#Metronewz:शनिवार:07/02/2026 की बड़ी खबरें* *#YOU_TOO_CAN_TOP* *भारत ने इंग्लैंड को हराकर जीता अंडर-19 वर्ल्ड कप, वैभव सूर्यवंशी बने प्लेयर ऑफ़ द मैच और प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट।* *अग्नि-3 मिसाइल दहाड़ी,अब दुश्मनों की खैर नहीं, अग्नि-3 मिसाइल का सफल परीक्षण; पाकिस्तान-चीन में फैली दहशत।* *अमेरिका और भारत के बीच अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा जारी, कहा- इसे अंतिम रूप देने की दिशा में करेंगे काम।*

*#Metronewz:शनिवार:07/02/2026 की बड़ी खबरें* *#YOU_TOO_CAN_TOP*

*भारत ने इंग्लैंड को हराकर जीता अंडर-19 वर्ल्ड कप, वैभव सूर्यवंशी बने प्लेयर ऑफ़ द मैच और प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट।*

*अग्नि-3 मिसाइल दहाड़ी,अब दुश्मनों की खैर नहीं, अग्नि-3 मिसाइल का सफल परीक्षण; पाकिस्तान-चीन में फैली दहशत।*

*अमेरिका और भारत के बीच अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा जारी, कहा- इसे अंतिम रूप देने की दिशा में करेंगे काम।*

*अमित शाह का छत्तीसगढ़ दौरा 7 फरवरी से शुरू हो रहा है, जो तीन दिनों तक चलेगा। वे रायपुर पहुंचकर नक्सलवाद पर हाई लेवल मीटिंग लेंगे और सुरक्षा रणनीति पर चर्चा करेंगे। इसके बाद, वे बस्तर में पंडुम महोत्सव के समापन समारोह में शामिल होंगे और आदिवासी संस्कृति को बढ़ावा देंगे।*

*दौरे का कार्यक्रम:*

– *7 फरवरी: रायपुर पहुंचकर नक्सलवाद पर हाई लेवल मीटिंग।*
– *8 फरवरी: नक्सलवाद पर हाई लेवल मीटिंग और राष्ट्रीय कॉनक्लेव में शामिल।*
– *9 फरवरी: बस्तर पंडुम महोत्सव के समापन समारोह में शामिल।*

*नक्सलवाद पर चर्चा:*

– *नक्सल प्रभावित इलाकों में चल रहे ऑपरेशन की स्थिति।*
– *नए सुरक्षा कैंपों और सड़क कनेक्टिविटी की प्रगति।*
– *स्थानीय युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ने की योजनाएं।*

*पाकिस्तान की टेंशन बढ़ गई है! केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर में।* *भारत-पाकिस्तान सीमा पर स्थित गुरनाम बॉर्डर आउट पोस्ट का दौरा किया और बीएसएफ जवानों को 242 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास और 7 करोड़ के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया। शाह ने कहा कि बीएसएफ देश की सीमाओं पर एक ‘अभेद्य दीवार’ की तरह खड़ी है, जिसे पार करना किसी के बस की बात नहीं।*

*बीएसएफ की ताकत*

– *बीएसएफ ने ऑपरेशन सिंदूर में 118 पाकिस्तानी पोस्टों और 3 आतंकी लॉन्च पैड्स को पूरी तरह नेस्तनाबूद कर दिया था।*
– *बीएसएफ ने पाकिस्तान की संचार प्रणाली और निगरानी उपकरणों को सबसे बड़ा झटका दिया है।*
– *बीएसएफ जवानों ने पाकिस्तान की नापाक हरकतों को नाकाम कर दिया है, जैसे कि आईईडी विस्फोट और ड्रोन हमले।*

*पाकिस्तान की चिंता*

– *पाकिस्तान की संचार प्रणाली और निगरानी उपकरणों को हुए नुकसान से उन्हें उबरने में 4-5 साल लगेंगे।*
– *पाकिस्तान की आतंकवादी गतिविधियों को बीएसएफ ने नाकाम कर दिया है।*

*भारत ने ओडिशा के चांदीपुर स्थित एकीकृत परीक्षण रेंज से अग्नि-3 मिसाइल का सफल परीक्षण किया है। यह मिसाइल मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल है, जिसकी मारक क्षमता लगभग 3,000 से 3,500 किलोमीटर है। इसका मतलब है कि यह मिसाइल पाकिस्तान और चीन के कई महत्वपूर्ण शहरों तक पहुंच सकती है।*

*अग्नि-3 मिसाइल की खासियतें:*

– *रेंज : 3,000 से 3,500 किलोमीटर।*
– *वजन : लगभग 48-50 टन।*
– *लंबाई: लगभग 17 मीटर।*
– *गति : मैक 7-8 (ध्वनि की गति से 7-8 गुना)*
– *वॉरहेड : 1.5 टन तक का परमाणु या पारंपरिक वॉरहेड ले जा सकती है।*

*इस परीक्षण से भारत की रक्षा क्षमता में वृद्धि हुई है और यह देश की सुरक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है।*

*योगी सरकार का बड़ा फैसला: UP में प्रॉपर्टी खरीदने के लिए PAN कार्ड अनिवार्य, बिना PAN नहीं होगी रजिस्ट्री।*

*नारेबाजी के बाद लोकसभा सोमवार तक स्थगित:केंद्रीय मंत्री बिट्टू बोले- राहुल प्रधानमंत्री की पाठशाला जाएं तो कामयाब होंगे; राहुल ने उन्हें गद्दार कहा था।*

*जन सुराज की बिहार चुनाव रद्द करने की मांग खारिज, CJI बोले- ‘जनता नकार दे, तो लोकप्रियता के लिए कोर्ट आ जाते हैं’*

*पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में जुमे की नमाज के दौरान ब्लास्ट, अब तक 31 लोगों की मौत 160 से ज्यादा घायल।*

*ओमान में मीटिंग खत्म होते ही ट्रंप का बड़ा एक्शन, ईरान पर नए प्रतिबंधों का कर दिया ऐलान।*

*इस्लामाबाद मस्जिद आत्मघाती हमले में अफगानिस्तान का हाथ? जांच में TTP पर शक की सुई।*

*मेघालय में अवैध कोयला खदान में धमाका, 25 की मौत:कुछ मजदूरों के फंसे होने की आशंका, दो आरोपी गिरफ्तार।*

*पाकिस्तान के माइनिंग सेक्टर में अमेरिका का 1.3 अरब डॉलर का बड़ा निवेश, 2028 तक शुरू होगा सोने-तांबे का उत्पादन।*

*हिमाचल प्रदेश के 14 जिलों में तापमान 5° से नीचे:यूपी और एमपी में घना कोहरा; तीन दिन बाद पहाड़ों पर बर्फबारी के आसार।*

*एअर इंडिया के 191,इंडिगो के 148 विमानों में बार-बार खराबी:सरकार ने संसद में माना- 754 प्लेन की जांच में यह बात सामने आई।*

*पाकिस्तानी जेल में 7 साल बिताकर बालाघाट लौटे प्रसन्नजीत:घर पहुंचे तो बहन ने उतारी आरती, दोस्तों ने गले लगाया; परिजन बोले- अब मत जान*

*’पता नहीं मेरे साथ क्या होगा’, गिरफ्तारी पर बोले सांसद पप्पू यादव, सेहत पर भी जताई चिंता।*

*बंगाल में एसआईआर के तहत सुनवाई का आज आखिरी दिन, बढ़ सकती है समय सीमा।*

*अमेरिकी नागरिकों को ईरान छोड़ने की चेतावनी, बातचीत नाकाम होने पर ताकत का इस्तेमाल करेंगे ट्रंप।*

*सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: 30 सप्ताह की गर्भावस्था समाप्त करने की अनुमति, ‘प्रजनन स्वायत्तता’ को दी प्राथमिकता।*

*पप्पू ने अपने नाम पर मुहर लगा दी’, राहुल गांधी पर नवजोत कौर सिद्धू का बड़ा हमला।*

*जगदीप धनखड़ पर कोई दबाव नहीं, बस इस्तीफा दिया और चले गए: हामिद*

*जीतने के इरादे से उतरेगा भारत, आज टी20 विश्व कप में अमेरिका से होगा पहला मुकाबला।*

*हर्षित राणा टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर:प्रैक्टिस मैच में चोटिल हुए थे, सिराज की 556 दिन बाद वापसी।*

*मैंने आज जो देखा उस पर यक़ीन करना मुश्किल था’, वैभव सूर्यवंशी की तूफ़ानी पारी पर फ़िदा हुए क्रिकेट फ़ैंस और पूर्व क्रिकेटर।*

*#YOU_TOO_CAN_TOP*

*टैरिफ हटाने के फैसले पर ट्रंप ने किए हस्ताक्षर, भारत-US के बीच अंतरिम ट्रेड डील भी जारी,जॉइंट स्टेटमेंट में कहा- भारतीय सामानों पर 18% टैरिफ; एडिशनल 25% टैरिफ आज से बंद*

*1_ भारत और अमेरिका ने अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा जारी कर दी है। इसमें व्यापक द्विपक्षीय व्यापार समझौते की दिशा में आगे बढ़ने का संकेत दिया है। संयुक्त बयान में कहा गया कि ढांचा तुरंत लागू कर अंतिम समझौते पर काम होगा। राष्ट्रपति ट्रंप की हालिया घोषणा के बाद यह कदम सामने आया है। इसमें टैरिफ कटौती और व्यापार बाधाएं घटाने पर सहमति बनी है।*

*2_ पीयूष गोयल ने साफ कहा कि समझौते में भारत ने अपने संवेदनशील कृषि और डेयरी उत्पादों को पूरी तरह सुरक्षित रखा है। मक्का, गेहूं, चावल, सोया, पोल्ट्री, दूध, चीज, एथेनॉल, तंबाकू, कुछ सब्जियां और मांस उत्पादों को संरक्षण दिया गया है। सरकार का कहना है कि इससे किसानों और ग्रामीण आजीविका पर कोई नकारात्मक असर नहीं पड़ेगा।*

*3_ टेक्सटाइल, परिधान, लेदर, फुटवियर, प्लास्टिक, रबर, ऑर्गेनिक केमिकल, होम डेकोर, आर्टिजन उत्पाद और कुछ मशीनरी को बड़ा लाभ मिलेगा।जेनेरिक दवाओं, रत्न-हीरा और एयरक्राफ्ट पार्ट्स पर टैरिफ शून्य करने की बात कही गई है।ऑटो पार्ट्स पर टैरिफ रेट कोटा मिलेगा।*

*4_ पीएम मोदी आज जाएंगे मलयेशिया: द्विपक्षीय रिश्ते होंगे मजबूत, ऐतिहासिक स्वागत से रिकॉर्ड बनाने का लक्ष्य।*

*5_ भारत ने दुनिया को दिखाई परमाणु वाली ताकत, मीडियम रेंज बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-3 का सफल परीक्षण।*

*6_ पटना में पप्पू यादव गिरफ्तार, 31 साल घर कब्जाने के केस में, आधी रात में घर से ले गई पुलिस, समर्थकों का हंगामा; सांसद बोले- मेरी हत्या की साजिश।*

*7_ नेमचा किपगेन और 2 कुकी-जो विधायकों के विरोध में हिंसा भड़की; पत्थरबाजी, टायर जलाए। मणिपुर- डिप्टी सीएम की हत्या पर ₹20 लाख का इनाम।*

*8_ इस्लामाबाद आत्मघाती हमले पर भारत ने PAK को दिखाया आईना। ‘दूसरों को दोषी ठहराकर खुद को भ्रमित कर रहा’।*

*9_ मुंबई मेयर चुनाव की तारीख तय: आज होगा नामांकन, 11 फरवरी को वोटिंग, भाजपा-शिवसेना गठबंधन मजबूत स्थिति में।*

*10_ जलबोर्ड के 3 अधिकारी सस्पेंड, केस भी दर्ज। दिल्ली- गड्ढे में गिरकर बाइक सवार की मौत।*

*11_ ओला, उबर और रैपिडो कंपनियों के ड्राइवर देशभर में शनिवार को हड़ताल पर रहेंगे। ड्राइवरों ने इसे ऑल इंडिया ब्रेकडाउन का नाम दिया है और वे अपना मोबाइल एप बंद रखेंगे। इसके चलते लोगों को कैब, ऑटो या बाइक टैक्सी मिलने में दिक्कत हो सकती है।*

*12_ सोने और चांदी की कीमतों में लगातार दूसरे दिन भारी मुनाफावसूली दिखी। वैश्विक तनाव में थोड़ी नरमी के संकेतों के बीच शुक्रवार को घरेलू सर्राफा बाजार में कीमती धातुओं की कीमतों में तेज गिरावट दर्ज की गई।*

*13_ टी- 20 वर्ल्ड कप: खिताब की प्रबल दावेदार भारत की नजरें अमेरिका पर शानदार जीत के साथ आगाज पर।*

*14_ भारत को छठी बार अंडर-19 वर्ल्ड चैंपियन बनाने वाले हीरोज, वैभव ने फाइनल में 15 छक्के लगाए, हेनिल-अंबरीश ने 11-11 विकेट लिए।

*#metropressclub:देश की अर्थव्यवस्था की लगातार बढ़ोतरी और देश के चार वर्ग जिसमें युवा, महिला, ग़रीब और किसान चारों शामिल हैं की उन्नति और उनके समान अधिकार को आधार मानते हुए इस बार का बजट पेश किया गया है—- *हर्ष मल्होत्रा*

दिल्ली को सीधे तौर पर इस बार के बजट में 11 हज़ार करोड़ रुपये देकर मोदी सरकार दिल्ली की तस्वीर बदलने का प्रयास किया है —- *हर्ष मल्होत्रा*

केन्द्र की मोदी सरकार ने 3500 करोड़ रुपये लैंडफिल साइट्स से वेस्ट को खत्म करने के लिए दिए हैं और अब आप देखेंगे कि गाजीपुर , ओखला और भलस्वा के पहाड़ भी तेज़ी से खत्म होंगे — *हर्ष मल्होत्रा*

सड़क परिवहन इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए 3 लाख 21 हज़ार करोड़ रुपये का बजट दिया गया है जिसका अच्छा भाग दिल्ली की सड़कों से ट्रैफिक कंजेशन कम करने पर प्रयोग होगा — “हर्ष मल्होत्रा*

नई दिल्ली : केंद्रीय राज्य मंत्री श्री हर्ष मल्होत्रा ने आज एक
संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि देश की अर्थव्यवस्था की लगातार बढ़ोतरी और देश के चार वर्ग जिसमें युवा, महिला, ग़रीब और किसान चारों शामिल हैं की उन्नति और उनके समान अधिकार को आधार मानते हुए इस बार का बजट पेश किया गया है।

दिल्ली भाजपा के मीडिया प्रमुख श्री प्रवीण शंकर कपूर द्वारा संचालित प्रेसवर्ता में मयूर विहार जिला भाजपा अध्यक्ष श्री विजेंद्र धामा और शाहदरा जिला भाजपा अध्यक्ष श्री दीपक गाबा भी उपस्थित थे।

दिल्ली के लिए सौभाग्य की बात है कि दिल्ली- वाराणसी हाई स्पीड रेलवे कॉरिडोर बनने का प्रावधान किया गया है। सड़क परिवहन इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए 3 लाख 21 हज़ार करोड़ रुपये का बजट दिया गया है जिसका अच्छा भाग दिल्ली की सड़कों से ट्रैफिक कंजेशन कम करने पर खर्च होगा।

दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे एवं दिल्ली कटरा एक्सप्रेसवे जैसे सड़को के जाल बिछाने की भी तैयारी हम कर चुके हैं। दिल्ली कंसेशन प्लान में 24000 करोड़ रुपये का बजट रखा गया है। जिसमें गुरुग्राम से दिल्ली आते वक्त शिवमूर्ति के पास एक टनल को अप्रूवल दिया गया है। कटरा से दिल्ली आने वाले ट्रैफ़िक को एयरपोर्ट से कनेक्ट करने की भी व्यवस्था की गई है।

दिल्ली देहरादून एक्सप्रेस वे पर नोएडा जाने वाले को ट्रॉनिका सिटी से गाजियाबाद होते हुए एक रोड पास किया गया है।

इसके साथ ही सेंट्रल दिल्ली को जाम मुक्त बनाने के लिए एम्स से महिपालपुर तक 5000 करोड़ रुपये का एक मार्ग अप्रूव किया गया है। इसके आलावा नोएडा मयूर विहार सरिता विहार को जोड़ने के कारण कालिंदी कुंज पर जो जाम रहता है उसको खत्म करने के लिए कालिंदी कुंज पर सिग्नल फ्री सर्कुलर रोड बनाने का निर्णय हुआ है।

दिल्ली में तीन बड़े हाईवे को नेशनल हाई वे में बदलने की बात कही गई है। आश्रम से बदरपुर, पंजाबी बाग से टिकरी बॉर्डर और मेहरौली से गुरुगांव जाने वाले रोड को भी अंडर पास और सिग्नल फ्री बनाने का प्रस्ताव रखा गया है।

श्री मल्होत्रा में कहा कि दिल्ली के तीन डैम्पिंग साइट्स जिस पर कांग्रेस एवं आम आदमी पार्टी की सरकारों ने सिर्फ राजनीति की है, काम कुछ नहीं हुआ, केन्द्र की मोदी सरकार ने 3500 करोड़ रुपये लैंडफिल साइट्स से वेस्ट को खत्म करने के लिए दिए हैं और अब आप देखेंगे कि गाजीपुर , ओखला और भलस्वा का पहाड़ भी तेज़ी से खत्म होंगे। 2027 तक इन पहाड़ों को खत्म करने की बात कही गई है।

दिल्ली को सीधे तौर पर 11000 करोड़ रुपये दिया गए हैं। यूटी लेवल होने के कारण साथ ही 950 करोड़ रुपये दिए गए है। साफ़ शुद्ध नल से जल के लिए चंद्रावल में एक नया ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित करने के लिए 400 करोड़ रुपये दिया गए हैं। रेलवे परियोजना के लिए 2700 करोड़ रुपये दिया गया है।

श्री हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि लोकल से ग्लोबल जाने का रास्ता, इंफ्रास्ट्रक्चर से विकास, आत्म निर्भर भारत और मेक इन इंडिया से भारत को तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था की ओर अग्रसर करने में एक मील का पत्थर साबित होने वाला है।

श्री हर्ष मल्होत्रा हमारे बजट का साइज साल 2014-15 में जो 18 लाख करोड़ रुपये था और आज यानी 2026-27 का बजट 53.5 लाख करोड़ रुपये हैं और यह केवल नंबर की बात नहीं बल्कि यह एक प्रोग्रेसिव बजट है। उन्होंने कहा कि इंफ्रास्ट्रक्चर पर जो खर्च 2 लाख करोड़ रुपये होना था वह इस बार बढ़ाकर 12.2 लाख करोड़ रुपये कर दिया गया है यानी देश का इंफ्रास्ट्रक्चर जिस प्रकार से बढ़ाया गया है उससे आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी ही और साथ ही देश में रोजगार पैदा होगा।

श्री मल्होत्रा में कहा कि आज हम ब्रह्मोस, आईएएनएस विक्रांत, फाइटर जेट के साथ पॉवर फुल टैंक हम देश में बना रहे हैं जो लगातार आर्थर सुदृढ़ता का घोतक है। विदेशी निवेश लगातार देश में बढ़ी है पिछले 12 साल में व्यापारियों को सुविधा दी गई है और बाहरी देशों के व्यापारियों के लिए भी डिजिटल सिंगल विंडो डेवलोप किया गया जिसके कारण 32 सेंट्रल डिपार्टमेंट और 32 राज्य इंटीग्रेटेड हैं। पिछले साल का एफडीआई 81 बिलियन यूएस डॉलर का था।

शिक्षा के क्षेत्र में इस बजट में यूनिवर्सिटी को उच्च बनाने का प्रस्ताव भी रखा गया है। इसका मुख्य उद्देश्य जहाँ भी बड़ी कंपनियां हैं उन्हे कके साथ बनाने की भी बात कही गई है इससे बच्चे शिक्षित होने के साथ साथ स्किल्ड भी हो सके। महिलाओं का देश के अर्थव्यवस्थाएं में एक अहम योगदान हैं उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए हर जिले में एक हॉस्टल बनाने की बात की है। एआई के बिना कल के समय का जीवन संभव नहीं है इसलिए AI का अध्ययन करने की भी बात कही गई है।

स्वास्थ्य के सम्बंध में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की एक ही जनकल्याणकारी योजना वरदान साबित हुआ है। बजट में मेडिकल के लिए एक लाख करोड़ रुपये का है। आरोग्य मंदिर की स्थापना ब्लॉक लेवल पर करने की बात भी मोदी सरकार ने किया है। नए एम्स बनाने के लिए भी 11.5 हज़ार करोड़ रुपये का बजट रखा गया है। तीन नए आयुर्वेद अस्पताल बनाने की बात भी कही गई है। पाँच रीजनल मेडिकल हब्स को स्थापना भी करने की बात कही गई है।

यह हमारे लिए गर्व की बात है कि देश में डिफेंस के क्षेत्र में हम आत्मनिर्भर बन रहे हैं और यही कारण है कि हमारे जवान द्वारा ऑपरेशन सिंदूर और सर्जिकल स्ट्राइक जैसे ऑपरेशन भी किए जाते हैं।

***दिल्ली के गृह मंत्री श्री आशीष सूद एवं जलबोर्ड मंत्री श्री प्रवेश साहिब सिंह घटनास्थल पर गये और बैरिकेड्स को लेकर पूरी जांच के आदेश दिये है — *वीरेन्द्र सचदेवा

अरविंद केजरीवाल एवं सौरभ भारद्वाज की कड़ी निंदा करते हुए कहा है कि एक युवक की मौत की दुखद दुर्घटना पर इनका व्यवहार राजनीतिक गिद्ध

पालम के भाजपा विधायक श्री कुलदीप सोलंकी दिवंगत युवक के परिवार के लगातार सम्पर्क में रहे, युवक के इलाज में यथासम्भव देखभाल की और फिर उसकी अंत्येष्टि में भी सम्मिलित हुए — *वीरेन्द्र सचदेवा*

दुखद दुर्घटना पर अरविंद केजरीवाल एवं सौरभ भारद्वाज की ब्यानबाज़ी की कड़ी निंदा करते हुए मैं मानता हूं एक युवक की मौत की दुखद दुर्घटना पर इनका व्यवहार राजनीतिक गिद्ध जैसा लग रहा है — *दिल्ली भाजपा अध्यक्ष*

अरविंद केजरीवाल एवं सौरभ भारद्वाज में हिम्मत है तो अपने शासनकाल के अंतिम वर्ष 2024 में अकेले मानसून के महीने में हुई लगभग 100 लोगों की बिजली करंट लगने अथवा जलभराव में डूबने से हुई मृत्यु का जवाब दें — *वीरेन्द्र सचदेवा*

नई दिल्ली : दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र सचदेवा ने जनकपुरी में एक मोटर साइकिल सवार युवक श्री कमल ध्यानी की गड्ढे में गिरने से हुई मृत्यु पर युवक के परिवार के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करते हुए इस दुर्घटना पर गहरा दुख प्रकट किया।

श्री सचदेवा ने कहा है कि दिल्ली भाजपा परिवार दिवंगत युवक के परिवार में शामिल है और हमारे पालम के क्षेत्रीय विधायक श्री कुलदीप सोलंकी दिवंगत युवक के परिवार के लगातार सम्पर्क में रहे, युवक के इलाज में यथासम्भव देखभाल की और फिर उसकी अंत्येष्टि में भी सम्मिलित हुए।

श्री वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है कि जहाँ तक दुर्घटना की बात है, विगत दिनों नोएडा में एक युवक की मृत्यु के बाद से दिल्ली सरकार बहुत सतर्क थी और विगत 24 जनवरी को ही दिल्ली जलबोर्ड ने सर्कुलर निकाल कर आदेश जारी किए थे की हर खुदाई स्थल पर पूरे बैरिकेड्स लगाये जायें। सर्कुलर में स्पष्ट किया गया था कि कोई भी दुर्घटना होने पर प्रोजेक्ट इंचार्ज इंजीनियर एवं ठेकेदार दोषी होंगे।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है कि दुर्घटना की जानकारी मिलते ही जनकपुरी से विधायक एवं दिल्ली सरकार में गृह मंत्री श्री आशीष सूद एवं जलबोर्ड मंत्री श्री प्रवेश साहिब सिंह घटनास्थल पर गये और बैरिकेड्स को लेकर पूरी जांच के आदेश दिये है और यह निश्चित है कि यदि इसमें कोई भी मानवीय त्रुटी निकली तो सम्बंधित व्यक्ति कितने भी बड़े पद पर ना हो उसको छोड़ नही जायेगा, नियमानुसार सजा होगी।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने इस दुर्घटना को लेकर ओछी बयानबाज़ी करने वाले “आप” नेताओं अरविंद केजरीवाल एवं सौरभ भारद्वाज की कड़ी निंदा करते हुए कहा है कि एक युवक की मौत की दुखद दुर्घटना पर इनका व्यवहार राजनीतिक गिद्ध जैसा है।

श्री सचदेवा ने कहा है कि यदि अरविंद केजरीवाल एवं सौरभ भारद्वाज में हिम्मत है तो अपने शासनकाल के अंतिम वर्ष 2024 में अकेले मानसून के महीने में हुई लगभग 100 लोगों की बिजली करंट लगने अथवा जलभराव में डूबने से हुई मृत्यु का जवाब दें.

***भाजपा सरकार को जागना पड़ेगा। जनकपुरी में गड्ढे में गिरने से युवक की मौत भाजपा सरकार की लापरवाही का ही नतीजा है। इन लोगों ने नोएडा की घटना से कोई सबक नहीं लिया:Aap_Praveen

*भाजपा सरकार की लापरवाही बनी मौत का कारण..

“ हैरानी की बात यह है कि ये खतरनाक गड्ढे दिल्ली सरकार के मंत्री आशीष सूद के घर से मात्र 2–3 मिनट की दूरी पर मौजूद थे, फिर भी किसी ने जिम्मेदारी नहीं निभाई।

नोएडा की दर्दनाक घटना से भी बीजेपी सरकार ने कोई सबक नहीं लिया”:JarnailSinghAAP

***पुलिस क्या छुपाने की कोशिश कर रही?

मृतक के दोस्तों ने बताया है कि वह 7 लोग रात भर ढूंढते रहे, पुलिस के पास उस युवक की लोकेशन थी।

पुलिस ने युवक की लोकेशन परिवार को दी और तुरंत ही डिलीट कर दी। दिल्ली पुलिस इससे क्या छुपाना चाह रही थी? – Saurabh_MLAgk दिल्ली प्रदेश संयोजक, AAP

***Kamal died after falling into the pit dug by the Delhi Jal Board in Janakpuri Assembly, his family should be given a compensation of Rs one crore immediately as the youth died due to the negligence of the government department. – Devender Yadav

***Mallikarjun Kharge, Congress President & Leader of Opposition (LoP), Rajya Sabha, addressed the media at the Parliament House precinct today.

खरगे ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा – आज प्रधानमंत्री का उत्तर था हमारे प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया के अभिभाषण को… हम यह सुनना चाहते थे, लेकिन चार दिन से हम यह देख रहे हैं कि लोकसभा में हमारे अपोजिशन पार्टी के नेता राहुल गांधी जी को बोलने नहीं दिया जा रहा है और हम देश के हित में चंद बातें लोकसभा में और राज्यसभा में रखना चाहते हैं।

एक तो डेमोक्रेसी के हित में, दूसरा कि लोकतंत्र को बचाकर आम जनता को रिलीफ दिलाने के लिए हमारी बात भी रखना चाहते हैं। और जो इन्होंने, इनकी जो काली करतूत है… अमेरिका के साथ समझौता करके किसानों के हित का इन्होंने बलिदान दिया और जो ट्रंप कहते हैं, वही बात इन्होंने मानी और अपने घुटने टेक दिए और उसी के साथ वही हम पूछना चाहते थे और जो ट्रंप ने कहा उसकी बात हो, और सामाजिक न्याय की बात हो, और देश में जो अनएम्प्लॉयमेंट है, इन्फ्लेशन है, इन सारी चीजों को हम एक के बाद एक रखने के लिए सभी मेंबर्स हमारे तैयार हुए थे और हम सब अपोजिशन पार्टी के लोग एकजुट होकर हमने यह निर्णय लिया था अगर वो अपोजिशन लीडर को बोलने देंगे, तो हम लोग जरूर उसमें हिस्सा लेकर सभी पार्टिसिपेट करेंगे।

लेकिन उन्होंने बोलने नहीं दिया, हमने पूरी कोशिश की, सुबह भी हमने कोशिश की और जीरो आवर में भी कोशिश की, प्रश्नकाल में भी हमने कोशिश की… अब जो प्राइम मिनिस्टर आए थे उनसे भी हमने विनती की कि हमको… तो हमने सब जो हमारे जितने भी रूल्स और रेगुलेशंस हैं, उसी के तहत हम बात कर रहे थे। हम कोई हंगामा नहीं कर रहे थे या हम जाके उनको डिस्टर्ब भी नहीं कर रहे थे। लेकिन उन्होंने ये ठान लिया है कि दोनों अपोजीशन लीडर को बात करने नहीं देना है, लोकसभा में भी और राज्यसभा में भी। अगर मेरी दो मिनट बात सुनते तो ये सारी समस्या सुलझ जाती, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया और उनका इरादा करने का भी नहीं है।

हमारे बड़े-बड़े नेता, जिन्होंने इस देश के लिए अपनी कुर्बानी दी और खासकर इस देश के लिए जो लड़े, जेलों में गए और ब्रिटिशर्स के खिलाफ लड़कर देश को आजादी दिलाई, उन नेताओं के खिलाफ एक आदमी वहां बात करता है उसको माइक देते हैं, वो माइक में मनमानी गालियां देता है, तो चुप्पी साधते हैं सरकार वाले- कभी कंडेम किया है?

**Corruption of lakhs of rupees in the DTC Employees Welfare Fund should be immediately investigated impartially so that the guilty are punished. – Devender Yadav

***भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन द्वारा करुकुट्टी (एर्नाकुलम, केरल) के करुकुट्टी में आयोजित बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में दिए गए संबोधन के मुख्य बिंदु

भाजपा का मंत्र है – राष्ट्र प्रथम, पार्टी नेक्स्ट, सेल्फ लास्ट। केरल में सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने विचारधारा के लिए अपना बलिदान दिया है। उनके शौर्य और पुरुषार्थ के कारण ही आज भाजपा का केरल में निरंतर विस्तार हो रहा है।
***************
यूडीएफ और एलडीएफ ने बारी-बारी सत्ता में रहकर केरल के विकास को बाधित किया है। इनकी राजनीति से उपजी अराजकता, भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण से ऊबकर जनता अब परिवर्तन की ओर बढ़ रही है।
***************
यूडीएफ और एलडीएफ के बीच सनातन विरोधी बनने की होड़ लगी हुई है। एक ओर यूडीएफ जमात-ए-इस्लामी और मुस्लिम लीग जैसी पार्टियों से खुलेआम समझौता करती है तो दूसरी ओर एलडीएफ हिंदुओं को रामायण तक पढ़ने से रोकने का काम करती है।
***************
यूडीएफ और एलडीएफ ने देश में लगातार सनातन परंपराओं पर चोट और करोड़ों लोगों की भावनाओं को आहत करने का काम किया है। इन्होंने भ्रष्टाचार की सारी सीमाएं लांघ दी हैं, यहां तक कि आस्था के केंद्र भगवान अय्यप्पा को भी नहीं छोड़ा।
***************
आज ये लोग सबरीमाला के माध्यम से राजनीति की रोटियां सेंकना चाहते हैं, लेकिन केरल की जनता उनके इस झांसे में आने वाली नहीं है। भारतीय जनता पार्टी, सबरीमाला के दोषियों को सजा दिलाकर ही दम लेगी।
***************
यूडीएफ और एलडीएफ ने केरल को पीएफआई की गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बना दिया गया और कट्टरपंथी प्रशिक्षण के जरिए युवाओं को प्रभावित करने की कोशिश की गई।
***************
राहुल गांधी संविधान की किताब लेकर घूमते हैं, वो यह बताएं कि संविधान के किस पन्ने में लिखा है कि सदानंदन मास्टर के अंग इसलिए काट दिए जाएं क्योंकि वे उनके विचारों से सहमत नहीं थे?
***************
मैं आज उन तमाम कार्यकर्ताओं को नमन करता हूँ और यहाँ उपस्थित आप सभी भाजपा कार्यकर्ताओं का अभिनंदन करता हूँ जिन्होंने अत्याचार, डर और हिंसा के बावजूद केरल में घुटने नहीं टेके।
***************
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी देश को आगे ले जाने के लिए यूरोपियन यूनियन के साथ ‘मदर ऑफ ऑल डील्स’ पर हस्ताक्षर किए, जिससे भारत के व्यापार, किसानों और नागरिकों को बड़ा लाभ होगा।
***************
वर्ष 2014 के चुनाव में भाजपा को 11 प्रतिशत वोट मिले, 2019 में यह बढ़कर 16 प्रतिशत हुआ और 2024 में 20 प्रतिशत तक पहुंच गया। यह साफ दर्शाता है कि केरल में भाजपा का जनाधार लगातार बढ़ रहा है और आने वाला चुनाव निश्चित रूप से निर्णायक होने वाला है।
***************
त्रिपुरा की तरह वामपंथ के अंत के बाद नॉर्थ-ईस्ट में भाजपा-एनडीए मजबूत हुई, उसी तरह बंगाल और केरल में कार्यकर्ताओं का संघर्ष रंग लाएगा और आने वाले समय में केरल में भी कमल खिलेगा।
***************

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने आज शुक्रवार को अपने केरल दौरे के पहले दिन एर्नाकुलम के करुकुट्टी स्थित एडलक्स इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में अलाप्पुझा और एर्नाकुलम राजस्व जिलों के बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को संबोधित किया। इससे पूर्व कोच्चि के नेदुंबस्सेरी स्थित ताज कोचीन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर प्रदेश भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार और भव्य स्वागत किया। इसके पश्चात श्री नवीन ने राज्य भाजपा कोर कमेटी की बैठक की अध्यक्षता की और उसके बाद कोच्चि के द रेनाई कोचीन, पलारिवट्टम में एनडीए नेताओं के साथ भी बैठक की। कार्यक्रम में मंच पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री राजीव चंद्रशेखर, राष्ट्रीय महामंत्री एवं केरल के चुनाव प्रभारी श्री विनोद तावड़े, केंद्रीय मंत्री सुश्री शोभा करंदलाजे, केंद्रीय मंत्री श्री जॉर्ज कुरियन, वरिष्ठ भाजपा नेता श्री ए. एन. राधाकृष्णन, श्री के. सोमन और श्री वी. मुरलीधरन एवं अन्य नेतागण उपस्थित रहे।

*****#metropressclub:Ministry-wise #viralpost:*
•NATIONAL SPORTS POLICY
•PM hails the Historic Agreement to Boost Development in Eastern Nagaland
•PM shares a Sanskrit Subhashitam Invoking Blessings for Health, Longevity and Service to the Nation
•Foreign Tourist Arrivals in Maharashtra More Than Double in Three Years
•Projects in Telangana under Central Sector Scheme “PRASHAD”
•’Pitch Perfect Australia–India’ Business Case Studies Compendium Launched at Indian Institute of Foreign Trade
•RRM to Lead the Indian Delegation to Saudi Arabia Participating in the 3rd World Defence Show 2026
•NMDC Powers Viksit Bharat Through Skill Development, Celebrates 100% Placement for Bastar Youth
•MoS FOR WOMEN AND CHILD DEVELOPMENT SMT. SAVITRI THAKUR INTERACTS WITH MEMBERS OF INDIAN DIASPORA IN NEW YORK
•MoS FOR WOMEN AND CHILD DEVELOPMENT SMT. SAVITRI THAKUR VISITS ART EXHIBITION
•English rendering of PM’s interaction with Students at “Pariskha Pe Charcha 2026” program
•MEASURES BY GOVERNMENT TO MAKE AVAILABLE AFFORDABLE, QUALITY AND SPEEDY LEGAL SERVICES TO THE COMMON MAN, INCLUDING DIVYANGJANS
•Since 2014, 170 Women Judges have been appointed in the High Courts, including 96 in the last five years and 06 in the Supreme Court
•Central Government has taken several steps to support infrastructure, strengthen digital case-management systems and monitoring mechanisms in FAST TRACK SPECIAL COURTS
•STIPEND SCHEME TO JUNIOR LAWYERS
•Prime Minister Shri Narendra Modi interacts with students during Pariksha Pe Charcha 2026
•LEGAL AID SERVICES AND ACCESS TO JUSTICE IN TELANGANA
•IMPLEMENTATION OF LEGAL AID AND NALSA SCHEMES
•ARBITRATION COUNCIL OF INDIA
•SCHEMES FOR WELFARE OF HANDLOOM WEAVERS
•NESTS Clarifies ESSE-2025 Tier-1 Results, Says Media Reports on “Negative Marks Selection” Are Misleading
•SCHOLARSHIPS SANCTIONED FOR CHILDREN OF TEXTILE WORKERS
•SCHEMES FOR MODERNIZATION OF POWERLOOM INDUSTRY
•STATUS OF TEXTILE AND APPAREL MANUFACTURING UNITS
•PANKHUDI portal is a single-window digital platform of the Ministry of Women and Child Development designed to enable structured and transparent participation of individuals, NGOs, Corporates and NRIs in women and child development initiatives
•Beti Bachao Beti Padhao focuses on creating mindset and behavioural changes towards the girl child
•Prasar Bharati Adopts Digital-First Content Strategy; WAVES OTT and Pay-Per-View Framework Lead Transition, Especially Among Youth
•DST Strengthens India–Netherlands Cooperation in Green Hydrogen Research and Capacity Building
• “When Workers Prosper, the Country Prospers”: Dr Mandaviya
•JJ Act provides a security net of service delivery structures to ensure comprehensive well-being of children in distress situations
•Early Childhood Care and Education is one of the six services provided in an integrated manner under Mission Saksham Anganwadi and Poshan 2.0
•Protection of Children from Sexual Offences Act, 2012 was enacted by the Government with the objective of safeguarding children from sexual abuse and sexual offences
•ECI briefing of 1,444 Central Observers to be deployed for forthcoming Assembly Elections concludes
•Sexual Harassment of Women at Workplace (Prevention, Prohibition and Redressal) Act, 2013 aims to prevent sexual harassment at workplace and ensure safe, secure and inclusive environment for women
•Government attaches highest importance to the matter of preventing and countering crimes against women and children including crimes of human trafficking
•Two lakh Anganwadi Centres located in Government buildings @ 40,000 AWCs per year are strengthened as Saksham Anganwadis under Mission Poshan 2.0
•Ladakh delegation presses for early movement on Agham Hydroelectric Project in meeting with Dr Jitendra Singh
•Centre Releases Over ₹1,133 Crores as XV FC Grants to Strengthen Panchayati Raj Institutions in Madhya Pradesh, Punjab and Telangana
•To Improve Rail Connectivity in the Border Region, DPRs for Qazigund – Srinagar – Budgam Doubling (118 km) & Baramulla to Uri New Line (40 km) Prepared
•NSO Launches MCP Server to Make Government Data AI Ready
•Dr P. K. Mishra inaugurates 2nd Batch of DAKSH Leadership Programme
•FASTag Annual Pass Crosses 50 Lakh Users Within Six Months of Launch
•MoS FOR WOMEN AND CHILD DEVELOPMENT SMT. SAVITRI THAKUR MEETS PERMANENT REPRESENTATIVE OF INDIA TO U.N. SHRI PARVATHANENI HARISH
•WESTERN AIR COMMAND HOSTS HIGH-LEVEL JOINT OPERATIONS CONCLAVE: ALL DOMAIN JOINT OPERATIONS (ADJO) EXERCISE 2026 FRAMEWORK
•Ministry of Railways Following up the Land Acquisition Process with Govt. of Kerala for Angamali – Sabarimala New Line Project
•Steps Taken to Improve Availability and Accessibility to Quality Healthcare Services in Remote Areas
•Steps taken for advancing personalized medicine
•Update on Tele-MANAS
•Steps taken to strengthen disease surveillance landscape under NCDC
•TRAI Assesses Network Quality Across Chitradurga City and Surrounding Area
•5.08 Lakh Recruitment in Indian Railways Between 2014–15 and 2024–25: Ashwini Vaishnaw
• ACCELERATION IN ADOPTION OF ELECTRIC VEHICLE THROUGH PM E-DRIVE SCHEME
•PROMOTION OF AUTOMOTIVE AND HEAVY ENGINEERING SECTOR
•PLI SCHEME FOR ADVANCE CHEMISTRY CELLS
•GLOBAL PARTNERSHIPS FOR IMPROVEMENTS IN HEAVY INDUSTRIES SECTOR
•IMPACT OF ‘MAKE IN INDIA’ ON AUTOMOBILE INDUSTRY
•PRODUCTION-LINKED INCENTIVE FOR ACC BATTERY MANUFACTURING
•PRESIDENT OF INDIA GRACES BLACK SWAN SUMMIT, INDIA AT BHUBANESWAR
•Union Minister Shri Nitin Gadkari Inaugurates ‘Advantage Vidarbha 2026’
•VIKSIT BHARAT-GUARANTEE FOR ROZGAR AND AJEEVIKA MISSION (GRAMIN) (VB–G RAM G) ACT
•INCLUSION OF RURAL FAMILIES IN DAY-NRLM
•Union Home Minister and Minister of Cooperation, Shri Amit Shah, visits ‘Gurnam’ and ‘Bobiya’ BOPs, located on the India-Pakistan border, during the second day of his Jammu visit
•Minister of State, Shri Harsh Malhotra hails Union Budget 2026-27 as a Roadmap for Viksit Bharat 2047
•Lower Energy Cost, Better Maintenance Practises and Increased Freight Led to Surplus in Railways: Ashwini Vaishnaw
•Ministry of Agriculture and Farmers Welfare Signs MoU with Department of Posts against Fake Seeds, Fertilisers and Pesticides
•Seeds Act and Allied Regulations Empower States to Act against Spurious Seeds
•Indian Railways’ Safety Measures Yield Results: 58% Drop in Signalling Failures Contribute to Sharp Decline in Accidents
•10,000 Farmer Producer Organisations Formed Under Central Sector FPO Scheme
•HMYAS Dr. Mansukh Mandaviya underscores the importance of quality coaching for India’s sporting rise at NSNIS Patiala’s “Grassroots to Greatness” conference
•Intermediate Range Ballistic Missile ‘Agni-3′ successfully test-fired
•Status and Progress of Food Processing Sector
•VOC Port Authority Becomes India’s First Port to Initiate Anti-Drone Security System
•Impact of PLI Scheme in Boosting Processing Capacity for Millet Based Products
• Promotion of Nutraceuticals and Functional Foods
•Creation/Expansion of Food Processing and Preservation Capacities Scheme
•Production linked Incentive Scheme for Food Processing Industries
•NIFTEM Centres of Excellence Supporting Food Safety and Quality Assurance
•Indian Railways’ Reforms in Bulk Cement Transportation Receives Good Response
•”Mumbai Port’s Eastern Waterfront to See ₹22,672-Crore Maritime-Led Transformation”: Sarbananda Sonowal
•Vice-President Congratulates India’s Under-19 Cricket Team on ICC World Cup Triumph
•Prime Minister Congratulates India’s U-19 Cricket Team on World Cup Victory
•Union Home Minister and Minister of Cooperation Shri Amit Shah today chaired a high-level security review meeting on Jammu and Kashmir in Jammu

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!