तरीका) का इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आला अधिकारियों (senior officials) और parents के साथ मिलकर इसका समाधान निकाला गया है।

Exam देने वाले छात्रों के लिए संदेश:
लाखों छात्रों को All the Best कहते हुए Minister सूद ने कहा: “हमारा दायित्व छात्रों को ‘Mental Stability’ और हौसला देना है। हम चाहते हैं कि दिल्ली का हर बच्चा अपने परिवार और शहर का नाम रोशन करे और अपने academics में excel करे।”

मंत्री सूद ने दोहराया कि सरकार की priority छात्रों का performance और भविष्य है, न कि “Twitter-Twitter” खेलना।

****बीजेपी सरकार और निजी स्कूल मिलकर पेरेंट्स का गला घोंट रहे हैं: आप

बीजेपी के सत्ता में आते ही बहुत सारे निजी स्कूलों ने बेतहाशा फीस बढ़ाई। सरकार ने कहा कि हम नया कानून लाएंगे और ये सारी फीस वापस करवाएंगे लेकिन आज तक एक भी प्राइवेट स्कूल ने बढ़ी हुई फीस वापस नहीं करी।

कितने शर्म की बात है कि जिन बच्चों को कल exam देना है, वो आज चार घंटों से एडमिट कार्ड लेने के लिए खड़े हैं।

दिल्ली के अंदर इतनी बड़ी गुंडागर्दी चल रही है लेकिन CM रेखा जी उदयपुर में शादी समारोह में मस्त हैं। शिक्षा मंत्री आशीष सूद भी गायब हैं।

AAP सरकार के दौरान इस स्कूल को हमने सील किया था फिर इन्होंने कोर्ट में undertaking दी थी कि फीस में मनमानी वृद्धि नहीं करेंगे। लेकिन आज BJP की सरकार बनते ही इनके हौसले इतने बुलंद हो गए कि बच्चों के Roll number रोक लिए।

आम आदमी पार्टी इस पूरे मुद्दे पर परेशान बच्चों और अभिभावकों के साथ है और आज हम एडमिट कार्ड लेकर ही जाएंगे; Saurabh_MLAgk

****परीक्षा के एडमिट कार्ड रोककर जिस स्कूल ने बच्चों का भविष्य दांव पर लगाया, कार्रवाई तो उस स्कूल पर होनी चाहिए थी।

लेकिन BJP ने क्या किया? बच्चों के हक़ की लड़ाई लड़ने वालों को ही उठा लिया। AAP प्रदेश अध्यक्ष Saurabh_MLAgk जी और साथियों की गिरफ्तारी साफ़ दिखाती है कि BJP की निजी स्कूलों के साथ सांठगांठ है।

सीधा संदेश है … जो आवाज़ उठाएगा, उसे कुचला जाएगा। ये कानून नहीं, खुली गुंडागर्दी है। दिल्ली की जनता सब देख रही है और BJP को इसका जवाब ज़रूर देगी;; आतिशी**

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!