*#Metronewz:04/01/2026: रविवार की बड़ी खबरें* *#YOU_TOO_CAN_TOP* 🔶अमेरिका ने वेनेजुएला पर हमला किया, राष्ट्रपति मादुरो को पकड़कर देश से बाहर ले जाने का दावा 🔶’फिलहाल अमेरिका वेनेजुएला को चलाएगा’: मादुरो की गिरफ्तारी के बाद ट्रंप का ऐलान

Screenshot

*#Metronewz:04/01/2026: रविवार की बड़ी खबरें* *#YOU_TOO_CAN_TOP*

🔶अमेरिका ने वेनेजुएला पर हमला किया, राष्ट्रपति मादुरो को पकड़कर देश से बाहर ले जाने का दावा

🔶’फिलहाल अमेरिका वेनेजुएला को चलाएगा’: मादुरो की गिरफ्तारी के बाद ट्रंप का ऐलान

🔶बेडरूम में पत्नी संग सो रहे थे मादुरो, तभी घुस गए US सैनिक, घसीटते हुए बाहर लाए

🔶पकड़े जाने के बाद वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की पहली तस्वीर आई सामने, ट्रंप ने किया पोस्ट

🔶किम जोंग ने दी अमेरिका को चेतावनी, बोले- मेरे दोस्त मादुरो को तुरंत छोड़ो वरना गंभीर परिणाम होंगे

🔶विपझी नेता माचाडो का ऐलान: हम वेनेजुएला की सत्ता संभालने को तैयार ! पहले 100 घंटे और 100 दिन का प्लान भी तैयार

🔶बांग्लादेश: अब हिंदू पुलिस अधिकारी को जिंदा जलाया, थाने में कट्टरपंथी ने चीखकर कबूला गुनाह

🔶मोदी बोले- 125 साल बाद बुद्ध के अवशेष भारत लाए गए: उनके लिए ये एंटीक पीस थे हमारे लिए सबकुछ, दिल्ली में एग्जीबिशन का उद्घाटन किया

🔶कांग्रेस ने चुनावी राज्यों के लिए स्क्रीनिंग कमेटियों का गठन किया, प्रियंका गांधी को असम की जिम्मेदारी

🔶शिंदे बोले- ठाकरे बंधुओं का ‘मराठी मानूस प्रेम’ नकली: दोनों की नजर BMC की तिजोरी पर; फडणवीस ने कहा- मुंबई का मेयर मराठी-हिंदू ही होगा

🔶अखिलेश ने की घोषणा: प्रदेश में सपा की सरकार बनने पर महिलाओं को हर साल मिलेंगे 40 हजार, भाजपा ने दिया सिर्फ धोखा

🔶Delhi Riots Case: उमर खालिद, शरजील इमाम को क्या मिलेगी जमानत? 5 जनवरी को सुप्रीम कोर्ट सुनाएगा फैसला

🔶सूरज रहेगा गायब, सड़कों पर टूटेगा ठंड का कहर! 4 जनवरी के लिए IMD ने जारी किया अलर्ट

🔶US Strikes Venezuela: भारत ने अपने नागरिकों को वेनेजुएला की गैर-जरूरी यात्रा से बचने की दी सलाह, इमरजेंसी नंबर जारी

🔶आ रहे हैं पीएम मोदी, 17 को मालदा में जनसभा, 18 को बंगाल और असम को देंगे वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की सौगात

🔶चुनाव से पहले TMC को झटका, कांग्रेस में शामिल हो गईं सांसद मौसम नूर

🔶प्रयागराज माघ मेले के पहले दिन बही पुलिया: 31 लाख श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी, किन्नरों ने त्रिशूल लहराकर स्नान किया

🔶बांग्लादेशी क्रिकेटर मुस्तफिजुर रहमान को बाहर करो, BCCI का KKR को सख्त संदेश

🔶वेनेजुएला पर अमेरिका के एक्शन से भड़का चीन, अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन बताया

🔶चूरु इंसानियत शर्मसार: बंधक बनाकर दुष्कर्म… 17 साल की नाबालिग को 5 लाख में ‘बेचा’

🔷IND vs NZ : न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा, अय्यर को मिली जगह

*#YOU_TOO_CAN_TOP*

*1_ पवित्र पिपरहवा अवशेषों की अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी का शुभारंभ: पीएम बोले- भगवान बुद्ध सबके हैं, सबको जोड़ते हैं।*

*2_ उन्होंने आगे कहा, 2026 के शुरुआत में ही यह शुभ उत्सव बहुत प्रेरणादायी है और मेरे लिए सौभाग्य की बात है कि 2026 का ये मेरा पहला सार्वजनिक कार्यक्रम है, जो भगवान बुद्ध की चरणों से शुरू हो रहा है। मेरी कामना है कि भगवान बुद्ध के आशीर्वाद से 2026 दुनिया के लिए शांति, समृद्धि और सद्भाव का नया दौर लेकर आए।*

*3_ मोदी बोले-125 साल बाद बुद्ध के अवशेष भारत लाए गए, उनके लिए ये एंटीक पीस थे हमारे लिए सबकुछ, दिल्ली में एग्जीबिशन का उद्घाटन किया।*

*4_ छत्तीसगढ़ में 14 नक्सली ढेर,देवा का 20 नक्सलियों समेत सरेंडर, सुकमा में 12, बीजापुर में 2 मारे गए, दोनों के शव-हथियार बरामद।*

*5_ 5 राज्यों में चुनाव, 3 में BJP कभी नहीं जीती, इस साल देश की 17% आबादी चुनेगी नई सरकारें; दुनिया के 36 देशों में भी इलेक्शन।*

*6_ ‘जब तक कोई दोषी साबित नहीं हो जाता, तब तक कोई अपराधी नहीं होता’, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने नगर निगम चुनावों में आपराधिक छवि वाले उम्मीदवारों को टिकट देने का बचाव करते हुए सही ठहराया।*

*7_ उन्होंने कहा, “सब जानते हैं कि मुझ पर 70,000 करोड़ रुपये के सिंचाई घोटाले के आरोप लगे थे। आज मैं उन लोगों के साथ सत्ता में हूं, जिन्होंने ये आरोप लगाए थे। क्या किसी व्यक्ति को दोष सिद्ध होने से पहले ही दोषी करार दिया जा सकता है?” पिंपरी चिंचवाड़ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए पवार ने स्थानीय नगर निकाय में अनियमितताओं का आरोप लगाया।*

*8_ महाराष्ट्र निकाय चुनाव-बिना वोटिंग के 68 कैंडीडेट निर्विरोध जीते, बीजेपी के 44 उम्मीदवार, शिंदे के 22; बची सीटों पर 15 जनवरी को वोटिंग*

*9_ मनरेगा के बदले लाए गए जी राम जी का विरोध, तेलंगाना राज्य की विधानसभा में प्रस्ताव पास।*

*10_ इस साल राज्यसभा के 73 सीटों पर होने वाले चुनाव से उच्च सदन का गणित पूरी तरह बदलने वाला है। NDA को करीब 50 सीटें मिलने से उसकी ताकत और बढ़ेगी, जबकि भाजपा अकेले बहुमत के करीब पहुंच जाएगी। वहीं विपक्षी इंडिया गठबंधन को नुकसान होगा। बसपा और माकपा को सबसे बड़ा झटका लगेगा।*

*11_ कर्नाटक में ईवीएम सर्वे को लेकर सवाल उठाते हुए कांग्रेस नेता बीके हरिप्रसाद ने कहा कि यह सर्वे किसी स्वतंत्र संस्था ने नहीं, बल्कि सरकार से जुड़ी एजेंसी ने कराया है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग की साख कमजोर हुई है और वह अब अपनी छवि सुधारने की कोशिश कर रहा है।*

*12_ तिरुपति के गोविंदराजस्वामी मंदिर पर नशे में चढ़ा व्यक्ति, शराब मांगी, पुलिस ने पहुंचाई तब नीचे उतरा; गार्ड्स को चकमा देकर ऊपर पहुंचा था*

*13_ राजस्थान के खाटूश्यामजी में प्रसाद बेचने को लेकर दुकानदारों के बीच जमकर मारपीट; भक्तों में मची अफरा-तफरी।*

*14_ राजस्थान में नए साल में पहली बार तापमान 0 डिग्री, MP में अगले 3 दिन घना कोहरा; केदारनाथ में बर्फबारी, बद्रीनाथ में टेंपरेचर माइनस 13°*

*15_ BCCI का निर्देश- KKR बांग्लादेशी क्रिकेटर को हटाए, शाहरुख की IPL टीम ने ₹9.20 करोड़ में खरीदा था, बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमलों के कारण विरोध।*

*16_ हवाई हमलों से दहली वेनेजुएला की राजधानी काराकास, 7 जगहों पर जोरदार धमाके, अमेरिकी एयर स्ट्राइक की आशंका।*

*17_ अमेरिका ने वेनेजुएला पर किया सीधा हमला, राजधानी में गिराए बम; भीषण युद्ध की आशंकाएं।*
*#YOU_TOO_CAN_TOP*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!