


*#Metronewz:26/01/2026:सोमवार की बड़ी खबरें *: *#YOU_TOO_CAN_TOP*
*गणतंत्र दिवस के मौके पर पर दिखेगी भारत की ताकत! फ्लाईपास्ट में राफेल, सुखोई-30 होंगे शामिल।*
*प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पद्म पुरस्कार विजेताओं को बधाई दी है, जिसमें कहा गया है कि यह सम्मान प्रतिबद्धता, उत्कृष्टता की उस भावना को दिखाता है जो पीढ़ियों को प्रेरित करती है। उन्होंने कहा कि पद्म पुरस्कार विजेता कड़ी मेहनत, जुनून और नवाचार का पर्याय हैं, जिसने अनगिनत लोगों के जीवन को सकारात्मक रूप से प्रभावित किया है।*
*वर्ष 2025 के लिए पद्म पुरस्कारों की घोषणा कर दी गई है। इस वर्ष कुल 139 पद्म पुरस्कार दिए जाएंगे, जिनमें 7 पद्म विभूषण, 19 पद्म भूषण और 113 पद्म श्री शामिल हैं।*
*पद्म विभूषण पुरस्कार विजेता:*
– *दुव्वुर नागेश्वर रेड्डी (मेडिसिन, तेलंगाना)*
– *न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) जगदीश सिंह खेहर (सार्वजनिक मामले, चंडीगढ़)*
– *कुमुदिनी रजनीकांत लाखिया (कला, गुजरात)*
– *लक्ष्मीनारायण सुब्रमण्यम (कला, तमिलनाडु)*
– *एमटी वासुदेवन नायर (मरणोपरांत, साहित्य और शिक्षा, केरल)*
– *ओसामु सुजुकी (मरणोपरांत, उद्योग, जापान)*
– *शारदा सिन्हा (मरणोपरांत, कला, बिहार)*
*पद्म भूषण पुरस्कार विजेता:*
– *ए सूर्य प्रकाश (साहित्य और शिक्षा, कर्नाटक)*
– *अनंत नाग (कला, कर्नाटक)*
– *बिबेक देबरॉय (मरणोपरांत, साहित्य और शिक्षा, दिल्ली)*
– *जतिन गोस्वामी (कला, असम)*
– *शेखर कपूर (कला, दिल्ली)*
– *साध्वी ऋतंभरा (सामाजिक कार्य, दिल्ली)*
– *पंकज उधास (मरणोपरांत, कला, महाराष्ट्र)*
*पद्म श्री पुरस्कार विजेता:*
– *रोहित शर्मा (क्रिकेट, महाराष्ट्र)*
– *सतीश शाह (मरणोपरांत, अभिनय, महाराष्ट्र)*
– *प्रसेनजीत चटर्जी (कला, पश्चिम बंगाल)*
– *श्री कुमार बोस (कला, पश्चिम बंगाल)*
– *अशोक हाल्दार (कला, पश्चिम बंगाल)*
– *तरुण भट्टाचार्य (कला, पश्चिम बंगाल)*
– *कवींद्र पुरकायस्थ (मरणोपरांत, कला, असम)*
*पद्म पुरस्कार 2026 के विजेता:*
– *पद्म विभूषण : धर्मेंद्र सिंह देओल (मरणोपरांत), केटी थॉमस, एन राजम, पी नारायणन और वीएस अच्युतानंदन (मरणोपरांत)*
– *पद्म भूषण : अलका याग्निक, भगत सिंह कोश्यारी, एसकेएम मैइलानंदन, शतावधानी आर गणेश, पूर्व सीएम शिबू सोरेन (मरणोपरांत), उदय कोटक, वीके मल्होत्रा (मरणोपरांत), और वेल्लापल्ली नटेसन।*
– *पद्म श्री : 113 विजेता, जिनमें रोहित शर्मा, सतीश शाह, प्रसेनजीत चटर्जी, श्री कुमार बोस, अशोक हाल्दार, तरुण भट्टाचार्य, और कवींद्र पुरकायस्थ शामिल हैं।*
*’देश के बहुआयामी विकास को दिशा दे रहे युवा’, गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर बोलीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू*
गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देश को संबोधित कर रही हैं. उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस का पावन पर्व हमें हमारे अतीत, वर्तमान और भविष्य में देश की दशा और दिशा का अवलोकन करने का अवसर देता है. स्वतंत्रता संग्राम के बल पर 15 अगस्त 1947 के दिन हमारे देश की दशा बदली. भारत स्वाधीन हुआ और हम अपनी राष्ट्रीय नियति के निर्माता बने. राष्ट्रपति मुर्मू बोलीं- 26 जनवरी 1950 से हमने अपने गणतंत्र को संवैधानिक आदर्शों की दिशा में आगे बढ़ाना प्रारंभ किया. इसी दिन हमारा संविधान पूरी तरह लागू हुआ. लोकतंत्र की जननी भारत भूमि उपनिवेशवादी शासन के विधि-विधान से मुक्त हुई और हमारा लोकतांत्रिक गणराज्य अस्तित्व में आया. हमारा संविधान विश्व इतिहास के सबसे बड़े लोकतांत्रिक गणराज्य का आधार ग्रंथ है. संविधान में निहित न्याय, स्वतंत्रता, समता और बंधुता के आदर्श हमारे गणतंत्र को परिभाषित करते हैं. यही आदर्श संविधान निर्माताओं की भावना और देश की एकता का मजबूत आधार हैं. लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती देशवासियों ने उत्साहपूर्वक मनाई. उनकी 150वीं जयंती के पावन अवसर से जुड़े स्मरणोत्सव आज भी मनाए जा रहे हैं. ऐसे उत्सव देशवासियों में राष्ट्रीय एकता की भावना को और मजबूत करते हैं. उत्तर से दक्षिण और पूर्व से पश्चिम तक हमारी प्राचीन सांस्कृतिक एकता का ताना-बाना हमारे पूर्वजों ने बुना है. यही सांस्कृतिक एकता आज भी हमारे लोकतंत्र को जीवंत बनाए हुए है और प्रत्येक भारतीय को जोड़ती है. राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि पिछले साल 7 नवंबर से हमारे राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् की रचना के 150 साल पूर्ण होने के उत्सव भी मनाए जा रहे हैं. भारत माता के स्वरूप की वंदना का यह गीत जन-जन में राष्ट्रप्रेम का संचार करता है. राष्ट्रीयता के महाकवि सुब्रमण्य भारती ने तमिल भाषा में ‘वंदे मातरम्’ के भावार्थ पर आधारित रचना कर इस भावना को और व्यापक स्वरूप प्रदान किया. इस प्रकार वंदे मातरम् की भावना को जनमानस से और गहराई से जोड़ा गया. अन्य भारतीय भाषाओं में भी इस गीत के अनुवाद लोकप्रिय हुए. श्री अरबिंदो ने वंदे मातरम् का अंग्रेज़ी अनुवाद किया. मूल रूप से बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय द्वारा रचित वंदे मातरम् हमारी राष्ट्र-वंदना का प्रतीक है. इस राष्ट्र-वंदना के शौर्य और गौरव को दो दिन पहले, यानी 23 जनवरी को, देशवासियों ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर सादर श्रद्धांजलि अर्पित करके स्मरण किया. वर्ष 2021 से नेताजी की जयंती को ‘पराक्रम दिवस’ के रूप में मनाया जा रहा है, ताकि देशवासी, विशेषकर युवा वर्ग, उनकी अदम्य देशभक्ति से प्रेरणा प्राप्त कर सकें. नेताजी सुभाष चंद्र बोस का दिया हुआ नारा ‘जय हिंद’ हमारे राष्ट्र गौरव का उद्घोष है.
*भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने अगले 48 घंटों में पांच राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। ये राज्य हैं:*
– *जम्मू-कश्मीर*
– *हिमाचल प्रदेश*
– *उत्तराखंड*
– *तमिलनाडु*
– *पुडुचेरी*
*इन राज्यों में भारी बारिश के साथ तेज हवाएं और ओलावृष्टि की भी संभावना है। उत्तर भारत में शीतलहर का प्रकोप और बढ़ने वाला है, जबकि दिल्ली और आसपास के शहरों में ठंड बढ़ेगी।*
*#YOU_TOO_CAN_TOP*
*1_ मन की बात कार्यक्रम के 130वें एपिसोड में पीएम मोदी ने विभिन्न समसामयिक, सामाजिक और पर्यावरण के मुद्दों पर अपने विचार रखे। इस दौरान पीएम मोदी ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर चर्चा से अपनी बात शुरू की। इसके बाद उन्होंने स्टार्ट अप इंडिया, भजन क्लबिंग, परिवार व्यवस्था आदि विभिन्न मुद्दों पर अपने विचार रखे।*
*भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्ट-अप इकोसिस्टम बन गया है: पीएम मोदी*
*नई दिल्ली :प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज माह के आखिरी रविवार को मन की बात कर रहे हैं. यह संस्करण इस साल का पहला है. इस दौरान उन्होंने कहा, ‘यह साल 2026 की पहली ‘मन की बात’ है. कल, 26 जनवरी को हम अपना गणतंत्र दिवस मनाएंगे. हमारा संविधान इसी दिन लागू हुआ था. यह दिन, 26 जनवरी, हमें हमारे संविधान बनाने वालों को श्रद्धांजलि देने का मौका देता है.’
पीएम मोदी ने कहा, ‘जैसे हम जन्मदिन मनाते हैं और विश करते हैं, वैसे ही जब भी कोई नौजवान पहली बार वोटर बने, तो पूरे मोहल्ले, गांव या शहर को एक साथ आकर उन्हें बधाई देनी चाहिए और मिठाई बांटनी चाहिए. इससे वोटिंग के बारे में अवेयरनेस बढ़ेगी और यह एहसास और मजबूत होगा कि वोटर होना कितना जरूरी है.’
*स्टार्ट-अप से जुड़े युवाओं को पीएम मोदी का सलाम*
उन्होंने आगे कहा, ‘एआई, स्पेस, न्यूक्लियर एनर्जी, सेमीकंडक्टर, मोबिलिटी, ग्रीन हाइड्रोजन, बायोटेक्नोलॉजी, आप नाम लीजिए, और आपको उस सेक्टर में कोई न कोई इंडियन स्टार्ट-अप काम करता हुआ मिल जाएगा. मैं अपने उन सभी युवा दोस्तों को सलाम करता हूं जो किसी न किसी स्टार्ट-अप से जुड़े हैं, या अपना खुद का स्टार्ट-अप शुरू करना चाहते हैं. आइए हम जो कुछ भी बनाते हैं उसकी क्वालिटी को बेहतर बनाने का संकल्प लें. चाहे वह हमारा टेक्सटाइल हो, टेक्नोलॉजी हो, इलेक्ट्रॉनिक्स हो, या पैकेजिंग हो, इंडियन प्रोडक्ट का मतलब ‘टॉप क्वालिटी’ होना चाहिए. आइए हम एक्सीलेंस को अपना बेंचमार्क बनाएं.’
*भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्ट-अप इकोसिस्टम बना*
मन की बात के 130वें एपिसोड में पीएम मोदी ने कहा, ‘आजकल मैं सोशल मीडिया पर एक दिलचस्प ट्रेंड देख रहा हूँ. लोग साल 2016 की अपनी यादें ताजा कर रहे हैं. इसी भावना के साथ, आज मैं भी अपनी एक याद आपके साथ शेयर करना चाहता हूँ.
दस साल पहले, जनवरी 2016 में, हमने एक बड़ा सफर शुरू किया था. हमें तब एहसास हुआ था कि भले ही यह छोटा हो, लेकिन यह देश के भविष्य और युवा पीढ़ी के लिए बहुत जरूरी है. आज, भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्ट-अप इकोसिस्टम बन गया है. ये स्टार्ट-अप लीक से हटकर है. वे ऐसे सेक्टर में काम कर रहे हैं जिनके बारे में 10 साल पहले सोचा भी नहीं जा सकता था.’
*कोशिशों से फिर से जीवित हुई नदी*
पीएम मोदी ने प्रदूषण का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा,’तमसा नदी, जो अयोध्या से होकर गंगा में मिलती है, कभी इस इलाके के लोगों के लिए जीवन की धुरी थी लेकिन, प्रदूषण की वजह से इसका बिना रुकावट वाला बहाव रुक गया था. यहां के लोगों ने इसे नया जीवन देने के लिए एक कैंपेन शुरू किया और सभी की कोशिशों से नदी फिर से जिंदा हो गई.’
*आंध्र में जिंदा हुए 10 से अधिक तालाब*
प्रधानमंत्री ने आगे कहा, ‘आंध्र प्रदेश का अनंतपुर एक ऐसा इलाका है जो बहुत ज्यादा सूखे से जूझ रहा है. यहां की मिट्टी लाल और रेतीली है, जिसकी वजह से लोगों को पानी की कमी का सामना करना पड़ता है. यहां (अनंतपुर) कई इलाकों में लंबे समय तक बारिश नहीं होती है.
इस समस्या को दूर करने के लिए, स्थानीय लोगों ने तालाबों को साफ करने का फैसला किया. प्रशासन की मदद से, ‘अनंत नीरू संरक्षणम प्रोजेक्ट’ शुरू किया गया. 10 से ज्यादा तालाबों को फिर से जिंदा किया गया है. साथ ही, 7000 से ज़्यादा पेड़ लगाए गए हैं.’
*जेन जी में ‘भजन क्लबिंग’ पॉपुलर*
पीएम मोदी ने कहा, ‘भजन और कीर्तन सदियों से हमारी संस्कृति की आत्मा रहे हैं. आज के युवाओं ने भक्ति की भावना को अपने अनुभवों और लाइफस्टाइल में शामिल कर लिया है. देश भर के अलग-अलग शहरों में बड़ी संख्या में युवा इकट्ठा हो रहे हैं. स्टेज सजा हुआ है. पूरी धूमधाम है, और माहौल किसी कॉन्सर्ट से कम नहीं है लेकिन वहां जो गाया जा रहा है वह भजन है. इस ट्रेंड को आजकल ‘भजन क्लबिंग’ कहा जा रहा है, और यह खासकर Gen Z के बीच तेजी से पॉपुलर हो रहा है.’
*मलेशिया में भारतीय पर जोर*
मोदी ने कहा, ‘भारतीय त्योहार दुनिया के हर कोने में बड़े जोश और खुशी के साथ मनाए जाते हैं. भारतीय मूल के हमारे भाई-बहन, हर तरह की सांस्कृतिक चमक बनाए रखने में अहम भूमिका निभाते हैं. मलेशिया में हमारी भारतीय कम्युनिटी भी इस मामले में बहुत अच्छा काम कर रही है.
मलेशिया में 500 से अधिक तमिल स्कूल हैं. तमिल भाषा पढ़ाने के अलावा, दूसरे सब्जेक्ट भी तमिल में पढ़ाए जाते हैं. इसके अलावा, तेलुगु और पंजाबी के साथ-साथ दूसरी भारतीय भाषाओं पर भी बहुत ध्यान दिया जाता है. भारत और मलेशिया के बीच ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रिश्तों को मजबूत करने में एक सोसाइटी का बड़ा रोल है.
इसका नाम है ‘मलेशिया इंडिया हेरिटेज सोसाइटी’. पिछले महीने, मलेशिया में ‘लाल पाद साड़ी’ आइकॉनिक वॉक ऑर्गनाइज की गई थी. इस साड़ी का हमारे बंगाल के कल्चर से एक खास कनेक्शन रहा है. इस इवेंट ने सबसे ज्यादा लोगों द्वारा यह साड़ी पहनने का रिकॉर्ड बनाया, जिसे मलेशियन बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज किया गया.’
*चांदनकी गांव की अनोखी कम्युनिटी किचन*
पीएम मोदी ने कहा, ‘गुजरात के बेहराजी में चांदनकी गांव की परंपरा अनोखी है. यहां के लोग, खासकर बुजुर्ग, अपने घरों में खाना नहीं बनाते हैं. इसकी वजह गांव का शानदार कम्युनिटी किचन है. पूरे गांव के लिए खाना इसी कम्युनिटी किचन में बनता है, और लोग एक साथ बैठकर खाते हैं. यह परंपरा पिछले 15 सालों से चली आ रही है. यह पहल न सिर्फ लोगों को जोड़ती है, बल्कि परिवार की भावना भी बढ़ाती है.’
*2_ पीएम मोदी ने कहा, ‘आज 25 जनवरी का दिन भी अहम है। आज राष्ट्रीय मतदाता दिवस है। मतदाता ही लोकतंत्र की आत्मा होता है, ‘मैं युवाओं से एक आग्रह करना चाहता हूं कि भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ़ रही है। ऐसे में हम सभी पर एक बड़ी जिम्मेदारी है, वह है गुणवत्ता पर जोर देने की।*
*3_ मतदाता दिवस पर पीएम का संदेश: पहली बार वोटर बनने को उत्सव की तरह मनाएं, कहा- मतदान एक बड़ी जिम्मेदारी लें।*
*4_ इन दिनों मैं सोशल मीडिया पर एक मजेदार ट्रेंड देख रहा हूं। लोग 2016 की अपनी यादों को ताजा कर रहे हैं। मैं भी आज आपसे अपनी एक याद को साझा करना चाहता हूं। आज से 10 साल पहले हमने एक शुरुआत की। मैं जिस जर्नी की बात कर रहा हूं, वह स्टार्ट अप इंडिया की जर्नी है।*
*5_ राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर खरगे बोले- चुनाव आयोग दबाव में, इसकी आजादी बचाना हमारी जिम्मेदारी।*
*6_ मोहन भागवत ने कहा कि भारतीय परंपरा और धर्म हमें विविधता में एकता सिखाते हैं। रास्ते अलग हो सकते हैं लेकिन मंजिल एक ही है। भारतीय धर्म हमें सिखाता है कि सभी अलग-अलग रास्ते सही हैं और उनमें से कोई भी गलत नहीं है। यही सनातन, हिंदू और भारतीय धर्म है। उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म किसी खास पूजा पद्धति का नाम नहीं है, बल्कि यह एक साथ रहने का तरीका है।*
*7_ भागवत ने समझाया कि हिंदू शब्द बाद में आया लेकिन इसका सार जल (पानी), जंगल (वन) और खेती (कृषि) में निहित है। उन्होंने कहा कि वेद और उपनिषद का दर्शन प्रकृति के साथ इसी रिश्ते से पैदा हुआ है तथा अथर्ववेद में विविधता के प्रति सम्मान के विचार झलकते हैं, जहां धरती मां सभी जीवों का पालन-पोषण करती हैं और सभी भाषाओं का सम्मान किया जाता है।*
*8_ पूर्व कांग्रेस सांसद शकील अहमद के गंभीर आरोप: कहा- राहुल वरिष्ठ नेताओं को निकालना चाहते हैं, अब पार्टी में लोकतंत्र नहीं।*
*9_ गणतंत्र दिवस पर 982 पुलिस कर्मियों को सेवा मेडल, इनमें 125 वीरता पुरस्कार शामिल; जम्मू-कश्मीर पुलिस को सबसे ज्यादा 45 मेडल।*
*10_ वंदे मातरम् के संस्कृत शब्दों पर पेंटिंग्स बनी थीं, 123 साल पहले तेजेंद्र मित्रा ने कैनवास पर उकेरा; कर्तव्य पथ के बैकग्राउंड में दिखेंगी।*
*11_ गणतंत्र दिवस के मौके पर पर दिखेगी भारत की ताकत! फ्लाईपास्ट में राफेल, सुखोई-30 होंगे शामिल।*
*12_ स्टालिन बोले- तमिलनाडु में हिंदी के लिए कोई जगह नहीं, इसे थोपने का हमेशा विरोध करेंगे, तमिल के लिए हमारा प्यार कभी नहीं मरेगा।*
*13_ अविमुक्तेश्वरानंद बोले- कितने भी जुल्म कर लो, पीछे नहीं हटूंगा, कुछ लोगों ने शिविर में घुसने की कोशिश की थी, ‘योगी जिंदाबाद’ के नारे लगाए।*
*14_ RJD के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बने तेजस्वी यादव, पटना में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में फैसला; परिवार संग पहुंचे लालू, संजय यादव भी मौजू।*
*15_ कैंसर, हार्ट अटैक की वजह राजस्थान की जहरीली हवा, हर व्यक्ति के फेफड़ों में जा रहा आधा ग्राम जहर; जयपुर, जोधपुर, कोटा और अलवर सबसे खतरनाक।*
*16_ बांग्लादेश में एक और हिंदू को जिंदा जलाया, दुकान में सो रहा था, बाहर से आग लगा दी; पिछले 40 दिनों में 10 हिंदुओं की हत्या।*
*17_ NATO देशों की नाराजगी के बाद ट्रम्प ने बदला सुर, ब्रिटिश सैनिकों की तारीफ की, कहा- अफगानिस्तान में जो शहीद हुए, वे महान योद्धा।*
*18_ कनाडाई पीएम बोले- लोग स्वदेशी सामान खरीदें, ट्रम्प की 100% टैरिफ धमकी के बाद कहा- हमारी अर्थव्यवस्था पर बाहरी खतरा।*
*19_ जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी, हिमाचल में तापमान माइनस 7°: 1300 से ज्यादा रास्ते बंद, नेशनल हाईवे खुला; यूपी के 20 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट।*
*#YOU_TOO_CAN_TOP*
*हरिद्वार में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के 100 साल पूरे होने पर एक भव्य हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। यह सम्मेलन 25 जनवरी को हर की पौड़ी पर आयोजित होगा, जिसमें हिंदुत्व जागरण और हिंदू समाज को एकजुट करने का संदेश दिया जाएगा।*
*इस सम्मेलन में RSS के शताब्दी समारोह की श्रृंखला में कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें पथ संचलन, हिंदू सम्मेलन, और सांस्कृतिक कार्यक्रम शामिल हैं। RSS के अखिल भारतीय सह-प्रचार प्रमुख प्रदीप जोशी ने कहा है कि संघ ने समाज में बदलाव लाने के लिए 5 प्रण लिए हैं, जिनमें सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी आचरण और नागरिक कर्तव्य शामिल हैं।*
*इस अवसर पर RSS के स्वयंसेवक घर-घर जाकर पारिवारिक संवाद करेंगे और ‘पंच परिवर्तन’ पर चर्चा करेंगे। RSS के 100 साल पूरे होने पर देश भर में एक लाख हिंदू सम्मेलन आयोजित करने का लक्ष्य रखा गया है।*
*अयोध्या के राम मंदिर में माघ मेले और गणतंत्र दिवस अवकाश के कारण श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी है। रविवार को तीन लाख से अधिक भक्तों ने दर्शन किए, जबकि शनिवार को एक लाख 95 हजार श्रद्धालुओं ने राम मंदिर में दर्शन किया था। मकर संक्रांति से ही भीड़ बढ़ रही है और दर्शन पास 28 जनवरी तक बुक हो चुके हैं।*
*व्यवस्थाएं:*
– *राम मंदिर ट्रस्ट ने सुचारु दर्शन के लिए व्यापक व्यवस्थाएं की हैं।*
– *सात लेन में श्रद्धालुओं की संख्या को विभाजित कर मंदिर तक पहुंचाया जा रहा है।*
– *सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है और सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी जा रही है।*
– *यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए विशेष ट्रैफिक प्लान लागू किया गया है।*
*उज्जैन में चिंतामन गणेश रेलवे स्टेशन का विस्तार किया जा रहा है, जिससे उज्जैन रेलवे का सेंटर बनने जा रहा है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बताया कि महाराष्ट्र, गुजरात और राजस्थान से आने वाली ट्रेनों को उज्जैन होकर जोड़ा जा रहा है, जिससे यात्रियों को सुविधा होगी। सिंहस्थ 2028 के दौरान इस सुविधा का भरपूर लाभ मिलेगा।*
*उज्जैन रेलवे स्टेशन के विस्तार की विशेषताएं:*
– *7 रेलवे स्टेशनों का विकास : उज्जैन और आसपास के 7 रेलवे स्टेशनों का विकास किया जा रहा है, जिनमें चिंतामन गणेश, पिंगलेश्वर, नई खेड़ी, शिप्रा बिज, पवासा और लिकोड़ा शामिल हैं।*
– *नई ट्रेनें और सुविधाएं : उज्जैन में 11 प्लेटफॉर्म रिटर्न ट्रेनों को खड़ा करने और टर्मिनेट करने की क्षमता विकसित होगी, जिससे यात्रियों को सुविधा होगी।*
– *सड़क मार्ग का विकास : उज्जैन के आसपास के सड़क मार्गों को 4 लेन और 6 लेन हाई-वे रोड में परिवर्तित किया जा रहा है, जिससे यातायात सुगम होगा।*
*दिल्ली विधानसभा में 77वें गणतंत्र दिवस समारोह का भव्य आगाज हुआ, जिसमें ऐतिहासिक भवन को आम जनता के लिए खोला गया। तिरंगे की रोशनी से सजे परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रमों और देशभक्ति से भरपूर प्रस्तुतियों ने उत्सव का माहौल बनाया। दो दिवसीय आयोजन के माध्यम से नागरिकों को लोकतांत्रिक विरासत को नजदीक से देखने का अवसर मिल रहा है।*
*18 साल से कम उम्र होने पर क्या-क्या बदलेगा ChatGPT?*
*अगर सिस्टम को लगता है कि कोई यूजर 18 साल से कम उम्र का है, तो ChatGPT अपने आप कुछ सुरक्षा फीचर्स लागू कर देगा. इसमें आत्म-नुकसान से जुड़ा कंटेंट, हिंसक या ग्राफिक कंटेंट, जोखिम भरे ऑनलाइन ट्रेंड और संवेदनशील रोल-प्ले जैसे जवाब लिमिटेड कर दिए जाएंगे. इसके अलावा शरीर को लेकर गलत मानक या अनहेल्दी डाइट को बढ़ावा देने वाला कंटेंट भी कम दिखेगा। OpenAI का कहना है कि यह बदलाव बच्चों और टीनएजर्स को नुकसानदेह कंटेंट से बचाने के लिए जरूरी है।*
*जैसलमेर के तगाराम भील को उनके अलगोजा वादन के लिए पद्मश्री सम्मान से नवाजा जाएगा। वह भील समुदाय से ताल्लुक रखते हैं और जैसलमेर के मूल सागर गांव के रहने वाले हैं। तगाराम भील ने 35 से अधिक देशों में अपनी प्रस्तुति दी है, जिनमें रूस, जापान, जर्मनी, फ्रांस और अफ्रीका शामिल हैं।*
*तगाराम भील की कहानी*
*तगाराम भील का बचपन गरीबी और संघर्षों से भरा रहा। उनके पिता अलगोजा बजाते थे, लेकिन परिवार की परंपरा या आर्थिक स्थिति के कारण उन्हें औपचारिक रूप से सिखाने की इजाजत नहीं थी। तगाराम ने पिता का अलगोजा चुपके-चुपके चुराकर जंगलों में ले जाना शुरू किया और बकरियां चराते हुए घंटों अभ्यास करते।*
*अलगोजा वादन में महारत*
*तगाराम भील ने अलगोजा वादन में महारत हासिल की और अपनी साधना और समर्पण से इसे विश्व मंचों पर भारतीय संस्कृति की शानदार पहचान बना दिया। वह अलगोजा के साथ-साथ मटका और बाँसुरी जैसे पारंपरिक वाद्य यंत्रों में भी निपुण हैं।*
*26 जनवरी की परेड में झांकियों के चयन होने के क्या हैं नियम*
26 जनवरी 2026 को कर्तव्य पथ पर होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियां जोरों पर हैं। केंद्र और राज्य सरकारें इसे भव्य बनाने में जुटी हैं। इस साल 77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर कर्तव्य पथ पर 17 राज्यों और 13 विभागों की झांकियां निकलेंगी। परेड में देश-भर के विभिन्न राज्यों और केंद्रीय मंत्रालयों, विभागों की झांकियां मुख्य आकर्षण होती हैं।
गणतंत्र दिवस परेड के लिए झांकियों का चयन एक स्वतंत्र समिति द्वारा किया जाता है। समिति विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रस्तावों की समीक्षा कर अंतिम सूची तय करती है।
>> कई समय पहले शुरु हो जाती है चयन प्रक्रिया <<
गणतंत्र दिवस परेड की तैयारियां काफी पहले शुरू हो जाती हैं। झांकियों की जिम्मेदारी रक्षा मंत्रालय को दी जाती है, जो तय करता है कि किस राज्य या विभाग की झांकी शामिल होगी। इसके लिए एक एक्सपर्ट कमिटी बनाई जाती है, जिसमें आर्ट, कल्चर, पेंटिंग, स्कल्पचर, म्यूजिक, आर्किटेक्चर, और कोरियोग्राफी के विशेषज्ञ शामिल होते हैं। यह कमिटी राज्यों और केंद्रीय मंत्रालयों से प्राप्त झांकियों के प्रस्तावों की समीक्षा करती है। विषय, डिजाइन और विजुअल इंपैक्ट के आधार पर झांकियों का चयन कर सिफारिशें रक्षा मंत्रालय को भेजती है।
चयन प्रक्रिया में एक्सपर्ट कमिटी पहले चरण में झांकियों के स्केच और डिज़ाइन की समीक्षा कर आवश्यक संशोधन के सुझाव देती है। स्वीकृति के बाद प्रतिभागियों से 3-डी मॉडल प्रस्तुत करने को कहा जाता है, लेकिन मॉडल प्रस्तुत करना चयन की गारंटी नहीं देता। फाइनल चयन के लिए 6-7 राउंड की बैठकों में कमिटी 3-डी मॉडल की जांच करती है। हर चरण में कुछ प्रस्ताव खारिज किए जाते हैं और कुछ शॉर्टलिस्ट होते हैं। चयन प्रक्रिया में डिज़ाइन, विषय, और विजुअल इंपैक्ट अहम होते हैं।
>> रक्षा मंत्रालय चयन करता है <<
गणतंत्र दिवस परेड में उत्कृष्ट झांकियों का चयन सुनिश्चित करने के लिए, चयन प्रक्रिया के बाद रक्षा मंत्रालय चयनित प्रतिभागियों को एक ट्रैक्टर और ट्रेलर प्रदान करता है। यदि कोई झांकी अतिरिक्त वाहन शामिल करना चाहती है, तो उसे स्वयं व्यवस्था करनी होती है और इसके लिए रक्षा मंत्रालय से अनुमति लेनी पड़ती है।
>> ये राज्य की झांकियां होंगी शामिल <<
गणतंत्र दिवस परेड 2025 के लिए असम, छत्तीसगढ़, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, केरल, महाराष्ट्र, मणिपुर, नागालैंड, ओडिशा, पुडुचेरी, राजस्थान, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, पंजाब की झांकियों को चयन समिति ने शामिल किया है।
>> केंद्र सरकार के इन विभागों की झांकियां लेंगी हिस्सा <<
गणतंत्र दिवस परेड के लिए वायु सेना मुख्यालय, नौसेना मुख्यालय, सैन्य मामलों के विभाग, संस्कृति मंत्रालय, स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग, आयुष मंत्रालय, गृह मंत्रालय (एनडीएमए- एनडीआरएफ), गृह मंत्रालय (बीपीआरडी), आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय (सीपीडब्ल्यूडी), सूचना और प्रसारण मंत्रालय, पंचायती राज मंत्रालय, विद्युत मंत्रालय और कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय की झांकियों को चयन समिति द्वारा शामिल किया गया है।
कौन हैं 77वें गणतंत्र दिवस के चीफ गेस्ट, जानें मुख्य अतिथि चुनने की प्रक्रिया *
*Republic Day 2026::2026 में मनाए जाने वाले 77वें गणतंत्र दिवस के लिए भारत ने दो प्रमुख विश्व नेताओं को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया है। जिनमें एक यूरोपियन काउंसिल के प्रेसिडेंट ‘एंटोनियो कोस्टा’ दूसरी यूरोपियन कमीशन की प्रेसिडेंट ‘उर्सुला वॉन डेर लेयेन’ हैं। ये दोनों मुख्य अतिथि 25 से 27 जनवरी, 2026 तक भारत की राजकीय यात्रा पर रहेंगे।
भारत में 26 जनवरी को मुख्य अतिथि आमंत्रित करने की परंपरा 1950 में शुरू हुई थी। मुख्य अतिथि का चयन भारत की विदेश नीति, द्विपक्षीय संबंधों, और वैश्विक रणनीतिक महत्व के आधार पर किया जाता है। यह मेहमान देश के साथ सहयोग को बढ़ाने और आपसी संबंधों को मजबूत करने का प्रतीक होता है।
>> विदेशी मेहमानों की क्या होती है भूमिका? <<
किसी विदेशी नेता को भारत का गणतंत्र दिवस का चीफ गेस्ट बनाना उनके लिए सर्वोच्च सम्मान है। वे सभी सेरेमनी में मौजूद रहते हैं, उन्हें 21 तोपों की सलामी दी जाती है और राष्ट्रपति भवन में गार्ड ऑफ ऑनर मिलता है। राष्ट्रपति उनके सम्मान में विशेष रिसेप्शन आयोजित करते हैं। चीफ गेस्ट राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को राजघाट पर जाकर श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। प्रधानमंत्री, उपराष्ट्रपति और विदेश मंत्री समेत कई नेता उनसे मुलाकात करते हैं। इस सम्मान के लिए किसी वर्ल्ड लीडर का चयन एक लंबी प्रक्रिया के बाद होता है, जो इस भूमिका को और भी खास बनाता है।
>> गणतंत्र दिवस के लिए चीफ गेस्ट चुनने की प्रक्रिया <<
गणतंत्र दिवस के लिए चीफ गेस्ट चुनने की प्रक्रिया आयोजन से 6 महीने पहले शुरू होती है। इस प्रक्रिया में कई महत्वपूर्ण पहलुओं का ध्यान रखा जाता है। भारत के पूर्व एंबेसडर मानबीर सिंह के अनुसार, चीफ गेस्ट का चयन करते समय भारत और उस देश के बीच संबंधों का विश्लेषण किया जाता है। विशेष रूप से, उस देश की सेना, राजनीति, और अर्थव्यवस्था के साथ भारत का कनेक्शन कैसा है, यह महत्वपूर्ण होता है।
इन सभी बिंदुओं पर गंभीर विचार करने के बाद ही नाम तय होता है। अंततः विदेश मंत्रालय इस निर्णय पर अपनी मुहर लगाता है। इस चयन प्रक्रिया को बेहद खास और रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण माना जाता है।
*#YOU_TOO_CAN_TOP*
*IND vs NZ 3rd T20 : भारत की तूफानी बैटिंग, ऐतिहासिक जीत*
भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 10 ओवर में 154 रन चेज कर 8 विकेट से तीसरा टी-20 जीत लिया। टीम ने रविवार को गुवाहाटी में न्यूजीलैंड के खिलाफ 3-0 की अजेय बढ़त बना ली। बरसापारा स्टेडियम में पहले बैटिंग करते हुए न्यूजीलैंड 153 रन ही बना सका। भारत ने 2 ही विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया।
टीम इंडिया के लिए ओपनर अभिषेक शर्मा ने 14 और सूर्यकुमार यादव ने 25 गेंद पर फिफ्टी लगाई। अभिषेक ने 68, सूर्या ने 57 रन बनाए। गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह ने 3 विकेट लिए। हार्दिक पंड्या और रवि बिश्नोई को 2-2 विकेट मिले। टीम इंडिया ने पहला मैच 48 रन और दूसरा मैच 7 विकेट से जीता था। चौथा मुकाबला 28 जनवरी को विशाखापट्टनम में खेला जाएगा।
*भारत की सबसे तेज टीम फिफ्टी*
भारत ने 3.1 ओवर में ही टीम फिफ्टी पूरी कर ली, यह टीम की सबसे तेज टी-20 फिफ्टी है। 2023 में बांग्लादेश के खिलाफ टीम ने 3.4 ओवर में हाफ सेंचुरी पूरी की थी। ईशान किशन 28 और संजू सैमसन खाता खोले बगैर आउट हो गए। मैट हेनरी और ईश सोढी को 1-1 विकेट मिला।
*अभिषेक शर्मा की 14 गेंद में फिफ्टी*
अभिषेक ने भारत के लिए दूसरी सबसे तेज फिफ्टी का रिकॉर्ड बनाया। 2007 में युवराज सिंह 12 गेंद पर हाफ सेंचुरी लगा चुके हैं। अभिषेक ने न्यूजीलैंड के खिलाफ फास्टेस्ट फिफ्टी का रिकॉर्ड बनाया। डेविड वॉर्नर 20 गेंद पर हाफ सेंचुरी लगा चुके हैं।
*न्यूजीलैंड को लगातार 5वीं टी-20 सीरीज हराई*
भारत ने अजेय बढ़त बनाकर न्यूजीलैंड को लगातार पांचवीं टी-20 सीरीज हरा दी। न्यूजीलैंड ने 2019 में भारत को आखिरी बार अपने होमग्राउंड पर हराया था। टीम भारत में एक भी टी-20 सीरीज नहीं जीत सकी।
टीम इंडिया ने दिसंबर 2023 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 2-2 से आखिरी बार सीरीज ड्रॉ खेली थी। तब से टीम 9 द्विपक्षीय सीरीज के साथ 2 टूर्नामेंट जीत चुकी है। भारत को आखिरी सीरीज हार भी जुलाई 2023 में वेस्टइंडीज के खिलाफ मिली थी। इसके बाद से भारत को लगातार 15 टी-20 सीरीज में हार नहीं मिली है।