#Metronewz:शुक्रवार:30/01/2026 की बड़ी खबरें* *#YOU_TOO_CAN_TOP* *जाति-आधारित भेदभाव से निपटने के लिए जारी यूजीसी के नए नियमों पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगाई, कहा हम पीछे जा रहे है।* *पीएम मोदी ने सर्वे को रिफॉर्म एक्सप्रेस की झलक बताया, कहा- मुश्किल दौर में भारत की रफ्तार तेज।*

Screenshot
Screenshot

*#Metronewz:शुक्रवार:30/01/2026 की बड़ी खबरें* *#YOU_TOO_CAN_TOP*

*जाति-आधारित भेदभाव से निपटने के लिए जारी यूजीसी के नए नियमों पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगाई, कहा हम पीछे जा रहे है।*

*पीएम मोदी ने सर्वे को रिफॉर्म एक्सप्रेस की झलक बताया, कहा- मुश्किल दौर में भारत की रफ्तार तेज।*

*कड़ाके की ठंड के बीच सरहद पर बड़ी कार्रवाई, BSF ने पाकिस्तानी घुसपैठिए किए ढ़ेर।*

*पुतिन ने पहली बार जेलेंस्की के लिए खोले दरवाजे, मॉस्को आने का न्योता।*

* यमुनोत्री धाम में भी गैर सनातनियों के प्रवेश पर रोक, बदरी-केदार व गंगोत्री में भी एंट्री नहीं।*

*महिलाओं के खाते में जाएंगे 2-2 लाख रुपये, बिस्मिल्ला खां के नाम पर खुलेगा कॉलेज, नीतीश कैबिनेट में 32 एजेंडों पर मुहर।*

*ट्रंप का यू टर्नः पहली बार वेनेजुएला का जब्त तेल टैंकर लौटाने का ऐलान,दुनिया रह गई हैरान।*

*ब्रिटिश दूतावास पर हमले का दोषी आंतकी लड़ेगा चुनाव ! बोला-‘अल्लाह की मदद से जीतूंगा भी।*

*UGC के नियमों पर SC के फैसले पर कुमार विश्वास बोले, ‘भारत इस समय विभाजन झेलने की स्थिति में नहीं।*

*बढ़ते तनाव के बीच अचानक ईरान क्यों पहुंचे भारत के डिप्टी NSA? अमेरिका भी हुआ हैरान।*

*ट्रंप की धमक‍ियों से डरे यूरोपीय देशों के ल‍िए जर्मनी बनाएगा परमाणु बम।*

*पंचतत्व में विलीन हुए अजित दादा, बेटे, पार्थ पवार और जय पवार ने दी मुखाग्नि, आंसुओं के सैलाब के बीच हुआ अंतिम संस्कार।*

*अजित पवार की पत्नी महाराष्ट्र की डिप्टी–CM बन सकती हैं:पति की बारामती सीट से चुनाव लड़ सकती हैं; पार्टी के शरद गुट में विलय की भी चर्चा*

*अजित पवार के प्लेन का ब्लैक बॉक्स मिला:इसमें फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर और कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर; यह हादसे का कारण बताएगा।*

*#YOU_TOO_CAN_TOP*

*1* प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 78वीं पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया और उनके महान विचारों को याद किया। इस मौके पर प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर बापू को श्रद्धांजलि देते हुए उनके सिद्धांत पर जोर दिया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ के माध्यम से उन्होंने बापू को नमन करते हुए लिखा, “पूज्य बापू ने मानवता की रक्षा के लिए हमेशा अहिंसा पर बल दिया

*2* राहुल गांधी ने महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि बापू एक सोच हैं, जिसे नफरत की विचारधारा कभी नहीं मिटा सकती। उन्होंने सत्य और अहिंसा को सत्ता की शक्ति से बड़ा बताया। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और अन्य नेताओं ने भी बापू को नमन किया और नफरत के खिलाफ उनके रास्ते को ही एकमात्र समाधान बताया

*3* कांग्रेस का चुनाव आयोग को पत्र, फार्म-7 के दुरुपयोग का लगाया आरोप; मताधिकार खतरे में होने की चेतावनी

*4* कांग्रेस का दिल्ली में VB-G RAM G एक्ट के खिलाफ प्रदर्शन, पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को गांधी स्मृति की ओर जाने से रोका

*5* सुप्रीम कोर्ट बोला-स्कूलों में लड़कियों को फ्री सैनेटरी पैड मिले, लड़के-लड़कियों के अलग टॉयलेट हों; आदेश न मानने पर स्कूल की मान्यता रद्द होगी

*6* केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी पर पूर्वोत्तर की संस्कृति के अपमान का आरोप लगाया है। असम में जनसभा को संबोधित करते हुए शाह ने कहा, गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में राहुल ने ‘गमोसा’ पहनने से इनकार कर दिया। उन्होंने कांग्रेस पर घुसपैठ की राजनीति करने और असम को केवल हिंसा देने का भी आरोप लगाया

*7* महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार के अस्थियों का विसर्जन शुक्रवार को बारामती के संगम तट पर हुआ। विसर्जन के इस कार्यक्रम में परिवार के अलावा बेहद करीबी लोग ही शामिल हुए

*8* महाराष्ट्र के पूर्व डिप्टी सीएम और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) प्रमुख रहे दिवंगत अजित पवार को लेकर उनके करीबी ने बड़ा खुलासा किया है। दावा किया गया है कि अजित पवार एनसीपी के दोनों गुटों के विलय के इच्छुक थे

*9* अजित पवार की पत्नी को डिप्टी सीएम बनाने की मांग, NCP नेता फडणवीस से मिले, विभाग भी मांगे; NCP के विलय पर फैसला शरद पवार लेंगे

*10* अजित पवार ने कहा था-नियति बुलाए तो जाना पड़ता है, 4 दिन बाद प्लेन क्रैश में मौत; बारामती के कान्हेरी की सभा का वीडियो वायरल

*11* कुवैत से दिल्ली आ रहे इंडिगो विमान को बम से उड़ाने की धमकी, अहमदाबाद में इमरजेंसी लैंडिंग

*12* अविमुक्तेश्वरानंद बोले-योगी 40 दिन में हिंदू होने का प्रमाण दें, गाय को गोमाता घोषित करें, वरना मानेंगे सिर्फ दिखावे के लिए गेरुआ पहना

*13* सेंसेक्स 296 अंक गिरकर 82,269 पर आया, निफ्टी में 98 अंकों की गिरावट; मेटल और आईटी शेयरों में बिकवाली, FMCG में खरीदारी

*14* कश्मीर के सोनमर्ग में पारा माइनस 11.2°C, MP-राजस्थान में कोहरा, सड़क हादसों में 7 मौतें; हरियाणा-पंजाब के 5 शहरों में तापमान 4° से नीचे

*#YOU_TOO_CAN_TOP*

*राजस्थान- कथावाचक साध्वी प्रेम बाईसा की मौत के बाद हंगामा-तनाव:पिता का दावा- इंजेक्शन के कारण जान गई; आज होगा अंतिम संस्कार।*

*SIR के खिलाफ सुनवाई, सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा:याचिकाकर्ता बोले- ECI मनमानी नहीं कर सकता, चुनाव अधिकारी अदालत नहीं जो नागरिकता तय करेंगे।*

*हिमाचल में बर्फ देखने उमड़े टूरिस्ट:पर्यटन स्थलों पर मस्ती, सड़कों पर ट्रैफिक जाम, शिमला में रोजाना 15 हजार से अधिक पहुंच रहे वाहन।*

*अमेरिका में शटडाउन की आहट: सीनेट में डेमोक्रेट्स ने सरकारी फंडिंग बिल अटकाया, आव्रजन नीति पर अड़े; बातचीत जारी।*

*14 साल बाद बांग्लादेश से पाकिस्तान सीधी फ्लाइट बहाल, ढाका-कराची हवाई कनेक्टिविटी फिर शुरू।*

*चांदी 19500 रुपये उछलकर ₹4.04 लाख प्रति किलो पर पहुंची, सोना 1.83 लाख प्रति 10 ग्राम पर।*

*T20 World Cup 2026 : घुटनों पर आया पाकिस्तान, बांग्लादेश के समर्थन में बहिष्कार के बाद खुद ने कटाया कोलंबो का टिकट।*

*दिल्ली में स्वॉट कमांडो काजल की खौफनाक हत्या, चीख रही थी बहन और बेबस भाई कुछ नहीं कर पाया।*’

*झारखंड हाईकोर्ट का चला ‘हंटर’ : मुख्य सचिव को होना पड़ा पेश, अब एक महीने में शुरू होगा सूचना आयोग का काम।*

*घरेलू कामगारों के लिए न्यूनतम वेतन तय करने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, कहा- कोई काम पर नहीं रखेगा।*

*इंडियन फुटबॉल लीग की घोषणा, विदेशी लीग की तर्ज पर अब क्लबों के हाथ में होगा संचालन।*

*RCB W vs UP W: स्‍मृति मंधाना और Grace Harris की तूफानी पारी, WPL 2026 के फाइनल में पहुंची आरसीबी।*

*भारत में एशियन शूटिंग चैंपियनशिप खेलने आएंगे बांग्लादेश के खिलाड़ी:टी-20 वर्ल्डकप खेलने से मना किया था, मुस्तफिजुर को IPL से बाहर करने पर विवाद।*

*#YOU_TOO_CAN_TOP*

*1_ संसद में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश की गई आर्थिक समीक्षा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी पहली प्रतिक्रिया दी है। प्रधानमंत्री ने इस दस्तावेज को भारत की रिफॉर्म एक्सप्रेस की एक व्यापक तस्वीर बताया है। उन्होंने कहा कि वैश्विक चुनौतियों के बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था ने जो स्थिरता और प्रगति दिखाई है, यह सर्वे उसी का प्रमाण है।*

*2_ बजट सत्र का आज तीसरा दिन, इकोनॉमिक सर्वे पर हो सकती है चर्चा, कल लोकसभा में पेश हुआ था; 1 फरवरी को आएगा बजट।*
&
*3_ बजट से उम्मीद- 300 नई ट्रेनों की घोषणा संभव, 13 लाख तक की कमाई टैक्स फ्री हो सकती है; बजट में 5 बड़े ऐलान संभव।*

*4_ पीएम मोदी लगातार तीसरी बार सत्ता में है,2024 में एनडीए को पूर्ण बहुमत मिला था, हालांकि 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी को अकेले बहुमत मिला, जबकि 2024 में 240 सीटों पर ही जीत मिली,इस बीच इंडिया टुडे के मूड,ऑफ द नेशन पोल में सामने आया कि अगर आज चुनाव होते हैं,तो बीजेपी को अकेले दम पर फिर से बहुमत मिल सकता है।*

*5_ मूड ऑफ द नेशन सर्वे के अनुसार भाजपा 287 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी, वहीं कांग्रेस को 80 सीटें मिलने का अनुमान है, अन्य सभी पार्टियों को मिलाकर 176 सीटें मिलने की उम्मीद है,ये अनुमान भाजपा की मजबूत स्थिति को दर्शाते हैं, हालांकि क्षेत्रीय और छोटी पार्टियां अभी भी अपने क्षेत्रों में दबदबा है।*

*6_ विजय चौक पर बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी हुई, तीनों सेनाओं और CAPF के बैंड ने धुनें पेश कीं; राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और PM मौजूद रहे।*

*7_ SIR के खिलाफ सुनवाई, सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा, याचिकाकर्ता बोले- ECI मनमानी नहीं कर सकता, चुनाव अधिकारी अदालत नहीं जो नागरिकता तय करेंगे।*

*8_ भारत-अमेरिका के बीच द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर बातचीत जारी, राज्यसभा में सरकार ने दी जानकारी।*

*9_ अजित पवार प्लेन क्रैश: कब्जे में ब्लैक बॉक्स, AAIB ने घटना की शुरू की जांच, केंद्र का समयबद्ध जांच का वादा।*

*10_ अजित के बाद चौराहे पर राकांपा: पत्नी-बेटे को मिलेगी पार्टी की कमान या आएगा कोई बाहरी, शरद पवार से समझौते पर भी मंथन।*

*11_ बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर लगेगा बैन! उम्र सीमा तय करने की तैयारी, सरकार को मिले अहम सुझाव।*

*12_ राजस्थान- कथावाचक साध्वी प्रेम बाईसा की मौत के बाद हंगामा-तनाव, पिता का दावा- इंजेक्शन के कारण जान गई; आज होगा अंतिम संस्कार।*

*13_ गंगोत्री धाम के बाद अब यमुनोत्री धाम में भी गैर सनातनियों के प्रवेश को वर्जित करने का निर्णय लिया गया है। यमुनोत्री मंदिर समिति के पदाधिकारियों का कहना है कि आगामी अप्रैल से शुरू होने वाली चारधाम यात्रा के दौरान धाम में नियम लागू कर दिया जाएगा।*

*14_ कोहली का इंस्टाग्राम से अकाउंट हटा, सर्च करने पर प्रोफाइल नहीं दिख रही; इंस्टा पर 274 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स।*

*15_ बांग्लादेश की राजधानी ढाका से पाकिस्तान के कराची के जिन्ना इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 14 साल बाद पहली सीधी फ्लाइट पहुंची, जिससे दोनों देशों के बीच हवाई कनेक्टिविटी फिर से बहाल हो गई। पाकिस्तान एयरपोर्ट अथॉरिटी के अनुसार, बिमान बांग्लादेश एयरलाइन की फ्लाइट BG-341 गुरुवार शाम ढाका से कराची पहुंची।*

*16_ ट्रम्प की वजह से करीब आए चीन-यूरोप, 2 महीने में 5 देशों के लीडर बीजिंग पहुंचे, एक्सपर्ट्स बोले- अमेरिकी नीतियों से बदला ग्लोबल बैलेंस।*

*17_ मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है, जबकि दिल्ली समेत मैदानों में बारिश की वजह से ठंड और कंपकंपी बढ़ सकती है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!