





*भारत-ईयू डील पर अमेरिका की तीखी प्रतिक्रिया, ‘वो अपने ख़िलाफ़ हो रहे युद्ध को फ़ंड कर रहे हैं।*
*’किसी के साथ नहीं होगा भेदभाव’, UGC विवाद पर केंद्र सरकार की सफाई।*
*सुप्रीम कोर्ट बोला- एसिड अटैक पर केंद्र सख्त कानून बनाए: आरोपियों को जब तक दर्दनाक सजा नहीं होगी, ऐसे अपराध नहीं रुकेंगे।*
*सऊदी क्राउन प्रिंस का ऐलान: ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई के लिए हमारा हवाई क्षेत्र या जमीन इस्तेमाल नही होगी।*
*’हां, मैंने इस्तीफा दे दिया;पत्नी से बात करते-करते फफक कर रो पड़े अयोध्या GST डिप्टी कमिश्नर,योगी के समर्थन में Dy कमिश्नर ने छोड़ा पद।*
*India-EU FTA 2026: यह साझा समृद्धि का नया ब्लू प्रिंट: India- EU के बीच हुई FTA डील पर पीएम मोदी का बयान।*
*90% समर्थन देने वाला समाज अब विरोध में! UGC के नए नियम से BJP को नुकसान तय?*
*सुप्रीम कोर्ट में महाकाल मंदिर की वीआईपी दर्शन याचिका खारिज: हाईकोर्ट का फैसला बरकरार रखा; गर्भगृह में किसे प्रवेश मिलेगा कलेक्टर ही तय करेंगे।*
*अमेरिका में बर्फीले तूफान का तांडव… 30 की मौत, 8 लाख घरों की बत्ती गुल और 10,000 उड़ानें रद्द।*
*’UGC समानता नियमों के खिलाफ’ भाजपा नेता ने खून से लिखा पीएम मोदी को पत्र, कानून वापस लेने की मांग की।*
*वाराणसी SIT का बड़ा एक्शन: 2000 करोड़ के कफ सिरप घोटाले में 3 वांटेड तस्करों को दबोचा, दुबई कनेक्शन का खुलासा।*
*अमेरिकी सीनेटर का दावा- भारत-अमेरिका व्यापार समझौते का विरोध कर रहे हैं वेंस, नवारो और ट्रंप।*
*वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ‘हलवा सेरेमनी’ के साथ बजट को दिया अंतिम रूप, 1 फरवरी को खुलेगा पिटारा।*
*अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट की अनाउंसमेंट की, शॉक्ड हुए फैंस।*
*बजट सत्र में भी हंगामे के आसार; SIR, मनरेगा-विदेश नीति पर कांग्रेस ने ठान ली रार।*
*दावोस के बाद लंदन, 12 दिनों बाद झारखंड वापस लौटे CM हेमंत सोरेन, कहा- विकास के रास्ते खुलेंगे।*
*भाजपा का मजबूती से मुकाबला केवल ममता कर रहीं- अखिलेश: सपा नेता बोले- पश्चिम बंगाल में नफरत की राजनीति सफल नहीं होगी, SIR से लोग परेशान।*
*शिमला में कश्मीरी व्यक्ति के वीडियो पर बवाल: कश्मीर को पाकिस्तान का हिस्सा बताया; भारत माता की जय बोलने से मुकरा,£हिंदू वाहिनी भड़की*
*मध्य प्रदेश में पंचायत का फरमान: घर छोड़कर अंतरजातीय शादी करने वालों के परिवारों का सामाजिक बहिष्कार।*
*हिमाचल में 4 फीट जमी बर्फ में 7km चले दूल्हा-दुल्हन: MP-UP में तेज बारिश-ओलावृष्टि; जम्मू-कश्मीर में 60 लोगों का रेस्क्यू, इसमें 40 सेना के जवान।*
*अंडर-19 वर्ल्डकप; भारत ने जिम्बाब्वे को 204 रन से हराया: विहान का शतक, वैभव सूर्यवंशी की फिफ्टी; कप्तान आयुष म्हात्रे ने 3 विकेट लिए।*
*अंडर 19 विश्व कप : सुपर सिक्स में पाकिस्तान की दूसरी जीत, न्यूजीलैंड को 8 विकेट से पीटा।*
*भारतीय गेंदबाजी कोच मोर्कल ने किया संजू सैमसन का समर्थन, फॉर्म में वापसी के लिए बस एक पारी दूर हैं।*
*#YOU_TOO_CAN_TOP*
*1_ ‘भरोसा देता हूं, किसी के साथ भेदभाव नहीं होगा’, UGC विवाद पर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पहला बयान।*
*2_ सनातन को नजरअंदाज करने वाले कभी सरकार नहीं बना पाएंगे’, अमित शाह बोले- संतों का आशीर्वाद जरूरी।*
*3_ इंदौर के दूषित पेयजल मामले की होगी न्यायिक जांच, आयोग का गठन; अब तक 29 लोगों की मौत।*
*4_ बजट सत्र का पहला दिन: राष्ट्रपति मुर्मू के भाषण से शुरू होगा सेशन, 2 अप्रैल तक चलेगा, 30 बैठकें होंगी; विपक्ष के हंगामे के आसार,यह बजट सत्र दो हिस्सों में होगा,28 जनवरी से 13 फरवरी पहला,और दूसरा हिस्सा 9 मार्च से 2 अप्रैल तक होगा।*
*5_ बजट 2026 की तैयारी पूरी, नॉर्थ-ब्लॉक में हुई हलवा सेरेमनी, सीतारमण ने अधिकारियों का मुंह मीठा कराया, 1 फरवरी को पेश होगा पेपरलेस बजट।*
*6_ यूरोपियन कमीशन प्रेसिडेंट बोलीं-भारत ग्लोबल पॉलिटिक्स में टॉप पर पहुंचा, राष्ट्रपति भवन में यूरिपयन डेलिगेट्स के लिए डिनर रखा गया; पीएम, CJI शामिल हुए।*
*7_ भारत-EU ट्रेड डील पर वर्ल्ड मीडिया, ब्लूमबर्ग ने लिखा- ट्रम्प को करारा जवाब; NYT बोला- ऐसे समय डील, जब अमेरिका भरोसेमंद पार्टनर नहीं।*
*8_ दुनिया की 25% जीडीपी, ट्रंप की दादागीरी को सीधा चैलेंज… भारत-EU समझौता यूं ही नहीं कहलाया ‘मदर ऑफ ऑल डील्स ‘*
*9_ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बदलते युद्ध के स्वरूप और तेजी से बदलती तकनीक को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि आज के समय में केवल सबसे मजबूत होना काफी नहीं है, बल्कि सबसे तेज होना जरूरी है। नई दिल्ली में डीआरडीओ के एक कार्यक्रम में उन्होंने साफ कहा कि जो देश तकनीक को जल्दी सोचता, तय करता और जमीन पर उतारता है, वही आगे रहता है।*
*10_ रक्षा मंत्री ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने यह साबित कर दिया है कि स्वदेशी रक्षा प्रणालियां भारत की सैन्य तैयारियों को मजबूत कर रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आत्मनिर्भरता अब सिर्फ नीति नहीं, बल्कि राष्ट्रीय सोच बन चुकी है। उन्होंने डीआरडीओ की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि भारतीय सेनाओं में स्वदेशी तकनीक का इस्तेमाल तेजी से बढ़ा है।*
*11_ बजट से पहले कांग्रेस ने अर्थव्यवस्था की हालत पर बड़ा सवाल खड़ा किया है। पार्टी का आरोप है कि देश में असमानता बढ़ रही है, उद्योग और रोजगार कमजोर हो रहे हैं और सरकार गलत आंकड़ों से सच्चाई छिपा रही है। कांग्रेस ने कहा कि आम लोग ज्यादा टैक्स दे रहे हैं, बचत घट रही है और मनरेगा जैसी योजनाएं खतरे में हैं।*
*12_ जनगणना 2027 के दूसरे चरण में जाति जनगणना की जाएगी, सरकार बोली- कुछ लोग भ्रम फैला रहे, यह पहले भी स्पष्ट किया जा चुका।*
*13_ ‘UGC का काला कानून वापस लो या मुझे इच्छा मृत्यु की इजाजत दो’, बोले अयोध्या के जगद्गुरु परमहंस।*
*14_ हरियाणा में UGC एक्ट के खिलाफ उतरे BJP नेता, दत्त बोले- द्रौपदी चीरहरण पर योद्धाओं ने चुप्पी साधी, सत्ता का लालच करने वालों का सर्वनाश हुआ।*
*15_ ‘मैं योगी के खिलाफ नहीं, लेकिन शंकराचार्य होने का सबूत मांगना मर्यादा का उल्लंघन’; अविमुक्तेश्वरानंद विवाद में उमा भारती की एंट्री।*
*16_ असम की सियासत में भूचाल: 7 फरवरी को गौरव गोगोई के पाकिस्तान लिंक मामले में जारी होगी SIT रिपोर्ट, CM सरमा का दावा।*!
*17_ अंडर-19 वर्ल्डकप; भारत ने जिम्बाब्वे को 204 रन से हराया, विहान का शतक, वैभव सूर्यवंशी की फिफ्टी; कप्तान आयुष म्हात्रे ने 3 विकेट लिए।*
*18_ हिमाचल में 4 फीट जमी बर्फ में 7km चले Aदूल्हा-दुल्हन, MP-UP में तेज बारिश-ओलावृष्टि; जम्मू-कश्मीर में 60 लोगों का रेस्क्यू, इसमें 40 सेना के जवान।*
*#YOU_TOO_CAN_TOP*
***सौरभ भारद्वाज का यह कहना कि भाजपा सरकार भलस्वा का कूड़ा किराड़ी में डालकर गरीब पूरवांचलियों को कैंसर जैसी बीमारियों का तोहफा दे रही है दिल्ली में राजनीतिक दूष से भय
का वातावरण बनाने का प्रयास है — *वीरेन्द्र सचदेवा*
सौरभ भारद्वाज बतायें की 11 साल “आप” की सरकार भी रही पर अरविंद केजरीवाल की सरकार ने किराड़ी में रहने वाले 4.5 से 5 लाख लोगों का जीवन सुधारने के लिए क्या किया ? — *वीरेन्द्र सचदेवा*
जलभराव के कारण अकेले 2024 में किराड़ी में पानी में डूबने अथवा बिजली करंट लगने से लगभग 15 बच्चों एवं बड़ों की जान गई थी पर 2025 में संवेदनशील भाजपा सरकार आने बाद जलभराव स्थिती में बेहद सुधार हुआ और हादसों का भी लगभग कोई समाचार नही आया — *वीरेन्द्र सचदेवा*
नई दिल्ली : दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र सचदेवा ने आम आदमी पार्टी के दिल्ली संयोजक सौरभ भारद्वाज द्वारा दिल्ली ब्यान की “दिल्ली को कूड़े के नए पहाड़ देकर कैंसर कैपिटल बना रही है भाजपा” की कड़ी निंदा की है।
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है कि सौरभ भारद्वाज का यह कहना कि lभाजपा सरकार भलस्वा का कूड़ा किराड़ी में डालकर गरीब पूरवांचलियों को कैंसर जैसी बीमारियों का तोहफा दे रही है दिल्ली में राजनीतिक दूष से भय का वातावरण बनाने का प्रयास है।
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है की हमारे भाजपा सांसद श्री योगेन्द्र चांदोलिया एवं महापौर सरदार राजा इकबाल सिंह लगातार भलस्वा से किराड़ी में 40 हेक्टर डी.डी.ए. जमीन के भराव के लिए भेजे जा रहे “इनरट” यानि कूड़े की राख को उसी तरह जमीन भराव कर ऊंचा उठाने के लिए किया जा रहा है जैसे हाई वे निर्माण में हो रहा है।
श्री वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है कि सौरभ भारद्वाज द्वारा इस “इनरट” से ट्यूबवेल के पानी के दूषित होने समबंधि ब्यान देकर आम आदमी पार्टी की ओछी राजनीति का प्रत्यक्ष प्रमाण बताते हुए इसकी कड़ी निंदा की है।
श्री वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है कि विगत 12 साल से किराड़ी के लोगों ने आम आदमी पार्टी का विधायक चुना है, सौरभ भारद्वाज बतायें की 11 साल “आप” की सरकार भी रही पर अरविंद केजरीवाल की सरकार ने किराड़ी में रहने वाले 4.5 से 5 लाख लोगों का जीवन सुधारने के लिए क्या किया ?
श्री सचदेवा ने कहा है की जलभराव के कारण अकेले 2024 में किराड़ी में पानी में डूबने अथवा बिजली करंट लगने से लगभग 15 बच्चों एवं बड़ों की जान गई थी पर 2025 में संवेदनशील भाजपा सरकार आने बाद जलभराव स्थिती में बेहद सुधार हुआ और हादसों का भी लगभग कोई समाचार नही आया।
श्री वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है कि जहां तक शर्मा कॉलोनी का मामला है तो वहां भी विगत एक सप्ताह में डी.डी.ए. एवं दिल्ली नगर निगम ने 40 पम्प लगा कर पानी की निकासी सुनिश्चित की है।
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा की सौरभ भारद्वाज समझ लें की यदि उन्होने झूठ एवं भ्रम की राजनीति के साथ ही मुख्य मंत्री को लेकर व्यंग्यात्मक ब्यानबाज़ी नही छोड़ी तो अभी तो वह विधानसभा चुनाव हारे हैं, 2027 नगर निगम चुनाव में “आप” का सूपड़ा ही साफ हो जायेगा।