*#Metronewz:13/01/2026:मंगलवार की बड़ी खबरें* *लोहड़ी की हार्डिक बधाई* *#YOU_TOO_CAN_TOP* *I-PAC छापेमारी मामले में ममता सरकार के खिलाफ ED ने खटखटाया SC का दरवाजा, रखी CBI जांच की मांग* *अब मैं हूं वेनेजुएला का कार्यवाहक राष्ट्रपति !” ट्रम्प ने कर दिया नया ऐलान, सोशल मीडिया पोस्ट ने मचाया तूफान*

Screenshot

*#Metronewz:13/01/2026:मंगलवार की बड़ी खबरें* *लोहड़ी की हार्डिक बधाई* *#YOU_TOO_CAN_TOP*
*I-PAC छापेमारी मामले में ममता सरकार के खिलाफ ED ने खटखटाया SC का दरवाजा, रखी CBI जांच की मांग*

*अब मैं हूं वेनेजुएला का कार्यवाहक राष्ट्रपति !” ट्रम्प ने कर दिया नया ऐलान, सोशल मीडिया पोस्ट ने मचाया तूफान*

*ट्रंप ने फिर फोड़ा टैरिफ बम, ईरान के साथ कारोबार करने वाले देशों पर लगाया 25% टैक्स*

*ईरान के लिए आज की रात भारी! अमेरिकी सेना तैयार, ट्रंप के हाथ में हमले का फैसला*

*बांग्लादेश में एक बार फिर हिंदू युवक का बेरहमी से कत्ल, 25 दिन में 8वीं घटना*

*मैं मुंबई आ रहा हूं, काटिए मेरे पैर MNS की धमकी पर अन्नामलाई की दो टूक*

*ईरान जल रहा.. खामेनेई के खिलाफ बगावत पर पहली फांसी,26 साल के युवक को सजा-ए-मौत*

*मुख्य चुनाव आयुक्त को आजीवन कानूनी संरक्षण देने वाले कानून पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र और चुनाव आयोग को नोटिस*

*पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ एम्स में भर्ती, वॉशरूम में बेहोश होकर गिरे, कार्डियोलॉजी विभाग में चल रहा है इलाज*

*पीएम मोदी का नया ऑफिस तैयार :साउथ ब्लॉक को अलविदा बोल, सेवा तीर्थ परिसर में शिफ्ट होगा PMO*

*Donald Trump: ‘हम बर्बाद हो जाएंगे…’, टैरिफ पर अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई को लेकर बोले डोनाल्ड ट्रंप*

*Civic Polls: ‘कोई मुंबई को महाराष्ट्र से अलग नहीं कर सकता’, महायुति रैली में ठाकरे परिवार पर जमकर बरसे फडणवीस*

*सोना-चांदी में ऐतिहासिक उछाल: चांदी ₹2.65 लाख और सोना ₹1.44 लाख के पार; वैश्विक तनाव के कारण भाव परवान पर*

*चाइनीज मांझे से मौत पर अब गैर-इरादतन हत्या का केस: हाईकोर्ट ने कहा- बैन के बावजूद जानलेवा घटनाएं दुर्भाग्यपूर्ण; नाबालिग पकड़ाए तो अभिभावक जिम्मेदार*

*उत्तराखंड पुलिस को भ्रष्ट बता सिर में गोली मारी: बोला- बॉडी पार्ट्स बेचकर पैसे SSP को दे देना, 26 आरोपियों पर मुकदमा, पूरी चौकी लाइन हाजिर*

*ब्लॉगर का दावा– राहुल गांधी से वियतनाम में मुलाकात हुई: फ्लाइट में साथ थे, फोटो–वीडियो पोस्ट किए; भाजपा बोली– राहुल लीडर ऑफ पर्यटन*

*SIR को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई*

*राहुल गांधी आज कर्नाटक और तमिलनाडु के दौरे पर जाएंगे*

*राजस्थान के सीकर में पानी जमा, पारा -1.9°: उत्तराखंड के पिथौरागढ़-रुद्रप्रयाग में तापमान -16°; UP के 25 जिलों में घना कोहरा, विजिबिलिटी 20 मीटर*

*9 विकेट से जीती RCB, 73 गेंद में चेज किए 144 रन, ओपनरों ने मचाया तहलका*

*#YOU_TOO_CAN_TOP*

*पीएम नरेंद्र मोदी और जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज ने सोमवार को गांधीनगर के महात्मा मंदिर कन्वेंशन सेंटर में द्विपक्षीय वार्ता की। इस दौरान उन्होंने भारत-जर्मनी के सहयोग को और बढ़ाने पर जोर दिया, खासकर व्यापार, निवेश, तकनीक, शिक्षा और स्किल डेवलपमेंट जैसे क्षेत्रों में*

*मुख्य बातें:*

– *द्विपक्षीय व्यापार*: दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार 50 बिलियन डॉलर को पार कर चुका है।
– *रणनीतिक साझेदारी*: भारत और जर्मनी के बीच रणनीतिक साझेदारी के 25 साल पूरे हो चुके हैं।
– *ग्रीन अमोनिया*: जर्मनी को भारत का ‘ग्रीन अमोनिया’ चाहिए, जिस पर 8 अरब डॉलर की सबमरीन डील पर चर्चा हुई।
– *पतंग महोत्सव*: पीएम मोदी और जर्मन चांसलर ने साबरमती रिवरफ्रंट पर इंटरनेशनल काइट फेस्टिवल में हिस्सा लिया और साथ में पतंग उड़ाई*

*उत्तर भारत में ठंड का कहर जारी है, जिसके चलते दिल्ली-एनसीआर के स्कूल 15 जनवरी तक बंद हैं। दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय ने यह घोषणा की है कि सभी सरकारी और निजी स्कूल 15 जनवरी तक बंद रहेंगे।

*बंद स्कूलों की लिस्ट:*

– _दिल्ली_: सभी सरकारी और निजी स्कूल 15 जनवरी तक बंद।
– _नोएडा_: कक्षा 8 तक के स्कूल 15 जनवरी तक बंद।
– _गुरुग्राम_: स्कूल 15 जनवरी तक बंद।
– _पंजाब_: स्कूल 13 जनवरी तक बंद, 14 जनवरी से खुलेंगे।
– _उत्तर प्रदेश_: कई जिलों में स्कूल 15 जनवरी तक बंद।

*छुट्टियों का कारण:*

– ठंड का कहर।
– घना कोहरा।
– कम विजिबिलिटी।
– बच्चों की सुरक्षा।

*स्कूल कब खुलेंगे?*

– दिल्ली: 16 जनवरी से।
– नोएडा: 16 जनवरी से।
– गुरुग्राम: 16 जनवरी से*

*पीएसएलवी-सी62 मिशन में तकनीकी गड़बड़ी के कारण रॉकेट अपने तय मार्ग से भटक गया, जिससे मिशन असफल हो गया। यह मिशन सोमवार सुबह 10:18 बजे श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से लॉन्च किया गया था। रॉकेट के तीसरे चरण (PS3) में तकनीकी समस्या आई, जिससे रॉकेट की दिशा और गति प्रभावित हुई।

*मिशन के बारे में:*

– *उद्देश्य*: EOS-N1 सैटेलाइट को लो अर्थ ऑर्बिट में पहुंचाना था।
– *सैटेलाइट*: अन्वेषा सहित 16 सैटेलाइट्स को अंतरिक्ष में भेजा गया था।
– *गड़बड़ी*: तीसरे चरण में रॉकेट की रोटेशन स्पीड में असामान्य बदलाव आया, जिससे मिशन असफल हो गया।

*ISRO की प्रतिक्रिया:*

– ISRO ने तकनीकी गड़बड़ी की जांच शुरू कर दी है।
– मिशन के सभी आंकड़ों का विस्तृत विश्लेषण किया जा रहा है।
– भविष्य में इस तरह की गड़बड़ियों को रोकने के लिए सुधारात्मक कदम उठाए जाएंगे।

*जम्मू-कश्मीर में संदिग्ध ड्रोन देखे गए हैं, जो पाकिस्तान की तरफ से आए थे। ये ड्रोन सांबा, राजौरी और पुंछ जिलों में देखे गए हैं, जो अंतरराष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा के पास हैं। सेना ने इन ड्रोनों पर फायरिंग की है और तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

*संदिग्ध ड्रोन की गतिविधियां:*

– *राजौरी*: नौशेरा सेक्टर में ड्रोन देखा गया, जिस पर सेना ने फायरिंग की।
– *सांबा*: रामगढ़ सेक्टर में ड्रोन देखा गया, जो कुछ मिनट तक मंडराता रहा।
– *पुंछ*: मनकोट सेक्टर में ड्रोन देखा गया, जो पाकिस्तान की तरफ से आया था।

*सेना की कार्रवाई:*

– सेना ने ड्रोनों पर फायरिंग की है।
– तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
– सुरक्षा बल हाई अलर्ट पर हैं।

*तमिलनाडु के करूर में 27 सितंबर 2025 को हुई भगदड़ मामले में टीवीके प्रमुख और अभिनेता विजय आज दिल्ली में सीबीआई के सामने पेश हुए। इस भगदड़ में 41 लोगों की मौत हो गई थी और 60 से अधिक लोग घायल हुए थे।

*सीबीआई की पूछताछ के मुख्य बिंदु:*

– _कार्यक्रम की अनुमति_: विजय से कार्यक्रम की अनुमति और आयोजन के बारे में पूछताछ की जा रही है।
– _भीड़ नियंत्रण_: भगदड़ के दौरान भीड़ को नियंत्रित करने के प्रयासों के बारे में पूछताछ की जा रही है।
– _विजय की गतिविधियां_: भगदड़ के समय विजय की गतिविधियों और उनकी आवाजाही के बारे में पूछताछ की जा रही है।
– _सुरक्षा व्यवस्था_: कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था और विजय की सुरक्षा के बारे में पूछताछ की जा रही है।

*भारत ने वडोदरा वनडे में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। विराट कोहली ने 93 रन की शानदार पारी खेली, जबकि शुभमन गिल ने 56 रन बनाए। हर्षित राणा और केएल राहुल ने भी महत्वपूर्ण योगदान दिया, जिससे भारत ने 301 रन के लक्ष्य को 49 ओवर में हासिल कर लिया।

*वॉशिंगटन सुंदर न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। उन्हें वडोदरा में खेले गए पहले वनडे के दौरान पसली में चोट लग गई थी, जिसके बाद उनका स्कैन किया गया और उन्हें साइड स्ट्रेन पाया गया है। सुंदर की जगह आयुष बदोनी को टीम में शामिल किया गया है।

*सुंदर की चोट की गंभीरता:*

– सुंदर को साइड स्ट्रेन है, जो एक प्रकार की मांसपेशियों की चोट है।
– इस चोट के कारण उन्हें दौड़ने और गेंदबाजी करने में परेशानी हो रही थी।
– सुंदर की चोट की गंभीरता को देखते हुए, उन्हें वनडे सीरीज से बाहर कर दिया गया है।

*टीम इंडिया के लिए झटका:*

– सुंदर का वनडे सीरीज से बाहर होना टीम इंडिया के लिए एक बड़ा झटका है।
– सुंदर एक ऑलराउंडर हैं और उनकी अनुपस्थिति में टीम को उनकी कमी खलेगी।
– अब आयुष बदोनी को टीम में शामिल किया गया है, जो सुंदर की जगह लेंगे।

*1_ पीएम मोदी कार डिप्लोमेसी: पीएम मोदी जर्मन चांसलर के साथ एक ही कार में दिखे, पुतिन के बाद दूसरे राष्ट्राध्यक्ष।*

*2_ मोदी और जर्मन चांसलर ने अहमदाबाद में पतंग उड़ाई, साबरमती आश्रम में बापू को नमन किया; मर्ज ने लिखा- गांधी के आदर्श आज ज्यादा जरूरी।*

*3_ सोमवार को पूरा देश स्वामी विवेकानंद की जयंती मना रहा हैं। इस बीच देश के अलग- अलग हिस्सों में कार्यक्रम आयोजित किया गया हैं। वहीं, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत अन्य नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की।*

*4_ अमेरिकी राजदूत बोले- भारत से जरूरी कोई देश नहीं, कल ट्रेड डील पर बात होगी; ट्रम्प अगले साल भारत आ सकते हैं।*

*5_ इसरो का PSLV-C62 रॉकेट रास्ते से भटका, मिशन फेल, तीसरी स्टेज में गड़बड़ी आई; अन्वेषा सहित 15 सैटेलाइट लेकर गया था।*

*6_ ISRO: पीएसएलवी सी62 रॉकेट में प्रक्षेपण के बाद तकनीकी समस्या, रास्ते से भटका व्हीकल; इसरो चीफ बोले- जांच जारी।*

*7_ रायसीना हिल्स के पास नया PM ऑफिस तैयार, यहीं पर नया आवास भी बन रहा; मोदी इस महीने शिफ्ट हो सकते हैं, दो मुहूर्त निकाले गए।*

*8_ केंद्र-EC को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, चुनाव आयुक्तों को कानूनी कार्रवाई से आजीवन छूट को कांग्रेस नेता की चुनौती; CJI बोले- जांच करेंगे।*

*9_ I-PAC छापेमारी विवाद; ED का ममता पर दखल का आरोप, सुप्रीम कोर्ट में कहा- हमसे सबूत छीनकर ले गईं, मामले की CBI जांच हो।*

*10_ कर्नाटक में सत्ताधारी कांग्रेस के अंदर चल रही सत्ता की खींचतान लगातार जारी है। इसी बीच कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का बयान सामने आाया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डी के शिवकुमार को जरूरत पड़ने पर बातचीत के लिए दिल्ली बुलाया जाएगा।*

*11_ बीजेपी नेता चंद्रकांत पाटिल ने दावा किया है कि महायुति गठबंधन महाराष्ट्र के सभी 29 नगर निगमों में जीत हासिल करेगा। उन्होंने कहा कि पश्चिमी महाराष्ट्र में बीजेपी की पकड़ मजबूत बनी रहेगी। पुणे, कोल्हापुर और सांगली जैसे शहरों में पार्टी को भारी बहुमत मिलने की उम्मीद है। पाटिल के मुताबिक, 15 जनवरी को होने वाले चुनावों में विपक्ष का कोई असर नहीं दिखेगा।*

*12_ पाटील ने कहा मुंबई में विपक्ष की तरफ से उठाए गए क्षेत्रीय और भाषाई मुद्दों को बेअसर बताया। उन्होंने दावा किया कि मराठी और गैर-मराठी दोनों वोटर गठबंधन का समर्थन कर रहे हैं। पाटिल पुणे, पिंपरी-चिंचवड़, कोल्हापुर, सांगली और इचलकरंजी में चुनाव तैयारियों की देखरेख कर रहे हैं। 2017 के चुनावों के बाद यहां बीजेपी सत्ता में आई थी।*

*13_ इंदौर में दूषित पानी से 23वीं मौत, कई दिनों से 3 मरीज वेंटिलेटर पर; 13 मरीजों का ICU में चल रहा इलाज।*

*14_ बड़ी गिरावट के बाद संभला भारतीय शेयर बाजार,सेंसेक्स 302 अंक चढ़कर 83,878 पर बंद, निफ्टी में 107 अंक की बढ़त रही, एनर्जी और मेटल शेयर्स में खरीदारी।*

*15_ चांदी की कीमत एक दिन में ₹14 हजार बढ़ी, सोना ₹2,883 बढ़कर ₹1.40 लाख/10g बिक रहा; दोनों ऑल टाइम हाई पर।*

*16_ ट्रम्प ने खुद को वेनेजुएला का कार्यवाहक राष्ट्रपति बताया, सोशल मीडिया ट्रुथ पर पोस्ट किया, जनवरी 2026 से पद संभालने का जिक्र।*

*#YOU_TOO_CAN_TOP*

डोनाल्ड ट्रम्प ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक तस्वीर पोस्ट की है, जिसमें उन्होंने खुद को वेनेजुएला का ‘कार्यवाहक राष्ट्रपति’ बताया है। यह पोस्ट ऐसे समय पर आया है जब अमेरिका ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को गिरफ्तार कर लिया है। ट्रम्प ने कहा है कि अमेरिका वेनेजुएला की सरकार को तब तक चलाएगा जब तक एक “सुरक्षित, उचित और समझदारी भरा बदलाव” नहीं हो जाता।*

*ट्रम्प के पोस्ट के मुख्य बिंदु:*

– *वेनेजुएला का नियंत्रण : ट्रम्प ने दावा किया है कि अमेरिका वेनेजुएला का नियंत्रण संभाल रहा है*

– *मादुरो की गिरफ्तारी : वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को गिरफ्तार कर लिया गया है।*
– *नई सरकार : डेल्सी रोड्रिगेज को वेनेजुएला का अंतरिम राष्ट्रपति नियुक्त किया गया है

****विवेकानंद जयंती पर वीरेन्द्र सचदेवा ने आर्य बाल आश्रमों के बच्चों के साथ बिताया स्नेहभरा समय, उन्हे फिल्म ‘द राजा साहब’ दिखा कर दिया खुशी का संदेश*

बच्चों विशेषकर अनाथ और वंचित बच्चों के उत्थान के लिए समाज की सामूहिक जिम्मेदारी बनती है और ऐसे प्रयास स्वामी विवेकानंद जी के विचारों को धरातल पर उतारने का सशक्त माध्यम हैं — *वीरेन्द्र सचदेवा*

नई दिल्ली : स्वामी विवेकानंद जी की जन्म जयंती के अवसर पर दिल्ली भाजपा अध्यक्ष श्री वीरेंद्र सचदेवा ने सामाजिक संवेदनशीलता और मानवीय सरोकार का परिचय देते हुए आर्य बाल आश्रम दरिया गंज एवं ईस्ट आफ कैलाश में रह कर पढ़ने वाले विशेष बच्चों के साथ एक आत्मीय एवं प्रेरणादायी कार्यक्रम में भाग लिया।

इस अवसर पर श्री वीरेन्द्र सचदेवा ने बच्चों के साथ फिल्म ‘द राजा साहब’ देखी और उनके साथ समय बिताकर उन्हें आनंद और उत्साह से भर दिया।

इस अवसर पर आर्य बाल आश्रमों के संयोजक श्री नितिनजय चौधरी, दिल्ली भाजपा मीडिया प्रमुख श्री प्रवीण शंकर कपूर, मीडिया रिलेशन प्रमुख श्री विक्रम मित्तल और सह कार्यक्रम मंत्री श्री अमित गुप्ता सहित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं संबंधित संस्थाओं के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत स्वामी विवेकानंद के विचारों और आदर्शों को स्मरण करते हुए हुई।

श्री सचदेवा ने बच्चों को सम्बोधित करते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद का जीवन और दर्शन आज भी समाज को सकारात्मक दिशा देने का कार्य करता है। उन्होंने कहा कि बच्चों, विशेषकर अनाथ और वंचित बच्चों के उत्थान के लिए समाज की सामूहिक जिम्मेदारी बनती है और ऐसे प्रयास विवेकानंद जी के विचारों को धरातल पर उतारने का सशक्त माध्यम हैं।

फिल्म प्रदर्शन के दौरान बच्चों में विशेष उत्साह और खुशी देखने को मिली। फिल्म के माध्यम से उन्हें मनोरंजन के साथ-साथ सकारात्मक संदेश भी मिला।

फिल्म शो से पहले श्री सचदेवा ने बच्चों से संवाद करते हुए उनकी शिक्षा, रुचियों और भविष्य के सपनों के बारे में जानकारी ली तथा उन्हें आत्मविश्वास, अनुशासन और परिश्रम के महत्व से अवगत कराया।

उन्होंने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि कठिन परिस्थितियों के बावजूद यदि संकल्प मजबूत हो तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है। स्वामी विवेकानंद के जीवन से प्रेरणा लेते हुए आगे बढ़ना ही सच्चा राष्ट्र निर्माण है।

फिल्म शो के बीच में बच्चों के लिए अल्पाहार एवं अन्य व्यवस्थाएं भी की गईं।

***आम आदमी पार्टी नेताओं को यमुना की सफाई की चिंता नही है, उनको केवल इस बात का अफसोस है की आखिर भाजपा सरकार ने यमुना घाटों पर छठ पूजा करवा दी — *वीरेन्द्र सचदेवा*

केजरीवाल शासन में 23 दिसम्बर को आई.एस.बी.टी. पर फीकल कोलिफोरम स्तर 15 लाख था जो 22 दिसम्बर 2025 को घट कर 92000 रह गया है — *वीरेन्द्र सचदेवा*

इसी तरह दिसम्बर 2024 रिपोर्ट में यमुना में डिसोलव आक्सीजन शून्य था पर दिसम्बर 2025 की रिपोर्ट में यह 1.0 हो गया है यानि यमुना अब जीवित नदी की श्रेणी में आ गई है — *वीरेन्द्र सचदेवा*

नई दिल्ली : दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है की आम आदमी पार्टी नेताओं को यमुना की सफाई की चिंता नही है, उनको केवल इस बात का अफसोस है की आखिर भाजपा सरकार ने यमुना घाटों पर छठ पूजा करवा दी।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है यमुना जल में फीकल कोलिफोरम को लेकर “आप” नेता सौरभ भारद्वाज यमुना की वर्तमान स्थिती को लेकर केवल आधा सच बोल रहे हैं और जनता को यह भी नही बता रहे की उनकी “आप” सरकार के समय फीकल कोलिफोरम की यमुना जल में क्या मात्रा होती थी।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है की निस्संदेह 22 दिसम्बर 2025 की डी.पी.सी.सी. की रिपोर्ट में यमुना में आई.एस.बी.टी. पुल पर फीकल कोलिफोरम 92000 पाया गया पर उसी रिपोर्ट में यमुना की हो रही सफाई के परिणामस्वरूप आई.टी.ओ. पुल पर यह घट कर 35000 रह गया और ओखला बैराज पर फीकल कोलिफोरम 20000 पाया गया।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है वहीं दूसरी ओर अरविंद केजरीवाल शासन के दौरान 23 दिसम्बर 2024 को यमुना में फीकल कोलिफोरम की मात्रा 15 लाख से अधिक थी।

इसी तरह दिसम्बर 2024 रिपोर्ट में यमुना में डिसोलव आक्सीजन शून्य था पर दिसम्बर 2025 की रिपोर्ट में यह 1.0 हो गया है यानि यमुना अब जीवित नदी की श्रेणी में आ गई है।

**आम आदमी पार्टी की निडर कार्यकर्ता रचना यादव जी की निर्मम हत्या के बाद परिवार से मिलने पहुंचीं दिल्ली प्रदेश महिला विंग अध्यक्षा SarikaSamar जी, पूर्व MLA वंदना कुमारी जी एवं अन्य साथी।

दिल्ली के शालीमार बाग में दिनदहाड़े गोली मारकर की गई रचना यादव जी की निर्मम हत्या ने क़ानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। पूरे इलाके में आक्रोश की लहर है।

पीड़ित परिवार के साथ आम आदमी पार्टी मजबूती से खड़ी है। इस दर्दनाक घड़ी में वे अकेले नहीं हैं।

**Meerut Dalit woman killing: ‘Yogi Adityanath’s bulldozers rust when criminals are from upper caste’-Rajendra Pal Gautam:AICC

***#metropressclub: Ministry-wise #viralpost*
•Shri Dharmendra Pradhan interacts with PM-YUVA 3.0 authors at the New Delhi World Book Fair 2026
•Those Who Remain Connected to Their Roots Speak in Their Own Language – Lok Sabha Speaker Om Birla
•Prime Minister shares Sanskrit Subhashitam emphasising the belief of Swami Vivekananda on the power of youth
•Prime Minister pays homage to Swami Vivekananda on his birth anniversary
•Technical Hindi Symposium “Abhyuday-3″ witnessed presentations on Recent Development of Science & Technology and their Societal Interface
•Vice President Shri C. P. Radhakrishnan Pays Tributes to Swami Vivekananda on His Birth Anniversary
•Union Home Minister and Minister of Cooperation, Shri Amit Shah, pays his respectful tributes to Swami Vivekananda on his birth anniversary and extended greetings to all fellow citizens on ‘National Youth Day’
•Union Home Minister and Minister of Cooperation, Shri Amit Shah, pays his respectful tributes to Rajmata Jijabai on her birth anniversary
•English Translation of Prime Minister’s Press Statement during the Joint Press Statement with the German Chancellor
•APEDA Inaugurates Regional Office in Raipur to Boost Agri and Processed Food Exports from Chhattisgarh
•DRDO successfully flight-tests Man Portable Anti-Tank Guided Missile with top attack capability against a moving target
•25th All India Major Port Cultural Meet 2025–26 draws to a Grand Conclusion at Paradip Port
•Vice-President Shri C. P. Radhakrishnan Addresses 9th Convocation of Jawaharlal Nehru University; Calls Upon Youth to Uphold Intellectual Integrity and Nation-Building
•Union Minister Shivraj Singh Chouhan Addresses Young Leaders at Viksit Bharat Young Leaders Dialogue 2026
•Ministry of Coal’s Year End Review-2025
•CONSUMER PRICE INDEX NUMBERS ON BASE 2012=100 FOR RURAL, URBAN AND COMBINED FOR THE MONTH OF DECEMBER, 2025
•List of Outcomes: Visit of the Chancellor of the Federal Republic of Germany to India (January 12-13, 2026)
•India – Germany Joint Statement
•Prime Minister shares an article on how India’s coal sector has been reinventing itself as a next-generation fuel
•Prime Minister shares an article on how country’s Gen-Z are channelling their energies to achieve a Viksit Bharat by 2047
•Progress of Area Coverage under Rabi Crops as on 9th January 2026
•NOTIFICATION OF NATIONAL SPORTS GOVERNANCE (NATIONAL SPORTS BODIES) RULES, 2026
•Shri Surjit Bhujabal inaugurates ICEGATE–LPMS integration at ICP Agartala, advancing digital transformation in cross-border trade
•Union Minister for Heavy Industries & Steel Chairs Stakeholder Consultation Meeting on Scheme to Promote Manufacturing of Sintered Rare Earth Permanent Magnets.
•Union Environment Minister chairs meeting on NIRANTAR platform to strengthen Coordination among MoEFCC Institutions
•Union Environment Minister Reviews Delhi’s Air Pollution Action Plan with Delhi CM; Emphasises Long-Term, Coordinated Approach to Tackle NCR Air Pollution
•India Moves from Technology Adoption to Technology Leadership: Dr Jitendra Singh inaugurates ₹40 Crore DST (Ministry of Science & Technology) funded NIDHI Centre of Excellence at IIM Ahmedabad
•Ancient pollen hidden below lake tells the story of a stronger monsoon
•Strategic Alliance between ICAR and NDDB to Strengthen Research, Innovation, and Extension
•Vice-President Shri C. P. Radhakrishnan addresses 9th Convocation of Jawaharlal Nehru University; calls upon youth to uphold intellectual integrity and Nation-Building
•Free passes for Full Dress Rehearsal of Republic Day 2026 parade at Kartavya Path
•Renewable Energy Key to Climate-Resilient Agriculture and Rural Prosperity: Union Minister Pralhad Joshi
•Prerana: an experiential learning program completes 1st Cycle with nationwide participation, inspiring students through value-based experiential learning
•India and Germany deepen Cooperation in Postal, Express and Logistics Services
•PRESIDENT’S GREETINGS ON THE EVE OF LOHRI, MAKAR SANKRANTI, PONGAL AND MAGH BIHU
•NHAI Extends ‘Clean Toilet Picture Challenge’ till June 2026
•”From Campuses to Nation-Building, India’s Youth Are Powering Viksit Bharat”: Sarbananda Sonowal
•Ministry of Education organises an Orientation and training workshop for Indian Higher Educational Institutions
•Union Minister Shri Shivraj Singh Chouhan meets Union Finance Minister Smt. Nirmala Sitharaman in Delhi
•Union Minister Shri Shivraj Singh Chouhan meets Union Finance Minister Smt. Nirmala Sitharaman in Delhi
•Prime Minister Shri Narendra Modi addresses the Viksit Bharat Young Leaders Dialogue 2026
•English rendering of PM’s remarks during the India-Germany CEOs Forum in Ahmedabad
•Prime Minister Shri Narendra Modi addresses the Viksit Bharat Young Leaders Dialogue 2026
•Union Minister Shri Shivraj Singh Chouhan to visit Gujarat on January 13
•Union Minister Shri Shivraj Singh Chouhan to visit Gujarat on January 13
•Text of PM’s speech during the concluding session of Viksit Bharat Young Leaders Dialogue 2026
•National Youth Festival 2026 showcases transformative digital education initiatives at Bharat Mandapam, New Delhi

***PMKVY should be thoroughly probed, CAG report flagged widespread corruption’ – Highlights of press briefing by Shri Kannan Gopinathan*

*** भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री नितिन नवीन द्वारा गुरुग्राम, हरियाणा में आयोजित राष्ट्रीय युवा दिवस कार्यक्रम में दिए गए संबोधन के मुख्य बिंदु

आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के युवाओं को नई ऊंचाईयों तक ले जाने के लिए मार्गदर्शन और प्रेरणा दी है। उनके नेतृत्व में युवा शक्ति वही ऊर्जा और उत्साह दिखा रही है, जिसका भरोसा स्वामी विवेकानंद जी ने सदैव किया था।
***************
आज भी कुछ लोग राजनीति को केवल पार्ट टाइम के रूप में करते हैं, लेकिन भाजपा का कार्यकर्ता पूरी निष्ठा, समर्पण और जूनून के साथ फुल टाइम राजनीति करता है, ताकि देश की सेवा पूरी ईमानदारी और प्रतिबद्धता के साथ की जा सके।
***************
कुछ पार्टियां स्वामी विवेकानंद जी की जयंती को केवल औपचारिकता तक सीमित रखती हैं, जबकि भारतीय जनता पार्टी और युवा मोर्चा उनके विचारों और आदर्शों से प्रेरणा लेकर पूरे वर्ष कार्य करता है।
***************
कुछ लोग विदेश की धरती पर जाकर भारत और उसके संविधान का अपमान करते हैं, जबकि हमारे लिए हमारा देश भारत सबसे पहले आता है।
***************
राजनीति 100 मीटर की दौड़ नहीं, बल्कि एक लंबी मैराथन है। इसमें गति की नहीं, बल्कि धैर्य और स्टैमिना की परीक्षा होती है। यदि आज के युवाओं को राजनीति में आना है, तो उन्हें शॉर्टकट से बचना होगा
***************
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने जिस प्रकार से सोमनाथ के स्वाभिमान और गौरव को आज पुनः प्रतिष्ठित करने का कार्य किया है, वह हम सभी भारतवासियों के लिए गर्व का विषय है।
***************
यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में आज कश्मीर घाटी का लाल चौक तिरंगे से देश का गौरव बढ़ा रहा है और भव्य राम मंदिर सनातन परंपराओं को नई शक्ति और आत्मविश्वास दे रहा है।
***************
देश को आगे बढ़ाना है तो आत्मनिर्भर भारत के स्वरूप को सशक्त करना होगा।
***************
आज का युवा केवल नौकरी लेने वाला नहीं, बल्कि रोजगार देने वाला बन रहा है। यह बदलाव और यह सोच हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की दूरदर्शिता और नेतृत्व के कारण ही संभव हो पाया है।***

***The toxic foam spread due to increasing pollution in the Yamuna exposes the hollow claims of the BJP government about cleaning the river– Devender Yadav

****

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!