






*#Metronewz:02/02/2026:मंगलवार की बड़ी खबरें* *#YOU_TOO_CAN_TOP*
*#BREAKING:Budget 2026-दवाई ,घुमाई और पढ़ाई सस्ती-3 आयुर्वेदिक एम्स बनेंगे, देश को मेडिकल टूरिज्म हब बनाएंगे-7 हाईस्पीड रेल कॉरिडोर-इनकम टैक्स जस का तस-विदेश पैसे भेजने पर अब 2% टैक्स-कैंसर की 17 दवाएं सस्ती: EV, सोलर पैनल के दाम घटेंगे; शराब महंगी हो सकती है, ट्रेडिंग पर टैक्स बढ़ा-लगेगी सत्तेवाज़ी पर रोक-सेंसेक्स 1546 अंक गिरकर 80,722 पर-चांदी दो दिन में ₹1.36 लाख सस्ती-सोना ₹31 हजार सस्ता-वंदे भारत और बुलेट ट्रेन-एसएमई के लिए ₹10,000 करोड़-जल्द दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनना चाहते हैं-दो फाड़ एनसीपी के विलय पर अब भी सस्पेंस-GST कलेक्शन जनवरी में 6.2% बढ़कर 1.93 लाख करोड़-राजस्थान,यूपी और हरियाणा में ओले गिरे*
*1_ यह बजट 2047 तक विकसित भारत की ओर हमारी उच्च उड़ान के लिए एक मजबूत आधार है। दोस्तों, भारत जिस सुधार की रफ्तार पर सवार है, उसे इस बजट से नई ऊर्जा और गति मिलेगी।’*
*2_ वित्तमंत्री का बजट भाषण: 3 आयुर्वेदिक एम्स बनेंगे, देश को मेडिकल टूरिज्म हब बनाएंगे; 7 हाईस्पीड रेल कॉरिडोर बनाए जाएंगे।*
*3_ बजट 2026- इनकम टैक्स जस का तस: बस रिवाइज्ड रिटर्न अब 31 दिसंबर के बदले 31 मार्च तक भरें, विदेश पैसे भेजने पर अब 2% टैक्स।*
*4_ बजट भाषण में वित्त मंत्री बोलीं- सरकार विकसित भारत की दिशा में मजबूत कदम उठाना जारी रखेगी।*
*5_ लोकलुभावन की बजाय देश को कर्ज से निकालने की पहल, सरकार ने दिए अलग संदेश।*
*6_ मोदी बोले- ये युवा शक्ति का बजट: राहुल ने कहा- युवाओं को कुछ नहीं मिला; ममता बनर्जी ने बिखरा हुआ बजट बताया।*
*7_ बजट 2026, सस्ता-महंगा- कैंसर की 17 दवाएं सस्ती: EV, सोलर पैनल के दाम घटेंगे; शराब महंगी हो सकती है, ट्रेडिंग पर टैक्स बढ़ा।*
*8_ बजट के बाद सेंसेक्स 1546 अंक गिरकर 80,722 पर बंद: निफ्टी भी 495 अंक टूटा; वजह- फ्यूचर्स और ऑप्शंस पर सिक्योरिटीज ट्रांजैक्शन टैक्स बढ़ाया।*
*9_ चांदी दो दिन में ₹1.36 लाख सस्ती, ₹2.65 लाख आई: सोना ₹31 हजार सस्ता होकर ₹1.38 लाख पर आया, प्रॉफिट बुकिंग से गिरे दाम।*
*10_ वित्त मंत्री ने रेलवे के लिए बड़ी घोषणाएं की है। उन्होंने सात रेल स्पीड कोरिडोर बनाने का एलान किया है। इसी के साथ पांच वर्ष में 20 नए जल मार्ग शुरू होंगे। वाराणसी और पटना में जहाज मरम्मत सुविधा स्थापित होगी। समुद्री विमान वीजीएफ योजना की शुरुआत होगी।*
*11_ स्टेशन पुनर्विकास: ‘अमृत भारत स्टेशन योजना’ के तहत 1,337 स्टेशनों को आधुनिक बनाने के लिए चुना गया है, जिनमें से 1,197 पर काम शुरू हो चुका है।*
*12_ वंदे भारत और बुलेट ट्रेन: नई वंदे भारत ट्रेनों की शुरुआत और बुलेट ट्रेन परियोजना (NHSRCL) के लिए 21,000 करोड़ रुपये का निवेश जारी रहेगा।*
*13_ लॉजिस्टिक्स और माल ढुलाई: माल ढुलाई क्षमता बढ़ाने के लिए ऊर्जा गलियारों और उच्च यातायात वाले क्षेत्रों में ट्रैक के दोहरीकरण और विद्युतीकरण पर जोर दिया गया है।*
*14_ बीमारियों पर ‘शक्ति’ प्रहार, कैंसर-डायबिटीज की दवाएं बनाएगा भारत! ₹10,000 करोड़ का ऐलान।*
*15_ मध्यम वर्ग को बड़ी राहत देते हुए, सरकार ने विदेश यात्रा पैकेज और शिक्षा/चिकित्सा के लिए विदेश भेजे जाने वाले पैसे (एलआरएस) पर टीसीएस (टीसीएस) की दर को घटाकर 2% कर दिया है। पहले यह दरें काफी ऊंची (5% से 20% तक) थीं।*
*16_ एसएमई के लिए ₹10,000 करोड़ का फंड छोटे उद्योगों को ‘चैम्पियन’ बनाने के लिए तीन आयामी रणनीति अपनाई गई है। सरकार ने एक समर्पित ₹10,000 करोड़ का एसएमई ग्रोथ फंड बनाने की घोषणा की है। साथ ही, TReDS प्लेटफॉर्म के जरिए क्रेडिट गारंटी सपोर्ट भी दिया जाएगा।*
*17_ स्वास्थ्य सेवा को किफायती बनाने के लिए कैंसर के मरीजों के लिए 17 दवाओं और औषधियों को बेसिक कस्टम ड्यूटी (BCD) से छूट दी गई है। इसके अलावा, सोलर ग्लास और लिथियम-आयन बैटरी के निर्माण में इस्तेमाल होने वाले सामानों पर भी कस्टम ड्यूटी में राहत दी गई है।*
*18_ छोटे करदाताओं के लिए एकमुश्त ‘विदेशी संपत्ति प्रकटीकरण योजना’ (फॉरेन असेट डिक्लरेशन स्कीम) लाई जाएगी, जो छह महीने के लिए खुली रहेगी। इसके अलावा,20 लाख रुपये से कम की अचल विदेशी संपत्ति का खुलासा न करने पर अब मुकदमा नहीं चलाया जाएगा।*
*19_ बजट 2026 में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। सरकार ने महिला सशक्तिकरण को प्राथमिकता देते हुए कई नई योजनाओं का एलान किया है। इन घोषणाओं का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत करना और उन्हें सुरक्षित माहौल देना है।*
*20_ शेयर बाजार: F&O ट्रेडिंग पर STT बढ़ा शेयर बाजार के ट्रेडर्स के लिए बजट में झटका लगा है। सरकार ने फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस (F&O) पर सिक्योरिटीज ट्रांजेक्शन टैक्स (एसटीटभ्) बढ़ा दिया है,फ्यूचर्स: STT 0.02% से बढ़ाकर 0.05% कर दिया गया है,ऑप्शंस : STT 0.1% से बढ़ाकर 0.15% कर दिया गया है।*
*21_ कंपनियों द्वारा शेयरों के बायबैक से होने वाली आय को अब शेयरधारकों के हाथों में ‘कैपिटल गेन्स’ माना जाएगा और उसी हिसाब से टैक्स लगेगा।*
*22_ ‘भारत के 140 करोड़ नागरिक केवल सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था होने से संतुष्ट नहीं हैं; हम जल्द से जल्द दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनना चाहते हैं।’ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी*
*23_ कांग्रेस को सिर्फ अवैध बांग्लादेशियों की चिंता: हजार राहुल गांधी-गौरव गोगोई मेरी कुछ नहीं कर सकते, मियां मुसलमान मेरा गढ़ा शब्द नहीं: मुख्यमंत्री (असम)।*
*24_ दो फाड़ एनसीपी के विलय पर अब भी सस्पेंस: शरद पवार मुंबई पहुंचे, सुनेत्रा पवार डिप्टी सीएम की शपथ लेकर बारामती लौटीं।*
*25_ बजट के दिन आई गुड न्यूज: GST कलेक्शन जनवरी में 6.2% बढ़कर 1.93 लाख करोड़ रुपये पहुंचा।*
*26_ भारत – पाकिस्तान अंडर-19 वर्ल्डकप, भारत 150/5: अभिज्ञान कुंडू आउट; वैभव सूर्यवंशी 30 रन बनाकर आउट, एक गेंद पर 2 जीवनदान मिले थे।*
*27_ ट्रम्प उवाच, भारत ईरान की जगह वेनेजुएला से तेल खरीदेगा: डील पहले ही तय हो चुकी,चीन को भी डील करने के लिए कहा।*
*28_ राजस्थान – यूपी और हरियाणा में ओले गिरे, खड़ी फसलों को नुकसान: उत्तराखंड में बर्फबारी शुरू; पंजाब में जनवरी में सर्दी का 15 साल का रिकॉर्ड टूटा।*
*#YOU_TOO_CAN_TOP*