



*#Metronewz:शनिवार:10/01/2026 की बड़ी खबरें* *#YOU_TOO_CAN_TOP*
*ट्रंप के टैरिफ कार्ड पर भारत ने दिया करारा जवाब, कहा- दबाव में नहीं बदलेगी हमारी ऊर्जा नीति।*
*यूएन का दावा- 50% अमेरिकी टैरिफ के बावजूद भारत रहेगा सबसे तेज़ बढ़ने वाली इकोनॉमी।*
*लालू परिवार को कोर्ट से बड़ा झटका, लैंड फॉर जॉब केस में तय हुए आरोप।*
*जयपुर : बेकाबू लग्जरी कार का तांडव: 100 की रफ्तार से 18 लोगों को रौंदा! मची चीख-पुकार।*
*मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम? पाकिस्तान को इजरायल की दो टूक; मुनीर के सपने चकनाचूर।*
*इजरायली पीएम नेतन्याहू को किडनैप करे अमेरिका, अपने कोर्ट में चलाए मुकदमा: पाकिस्तान*
*गडकरी बोले- अब सिर्फ ऑटोमोबाइल कंपनियां ही स्लीपर बस बनाएंगी:पिछले 6 महीने में आग लगने की 6 बड़ी घटनाओं में 145 लोगों की जान गईं।*
*पश्चिम बंगाल के राज्यपाल को बम से उड़ाने की धमकी:आरोपी गिरफ्तार, ई-मेल में अपना मोबाइल नंबर भी लिखा था, गृह मंत्रालय को जानकारी भेजी।*
*केरल सरकार मलयालम को अनिवार्य बनाने बिल लाएगी:कर्नाटक CM ने पिनराई विजयन से कहा- जबरन भाषा थोपने से पहले बातचीत करें, वरना विरोध होगा।*
*खामेनेई ने अमेरिकी राष्ट्रपति पर साधा निशाना : प्रदर्शनों के आगे नहीं झुकेगा ईरान, देश को अस्थिर करने की कोशिश का लगाया आरोप।*
*पुतिन की नई बैलिस्टिक मिसाइल से दहला यूक्रेन, ‘4000 डिग्री सेल्सियस’ के वार से चार लोगों की मौत, 24 घायल।*
*अमेरिकी वाणिज्य मंत्री ने ट्रेड डील नहीं होने की वजह बताई- पीएम मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप को कॉल नहीं किया।*
*लाइव, आई-पैक मामला: ममता बनर्जी बोलीं- सीएम नहीं, टीएमसी अध्यक्ष के तौर पर गई थी।*
“सार्वजनिक माफी की मांग, पूर्व खिलाड़ी को इंडियन एजेंट करने पर भड़के बांग्लादेशी क्रिकेटर, BCB अधिकारी की लगा दी क्लास।*
“गृह मंत्रालय के सामने धरना दे रहे आठ तृणमूल कांग्रेस सांसद हिरासत में।*
*उत्तराखंड सरकार ने बहुचर्चित अंकिता भंडारी प्रकरण की जांच सीबीआई से कराने का फैसला किया।*
*हाई कोर्ट में ED की याचिका, ममता बनर्जी व पुलिस अधिकारियों की भूमिका की CBI जांच की मांग।*
*शाक्सगाम घाटी भारत का अभिन्न अंग, कब्जा मंजूर नहीं’: चीन-पाकिस्तान को भारत की सीधी चेतावनी।*
*आतिशी मामले में जालंधर पुलिस की FIR पर दिल्ली विधानसभा स्पीकर ने खड़े किए सवाल, मामला उलझा।*
*एन डी क्लार्क के ऑलराउंड प्रदर्शन से आरसीबी महिला ने मुम्बई इंडिया को तीन विकेट से हराया।*
*अयोध्या प्रशासन ने राम मंदिर के 15 किलोमीटर के दायरे में नॉन-वेज फूड की डिलीवरी पर रोक।*
यह फैसला पंचकोसी परिक्रमा क्षेत्र में ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म के जरिए नॉन-वेज फूड की आपूर्ति की शिकायतों के बाद लिया गया है।
*नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई*
सहायक खाद्य आयुक्त मानिक चंद्र सिंह ने बताया कि सभी होटल, दुकानदार और डिलीवरी कंपनियों को इस आदेश की जानकारी दे दी गई है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
*राम पथ से हटाई गईं मांस की दुकानें*
राम पथ और फैजाबाद क्षेत्र में मांस की दुकानों को हटाया जा चुका है, लेकिन शराब की दुकानों पर कार्रवाई के लिए जिला प्रशासन की अनुमति आवश्यक है।*
*#YOU_TOO_CAN_TOP*
*~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~*
*1_ पीएम मोदी आज से गुजरात यात्रा पर, सोमनाथ स्वाभिमान पर्व में होंगे शामिल; मंदिर में करेंगे ओंकार जाप।*
*2_ संसद का बजट सत्र 28 जनवरी से, 1 फरवरी को बजट, शीतकालीन सत्र में VB-G RAM G बिल सहित 8 बिल पास हुए।*
*3_ केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भाजपा मुसलमानों के खिलाफ नहीं, बल्कि आतंकवाद और पाकिस्तान के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि जो मुसलमान इस देश के लिए बलिदान देते हैं, वे उतने ही प्रिय हैं जितने हिंदू। उन्होंने यह भी कहा कि कोई मस्जिद जाए, गुरुद्वारा जाए या बुद्ध विहार, लेकिन सबका खून एक है और हम सभी भारतीय हैं।*
*4_ गडकरी ने कहा कि कुछ विपक्षी नेता जानबूझकर यह भ्रम फैलाते हैं कि भाजपा मुसलमानों के खिलाफ है या सत्ता में आने पर हिंसा होगी। उन्होंने इसे पूरी तरह गलत बताया और कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं को बिना किसी पक्षपात के सभी के लिए काम करना सिखाती है। उनके अनुसार, पार्टी की राजनीति नफरत नहीं, विकास और एकता पर आधारित है।*
*5_ जोधपुर में अंतरराष्ट्रीय माहेश्वरी महाकुंभ का लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने उद्घाटन किया। इस दौरान अपने संबोधन में लोकसभा स्पीकर ने माहेश्वरी समाज की जमकर तारीफ की और कहा कि इस समाज ने वैश्विक स्तर पर पहचान बनाई है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज इस आयोजन में शामिल होंगे।*
*6_ अखिल भारतीय माहेश्वरी समाज की ओर से पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर में आयोजित तीन दिवसीय इस महाकुंभ के दूसरे दिन 10 जनवरी को केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह शिरकत करेंगे। इसके अलावा, केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी विभिन्न सत्रों में भाग लेंगे।*
*7_ ममता बोलीं– मेरे पास शाह के खिलाफ पेन ड्राइव, मुझे छेड़ोगे तो छोड़ूंगी नहीं, ED की रेड के बाद कोलकाता में रैली की।*
*8_ अंबरनाथ नगर परिषद में शिवसेना-NCP और निर्दलीय साथ आए, गठबंधन में अब बहुमत से ज्यादा पार्षद; BJP को सत्ता से दूर रखना मकसद*
*9_ महाराष्ट्र निकाय चुनाव-29 नगर निगमों में 15 जनवरी को वाेटिंग, उद्धव बोले- BJP का हिंदुत्व असली नहीं, वह रावण को भी पार्टी में मिला लेगी।*
*10_ राम मंदिर और आसपास के क्षेत्र में अब नॉनवेज की नहीं होगी डिलीवरी, प्रशासन ने पूरी तरह लगाई रोक।*
*11_ जयपुर-रेस लगा रही ऑडी का कहर,16 को रौंदा, एक मौत, खाना खा रहे लोगों पर चढ़ी, 10 से ज्यादा ठेले-थड़ियों को उड़ाया, पेड़ से टकराकर रुकी।*
*12_ हिमाचल प्रदेश में गहरी खाई में गिरी कोच बस, 14 लोगों की मौत, राष्ट्रपति-पीएम मोदी ने जताया शोक।*
*13_ अंकिता भंडारी हत्याकांड की CBI जांच होगी, CM धामी ने सिफारिश की, कांग्रेस बोली- सरकार ने अपनी गलती मानी।*
*14_ डेनमार्क बोला- पहले गोली मारेंगे, फिर बात करेंगे, हमारे सैनिकों को इजाजत की जरूरत नहीं, ट्रम्प की ग्रीनलैंड पर कब्जे की धमकी पर जवाब।*
*15_ बेंगलुरु ने WPL का पहला मैच जीता, मुंबई को 3 विकेट से हराया; डी क्लर्क ने आखिरी 4 बॉल पर लगातार 2 चौके 2 छक्के लगाए।*
*16_ राजस्थान के 20 जिलों में कोहरे-शीतलहर का अलर्ट, उत्तराखंड के पिथौरागढ़-रुद्रप्रयाग में पारा -21°C; MP में रात के साथ दिन भी ठंडे।*
*17_ चांदी एक दिन में ₹6,982 महंगी हुई, ₹2.43 लाख पहुंची, अमेरिकी मिनिस्टर बोले- मोदी ने कॉल नहीं किया, इसलिए रुकी ट्रेड-डील; भारत का जवाब- 2025 में 8 बार बात हुई।*
***
*दिल्ली भाजपा कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय महामंत्री तरूण चुघ के नेतृत्व में “आप” नेता आतिशी मार्लेना द्वारा सिखों के गुरू गुरू तेगबहादुर साहिब के अपमान के विरोध में “आप” कार्यालय पर किया विशाल रोष प्रदर्शन*
केजरीवाल के इशारे पर चाहे पंजाब में भगवंत मान हो या दिल्ली में आतिशी हो, दोनों लगातार सिख गुरुओं का सिख धर्म का अपमान कर रहे हैं – *तरुण चुग*
संवैधानिक मंचों पर सिख धार्मिक प्रतीकों और परम्पराओं का इस तरह अपमान केवल लापरवाही नहीं, बल्कि सिख समाज की भावनाओं को जानबूझकर आहत करने का गंभीर प्रयास है — *तरूण चुघ*
*दिल्ली भाजपा नेताओं कमलजीत सहरावत, योगेन्द्र चांदोलिया, विष्णु मित्तल, सरदार आर.पी. सिंह, रमेश बिधूड़ी, आदेश गुप्ता, सरदार चरणजीत सिंह आदि ने प्रदर्शनकारियों को सम्बोधित किया और कहा जब तक आतिशी मार्लेना सार्वजनिक रुप से माफी नहीं मांगती तब तक भाजपा का प्रदर्शन जारी रहेगा*
नई दिल्ली : दिल्ली भाजपा कार्यकर्ताओं ने आज राष्ट्रीय महामंत्री श्री तरूण चुघ के नेतृत्व में दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुश्री आतिशी मार्लेना द्वारा सिख गुरू तेगबहादुर साहिब के अपमान के विरोध में आम आदमी पार्टी कार्यालय पर विशाल रोष प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में दिल्ली भाजपा के सिख प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता भी प्रदर्शन में सम्मिलित हुए।
भाजपा कार्यकर्ता विंडसर प्लेस पर एकत्र हुए और वहां से सुश्री आतिशी मार्लेना के इस्तीफे और अरविंद केजरीवाल एवं सरदार भगवंत मान से माफी मांगने के नारे लगाते मार्च करते हुए आम आदमी पार्टी कार्यालय की ओर बढ़े पर कार्यालय से कुछ पहले फिरोजशाह रोड़ – माधवराव सिंधिया मार्ग रेड लाइट के समीप भारी बैरिकेड्स लगा कर दिल्ली पुलिस ने बलपूर्वक भाजपा कार्यकर्ताओं को रोका, उनकी डिटेनशन की घोषणा की और फिर कुछ देर बाद चेतावनी देकर छोड़ दिया।
दिल्ली भाजपा के महामंत्री सांसद श्रीमती कमलजीत सहरावत, सांसद श्री योगेन्द्र चांदोलिया एवं महामंत्री श्री विष्णु मित्तल, विधायक सरदार अरविंदर सिंह लवली एवं श्री कैलाश गहलोत की उपस्थिती में, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सरदार आर.पी. सिंह द्वारा संचालित प्रदर्शन में पूर्व सांसद श्री रमेश बिधूड़ी, पूर्व अध्यक्ष श्री आदेश गुप्ता, सिख प्रकोष्ठ संयोजक सरदार चरणजीत सिंह और भाजपा पदाधिकारी श्रीमती योगिता सिंह, श्री दिनेश प्रताप सिंह, श्री नरेश ऐरन, सरदार बलबीर सिंह, श्री बृजेश राय, श्री विक्रम मित्तल, श्री शुभेन्दू शेखर अवस्थी, श्री यासिर जिलानी, श्री नितिन त्यागी, श्री अमित गुप्ता, श्री सागर त्यागी, श्री संतोष ओझा, श्री दीपक गाबा, श्री वीरेन्द्र बब्बर, श्री रविन्द्र चौधरी, श्री विनोद धामा, श्री विनोद सहरावत, श्री रामचंद्र चावरिया, श्री अजय खटाना, श्री अरविंद गर्ग, सिख प्रकोष्ठ कार्यकर्ता सरदार कुलविंदर सिंह बंटी, सरदार कुलदीप सिंह, सरदार के.एस. दुग्गल, सरदार सविन्दर सिंह कोहली, सरदार गुरप्रीत सिंह सरपंच, सरदार करतार सिंह, सरदार परमिंदर सिंह प्रिंस, सरदार इंदरजीत सिंह साहनी एवं सरदारनी कुलजीत कौर आदि हजारों कार्यकर्ता सम्मिलित हुए।
भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री श्री तरुण चुग ने कहा कि सुश्री अतीशी का दिल्ली विधानसभा में आचरण और बयान सिख गुरुओं और सिख मर्यादाओं के प्रति गहरे अनादर को दर्शाता है, जो संवैधानिक गरिमा के भी विरुद्ध है। अरविंद केजरीवाल के इशारे पर एक तरफ़ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के पंजाब में दिए गए बयान बार-बार यह साबित करते हैं कि आम आदमी पार्टी की सिख आस्था के प्रति सोच संवेदनशील नहीं, बल्कि द्वेषपूर्ण रही है। संवैधानिक मंचों पर सिख धार्मिक प्रतीकों और परम्पराओं का इस तरह अपमान केवल लापरवाही नहीं, बल्कि सिख समाज की भावनाओं को जानबूझकर आहत करने का गंभीर प्रयास है।
श्री चुग ने कहा कि श्री गुरु तेगबहादुर साहिब जी की 350वीं जयंती जैसे पावन अवसर पर ऐसा आचरण आम आदमी पार्टी की वैचारिक संकीर्णता और सिख-विरोधी मानसिकता को पूरी तरह उजागर करता है। आम आदमी पार्टी अब सिख आस्थाओं के अपमान का पर्याय बन चुकी है। सरदार भगवंत मान और अतीशी मार्लेना को सिख समुदाय से बिना शर्त सार्वजनिक माफी मांगनी चाहिए, क्योंकि यह अपमान सिख समाज कभी नहीं भूलेगा।
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सरदार आर पी सिंह ने कहा कि विधानसभा में अतिशी मार्लेना ने जिन शब्दों का प्रयोग हमारे सिखों के गुरु के लिए किया है, वह ना सिर्फ निंदनीय है बल्कि अतिशी के मन में सिखो के लिए क्या सम्मान है, उसका उदहारण है और जब तक अतिशी माफी नहीं मांग लेती हमारा संघर्ष जारी रहेगा।
भाजपा सांसद श्रीमती कमलजीत सहरावत ने कहा कि दिल्ली विधानसभा में गुरु तेगबहादुर के कार्यक्रम को लेकर चर्चा हो रही थी लेकिन उसी बीच नेता प्रतिपक्ष सुश्री आतिशी मार्लेना ने शब्दों का इस्तेमाल किया, उससे सिख समुदाय को ठेस पहुंची है। उन्होंने कहा कि गुरु तेग बहादुर जो हिंद की चादर कहलाते हैं, जिन्होंने समाज, धर्म की रक्षा के लिए खुद को बलिदान किया, ऐसे महापुरुष के लिए आतिशी द्वारा ऐसे शब्दों का इस्तेमाल करना उनकी मानसिकता को बताता है और इसके लिए उन्हें माफी मांगनी चाहिए।
सांसद श्री योगेन्द्र चंदोलिया ने कहा कि दिल्ली विधानसभा सत्र के दौरान मैडम आतिशी ने गुरु तेगबहादुर जी का अपमान किया है और वह अपनी अमर्यादित भाषा के लिए सिख समुदाय से माफी मांगे या अपने पद से इस्तीफा दें। उन्होंने कहा कि एक तरफ भाजपा सरकार दिल्ली में गुरु तेगबहादुर जी का 350वीं शहीदी दिवस मना रही है और दूसरी ओर आम आदमी पार्टी के विधायक उनका अपमान कर रहे हैं।
दिल्ली भाजपा के महामंत्री श्री विष्णु मित्तल ने कहा कि मुगल शासक औरंगज़ेब के अत्याचारों के विरुद्ध गुरु तेग बहादुर जी ने डटकर खड़े होकर कश्मीरी पंडितों सहित सभी धर्मों के लोगों की आस्था की रक्षा की। ऐसे महापुरुष के प्रति किसी भी प्रकार की असंवेदनशील टिप्पणी न केवल अज्ञानता का परिचायक है, बल्कि यह देश की आत्मा पर चोट है।
दिल्ली भाजपा के पूर्व अध्यक्ष श्री आदेश गुप्ता ने कहा कि देश की जनता, विशेषकर सिख समाज, अब आम आदमी पार्टी की इस प्रकार की राजनीति को समझ चुकी है। उन्होंने मांग की कि आतिशी अपने बयान पर तत्काल बिना किसी शर्त सार्वजनिक रूप से माफी मांगें और यह सुनिश्चित करें कि भविष्य में इस तरह की गैर-जिम्मेदाराना और समाज को आहत करने वाली बयानबाज़ी न की जाए।
सिख सेल के संयोजक सरदार चरणजीत सिंह ने विधानसभा में दिए गए आतिशी के बयान को न केवल ऐतिहासिक तथ्यों से परे और दुर्भाग्यपूर्ण बताया, बल्कि सिख समाज की धार्मिक भावनाओं और देश की साझा सांस्कृतिक विरासत का खुला अपमान करार दिया। उन्होंने कहा कि आतिशी का यह बयान उसी श्रृंखला का हिस्सा है, जिसमें राजनीतिक लाभ के लिए धार्मिक महापुरुषों और ऐतिहासिक प्रतीकों को विवादों में घसीटने का प्रयास किया जाता है लेकिन दिल्ली ही नहीं देश का सिख कौम इसे बर्दाश्त नहीं करेगी।
***पार्षद मुनेश डेढ़ा ने छोटी छोटी लड़कियों एवं अन्य युवाओं को नशा करने से भटकने से रोका है जो उनका सामाजिक दायित्व है — *ऋचा पांडेय मिश्रा*
नई दिल्ली 9 जनवरी : दिल्ली भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती ऋचा पांडेय मिश्रा ने कहा है की नगर निगम पार्षद सहित सभी जनप्रतिनिधियों के जहां एक ओर प्रशासनिक दायित्व होते हैं वहीं उनके सामाजिक दायित्व भी होते।
किसी भी पार्षद, विधायक एवं सांसद का समाज के प्रति दायित्व है की वह अपने क्षेत्र में युवाओं को नशा एवं अन्य अनैतिक कार्य करने से रोके।
दिल्ली भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष ने कहा है की एक विडिओ मेरे संज्ञान में आया है जिसमें एक पार्षद सुश्री मुनेश डेढ़ा ने पार्क में रात भर छोटे छोटे लड़के लड़ियों के रात भर बैठने की शिकायतें मिलने के बाद अपने वार्ड के एक पार्क में रात में निरिक्षण किया और वहां कुछ नाबालिग हिन्दू लड़कियों और बालिग एवं नाबालिग मुस्लिम लड़कों को नशा करते पकड़ा।
पार्षद मुनेश डेढ़ा ने छोटी छोटी लड़कियों एवं अन्य युवाओं को नशा करने से भटकने से रोका है जो उनका सामाजिक दायित्व है।
उनमे से एक लड़की की मां भी वहां आ गई और उसने बताया की मेरी यह बेटी 1 जनवरी से लापता थी। उस महिला ने भी पार्षद सुश्री मुनेश डेढ़ा के प्रयास की सराहना की है।
श्रीमती ऋचा पांडेय ने कहा है की पार्षद सुश्री मुनेश डेढ़ा ने जो सामाजिक कार्य किया है वह उसके लिए साधुवाद की पात्र हैं, बस मेरा एक सुझाव है की भविष्य में कभी फिर ऐसा अभियान चलायें तो सम्बंधित थाने से एक महिला एवं एक पुरूष पुलिसकर्मी जरूर साथ ले लें।
****+दिल्ली वाले स्तब्ध हैं की सुश्री आतिशी मार्लेना को बिना असल रिकोर्डिंग चैक करे पंजाब पुलिस ने कैसे क्लीन चिट दे दी — *वीरेन्द्र सचदेवा*
नई दिल्ली : दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है की दिल्ली वाले स्तब्ध हैं की सुश्री आतिशी मार्लेना को श्री गुरू तेगबहादुर साहिब पर अभद्र टिपण्णी करने के मामले में बिना असल रिकोर्डिंग चैक करे पंजाब पुलिस ने कैसे क्लीन चिट दे दी।
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है की यह आश्चर्यजनक है की घटना दिल्ली में हुई पर सुश्री आतिशी मार्लेना ने उसकी रिपोर्ट पंजाब पुलिस से की। शायद यह इसलिए किया क्योंकि पंजाब में उनकी ही आम आदमी पार्टी की सरकार है और उन्होने एक ही दिन में फारसनिक जांच करवा कर सुश्री आतिशी मार्लेना को क्लीन चिट दे डाली।
श्री वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है की सुश्री आतिशी मार्लेना को क्लीन चिट देकर पंजाब की सरदार भगवंत सिंह मान सरकार भी उनके अपराध में शामिल हो गई है और उन्हे पंजाब की जनता कभी माफ नही करेगी।
**पंजाब पुलिस की फॉरेंसिक जांच में साबित हो गया है कि आतिशी जी की वीडियो के साथ छेड़छाड़ की गई थी।
इस फ़र्ज़ी वीडियो को कपिल मिश्रा ने शेयर किया था, जिससे सिखों की भावना आहत हुई थी। पंजाब पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है, और इसकी जांच रिपोर्ट तुरंत मंगाई गई है।
इस तरह से किसी भी धर्म, समाज और गुरु को राजनीति से प्रेरित होकर अपमानित नहीं करना चाहिए:AapKaGopalRai, वरिष्ठ नेता, AAP
*** BJP सरकार के मंत्री कपिल मिश्रा समेत कई अन्य नेताओं ने फ़र्ज़ी वीडियो शेयर की, इसमें उन्होंने झूठा दावा किया कि LoP आतिशी जी ने श्री गुरु तेग बहादुर जी का अपमान किया है।
इस Video को लेकर जालंधर में FIR दर्ज हुई, जिसके बाद पुलिस ने Forensic जांच करवाई। इस जांच में सामने आया कि BJP द्वारा शेयर किया गया वीडियो फ़र्ज़ी था।
पुलिस की Forensic जांच में साबित हो गया है कि कपिल मिश्रा ने गुरु साहिब की बेअदबी की है और अब इनके ख़िलाफ़ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए— Saurabh_MLAgk जी, दिल्ली प्रदेश संयोजक, AAP
*#metropressclub: Ministry-wise #viralpost*
•Prime Minister underscores Somnath Dham’s timeless role in awakening the collective consciousness of the nation through a Subhashitam
•THE PASSING OUT PARADE OF 02/25 BATCH OF TRAINEES AT INS CHILKA
•Year end review 2025
•TRAI Assesses Quality of Mobile across Sonipat City and Nearby area
•Prime Minister extends greetings to the global Indian community on the occasion of Pravasi Bharatiya Diwas
•PM to visit Gujarat from 10-12 January
•PM to meet German Chancellor Merz in Ahmedabad on 12th January
•PM to visit Rajkot on 11th January
•PM to visit Somnath in Gujarat on 10-11 January and participate in Somnath Swabhiman Parv
•National Level Workshop on MISHTI Held in Vijayawada, Andhra Pradesh
•Year End Review 2025 – Achievements & Initiatives of Ministry of Food Processing Industries
•Vice-President Shri.C. P. Radhakrishnan Addresses Bharat Climate Forum 2026
•Union Home Minister and Minister of Cooperation, Shri Amit Shah, inaugurates National IED Data Management System of NSG through video conferencing
•NHAI Launches Internship Program and Dedicated Internship Portal to Nurture Future Professionals
•Prasar Bharati Launches ‘Creator’s Corner’ on DD News to Empower Digital Creators Nationwide
•National Textiles Ministers’ Conference concludes in Guwahati today with key policy deliberations and setting the future roadmap
•CHIEF OF THE ARMY STAFF, GENERAL UPENDRA DWIVEDI CONCLUDES VISIT TO UAE AND SRI LANKA, STRENGTHENING DEFENCE COOPERATION
•Vice-President Shri C. P. Radhakrishnan Inaugurates Third International Conference on Indian Languages in New Delhi
•Union Minister Dr. Mansukh Mandaviya addresses ‘Sports Governance Conclave’ organised by Government of India in association with the Government of Gujarat and the Indian Olympic Association (IOA)
•Shri Dharmendra Pradhan chairs meeting on Samagra Shiksha 3.0 – ‘Reimagining Samagra Shiksha’ in New Delhi
•From infectious diseases to personalised medicine, India enters futuristic healthcare phase: Dr Jitendra Singh
•Indian Railways Speeds Up 549 Trains in This Year’s Timetable, Reducing Travel Time and Enhancing Efficiency
•Publications Division Brings Rich Collection of Books and Journals to New Delhi World Book Fair 2026
•Ministry of Steel invites applications for Bharat Steel Awards – 2026
•Union Agriculture Minister holds bilateral meeting with Fijian counterpart to deepen India–Fiji cooperation in the agriculture sector
•Rashtriya Khanij Chintan Shivir 2026: Building a Strong Foundation for Vikshit Bharat 2047
•DRDO conducts successful ground test of full scale actively cooled long duration Scramjet Engine for Hypersonic Missile Programme
•Prime Minister condoles the loss of lives due to a bus mishap in Sirmaur, Himachal Pradesh
•Pencil, paper & graphene brought together for sensors useful for hospital and farms
•Photoactive natural protein could reshape the future of electronic materials
•CAQM issues Closure Directions to 16 Industrial Units in NCR over Gross Violations
•Vice President Shri C. P. Radhakrishnan Calls on Youth to Lead India’s Journey Towards Viksit Bharat @2047 at Lovely Professional University Convocation
•8th Meeting of National Traders’ Welfare Board Reviews Initiatives to Strengthen Retail Trade Sector
•Viksit Bharat Young Leaders Dialogue 2026 Commences at Bharat Mandapam, Bringing 3,000 Youth from Across India
•Ashwini Vaishnaw Confers 70th Ati Vishisht Rail Seva Puraskar 2025 to 100 Railway Officials, 26 Shields to Best-Performing Zones in Different Categories
•”India’s languages are not contradictory; rather, they contribute to one another.” – Vice President Shri C. P. Radhakrishnan
•Union Home Minister and Minister of Cooperation, Shri Amit Shah chairs 9th Apex-Level Meeting of NCORD in New Delhi
•Prime Minister reaffirms the timeless significance of Somnath
***The funds squandered in the 5-day Delhi Assembly session due to the ruckus created by BJP and AAP MLAs should be recovered from the Chief Minister–Devender Yadav
***Tender bypass flagged, questionable role of PM’s brother – Shaktisinh Gohil
***भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, लोक सभा सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री रवि शंकर प्रसाद की प्रेस वार्ता के मुख्य बिन्दु
मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी की छापेमारी के दौरान ममता बनर्जी का अधिकारियों को धमकाना और दस्तावेजों को छीनकर साथ ले जाना, उनका यह आचरण अमर्यादित, असंवैधानिक और लोकतंत्र की मर्यादाओं को तार-तार करने वाला है।
***************
यह रेड न ही ममता बनर्जी के घर हुई, न उनके कार्यालय, न विधायक, सांसद या पदाधिकारी के आवास पर हुई, लेकिन ममता बनर्जी का इस तरह से जांच में हस्तक्षेप करना गंभीर सवाल खड़े करता है।
***************
ममता बनर्जी का उस कंसल्टेंसी फर्म से क्या संबंध है? वह फर्म कई लोगों के लिए काम करती है, लेकिन जब घोटालों की जांच हो रही है, तो केवल ममता बनर्जी ही इतनी क्यों बेचैन हैं?
***************
ममता बनर्जी एक वरिष्ठ नेता हैं, 14 वर्षों से बंगाल की मुख्यमंत्री हैं और उन्हें शासन की पूरी समझ है। आखिर ऐसे कौन से कागजात थे जिन्हें निकालने के लिए, सारी नियम और मर्यादाओं को तोड़कर ममता बनर्जी को छापे के दौरान ही जाना पड़ा?
***************
शारदा घोटाले मामले में जब डीजीपी राजीव कुमार को सीबीआई ने बुलाया, तब भी ममता धरने पर बैठ गई। संदेशखाली के मुख्य आरोपी को बचाने के प्रयास किए, आरजी कर मेडिकल कॉलेज मामले में भी हस्तक्षेप किया। क्या ममता बनर्जी ने कोई कॉन्ट्रैक्ट लिया है कि राज्य में कोई भी निष्पक्ष जांच नहीं होने देंगी?
***************
जहां भ्रष्टाचार के खिलाफ जांच चल रही हो वहां जाकर हस्तक्षेप करना और फाइल छीनकर बाहर ले जाना दंडनीय अपराध की श्रेणी में आता है। ममता बनर्जी इस गंभीर अपराध की दोषी हैं और उन्हें कानून के अनुसार इस मामले में अभियुक्त बनाया जाना चाहिए।
***************
लालू प्रसाद यादव ने ‘पब्लिक एंप्लॉयमेंट’ को एक ‘बर्गेनिंग चिप’ के रूप में इस्तेमाल किया, ताकि परिवार की बेटियों, पत्नी और बेटों के लिए अचल संपत्ति प्राप्त की जा सके।
*************