






*#Metronewz:06/02/2026:शुक्रवार की बड़ी खबरें * *#YOU_TOO_CAN_TOP*
*मलेशिया में जाकिर नाइक के प्रत्यर्पण सहित सभी द्विपक्षीय मुद्दों पर बात करेंगे मोदी।*
*राज्यसभा में PM बोले- कांग्रेस के वक्त डील यानी बोफोर्स घोटाला: ये मोहब्बत की दुकान मोदी की कब्र खोदने की बात करती है, विपक्ष का वॉकआउट।*
*ममता सरकार को बड़ा झटका, SC ने जारी किया कर्मचारियों को 10 साल का बकाया DA देने का आदेश।*
*प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि भारत और श्रीलंका सभ्यतागत और आध्यात्मिक रूप से जुड़े हुए हैं, और बुद्ध अवशेष प्रदर्शनी से रिश्ते मजबूत होंगे। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच संबंधों को मजबूत करने के लिए यह प्रदर्शनी एक महत्वपूर्ण कदम है।
*अमेरिका से परमाणु संधि टूटते ही रूस का प्रहार- ‘अब हम स्वतंत्र…सैन्य कार्रवाई को तैयार हैं।*
*शराब, शीशमहल और शायर : राज्यसभा में PM मोदी का ‘AAP’ पर बड़ा हमला।*
*अल-फलाह यूनिवर्सिटी का चेयरमैन जवाद अहमद गिरफ्तार: क्राइम ब्रांच ने उठाया, कोर्ट ने 4 दिन की रिमांड दी; UGC ने दर्ज कराई थी 2 FIR.*
*गिरफ्तारी से पहले हर हाल में देना होगा नोटिस, पुलिसिया जुल्म पर SC का बड़ा फैसला।*
*सुप्रीम कोर्ट केंद्र से बोला- वांगचुक की हिरासत पर विचार करें: दलीलों के अलावा भी सोचिए, उनकी तबीयत ठीक नहीं, जेल में 5 महीने हो गए।*
*मणिपुर की नई डिप्टी सीएम नेमचा किपगेन का विरोध: कुकी ग्रुप्स ने बंद बुलाया: आज से विधानसभा का सत्र शुरू होगा।*
*अहमदाबाद- आसाराम के आश्रम पर बुलडोजर चलेगा: हाईकोर्ट ने याचिका खारिज की, सरकार का 45,000 वर्गमीटर जमीन लेने का रास्ता साफ*
*अमेरिका और ईरान बातचीत करने पर सहमत, न्यूक्लियर डील पर ओमान में होगी बैठक।*
*मेघालय में अवैध कोयला खदान में विस्फोट, 18 मजदूरों की मौत; राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ने जताया दुख।*
*सीएम योगी का बड़ा फैसला, यूपी में चाइनीज मांझे से मौत मानी जाएगी हत्या, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश।*
*प्रधानमंत्री के जवाब के बिना लोकसभा से धन्यवाद प्रस्ताव पारित, स्पीकर बोले- पीएम मेरे आग्रह पर नहीं आए।*
*आज से शुरू होगी पहली सरकारी कैब सर्विस भारत टैक्सी, ड्राइवर को नहीं देना होगा कमीशन।*
*अंडमान- निकोबार द्वीप समूह बनेगा ‘ब्लू इकोनॉमी’ का हब, समुद्री शैवाल की खेती को बढ़ावा देगी सरकार।*
*बिहार की महिलाएं बिकती हैं: तेजस्वी के बयान पर विधानसभा में बवाल!*
*Mir Yar Baloch Exclusive: फाइटर जेट, हथियार मिले, तो हफ्ते में बलूचिस्तान आजाद हो सकता है।*
*दिल्ली में गायब होने वाली अफवाहों से डरे नहीं, पुलिस ने बताया- केस बढ़े नहीं, घटे।*
*WPL 2026 Final, RCB vs DC : आरसीबी दूसरी बार बनी WPL चैंपियन, फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से हराया।*
*टी-20 वर्ल्डकप, पाकिस्तान से मैच पर सूर्या बोले- हम तैयार: खेलने से उन्होंने मना किया, हम कोलंबो जाएंगे; PAK ने मुकाबले का बॉयकॉट किया।*
*#YOU_TOO_CAN_TOP*
*1_ राज्यसभा में बोले PM: रोज दो किलो गाली खाता हूं, मोहब्बत की दुकान वाले ‘मोदी तेरी कब्र खुदेगी’ के नारे लगा रहे।*
*2_ प्रधानमंत्री ने राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे की उम्र को लेकर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, मेरी एक प्रार्थना है। आदरणीय खरगे जी की उम्र को देखते हुए, अगर वे बैठकर भी नारे लगाना चाहें तो लगा सकते हैं। पीछे कई सारे युवा नेता हैं।*
*3_ पीएम मोदी ने कहा, देश का हर व्यक्ति यह महसूस कर रहा है कि एक अहम पड़ाव पर हम पहुंच चुके हैं। न हमें रुकना है, न हमें पीछे मुड़कर देखना है। हम आगे ही आगे देखना है और लक्ष्य को प्राप्त करके ही हमें सांस लेनी है। उस दिशा में हम आगे बढ़ रहे हैं।*
*4_ प्रधानमंत्री ने कहा, आज विश्व में जो चुनौतियां पैदा हो रही हैं, भारत उनका समाधान देने, आशा की किरण देने वाला देश बना हुआ है। हम समाधान दे रहे हैं। आज अहम अर्थव्यवस्थाओं में भारत की विकास दर काफी ऊंची है। ऊंची विकास दर और कम महंगाई एक अनोखी उपलब्धि है।*
*5_ प्रधानमंत्री ने कहा, ”कल मैं एक माननीय सदस्य को सुन रहा था। यूं तो वे अपने आप को राजा कहलाने में गर्व महसूस करते हैं, लेकिन कल आर्थिक असमानता की बात कर रहे थे। कोई अपने आप को राजा कहे और आर्थिक असमानता की बात करे तो क्या कहेंगे?’*
*6_ पीएम ने कहा विपक्षी नेता संसद से बहार जाने पर , ”जो लोग थक गए, वो बेचारे चले गए, लेकिन इनको जवाब देना पड़ेगा कि देश की ऐसी हालत कैसे बना रखी थी कि दुनिया का कोई देश हमसे समझौता करने नहीं आना चाहता था।”*
*7_ पीएम मोदी ने कहा, ”अब जहां तक कांग्रेस का सवाल है, मैं साफ कहना चाहता हूं कि कुछ मत करो। सिर्फ लाल किले से कांग्रेस के प्रधानमंत्रियों के जो भाषण हैं, उनका विश्लेषण कर लो। आपको साफ लगेगा कि न उनके पास कोई सोच थी, न उनके पास विजन था, न ही इच्छा शक्ति थी। इसका नतीजा देश को भुगतना पड़ा।*
*8_ राज्यसभा में पीएम मोदी के संबोधन के बाद कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर उन पर तंज कसा है। राहुल ने एक्स पर पोस्ट में कहा कि बस सवालों से इतनी घबराहट? उन्होंने कहा कि मोदी जी सच्चाई से ऐसा डरे कि झूठ की शरण ले ली….खैर, जो उचित समझा, वही किया।*
*9_ खरगे ने कहा अगर हमारी बात सुनी जाती तो गतिरोध खत्म हो सकता था, लेकिन सरकार ने ऐसा नहीं किया, कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, मोदी सरकार हमारे नेताओं का अपमान करती है,और विपक्ष को अपनी बात रखने नहीं देती, इसलिए हमने इसकी निंदा की और सदन से वॉकआउट कर दिया।*
*10_ खरगे ने संसद परिसर में संवाददाताओं से कहा,आज राज्यसभा में पीएम मोदी महामहिम राष्ट्रपति जी के अभिभाषण पर चर्चा का उतर देने आए थे,हम उन्हें सुनना चाहते थे, लेकिन हम चार दिन से देख रहे हैं कि लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी को बोलने नहीं दिया जा रहा है।*
*11_ गृह मंत्री शाह पहुंचे जम्मू: आज सीमा पर सुरक्षा का लेंगे जायजा; जवानों के लिए छह नई योजनाओं का करेंगे शुभारंभ।*
*12_ साख पर सवाल: एअर इंडिया के लगभग तीन-चौथाई विमान तकनीकी रूप से ‘बीमार’, सरकार ने संसद में दी जानकारी।*
*13_ संसद की एक समिति ने कहा कि आरएसी श्रेणी के तहत बुक किए गए रेल टिकटों के लिए पूरा किराया वसूलना उचित नहीं है, जबकि ऐसे टिकट धारकों को अक्सर अधूरी सुविधा मिलती है। समिति ने रेलवे को सुझाव दिया है कि ऐसे यात्रियों को आंशिक किराया लौटाया जाना चाहिए।*
*14_ मेघालय में कोयला खदान में विस्फोट से 16 लोगों की मौत; PM ने किया दो-दो लाख रुपये के मुआवजे का एलान।*
*15_ पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले सियासत गरमा गई है। ममता बनर्जी के बाद अब कांग्रेस ने भी अकेले चुनाव लड़ने का एलान कर दिया है। पार्टी राज्य की सभी 294 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी।*
*16_ बंगाल में 21-40 की उम्र के बेरोजगारों को ₹1500 मिलेंगे: कर्मचारियों का DA 4% बढ़ा; 4.06 लाख करोड़ रुपए का अंतरिम बजट पेश।*
*17_ अहमदाबाद- आसाराम के आश्रम पर बुलडोजर चलेगा: हाईकोर्ट ने याचिका खारिज की, सरकार का 45,000 वर्गमीटर जमीन लेने का रास्ता साफ।*
*18_ अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल आज IND vs ENG: 10वीं बार खिताबी मुकाबले में भारत, 2022 में इंग्लैंड को हराकर 5वीं बार चैंपियन बना था।*
*19_ डॉलर खत्म हो जाएगा, सोना उसकी जगह लेगा, 2008 मंदी की भविष्यवाणी करने वाले इकोनॉमिस्ट बोले- बड़ा संकट आने वाला है।*
*#YOU_TOO_CAN_TOP*
*प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 10 बजे स्कूली बच्चों के साथ “परीक्षा पे चर्चा” कार्यक्रम में हिस्सा ने संवाद किया। इस कार्यक्रम में बिहार के सरकारी स्कूलों के बच्चे भी शामिल हुए। कार्यक्रम का प्रसारण डीडी नेशनल, डीडी न्यूज और डीडी इंडिया टीवी चैनलों पर किया गया, साथ ही ऑल इंडिया रेडियो और विभिन्न ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर भी इसे सुना जा सकता था।*
*प्रधानमंत्री ने बच्चों से आत्मीय बातचीत की और उन्हें जीवन के लिए कुछ अहम संदेश दिए। उन्होंने बच्चों को लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करने, मुश्किलों से न लड़ने और समय पर सोने-उठने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि जीवन में आगे बढ़ने के लिए सबसे पहले अपने लक्ष्य को तय करना ज़रूरी है और ध्यान भटकने न दें।*
*बच्चों के सवाल और प्रधानमंत्री के जवाब:*
– *आपको प्रधानमंत्री बनकर कैसा लगता है? : मोदी ने कहा, मुख्यमंत्री के रूप में मिला अनुभव काम आ रहा है।*
– *आपने बचपन में सोचा था, प्रधानमंत्री बनेंगे, विश्वप्रसिद्ध होंगे… : मोदी ने कहा, कभी नहीं सोचा था कि पीएम बनूंगा।*
– *हम बच्चे देश के विकास में आपकी क्या मदद कर सकते हैं? : मोदी ने कहा, देश की सेवा करने के लिए जान देना या…*
– *आप इतना काम करते हैं तो सोते कब हैं? : मोदी ने कहा, इस उम्र में नींद बहुत ज़रूरी होती है।*
*प्रधानमंत्री ने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि वे अपनी प्रतिभा को पहचानें और उसे सही दिशा में विकसित करें।*
*प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यसभा में कहा कि जो लोग “मोहब्बत की दुकान” खोलने की बात करते हैं, वे “मोदी तेरी कब्र खुदेगी” जैसे नारे लगा रहे हैं। उन्होंने इसे नफरत से भरा और संविधान का अपमान बताया। मोदी ने कहा कि कांग्रेस मोदी की कब्र खोदना चाहती है क्योंकि उन्होंने धारा 370 हटाई, नॉर्थ ईस्ट में विकास की शुरुआत की और माओवादी आतंक को खत्म करने के लिए कदम उठाए।*
*इसरो ने 2026 में 18 स्पेस लॉन्च करने की योजना बनाई है, जिसमें 6 लॉन्च निजी क्षेत्र की मदद से होंगे। इस योजना के तहत, इसरो अपने पहले उद्योग-निर्मित पोलर सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल (PSLV) को लॉन्च करेगा, जो Oceansat सैटेलाइट को अंतरिक्ष में ले जाएगा।*
*इसरो के 2026 के प्रमुख मिशन:*
– *गगनयान मिशन : इसरो 2026 में गगनयान मिशन लॉन्च करेगा, जिसमें भारतीय अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरिक्ष में भेजा जाएगा।*
– *समुद्रयान मिशन : समुद्रयान मिशन के तहत, इसरो समुद्र की गहराई में खनिज संसाधनों और जैव विविधता का अध्ययन करेगा।*
– *चंद्रयान-4 मिशन : चंद्रयान-4 मिशन 2027 में लॉन्च किया जाएगा, जिसका उद्देश्य चंद्रमा पर उतरकर नमूने इकट्ठा करना है।*
*इसरो की ये योजनाएं भारत को वैश्विक अंतरिक्ष शक्ति के रूप में स्थापित करने में मदद करेंगी।*
*1_ लोकसभा के बाद आज राज्यसभा में भी जमकर सियासी तकरार हुई। सदन के नेता जेपी नड्डा और नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बीच लोकतंत्र और अहंकार जैसे विषयों पर जमकर तर्क-वितर्क हुए। इसी बीच नड्डा ने राहुल गांधी का नाम लिए उन्हें अबोध बालक बताया। इस पर खरगे ने कड़ा विरोध दर्ज कराया।*
*2_ देश की पहली को-ऑपरेटिव कैब सर्विस ‘भारत टैक्सी’ शुरू, अमित शाह ने किया लॉन्च।*
*3_ लोकसभा में टूटी परंपरा…होता रहा हंगामा, प्रधानमंत्री के जवाब के बिना ही राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पारित।*
*4_ लोकसभा में प्रधानमंत्री की स्पीच के बिना धन्यवाद प्रस्ताव पास, 2004 के बाद ऐसा पहली बार; कांग्रेस बोली- जब तक राहुल नहीं बोलेंगे, प्रधानमंत्री को नहीं बोलने देंगे।*
*5_ स्पीकर ओम बिरला बोले-कल पीएम के साथ कुछ भी हो सकता था, मैंने ही लोकसभा न आने का आग्रह किया था, स्पीच टाली; विपक्षी सांसदों ने कुर्सी घेरी थी।*
*6_ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण के बिना ही बजट सत्र के 7वें दिन आज (05 फरवरी) राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव ध्वनिमत से पास किया गया। जो करीब 2004 के बाद यानी 22 साल में पहली बार हुआ है। इस बीच न्यूज एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि कांग्रेस ने पीएम मोदी पर शारीरिक हमले की साजिश रची, जिसके चलते लोकसभा को संबोधित नहीं करने का निर्णय लिया गया।*
*7_ संसद में हंगामा: राहुल का नाम लिए बिना खरगे से बोले जेपी नड्डा- पार्टी को अबोध बालक का बंधन न बनने दें।*
*8_ राज्यसभा: खरगे बोले- हम संसद बाधित करना नहीं चाहते; नाराज सभापति ने टोका- सच्चाई बयान करें, लोकतांत्रिक बनें।*
*9_ ‘राहुल गांधी बोलते हैं तो आपको परेशानी होती है’, मल्लिकार्जुन खड़गे को जेपी नड्डा का जवाब- सरकार हर तरीके से चर्चा के लिए तैयार।*
*10_ भारत-अमेरिका ट्रेड डील का जॉइंट स्टेटमेंट 4-5 दिन में आएगा, पीयूष गोयल बोले- मिड-मार्च तक पहला ट्रांच फाइनल होने की उम्मीद।*
*11_ अमेरिका के साथ व्यापार समझौते पर कांग्रेस के आरोपों के बीच कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा कि चाहे वे छोटे किसान हों या बड़े किसान, हमारे सभी कृषि उत्पाद सुरक्षित रहेंगे। ऐसी किसी भी चीज के लिए बाजार नहीं खोला गया है।*
*12_ UPSC-सेवा में रहते हुए बार-बार परीक्षा देने का रास्ता बंद, रैंक सुधारने का मौका सिर्फ एक बार; नए नियम 2026 से लागू।*
*13_ तमिलनाडु के मिनिस्टर बोले-उत्तर भारतीय यहां पानीपुरी बेचते हैं, उन्हें सिर्फ हिंदी आती है; हमारे बच्चे तमिल-अंग्रेजी जानते हैं, विदेश में करोड़ों कमा रहे।*
*14_ रूस बोला-भारत किसी से भी तेल खरीदने के लिए आजाद, इसमें कुछ भी गलत नहीं, प्रवक्ता बोले- भारत से तेल खरीद रोकने की जानकारी नहीं।*
*15_ चांदी आज ₹28 हजार सस्ती हुई, वायदा बाजार में भाव 2.40 लाख/किलो पर आया; 10 ग्राम सोना 3 हजार रुपए सस्ता।*
*16_ सेंसेक्स में 500 अंक की गिरावट, 83,300 पर कारोबार कर रहा; निफ्टी 150 अंक फिसला, ऑटो-फार्मा शेयर्स में बिकवाली।*
*17_ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यसभा में कहा कि राहुल गांधी ने सिख सांसद रवनीत सिंह बिट्टू को “गद्दार” कहा, जो सिखों का अपमान है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस में सिखों के प्रति गहरी नफरत है और राहुल गांधी का बयान इसी का प्रतीक है। मोदी ने कहा कि राहुल गांधी ने सिर्फ बिट्टू को गद्दार नहीं कहा, बल्कि उन्होंने सिख समुदाय का अपमान किया है। इस बयान पर सिख समुदाय और बीजेपी नेताओं ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। बीजेपी नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने राहुल गांधी के बयान की निंदा की और कहा कि एक सिख कभी गद्दार नहीं हो सकता। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस की मानसिकता आज भी नहीं बदली है और वे सिखों के प्रति जहर फैला रहे हैं।*
*18_ असम के नेता पर संसद में पेपर फेंकने का मामला सामने आया है, जिसे नॉर्थ ईस्ट का अपमान माना जा रहा है। लोकसभा में विपक्षी सांसदों ने राहुल गांधी को बोलने की अनुमति नहीं मिलने के मुद्दे पर नारेबाजी करते हुए आसन के समीप कागज उछालकर फेंके थे। इस घटना में 8 विपक्षी सांसदों को निलंबित कर दिया गया है, जिनमें मणिक्कम टैगोर, किरण कुमार रेड्डी, प्रशांत पडोले, हिबी ईडन, डीन कुरिया कोस, एस वेंकटेशन, गुरजीत सिंह औजला और अमरेंद्र सिंह राजा वारिंग शामिल हैं ।इस घटना को लेकर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस पर नॉर्थ ईस्ट के प्रति विरोधी रवैया अपनाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और इंडिया ब्लॉक ने असम के प्रति अपने विरोधी रवैये को दिखाया है।*
*19_ अमित शाह 5 फरवरी से 7 फरवरी तक जम्मू-कश्मीर के तीन दिवसीय दौरे पर हैं। इस दौरान वे प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करेंगे और कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन भी करेंगे ।*
*दौरे के मुख्य बिंदु:*
– *5 फरवरी : अमित शाह जम्मू पहुंचेंगे और लोक भवन में स्थानीय राजनीतिक नेताओं के साथ बैठक करेंगे।*
– *6 फरवरी : वे कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा का दौरा करेंगे, जहां सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) द्वारा घुसपैठ रोकने के लिए लगाए गए नए उपकरणों का निरीक्षण करेंगे।*
– *6 फरवरी : दोपहर को लोकभवन में जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति पर उच्च स्तरीय बैठक करेंगे।*
– *7 फरवरी : वे श्रीनगर जाएंगे, जहां कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे और स्थानीय राजनीतिक नेताओं से मुलाकात करेंगे। इस दौरे के दौरान अमित शाह सुरक्षा एजेंसियों और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ उच्च-स्तरीय बैठकें भी करेंगे, ताकि समग्र कानून-व्यवस्था की स्थिति और शासन की बुनियादी ढांचा पहलों की प्रगति का मूल्यांकन किया जा सके ।*
*20_ सर्वोच्च न्यायालय ने ममता बनर्जी को बड़ा झटका दिया है। अदालत ने पश्चिम बंगाल सरकार को 31 मार्च 2026 तक महंगाई भत्ते (DA) के कुल बकाया का 25 प्रतिशत भुगतान करने का आदेश दिया है। यह आदेश राज्य के लगभग 20 लाख सरकारी कर्मचारियों के लिए एक बड़ी राहत है, जो लंबे समय से DA के बकाया भुगतान की मांग कर रहे थे।इसके अलावा, ममता बनर्जी की याचिका पर चुनाव आयोग से जवाब मांगा गया है, जिसमें उन्होंने SIR (Special Intensive Revision) प्रक्रिया को चुनौती दी है। अदालत ने संकेत दिया है कि वह इस मामले का व्यावहारिक समाधान निकालने की कोशिश करेगी। एक अन्य मामले में, सुप्रीम कोर्ट ने कोलकाता पुलिस कमिश्नर राजीव कुमार को सीबीआई के सामने पेश होने का आदेश दिया है, जो सारदा चिटफंड घोटाले की जांच से संबंधित है*
*21_ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब देते हुए विपक्ष पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भारत आज आत्मविश्वास से भरा देश है और दुनिया एक नए वैश्विक व्यवस्था की ओर बढ़ रही है। मोदी ने विपक्ष को आटे-दाल-चावल का राग छोड़कर देश के विकास पर ध्यान देने की सलाह दी ।*
*मोदी के भाषण की प्रमुख बातें:*
– *विपक्ष पर हमला : मोदी ने विपक्ष पर नफरत फैलाने और देश को गुमराह करने का आरोप लगाया।*
– *ट्रेड डील : उन्होंने कहा कि भारत कई देशों के साथ भविष्य के लिए तैयार ट्रेड एग्रीमेंट कर रहा है।*
– *आर्थिक विकास : मोदी ने कहा कि भारत आज विश्व की चुनौतियों का समाधान देने वाला देश बन गया है।*
– *सारदार पटेल की योजना : उन्होंने कहा कि सरदार पटेल ने नर्मदा नदी पर बांध बनाने की योजना बनाई थी, जिसे उन्होंने पूरा किया।*
– *विपक्ष की आलोचना : मोदी ने विपक्ष की आलोचना करते हुए कहा कि वे वोट बैंक की राजनीति में लगे हुए हैं ।*
*#YOU_TOO_CAN_TOP