*#Metronewz:रविवार:18/01/2026 की बड़ी ख़बरें * *#YOU_TOO_CAN_TOP* *खामेनेई का बड़ा कबूलनामाः ईरान में प्रदर्शनों के दौरान ‘हज़ारों की मौत’, ट्रंप को बताया क्रिमिनल* *आतिशी विवाद पर दिल्ली स्पीकर का बड़ा बयान, बोले- पंजाब सरकार की फोरेंसिक लैब की कराऊंगा CBI जांच*

Screenshot

*#Metronewz:रविवार:18/01/2026 की बड़ी ख़बरें * *#YOU_TOO_CAN_TOP*
*खामेनेई का बड़ा कबूलनामाः ईरान में प्रदर्शनों के दौरान ‘हज़ारों की मौत’, ट्रंप को बताया क्रिमिनल*

*आतिशी विवाद पर दिल्ली स्पीकर का बड़ा बयान, बोले- पंजाब सरकार की फोरेंसिक लैब की कराऊंगा CBI जांच*

*इंडोनेशिया में यात्री विमान लापता, दक्षिण सुलावेसी में मचा हड़कंप ! सर्च ऑपरेशन तेज*

*अमेरिकी सांसदों ने ट्रंप को लिखा पत्र : भारत से दालों पर टैरिफ कम करवाने की मांग की, कहा- दलहन उत्पादकों को हो रहा नुकसान*

*ढाई-ढाई साल के फॉर्मूले पर तय होगा मुंबई का मेयर? CM देवेंद्र फडणवीस बोले- ‘एकनाथ शिंदे से बात करेंगे*

Srinagar: संकटग्रस्त ईरान से 30 से अधिक कश्मीरी छात्रों की घर वापसी, परिजनों ने ली राहत की सांस; आज और लौटेंगे*

*Trump New Tariffs: ट्रंप बोले- ग्रीनलैंड की सुरक्षा अहम, एक फरवरी से डेनमार्क समेत आठ देशों पर लगेगा 10% टैरिफ*

*हावड़ा-गुवाहाटी मार्ग पर देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को रवाना कर बोले मोदी, भारत को जोड़ना हमारी प्राथमिकता*

*डीजीसीए का इंडिगो पर 22 करोड़ का जुर्माना, 50 करोड़ की बैंक गारंटी जमा कराने का निर्देश*

*BMC में नहीं चला ठाकरे भाईचारा, हार के बाद उद्धव गुट ने कहा- ‘लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई’*

*इंदौर जल त्रासदी पर राहुल गांधी का सरकार पर वार, पीड़ित परिवारों से मिले, बोले– ‘लापरवाही से गई जान’*

*अखिलेश यादव ने की बनारस के पुनर्विकास कार्यों की आलोचना, यूपी सरकार पर लगाया संस्कृति नष्ट करने का आरोप*

*BJP वहां भी जीत रही जहां जीतना कभी असंभव था’, PM मोदी का बंगाल के लिए बड़ा संदेश*

*हिमाचल IPS एसोसिएशन की MHA से शिकायत: अफसरशाही पर भड़के पूर्व DIG, बोले- IAS-IPS की प्रतिक्रिया असंवैधानिक, अभिव्यक्ति की आजादी पर हमला*

*भागवत बोले- इंटरनेशनल ट्रेड किसी दबाव में नहीं होगा: कोई देश टैरिफ लगाता रहे, भारत आत्मनिर्भरता के रास्ते पर चलेगा*

*रेलवे ने किराए तय करने की प्रणाली को ‘ट्रेड सीक्रेट’ बताया, कहा- सार्वजनिक नहीं कर *

*छत्तीसगढ़ में अवैध मतांतरण का बड़ा खुलासा: चार वर्षों का खाका बना चुका था डेविड चाको, कई जिलों में नेटवर्क फैला*

*26 जनवरी से पहले देश में हाई अलर्ट: खालिस्तानी और बांग्लादेशी आतंकियों से खतरा, दिल्ली समेत कई शहरों में साजिश की आशंका*

*उद्घाटन से पहले ही वंदे भारत को क्यों बनाया पत्थरबाजों ने निशाना ; मालदा में हुआ हमला क्या है कोई बड़ी साजिश?*

*’दरवाजा खटखटाया और कहा लाल निशान लगा दिया’, बरेली के 300 घरों पर चलेगा बुलडोजर*

*बांग्लादेश का नया ड्रामा, अंडर-19 वर्ल्ड कप में नो हैंडशेक विवाद पर BCB ने जारी किया स्टेटमेंट*

*IND U19 vs BAN U19: Vihaan Malhotra ने कराई भारत की वापसी, वैभव सूर्यवंशी की फिफ्टी; हारा हुआ मुकाबला जीती टीम इंडिया*

*WPL में बेंगलुरु की लगातार चौथी जीत: दिल्ली को 8 विकेट से हराया, कप्तान मंधाना ने 96 रन बनाए; बेल-साटघरे को 3-3 विकेट*

*आपका दिन शुभ और मंगलमय हो सुप्रभात..!!*
जय हो!!

*#YOU_TOO_CAN_TOP*

*शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें*

*1* पीएम मोदी शनिवार को बंगाल दौरे पर हैं, जहां वे करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। साथ ही पीएम मोदी बंगाल में देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस ट्रेन के साथ ही भारतीय रेलवे आधुनिकीकरण की दिशा में एक बड़ा कदम उठाने जा रही है

*2* पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन बंगाल के हावड़ा से असम के गुवाहाटी के बीच संचालित होगी, जो पूर्वी भारत को उत्तर पूर्वी भारत से जोड़ने वाला अहम कॉरिडोर है।

*3* वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में 16 आधुनिक कोच हैं, जिनमें कुल 1128 यात्री सफर कर सकते हैं। इन कोच में एयरोडायनामिक्स डिजाइन का इस्तेमाल किया गया है, जिससे हवा का दबाव कम पड़ेगा और लोगों को आरामदायक और शांत यात्रा का अनुभव होगा।

*4* वंदे भारत एक्सप्रेस का वजन दूसरी गाड़ियों से 10-20 फीसदी कम रहता है। रेलगाड़ी के हर पहिये पर लगी ट्रैक्शन मोटर एक सुरक्षित सफर की गारंटी होती है। यही वह तकनीक है, जिससे गाड़ी बिना किसी देरी के स्पीड पकड़ लेती है। अगर आपातकालीन ब्रेक का इस्तेमाल करना पड़े, तो भी यह गाड़ी बिना ट्रैक छोड़े तुरंत रुक जाती है

*5* कोई भी संधि देशहित को ध्यान में रखकर होनी चाहिए, विदेशी दबाव में नहीं’, सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी

*6* 26 जनवरी से पहले दिल्ली समेत कई शहरों में आतंकी हमले की आशंका, सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट

*7* राहुल गांधी बोले- पानी पीकर लोग मर रहे, यही अर्बन मॉडल, इंदौर में मृतकों के परिजन को डेढ़-डेढ़ लाख के चेक दिए; कहा- सरकार जिम्मेदारी ले

*8* भगीरथपुरा में दूषित पेयजल पीड़ित परिवारों से मिले राहुल, बोले- मैं यहां राजनीति करने नहीं, लोगों की मदद करने आया हूं

*9* बीजेपी बोली- ₹10 हजार में बांग्लादेशियों-रोहिग्याओं को नागरिकता दे रहीं ममता, इसीलिए ED के छापे से घबरा गईं, वो बंगाल को बांटकर जीत नहीं सकतीं

*10* महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे ने बीएमसी चुनाव में हार के बाद मराठी पहचान और महाराष्ट्र के विकास के लिए संघर्ष जारी रखने का संदेश दिया। वहीं शिवसेना (यूबीटी) ने कहा कि लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई है।

*11* महाराष्ट्र के नगर निकाय चुनावों में इस बार नतीजों ने सबका ध्यान खींचा है। एआईएमआईएम ने राज्य भर में 126 सीटें जीतकर अपनी राजनीतिक ताकत दिखाई है। खास तौर पर छत्रपति संभाजीनगर में पार्टी की जीत ने सियासी समीकरणों को नई दिशा दी है। इन नतीजों को केवल स्थानीय चुनाव तक सीमित नहीं माना जा रहा, बल्कि इसे आने वाले बड़े चुनावों का संकेत भी माना जा रहा है।

*12* मोतिहारी में दुनिया का सबसे बड़ा शिवलिंग, वाराणसी-अयोध्या के पंडितों ने की पूजा; हर-हर महादेव से गुंजा रामायण मंदिर; CM नीतीश, दोनों उपमुख्यमंत्री भी पहुंचे

*13* अंतिम यात्रा के लिए आए रिश्तेदार, जन्मदिन मनाकर लौटे, नागपुर में शव यात्रा से पहले 103 साल की दादी जिंदा हुई

*14* बजट के दिन रविवार को भी खुलेगा शेयर बाजार, 1 फरवरी को सामान्य दिनों की तरह ट्रेडिंग होगी, 9 साल बाद बनेगा ‘वर्किंग संडे’

*15* ट्रम्प ने दुनियाभर के देशों को धमकी दी, ग्रीनलैंड पर कब्जे का विरोध किया तो टैरिफ लगाएंगे; कनाडाई PM बोले- हर हाल में ग्रीनलैंड के साथ
*#YOU_TOO_CAN_TOP*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!