

*#Metronewz:मंगलवार:06/01/2026 की बड़ी खबरें * *#YOU_TOO_CAN_TOP*
*Shocking Report: ट्रंप की धमकी से अब हिला ईरान, देश छोड़ भागने की तैयारी में सर्वोच्च नेता खामेनेई ! रूस बनेगा नया ठिकाना*
*रूसी तेल पर भारत को ट्रंप की चेतावनी, सहयोग नहीं किया तो बढ़ेगा टैरिफ*
*एकतरफा दादागीरी नहीं चलेगी; वेनेजुएला संकट पर भड़का चीन, ट्रंप को खुली चेतावनी*
*बांग्लादेश में हिंदू विधवा से दरिंदगी, गैंगरेप के बाद पेड़ से बांधा; काट डाले बाल*
*बांग्लादेश में एक और हिंदू की हत्या, सिर में मारी गोली; 3 हफ्तों में 5वीं घटना*
*अग्निवीरों के लिए नया नियम! परमानेंट सैनिक बनने से पहले शादी पर रोक, गाइडलाइन जारी*
*दिल्ली दंगा केस में उमर खालिद-शरजील को जमानत नहीं मिली: सुप्रीम कोर्ट ने एक साल अपील करने पर रोक लगाई, 5 आरोपियों को बेल*
*सीएम योगी ने की पीएम मोदी से मुलाकात, भेंट की राम मंदिर की प्रतिकृति, उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल विस्तार पर हुई चर्चा *
*वेनेज़ुएला के बाद ट्रंप ने कहा उन्हें ग्रीनलैंड चाहिए, डेनमार्क की कड़ी प्रतिक्रिया*
*Iran Protests: भारतीय नागरिकों को ईरान की गैर जरूरी यात्रा से बचने की सलाह, एडवाइजरी जारी*
*नेपाल के बीरगंज में सांप्रदायिक तनाव के बाद कर्फ्यू लागू, देखते ही गोली मारने का आदेश*
*बांग्लादेश ने IPL का प्रसारण पर लगाई रोक, टी-20 वर्ल्डकप में टीम भारत नहीं भेजेगा*
*हथियार उठाने को तैयार कोलंबियाई राष्ट्रपति; ट्रंप की धमकी के जवाब में ओपन चैलेंज*
*यूट्यूबर अनुराग द्विवेदी के 9 ठिकानों पर ईडी का छापा, लैंड रोवर- BMW कार जब्त*
*ए.सी.बी. ने जोधपुर डिस्कॉम के तकनीशियन विनोद कुमार को 1,45,000 रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार, भ्रष्टाचार पर कसा शिकंजा*
*पाकिस्तान के रास्ते होते हुए हजारों किलोमीटर का सफर तय कर बीकानेर पहुंचे कई देशों से 10,000 गिद्ध*
*मेघालय में सुबह-सुबह आया भूकंप, 5.1 रिक्टर स्केल तीव्रता से हिली धरती, जानमाल की हानि नहीं*
*पठानकोट में PAK के लिए जासूसी का आरोपी लड़का पकड़ा: उम्र 15 साल, पाक मिलिट्री-ISI, आतंकियों के टच में था; मोबाइल क्लोनिंग से भेजे वीडियो, चैट मिली*
*झांसी में बुर्के-घूंघट वाली महिलाएं नहीं खरीद पाएंगी गहने: दुकानों पर पोस्टर लगे, कारोबारी बोले- चोर को पहचान नहीं पाते*
*पर्यटकों के कारण खतरे में उत्तराखंड की धरोहर: छूने से मिट रही हजारों साल पुरानी पेंटिंग्स, आदिमानवों ने लखुडियार गुफा में बनाए थे ये चित्र*
*एशेज टेस्ट: दूसरे दिन के खेल खत्म होने पर इंग्लैंड के 384 रन के जवाब में ऑस्ट्रेलिया 166/2*
*** *भारत की भैरव सेना तैयार हो रही है, जो आधुनिक युद्ध की चुनौतियों से निपटने के लिए एक विशेष बल है। इस बल का नाम ‘भैरव’ रखा गया है, जो नसीराबाद, राजस्थान में तैयार किया जा रहा है। भैरव सेना में एक लाख से अधिक ड्रोन ऑपरेटर होंगे, जो दुश्मन के ठिकानों को निशाना बनाने में सक्षम होंगे।*
*भैरव सेना की विशेषताएं:*
– *आधुनिक तकनीक: भैरव सेना में आधुनिक तकनीक और ड्रोन का उपयोग किया जाएगा।*
– *हाई-रिस्क ऑपरेशन: भैरव सेना को हाई-रिस्क ऑपरेशन के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है।*
– *दुश्मन के ठिकानों को निशाना: भैरव सेना के ड्रोन ऑपरेटर दुश्मन के ठिकानों को निशाना बनाने में सक्षम होंगे।*
– *20 भैरव बटालियन: भारतीय सेना अगले 6 महीनों में 20 भैरव बटालियन तैयार कर रही है।*
**दिल्ली विधानसभा का शीतकालीन सत्र शुरू हो रहा है, जो 8 जनवरी तक चलेगा। इस सत्र में उपराज्यपाल वीके सक्सेना के अभिभाषण से शुरुआत, जिसमें सरकार के 10 महीनों के कामकाज और भविष्य की योजनाओं की जानकारी दी।*
*सत्र के प्रमुख बिंदु:*
– *प्रदूषण पर चर्चा: आम आदमी पार्टी प्रदूषण के मुद्दे पर सरकार को घेरने की कोशिश करेगी।*
– *CAG रिपोर्ट: सत्र में 5 CAG रिपोर्ट पेश की जाएंगी, जिनमें पूर्व मुख्यमंत्री के आवास, दिल्ली जल बोर्ड, और विज्ञापन नीति से संबंधित रिपोर्ट शामिल हैं।*
– *प्रश्नकाल: विधायक अपने क्षेत्रों की परेशानियों को विधानसभा में उठा सकेंगे।*
– *विधायी कार्य: सरकार कई महत्वपूर्ण विधायी कार्यों को मंजूरी दिला सकती है।*
*#YOU_TOO_CAN_TOP*
*** शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें*
*1_ सोमनाथ पर गजनवी के आक्रमण के 1000 साल, मोदी ने लिखा- यह विध्वंस नहीं, हमारे स्वाभिमान की गाथा; मिटाने वाले खत्म हो जाते हैं।*
*2_ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 जनवरी को सोमनाथ का दौरा करेंगे। वे 8 से 11 जनवरी तक आयोजित होने वाले ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ में भाग लेंगे, जिसमें कई आध्यात्मिक और सामाजिक कार्यक्रम होंगे।*
*3_ सोमनाथ मंदिर के आयोजन में राजेंद्र प्रसाद को जाने से रोकना चाहते थे नेहरू: PM मोदी*
*4_ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ‘समुद्र प्रताप’ को किया जलावतरण; हिंद महासागर में बढ़ेगी ताकत*
*5_ गुजरात की राजधानी गांधीनगर में अब तक 113 टाइफॉयड के मामले सामने आए हैं। इस बीच केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने अधिकारियों को स्थिति से निपटने के लिए युद्धस्तर पर काम करने का निर्देश भी दिया है।*
*6_ UP में कैबिनेट विस्तार की चर्चाओं के बीच PM मोदी से मिले CM योगी, घंटे भर चली मुलाकात।*
*7_ लालू यादव को दिल्ली हाईकोर्ट से झटका, आईआरसीटी घोटाले में ट्रायल पर रोक से इनकार*
*8_ राजस्थान के जालोर में NH हाईवे पर पलटी तेज रफ्तार प्राइवेट बस, 3 की मौत, 10 से ज्यादा घायल।*
*9_ इंदौर में जहरीला पानी… अब तक 17 लोगों की मौत, कलेक्टर बोले- एपिडेमिक कैसे फैला, एम्स और आईसीएमआर की टीम जांच कर रही; 20 नए मरीज मिले।*
*10_ डेरा मुखी राम रहीम 15वीं बार जेल से बाहर आया, काफिले के साथ सिरसा डेरा रवाना; कत्ल-साध्वियों के यौन शोषण केस में कैद काट रहा।*
*11_ रूस से भारत का तेल आयात घटने पर ट्रम्प बोले, मोदी ने यह मुझे खुश करने के लिए किया, वे जानते थे मैं नाखुश था।*
*12_ वेनेजुएला पर ऐक्शन के बाद डोनाल्ड ट्रंप की दो और देशों को धमकी- ऐसा ही हाल होगा।*
*13_ MP में आज इस सीजन का सबसे ज्यादा कोहरा, 19 जिलों में स्कूल बंद; यूपी के आगरा-मुजफ्फरनगर में 9 गाड़ियां टकराईं, 5 की मौत।*
*14_ बांग्लादेश ने IPL का प्रसारण बैन किया, मुस्तफिजुर को लीग से बाहर किए जाने पर फैसला, टी-20 वर्ल्डकप में टीम भी भारत नहीं भेजेगा।*
*15_ निफ्टी रिकॉर्ड हाई करने के बाद उपरी स्तर से बाजार सेंसेक्स निफ्टी दोनों में गिरावट, सेंसेक्स निफ्टी दोनों लाल निशान पर।*
*16_ राजस्थान में पिछले एक साल में हुई 296 परीक्षाओं में एक भी पेपर लीक नहीं हुआ है।*
यह जानकारी मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने पेपर लीक रोकने में सफलता पाई है और 300 से अधिक आरोपियों को जेल भेजा है।
*पेपर लीक रोकने के लिए उठाए गए कदम:*
– *एसआईटी का गठन*: पेपर लीक के मामलों की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है।
– *कड़ी सुरक्षा*: भर्ती परीक्षाओं में हर स्तर पर तकनीकी सुरक्षा बढ़ाई गई है।
– *दोषियों पर कार्रवाई*: पेपर लीक में शामिल आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है ।
*राज्य सरकार की उपलब्धियां:*
– *296 परीक्षाएं सफलतापूर्वक आयोजित*: राज्य सरकार ने 296 परीक्षाएं सफलतापूर्वक आयोजित की हैं।
– *1.53 लाख पदों पर भर्ती*: सरकारी विभागों में 1.53 लाख पदों पर भर्ती प्रक्रियाएं वर्तमान में जारी हैं।
– *92 हजार अभ्यर्थियों को नियुक्ति*: अब तक 92 हजार अभ्यर्थियों को नियुक्ति आदेश जारी किए जा चुके हैं।
*#YOU_TOO_CAN_TOP*
*#Metronewz:Ministry-wise #viralpost*
•Prime Minister Pays Tribute to 1000 Years of Somnath’s Resilience
•PM shares a Subhashitam emphasising how true strength lies in collective solidarity
•Repatriation of the Piprahwa Relics represents an act of shared stewardship rather than ownership
•Union Public Service Commission announces Recruitment Results for the month of November, 2025
•State-Level National School Band Competition successfully concludes as part of Republic Day Celebrations 2026
•Raksha Mantri commissions Indian Coast Guard Ship Samudra Pratap, India’s first indigenously designed Pollution Control Vessel built by GSL
•Union Home Minister and Minister of Cooperation, Shri Amit Shah, honored former Chief Minister of Uttar Pradesh, Kalyan Singh Ji, on his birth anniversary
•Lieutenant Governor of Ladakh meets Prime Minister
•Uttar Pradesh Chief Minister meets Prime Minister
•Vice-President Attends Inauguration of NCC Republic Day Camp 2026
•3rd batch of delegates from Tamil Nadu visits Hanuman Ghat and Mahakavi Subramania Bharati’s residence in Kashi
•3rd joint academic session between writers, and media professionals from Kashi and Tamil Nadu held today
•SAVE team continues its journey from Nagpur to Jabalpur
•Tamil learning session for students organised at Namo Ghat, Varanasi
•3rd batch of delegates from Kashi Arrives in Prayagraj
•Prayagraj welcomes 5th delegation of professional artists from Tamil Nadu under KTS 4.0 initiative
•School students of Kashi learn Tamil under ‘Tamil Karkalam initiative’
•3rd batch of delegates accorded grand welcome in Ayodhya
•5th delegation from Tamil Nadu arrives in Kashi under KTS 4.0
•Cultural welcome organised for delegates in Ayodhya
•Sage Agastya Vehicle Expedition (SAVE) concludes in Kashi today
•4th batch of delegates from agriculture and allied sectors arrives in Prayagraj
•5th batch of delegates offers prayers at Shri Kashi Vishwanath temple
•SAMPANN: Transforming Pension Administration for DoT Pensioners through Digital Integration
•CURTAIN RAISER – PASSING OUT PARADE OF 02/25 BATCH OF TRAINEES AT INS CHILKA
•Vice-President Shri C. P. Radhakrishnan Addressed the NCC Cadets at RDC 2026
•Indian Railways Utilises Over 80 Percent of CAPEX in First Three Quarters of Current Fiscal
•Shri Dharmendra Pradhan Releases “Khutbat-e-Modi: Lal Qila Ki Faseel Se”, Urdu Compilation of PM’s Independence Day Speeches
•Celebrating 80th Foundation Day of CSIR-NPL, Union Minister Dr. Jitendra Singh inaugurates the World’s second “National Environmental Standard Laboratory” and the World’s fifth “National Primary Standard Facility for Solar Cell Calibration”
•YEAR END REVIEW 2025: MINISTRY OF PARLIAMENTARY AFFAIRS
•Press Communiqué
•ONGC Ltd. signed MoU with NSTFDC for execution of CSR funded infrastructure development of Eklavya Model Residential Schools
•Power Minister Concludes Two-Visit to Review Power Projects in J&K
•Viksit Bharat –G Ram G Act lays the foundation for self-reliant villages:
•Ministry of Steel Invites Media Partners for Bharat Steel 2026
•SAIL Records Highest-Ever December Sales; Strong Growth Sustained in April – December 2025
** First day of the winter session of the Delhi Assembly wasted in meaningless debate as the government did not present any concrete proposal to provide permanent relief to the people of Delhi from dangerous pollution- Devender Yadav
* Congress to launch “Save ECHS Movement”- Col (Retd) Rohit Chaudhary
****शरजील इमाम एवं उमर खालिद की जमानत याचिका का ठुकराया जाना और एक वर्ष तक पुनः जमानत मांगने पर रोक लगना साफ तौर पर कांग्रेस, आम आदमी पार्टी एवं समाजवादी पार्टी जैसी पार्टियों से जुड़े इन दंगाईयों के मुह पर कानून का तमाचा है — *वीरेन्द्र सचदेवा*
नई दिल्ली : दिल्ली भाजपा अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है की माननीय सर्वोच्च न्यायालय के द्वारा आज पुनः 2020 के दिल्ली दंगों के दोषियों शरजील इमाम एवं उम्र खालिद को जमानत ना देना और शेष 5 अभियुक्तों को 12 कड़ी शर्तों के साथ जमानत देना साफ दिखाता है की दिल्ली दंगों में इनकी संलिप्तता के केस फाइलों में पुख्ता सबूत हैं।
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है की माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा आज ना सिर्फ शरजील इमाम एवं उमर खालिद की जमानत अर्जी खारिज की बल्कि अगले एक साल तक पुनः जमानत याचिका लगाने पर भी रोक लगा कर एक कड़ा संदेश दिया है की न्यायपालिका की भी साम्प्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने वालों के प्रति कोई नरमी नही है।
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है की शरजील इमाम एवं उमर खालिद की जमानत याचिका का ठुकराया जाना और एक वर्ष तक पुनः जमानत मांगने पर रोक लगना साफ तौर पर कांग्रेस, आम आदमी पार्टी एवं समाजवादी पार्टी जैसी पार्टियों से जुड़े इन दंगाईयों के मुह पर कानून का तमाचा है।
देशवासी उम्मीद करते हैं शायद यह पार्टियां अब तो दंगाइयों का साथ छोड़ेंगी।
***सुश्री आतिशी द्वारा सोशल मीडिया “एक्स” पर डाली पोस्ट का जवाब देते हुए दिल्ली भाजपा प्रवक्ता ने पूछा की “मैडम आतिशी जी गोवा से लौट आईं आप ?”
दिल्ली की जनता इन डबल चेहरे वाले “आप” नेताओं को खूब पहचानती है, जब सत्ता में थे तब प्रदूषण पर काम करने की जगह भ्रष्टाचार में लिप्त थे और अब जब विपक्ष में है तब दिल्ली वालों को अपने हाल पर छोड़ सुश्री आतिशी गोवा में तो गोपाल राय गुजरात में “आप” के विस्तार में मस्त हैं — *दिल्ली भाजपा प्रवक्ता*
नई दिल्ली : दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता श्री प्रवीण शंकर कपूर ने दिल्ली विधानसभा के बाहर प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे आम आदमी पार्टी विधायकों का नेतृत्व कर रही उनकी नेता सुश्री आतिशी द्वारा सोशल मीडिया “एक्स” पर डाली एक पोस्ट का जवाब देते हुए पूछा की “मैडम आतिशी जी गोवा से लौट आईं आप ?
साथ ही लिखा की – “कालका जी सहित दिल्ली के लोग तो पोस्टर निकालने की सोच रहे थे – तलाश है लापता दिल्ली की नेता प्रतिपक्ष की।”
दिल्ली भाजपा प्रवक्ता ने कहा है की दिल्ली की जनता इन डबल चेहरे वाले “आप” नेताओं को खूब पहचानती है, जब सत्ता में थे तब प्रदूषण पर काम करने की जगह भ्रष्टाचार में लिप्त थे और अब जब विपक्ष में है तब दिल्ली वालों को अपने हाल पर छोड़ सुश्री आतिशी गोवा में तो गोपाल राय गुजरात में “आप” के विस्तार में मस्त हैं।
**दिल्ली की जनता “आप” नेताओं से पूछना चाहती है की आज 5 जनवरी 2026 को जब प्रदूषण स्तर 16 जनवरी 2023 से कम है तब उन्होने वो गैस मास्क प्रदर्शन क्यों किया जिसे उन्होने 2 वर्ष पूर्व खुद नौटंकी कहा था ? — *वीरेन्द्र सचदेवा*
नई दिल्ली: दिल्ली भाजपा अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है की आम आदमी पार्टी के विधायकों का गैस मास्क पहन कर विधानसभा में आना और उसे जनविरोध बताना उनकी दोगली राजनीतिक सोच का प्रमाण है।
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है की प्रदूषण की स्थिती दिल्ली में गत 11 साल के अरविंद केजरीवाल शासन में बद से बदतर हुई क्योंकि केजरीवाल सरकार ने ना प्रदूषण के स्थानीय कारकों को लेकर कोई काम किया ना ही पंजाब में सत्ता में आने के बाद भी वहां के किसानों को फसल बाद खेत जलाने से रोकने के लिए उनकी कोई मदद की और आज जब विपक्ष में आ गये हैं तो केजरीवाल की आम आदमी पार्टी के नेता प्रदर्शन करके जनता की सहानुभूति बटोरना चाहते हैं।
श्री वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है की भाजपा के पास जब 2015 में मात्र तीन विधायक थे तब भी हम बढ़ते प्रदूषण का मुद्दा सड़क एवं विधानसभा दोनों जगह उठाते थे।
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने एक पुराना न्यूज विडिओ जारी कर कहा की आज जो “आप” विधायक नेता प्रतिपक्ष सुश्री आतिशी एवं पूर्व पर्यावरण मंत्री गोपाल राय के नेतृत्व में गैस मास्क पहन कर विधानसभा पहुंचे वह कैसे भूल गये की 16 जनवरी 2023 को जब भाजपा के 8 विधायक ऐसे ही गैस मास्क पहन कर विधानसभा पहुंचे थे तब इन्ही पूर्व पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने भाजपा विधायकों के विरोध को नौटंकी बता कर 8 भाजपा विधायकों को विधानसभा से निष्कासित कर दिया था।
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है की दिल्ली की जनता “आप” नेताओं से पूछना चाहती है की आज 5 जनवरी 2026 को जब प्रदूषण स्तर 16 जनवरी 2023 से कम है तब उन्होने वो गैस मास्क प्रदर्शन क्यों किया जिसे उन्होने 2 वर्ष पूर्व खुद नौटंकी कहा था ?
***भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने डा. मुरली मनोहर जोशी को दी जन्मदिवस की बधाई*
नई दिल्ली : भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री नितिन नबीन, महामंत्री श्री अरूण सिंह एवं अन्य नेताओं के साथ दिल्ली भाजपा अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र सचदेवा ने आज भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डा. मुरली मनोहर जोशी को उनके जन्मदिवस पर बधाई दी और उनका आशीर्वाद लिया।
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है की डा. मुरली मनोहर जोशी भाजपा के संस्थापक नेताओं में थे और उनकी निकाली तिरंगा यात्रा ने देश में 1990 के दशक में राष्ट्रवाद के जज्बे को पुनः जागृत किया था। वह सदा भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत रहेंगे।
** कूड़ा उठाने में भी भाजपा ने कर दिया फर्जीवाड़ा:आप
मेट्रो वेस्ट जैसी एजेंसियों से कूड़े की जगह मलबा और गोबर लैंडफिल साइट्स पर डलवाकर गाड़ियों का वजन बढ़ाया जा रहा है ताकि कागज़ों में ज़्यादा कूड़ा उठाने का झूठा दावा किया जा सके।
हकीकत यह है कि BJP दिल्ली की सड़कों से कूड़ा नहीं उठा पा रही, लेकिन जनता के टैक्स के पैसों की खुली लूट MCD में चल रही है।
सिर्फ ग़ाज़ीपुर ही नहीं बल्कि तीनों कूड़े के पहाड़ों पर ये सोची समझी लूट चल रही है: AnkushNarang_
** रेखा गुप्ता सरकार ने गरीबों को बेघर कर दिया लेकिन वहां ना कोई अधिकारी पहुंचा और ना ही बीजेपी का विधायक वहां पहुंचा।
अधिकारी हमारे पार्षद की निजी जमीन पर हुए निर्माण को बिना किसी आदेश के ढहाने पहुंच जाते हैं लेकिन जहां जनता की जमीन पर कब्जा हो रखा है, वहाँ कोई कार्रवाई नहीं होती है:Sanjeev ,AAP MLA
बीजेपी सरकार एक बार फिर गरीबों के खिलाफ खड़ी दिखी हैl
भीषण ठंड में 50 से ज़्यादा मौतों के बीच रोशनारा क्लब के पास झुग्गियां तोड़ दी गईं, जिससे छोटे-छोटे बच्चे खुले आसमान के नीचे सोने को मजबूर हैं।
यह BJP सरकार की निर्दय और अमानवीय सोच को उजागर करता है।
*** दिल्ली गैस चैंबर बन चुकी है। बच्चे और बुज़ुर्ग बीमार पड़ रहे हैं। लेकिन भाजपा की चार-इंजन सरकार समाधान देने के बजाय AQI के आंकड़े मैनिपुलेट करने में लगी है।
विधानसभा सत्र के पहले दिन इस आंख-कान मूंदे बैठी सरकार को जगाने के लिए हमने प्रदर्शन किया। दिल्लीवासियों के स्वास्थ्य से कोई समझौता नहीं होगा। प्रदूषण पर जुमलेबाज़ी नहीं, ठोस और तुरंत कार्रवाई चाहिए। दिल्लीवालों की हर सांस की लड़ाई हम सड़क से लेकर सदन तक पूरी ताक़त से लड़ते रहेंगे:Atishi