











*#Metronewz:गुरुवार:29/01/2026 कीं बड़ी ख़बरें* *#YOU_TOO_CAN_TOP*
*मतभेदों को परे रख विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए एकजुट होकर काम करें सांसद : मुर्मु*
*संसद में राष्ट्रपति के अभिभाषण के दौरान हंगामे को लेकर केंद्र सरकार ने विपक्ष पर साधा निशाना, कहा- संसदीय मर्याद को किया तार तार।*
*गृह मंत्रालय बोला- जनगणना 2027 के दूसरे चरण मे जाति जनगणना होगी: कुछ लोग सिर्फ भ्रम फैला रहे; अखिलेश यादव ने कहा था- BJP जाति जनगणना नहीं कराएगी।*
*मिशन क्लीन-अप: असम की मतदाता सूची से हटेंगे 5 लाख नाम, मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा का बड़ा एलान।*
*जमीन के बदले नौकरी: लालू यादव से जुड़े मामले पर दिल्ली कोर्ट में आज होगी सुनवाई।*
*RCEP पर भारत का क्लियर कट मैसेज, चीन समर्थित व्यापार समझौते शामिल नहीं होगा।*
*महाराष्ट्र में प्लेन क्रैश: उप मुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य की मौत, 16 साल पुराना था विमान*
*किसी के निधन पर घटिया राजनीति करना दुखद’: ममता बनर्जी पर भड़के फडणवीस, बोले- ओछी राजनीति कर रहीं बंगाल की CM, महाराष्ट्र मे तीन दिन का राजकीय शोक।*
*भारत बनाएगा ‘सुखोई’ जैसा विमान, रूसी कंपनी के साथ HAL की बड़ी डील।*
*महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार का अंतिम संस्कार आज, बारामती में उमड़ा जनसैलाब।*
*एक और हादसा टला, एयर इंडिया विमान की लैंडिंग फेल, पूर्व डिप्टी CM, कांग्रेस प्रभारी बाल-बाल बचे।*
*ये हादसा है, इसमें कोई राजनीति नहीं’,भतीजे अजित के निधन पर शरद पवार का पहला बयान आया सामने।*
*संसद में राष्ट्रपति का अभिभाषण, 45 मिनट स्पीच दी: VB- जी राम जी कानून का जिक्र करते ही विपक्ष का हंगामा, कानून वापस लो के नारे लगे।*
*इंदौर में दूषित पानी से 30वीं मौत: अब भी 3 मरीज ICU और एक वेंटिलेटर पर; हाईकोर्ट ने बनाया जांच आयोग।*
*US-Weather: अमेरिका में दशकों की सबसे लंबी और कड़ाके की ठंड, बर्फीली सड़कों पर फंसे लोग; 50 से ज्यादा मौतें।*
*यूजीसी के विरोध में अनोखा प्रदर्शन, कानपुर में सवर्ण समाज के लोगों ने मुंडन कर जताया आक्रोश।*
*रूस को काम करने वालों की जरूरत है. कामगारों की कमी दूर करने के लिए वह भारत का रुख कर रहा है।*
*SSP दफ्तर के बाहर मर्डर पर घिरी पंजाब सरकार, परगट सिंह ने उठाए तीखे सवाल।*
*दिग्विजय सिंह का बड़ा दावा, UGC के फाइनल नियमों में नहीं शामिल कीं कुछ सिफारिशें।*
*कोलंबिया में छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त: उड़ान के कुछ मिनट बाद हुआ क्रैश, पहाड़ियों में समा गई 15 जिंदगियां।*
*’अमेरिका से टकराव पड़ सकता है भारी’, ट्रंप के मंत्री ने कनाडाई पीएम मार्क कार्नी को दी चेतावनी*
*यूपी के दस लाख शिक्षकों को मिल सकती है कैशलेस इलाज की सुविधा, कैबिनेट की बैठक में आज फैसला संभव।*
*IND vs NZ 4th T20I : न्यूजीलैंड ने भारत को 50 रनों से हराया, शिवम दुबे की मेहनत बेकार।*
*#YOU_TOO_CAN_TOP*
*1_ अजित पवार का अंतिम संस्कार आज, अपने नेता को विदा करने पहुंचे हजारों समर्थक, सुरक्षा के कड़े इंतजाम।*
*2_ अजित पवार का बारामती में अंतिम संस्कार आज, गृहमंत्री शाह शामिल होंगे; कल प्लेन क्रैश में महाराष्ट्र डिप्टी सीएम समेत 5 का निधन हुआ।*
*3_ महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार के प्लेन दुर्घटना को लेकर शरद पवार का बयान सामने आया है. शरद पवार ने कहा है कि यह एक हादसा है, इस पर कोई राजनीति नहीं होनी चाहिए. शरद पवार ने कहा है कि राज्य को बड़ा नुकसान हुआ है. इसकी भरपाई संभव नहीं है. यह केवल परिवार या राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की नहीं, बल्कि पूरे राज्य की अपूरणीय क्षति है।*
*4_ क्या अजित पवार की बीजेपी से अनबन चल रही थी; सुनेत्रा बनेंगी अगली डिप्टी सीएम या NCP का शरद गुट में विलय होगा।*
*5_ महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार की पहचान बुधवार को हुए भीषण विमान हादसे के बाद उनकी कलाई घड़ी के जरिए की गई। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि हादसे के बाद जब गांववाले घटनास्थल पर पहुंचे, तो जले हुए मलबे के बीच पवार का शव उनकी हमेशा पहनी जाने वाली घड़ी से पहचाना गया।*
*6_ यूजीसी के नियमों के खिलाफ आज सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट, चीफ जस्टिस बोले- हमें पता है कि क्या चल रहा है।*
*7_ यूजीसी के नए नियमों के विरोध में कई राज्यों में प्रदर्शन, एससी-ओबीसी छात्रों ने भी नए नियमों का किया विरोध।*
*8_ वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज संसद में आर्थिक सर्वेक्षण पेश करेंगी, जिससे बजट प्रक्रिया की औपचारिक शुरुआत होगी और एक फरवरी को वित्त वर्ष 2026-27 का आम बजट पेश किया जाएगा।*
*9_ गणतंत्र दिवस परेड- नेवी मार्चिंग दल तीनों सेनाओं में बेस्ट, राज्यों में महाराष्ट्र और मंत्रालयों में मिनिस्ट्री ऑफ कल्चर की झांकी सर्वश्रेष्ठ।*
*10_ अमेरिकी अधिकारी बोले- EU से डील का भारत को ज्यादा फायदा, यूरोप के बाजार तक पहुंच मिलेगी; टेलीग्राफ ने लिखा- मोदी व्यापार समझौते के असली विजेता।*
*11_ तमिलनाडु में कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस? राहुल गांधी ने कनिमोझी के साथ की अहम बैठक।*
*12_ चंडीगढ़ को आज मिलेगा नया मेयर, सुबह 11 बजे से वोटिंग, पहली बार 3 पार्टियां मैदान में, सीक्रेट वोटिंग की जगह हाथ खड़े कर मतदान।*
*13_ एक और प्लेन क्रैश, कोलंबिया के सांसद सहित विमान में सवार सभी 15 लोगों की मौत।*
*14_ सोना 5,734 बढ़कर ₹1.63 लाख पर पहुंचा, चांदी दो दिन में ₹40,562 बढ़ी, ₹3.58 लाख/kg पहुंची; 28 दिन में ₹1.29 लाख महंगी हुई।*
*15_ भारतीय टीम का विजयरथ रुका… वाइजैग टी20 में न्यूजीलैंड ने 50 रनों से हराया, शिवम दुबे की तूफानी पारी बेकार।*
*16_ उत्तर पश्चिम भारत में मौसम खराब बना हुआ है। पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में हिमस्खलन हुआ है जिसकी जद में आने से वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और कई मवेशियों की जान चली गई। पहाड़ों पर हिमपात भी लगातार जारी है, इससे सैलानियों के चेहरे तो खिले हैं, लेकिन स्थानीय लोगों की दुश्वारियां बढ़ गई हैं। कई सड़के बंद हैं, ट्रांसफार्मरों के खराब होने से बिजली आपूर्ति बाधित हुई है।*
*#YOU_TOO_CAN_TOP*
***दिल्ली वाले भलीभांति जानते हैं की राजनीतिक दूष से अंकुश नारंग के नेता अरविंद केजरीवाल ने विगत 11 वर्ष में आर्थिक संसाधनों से इतना वंचित किया की उनकी सेवाएं चरमरा गईं — *दिल्ली भाजपा प्रवक्ता*
भाजपा की 3 टायर सरकार अगले 3 वर्ष में दिल्ली नगर निगम को स्वावलंबी बनायेगी — *दिल्ली भाजपा प्रवक्ता*
दिल्ली नगर निगम स्थाई समिति अध्यक्ष द्वारा प्रस्तुत बजट 2026-27 पर नेता प्रतिपक्ष नारंग की प्रतिक्रिया पूर्वाग्रह से किया गया राजनीतिक विरोध प्रदर्शन — *दिल्ली भाजपा प्रवक्ता*
भाजपा की 3 टायर सरकार का भरपूर लाभ देते हुए भाजपा प्रशासित दिल्ली नगर निगम ने वर्तमान वित्त वर्ष में जहां फैक्ट्री लाइसेंस खत्म करके एवं सभी व्यपारिक लाइसेंस रद्द करके मध्यम व्यापारियों को लाभ दिया है तो वही “सुनियों – सम्पति कर” स्कीम लाकर हर वर्ग के लोगों को बकाया सम्पति कर पर भारी छूट दी है — *दिल्ली भाजपा प्रवक्ता*
दिल्ली नगर निगम का बजट 2026-27 गावों के निवासियों के लिए तोहफा लाया है — *दिल्ली भाजपा प्रवक्ता*
*दिल्ली भाजपा प्रवक्ता ने निगम स्कूलों को निजी स्कूलों की तर्ज पर छात्र फ्रेंडली बनाने एवं योगा सिखाने के प्रस्ताव का भी स्वागत किया है*
नई दिल्ली : दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने कहा है की दिल्ली नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष अंकुश नारांग की दिल्ली नगर निगम में स्थाई समिति अध्यक्ष श्रीमती सत्या शर्मा द्वारा प्रस्तुत बजट पर दी गई प्रतिक्रिया की कड़ी निंदा करते हुए इसे पूर्वाग्रह से किया गया राजनीतिक विरोध प्रदर्शन बताया है।
दिल्ली भाजपा प्रवक्ता ने कहा है की दिल्ली वालों को भाजपा की 3 टायर सरकार का भरपूर लाभ देते हुए भाजपा प्रशासित दिल्ली नगर निगम ने वर्तमान वित्त वर्ष में जहां फैक्ट्री लाइसेंस खत्म करके एवं सभी व्यपारिक लाइसेंस रद्द करके मध्यम व्यापारियों को लाभ दिया है तो वही “सुनियों – सम्पति कर” स्कीम लाकर हर वर्ग के लोगों को बकाया सम्पति कर पर भारी छूट दी है।
जहां तक वर्ष 2026-27 के प्रस्तावित बजट की बात है तो इस बजट में पहली बार “ग्रुप आफ डिपार्टमेंट” बना कर प्रदूषण से लड़ने का विजन रखा गया है, संकरी गलियों में नालियों की सफाई के लिए छोटी जैट मशीन लाई जायेंगी और तीनों लैंडफिल साइटों को दिसम्बर 2026 तक साफ करके वहां आर्गेनिक पार्क विकसित करने की योजना आम जनता को समर्पित योजनाएं हैं।
दिल्ली नगर निगम का बजट 2026-27 गांवों के निवासियों के लिए तोहफा लाया है, गांवों को भवन उपनियमों से छूट के प्रस्ताव के साथ ही उनके 200 गज़ तक के मकान सम्पति कर से मुक्त करे जा रहे हैं और व्यवसायिक सम्पति कर केवल असल कमर्शल उपयोग क्षेत्र पर लगेगा।
दिल्ली भाजपा प्रवक्ता ने निगम स्कूलों को निजी स्कूलों की तर्ज पर छात्र फ्रेंडली बनाने एवं योगा सिखाने के प्रस्ताव का भी स्वागत किया है।
दिल्ली भाजपा प्रवक्ता ने कहा है की दिल्ली वाले भलीभांति जानते हैं की राजनीतिक दूष से अंकुश नारंग के नेता अरविंद केजरीवाल ने विगत 11 वर्ष में आर्थिक संसाधनों से इतना वंचित किया की उनकी सेवाएं चरमरा गईं। भाजपा की 3 टायर सरकार अगले 3 वर्ष में दिल्ली नगर निगम को स्वावलंबी बनायेगी।
****श्री अजित पवार ने बेशक खुद को महाराष्ट्र की राजनीति तक सीमित रखा पर उनके ग्रामीण विकास के काम ने उन्हे देशव्यापी पहचान दी — *वीरेन्द्र सचदेवा*
नई दिल्ली : दिल्ली भाजपा अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र सचदेवा ने महाराष्ट्र के उप मुख्य मंत्री श्री अजीत पवार की एक जहाज दुर्घटना में हुई आकस्मिक मृत्यु पर गहरा दुख प्रकट किया है।
श्री वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है की श्री अजित पवार का बारामती क्षेत्र के साथ ही महाराष्ट्र के एक बड़े भाग में आम जनता से सीधा सम्पर्क था और जनता उन्हे “दादा” (बड़ा भाई) कहकर सम्बोधित करती है जो उनकी लोकप्रियता को दर्शाता है।
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है की श्री अजित पवार ने बेशक खुद को महाराष्ट्र की राजनीति तक सीमित रखा पर उनके ग्रामीण विकास के काम ने उन्हे देशव्यापी पहचान दी।
वह एक कुशल राजनेता एवं प्रशासक के साथ ही खेल प्रेमी भी थे और महाराष्ट्र ओलम्पिक एसोसिएशन के अध्यक्ष के रूप में खेलजगत में भी लोकप्रिय थे।
***कल MCD सदन में भाजपा की स्थायी समिति अध्यक्ष ने वर्ष 2025–26 का संशोधित और 2026–27 का अनुमानित बजट पेश किया।
भाजपा द्वारा पेश किया गया यह बजट पूरी तरह काग़ज़ी और हवा-हवाई है।
*वायु प्रदूषण पर कोई ठोस योजना नहीं
*सफ़ाई और कूड़ा प्रबंधन पर कोई विज़न नहीं
*शिक्षा, स्वास्थ्य, बच्चों और स्वच्छता कर्मियों के लिए कोई रोडमैप नहीं
भाजपा बस फाइलों में विकास दिखा रही है, जबकि जनता गंदगी और बदहाली झेल रही है।
दिल्ली को हवा-हवाई नहीं, ज़मीन पर दिखने वाला बजट चाहिए: AnkushNarang
***अटल कैंटीन पर रेखा गुप्ता से 3 सवाल: आप
1) जब खाना लिमिटेड दिया जा रहा तो भरपेट खाने का दावा क्यों किया?
2) अटल कैंटीन में पानी की किल्लत और साफ-सफाई की कमी क्यों है?
3) खाने में Quality Control की क्या व्यवस्था है? लोग खाने को लेकर शिकायत कर रहे हैं।
खाना सम्मान से खिलाइए!
***Uttarakhand govt trying to derail Ankita Bhandari murder probe’- Highlights of press briefing by Shri Ganesh Godiyal
****On the death anniversary of former DPCC president Shri Ram Babu Sharma, Congress workers paid floral tributes at his portrait at the DPCC office, Rajiv Bhawan
*#metropressclub: Ministry-wise #viralpost:* *#YOU_TOO_CAN_TOP*
•Government amends Uniform Consent Guidelines under Air and Water Acts to Streamline Approvals, Reduce Delays and Strengthen Environmental Compliance
•Prime Minister pays homage to Punjab Kesari Lala Lajpat Rai
•Prime Minister shares Sanskrit Subhashitam emphasising universal principles of discipline, service, and wisdom as the foundation of Earth’s future
•Union Health Ministry Notifies Key Amendments to NDCT Rules, 2019 to Reduce Regulatory Burden and Promote Ease of Doing Business
•Prime Minister shares glimpses of the conclusion of the historic India-EU Free Trade Agreement
•Prime Minister condoles passing of Shri Ajit Pawar Ji
•Prime Minister condoles loss of lives in a air crash in Baramati, Maharashtra
•Novel supercapacitors with dual-functional porous graphene can provide EV with faster acceleration
•Desert bacteria rides in the wind to affect health in the Himalayas
•RHTC Najafgarh Promotes Preventive Healthcare and Public Awareness at Bharat Parv–2026
•ADDRESS BY THE HON’BLE PRESIDENT OF INDIA SMT. DROUPADI MURMU TO PARLIAMENT
•Union Home Minister and Minister of Cooperation Shri Amit Shah expresses profound grief over the demise of Maharashtra Deputy Chief Minister Ajit Pawar
•Presidential Address at Commencement of Budget Session Highlights Strengthening of Public Healthcare System
•French National Experiences Jharkhand’s Rich Culture and Cuisine at Bharat Parv for the First Time
•Learjet 45 aircraft VT-SSK crash at Baramati Airport of M/s VSR Ventures PVT LTD
•Republic Day 2026: Captivating Indian tunes set to reverberate Vijay Chowk during Beating Retreat
•Prime Minister Shri Narendra Modi addresses centenary celebrations of Arya Vaidya Sala Charitable Hospital in Kerala
•English rendering of PM’s address during centenary celebrations of Arya Vaidya Shala Charitable Hospital in Kerala
•Union Minister Shri Gajendra Singh Shekhawat Inaugurates the Bharat Rang Mahotsav at National School of Drama, New Delhi
•The Budget Session of Parliament commenced today with Rashtrapati Ji’s inspiring address to both Houses: Prime Minister
•Agriculture Ministry Constitutes High-Level Committee to Strengthen FPOs in Tamil Nadu: Shri Shivraj Singh Chouhan
•TRAI Assesses Network Quality Across East Siang district and adjoining areas in the State of Arunachal Pradesh under North East Licensed Service Area (LSA)
•Government Rationalises Regulatory Framework to Accelerate Setting up of Common Effluent Treatment Plants
•India’s Index of industrial production records growth of 7.8% in December 2025
•Ministry of Steel to hold Open House on Steel Import Issues on 2nd February
•CAQM reviews Annual Action Plans and key sectoral measures towards abatement of air pollution in Rajasthan (NCR)
•”Inclusion Is Not Charity, It Is a Right”: Cinema Urged to Lead India’s Accessibility Movement at SIFFCY 2026
•Release of Discussion Paper 3.0: Seasonal Adjustment of Index of Industrial Production
•New Solid Waste Management Rules Notified; To Come into Force from April 1, 2026
•*Dr. M. Ravichandran, Secretary, Ministry of Earth Sciences, Felicitates Deep Ocean Mission Scientists and Researchers*
•Dr. M. Ravichandran, Secretary, Ministry of Earth Sciences, Felicitates Deep Ocean Mission Scientists and Researchers
•Prime Minister Shri Narendra Modi addresses annual NCC PM Rally in Delhi
•Union Minister of State for Home Affairs Shri Nityanand Rai virtually flags off CISF Vande Mataram Coastal Cyclothon–2026 from New Delhi
•India ready to play larger global role in AI-led climate action, says Science Minister Dr Jitendra Singh
•English rendering of PM’s speech during the NCC rally at Cariappa Ground in New Delhi
•Kickoff Event cum Workshop on Biomanufacturing for Circular Bioeconomy; Carbon Capture and its Utilization (CCU): Technology Development, Pilot Deployment & Policy Integration
•Government Directs National Sports Federations to Stop Unauthorised Use of Official Logos
•Prime Minister Shri Narendra Modi addresses the Wings India 2026 programme in Hyderabad via video conferencing
•Union Minister of State Prof. S. P. Singh Baghel Confers National Model Youth Gram Sabha Awards in New Delhi
•English rendering of PM addressing Wings India 2026 programme in Hyderabad via video conferencing
•Progress of Area Coverage under Rabi Crops as on 23rd January 2026
•India and European Union Reaffirm Cooperation in Secure 6G Technologies and Trusted Telecom Supply Chains
•”Clear Policy Direction on Maritime Expansion and Inland Waterways Outlined in President’s Address”: Sarbananda Sonowal
•IEW 2026: Second Day of India Energy Week 2026 Highlights India’s Central Role in Shaping the Landscape of Global Energy Systems
•IEW 2026: OPEC Outlook Projects India as the Largest Driver of Global Energy Demand Growth
•Prime Minister shares glimpses of the annual NCC PM Rally in Delhi
•PM interacts with Energy Sector CEOs
•Reserve Bank of India (RBI) signs a Memorandum of Understanding with the European Securities and Markets Authority (ESMA)
•Secretary DFS reviews performance of National Asset Reconstruction Company Limited (NARCL)
•Secretary, DFS delivers keynote address at ‘IBBI and INSOL India International Conclave 2026
•India and the European Union Conclude Free Trade Agreement Negotiations on Financial Services
•IBBI and INSOL India Host 3rd International Conclave 2026 in New Delhi on a Decade of IBC and Future Reforms
•Republic Day Parade 2026: Results announced for Best Marching Contingents & Best Tableaux